विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 45 लाख से ज्यादा लाभुकों तक पहुंचा राशन, अब चेहरा पहचानकर होगा हक का वितरण

Bihar News : बिहार में पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी महीने में 45 लाख से अधिक लाभुकों को टेक होम राशन वितरित किया गया. राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है. पूर्वी चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और गया में सबसे अधिक लाभार्थी दर्ज किए गए.

Bihar News : बिहार में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है. समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस निदेशालय की ओर से राज्यभर के 1 लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है. अब इस वितरण प्रणाली में चेहरा पहचान प्रणाली यानी फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का उपयोग किया जा रहा है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में राज्य में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को टेक होम राशन उपलब्ध कराया गया. यह योजना गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए संचालित की जा रही है.

53 लाख से अधिक लाभुकों का हुआ सत्यापन

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी माह में पूरक पोषाहार योजना के तहत राज्य में कुल 54 लाख 3 हजार 766 लाभार्थी पंजीकृत थे. इनमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं और छोटे बच्चे शामिल हैं. इन पंजीकृत लाभुकों में से 53 लाख 82 हजार 471 लोगों का फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से सत्यापन किया जा चुका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सत्यापन के बाद टीएचआर वितरण के आंकड़ों में 45 लाख 56 हजार 22 लाभुकों को राशन दिए जाने की पुष्टि हुई है. विभाग का कहना है कि तकनीक आधारित इस प्रक्रिया से वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और वास्तविक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने में मदद मिली है.

पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा लाभुक

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में सबसे अधिक टीएचआर वितरण पूर्वी चंपारण जिले में दर्ज किया गया. यहां 2 लाख 9 हजार 480 लाभुकों को फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए टेक होम राशन उपलब्ध कराया गया.

इसके बाद कटिहार में 1 लाख 88 हजार 853, पूर्णिया में 1 लाख 58 हजार 194, पश्चिम चंपारण में 1 लाख 54 हजार 14 और गया में 1 लाख 53 हजार 230 लाभुकों को टीएचआर दिया गया. इन जिलों में लाभुकों की संख्या सबसे अधिक रहने के कारण वितरण का दायरा भी बड़ा रहा.

पारदर्शिता बढ़ाने में मददगार बना FRS

आईसीडीएस निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू होने से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है. साथ ही इससे फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना भी आसान हुआ है. इस तकनीक की मदद से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ केवल पात्र और वास्तविक जरूरतमंदों तक ही पहुंचे.

विभाग के अनुसार, राज्य सरकार की यह पहल पोषण सेवाओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से ऐसी व्यवस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ावा दिया जा रहा है और बिहार का यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-मरीन ड्राइव पर हरियाली का बड़ा प्लान, 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

इसे भी पढ़ें-DSP के घर काम करने वाली नौकरानी की ठाठ देख चौंके लोग, लग्जरी गाड़ी से करती थी एंट्री

इसे भी पढ़ें-पटना JDU कार्यालय के पास फिर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को दिखाया फ्यूचर सीएम

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
43.1 ° C
43.1 °
43.1 °
16%
3.9m/s
57%
Thu
43 °
Fri
45 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
46 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here