24.1 C
Delhi
17 February 2026, Tuesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Muzaffarpur: दरवाजे पर खड़े वृद्ध को कुचला, मौत के बाद NH-28 पर बवाल

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को कुचल दिया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया.

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक वृद्ध अपने दरवाजे पर खड़े थे और तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद डाला. हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने शव को एनएच-28 पर रख कर सड़क जाम कर दिया.

घटना विशुनपुर बघनगरी गांव की है, जहां 80 वर्षीय सहदेव राय अपने दरवाजे पर खड़े थे. इसी दौरान देवघर से मोतिहारी लौट रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी.

कार में सवार पांच कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. मोतिहारी के शंकर सरैया गांव निवासी राजीव सिंह, अप्पू कुमार, रामकिशोर सिंह और सतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर शव को एनएच पर रखकर जाम कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा में विपक्ष के काले कपड़ों पर नीतीश कुमार ने कसा तंज, खूब बरसे सीएम

इसे भी पढ़ें-टेकऑफ के तुरंत बाद रूसी विमान लापता, संकट में 50 लोग की जान

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की सियासी जमीन हिली! 7 भरोसेमंद नेता दोषी, 10 साल की कैद

इसे भी पढ़ें-स्कूल से टकराया बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान, आसमान में छाया धुआं, बच्चे डरकर भागे

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
53 %
1.5kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें