24.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

होली पर घर लौटने वाले को राहत — पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व श्रीगंगानगर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train : होली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है. पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. फरवरी से मार्च तक अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

Holi Special Train : होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. बिहार से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा.

पुणे-दानापुर के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

होली के अवसर पर पुणे और दानापुर के बीच दो अलग-अलग जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर मार्ग से) 23 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पुणे से 19:55 बजे खुलेगी. यह तीसरे दिन 04:20 बजे डीडीयू, 05:40 बजे बक्सर, 06:38 बजे आरा रुकते हुए 08:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में 25 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दानापुर से 10:00 बजे खुलकर 10:30 बजे आरा, 11:30 बजे बक्सर, 13:30 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15:30 बजे खुलेगी. यह दूसरे दिन 23:00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00:16 बजे बक्सर, 01:00 बजे आरा होते हुए 02:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी सेवा 23 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05:00 बजे खुलेगी और 05:30 बजे आरा, 06:43 बजे बक्सर, 08:55 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर व समस्तीपुर के लिए विशेष सेवा

मुंबई के मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. यह लोकमान्य तिलक से 10:30 बजे खुलकर अगले दिन 15:25 बजे डीडीयू, 16:40 बजे बक्सर, 17:40 बजे आरा रुकते हुए 18:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में 22 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक दानापुर से 21:30 बजे खुलकर 22:10 बजे आरा, 22:50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02:05 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन 07:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को लोकमान्य तिलक से 12:15 बजे खुलेगी. यह अगले दिन 15:25 बजे डीडीयू, 18:55 बजे पाटलिपुत्र, 19:55 बजे हाजीपुर होते हुए 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
वापसी में 26 फरवरी एवं 05 मार्च 2026 (गुरुवार) को समस्तीपुर से 03:00 बजे खुलकर 05:15 बजे हाजीपुर, 06:10 बजे पाटलिपुत्र, 10:50 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन 16:25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

रक्सौल व सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए साप्ताहिक ट्रेनें

गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19:15 बजे खुलेगी. यह दूसरे दिन 00:01 बजे हाजीपुर, 01:05 बजे पाटलिपुत्र, 05:00 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
वापसी में 12 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 07:55 बजे खुलकर अगले दिन 07:15 बजे डीडीयू, 10:00 बजे पाटलिपुत्र, 11:05 बजे हाजीपुर होते हुए 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17:45 बजे खुलेगी. यह 21:00 बजे समस्तीपुर, 23:15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00:50 बजे पाटलिपुत्र, 05:00 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन 05:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
वापसी में 08 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16:35 बजे खुलकर दूसरे दिन 20:05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00:05 बजे पाटलिपुत्र, 00:55 बजे हाजीपुर, 04:00 बजे समस्तीपुर होते हुए 09:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

श्रीगंगानगर, अहमदाबाद और पटना के लिए भी स्पेशल व्यवस्था

राजस्थान के श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. यह 13:25 बजे श्रीगंगानगर से खुलकर अगले दिन 14:30 बजे गोरखपुर, 19:22 बजे हाजीपुर होते हुए 23:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
वापसी में 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02:10 बजे खुलकर 03:10 बजे हाजीपुर, 08:15 बजे गोरखपुर होते हुए अगले दिन 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

गुजरात के अहमदाबाद से दरभंगा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार (अहमदाबाद से) एवं 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार (दरभंगा से) अपने पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में जारी रहेगा.

इसी तरह गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार (अहमदाबाद से) तथा 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार (पटना से) अपने पुराने समय और ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में संचालित की जाएगी.

और भी स्पेशल ट्रेनों की तैयारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशनों से समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

इसे भी पढ़ें-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

इसे भी पढ़ें-तीनों मामलों में बेल मिलते ही जेल से बाहर आए पप्पू यादव, दिए कई बयान

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
39 %
2.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here