वायरल वीडियो

धनबाद होकर दक्षिण भारत जाने वालों को राहत, रक्सौल-तिरुपति स्पेशल अब होगी नियमित

Dhanbad News: धनबाद और बोकारो होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मंजूरी मिल गयी है. अब यह ट्रेन 17434 और 17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. इसके साथ ही भुवनेश्वर-आनंदविहार सुपरफास्ट में अतिरिक्त 3AC कोच भी जोड़ा जायेगा.

Dhanbad News: धनबाद और बोकारो स्टेशन होकर चलायी जा रही ट्रेन संख्या 07052 और 07051 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल स्पेशल को अब नियमित किया जायेगा. इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद सदस्य डॉ संजय जायसवाल को पत्र लिखा है. डॉ संजय जायसवाल ने इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की मांग की थी, जिसपर अब स्वीकृति मिल गयी है. नियमित होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन 17434 और 17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के रूप में किया जायेगा. आने वाले समय में इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा.

धनबाद होकर साउथ के लिए तीसरी ट्रेन

इस ट्रेन के नियमित हो जाने के बाद धनबाद होकर दक्षिण भारत के लिए एक और स्थायी रेल सेवा उपलब्ध हो जायेगी. इसके साथ ही यह रूट पर चलने वाली तीसरी ट्रेन बन जायेगी. फिलहाल एलेप्पी एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस पहले से धनबाद होकर दक्षिण भारत के लिए संचालित हो रही हैं. ऐसे में यात्रियों को एक और विकल्प मिल जायेगा.

भुवनेश्वर-आनंदविहार सुपरफास्ट में जुड़ेगा 3AC कोच

धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर-आनंदविहार सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने की घोषणा की है. ट्रेन संख्या 12819 भुवनेश्वर-पुरी सुपरफास्ट में 1 अप्रैल से 29 अप्रैल तक यह अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. वहीं, ट्रेन संख्या 12820 आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट में 3 अप्रैल से 1 मई तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा.

इसे भी पढ़ें-कार में बैठकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, धनबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
83 %
3.6kmh
40 %
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
42 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here