वायरल वीडियो

गया-हावड़ा वंदे भारत पर पत्थरबाजी, धोखरा हॉल्ट के पास तीन पकड़े गये

Dhanbad News: धनबाद में गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है. धोखरा हॉल्ट के पास कोच सी-2 की खिड़कियों पर पत्थर फेंके गये, जिससे शीशे टूट गये. मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

Dhanbad News: धनबाद में गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22304) पर पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है. यह घटना 28 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब ट्रेन धोखरा हॉल्ट के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कोच सी-2 की खिड़कियों पर पत्थर फेंके. इस पत्थरबाजी में सीट संख्या 53-54 और 73-74 के पास लगे शीशे टूट गये. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

सूचना मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एस्कॉर्ट पार्टी और रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) धनबाद की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच के दौरान धोखरा हॉल्ट के पास तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया. उस समय वे शराब पी रहे थे.

पूछताछ में कबूली पत्थरबाजी की बात

पकड़े गये लोगों की पहचान लोदना निवासी उत्तम कुमार (32 वर्ष), रवि कुमार बाउरी (18 वर्ष) और एक नाबालिग के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों फिलहाल बीसीसीएल कॉलोनी करमाटांड़ में रह रहे हैं. पूछताछ के दौरान तीनों ने नशे की हालत में ट्रेन पर पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वे इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं.

मौके से कई सामान बरामद

जांच के दौरान घटनास्थल से बीयर के खाली केन, प्लास्टिक गिलास, माचिस और सिगरेट भी बरामद किये गये हैं. आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है. इसके बाद दोनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय, धनबाद में पेश किया गया. वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया. वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सख्त

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात कही है. इस घटना के बाद संबंधित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सतर्कता बढ़ायी गयी है.

इसे भी पढ़ें-धनबाद होकर दक्षिण भारत जाने वालों को राहत, रक्सौल-तिरुपति स्पेशल अब होगी नियमित

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
18 %
5.1kmh
20 %
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here