16.1 C
Delhi
16 February 2026, Monday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

झारखंड के जंगल में माओवादियों की साजिश नाकाम, 12 IED बरामद कर सुरक्षा बलों ने उड़ाया

IED Bomb: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में माओवादियों की बड़ी साजिश वक्त रहते नाकाम कर दी गई. सुरक्षाबलों ने जंगल से 12 आईईडी बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया.

IED Bomb: सुरक्षाबलों ने सरायकेला-खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित इलाके नीमडीह के जंगल से 12 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश विफल कर दी. बम निरोधक दस्ते ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया. कई वर्षों से छिपाकर रखे गए इन बमों से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी थी.

पहाड़ी जंगल से मिले 1.5 किलो वजनी IED बम

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन ने कुचाई के दलभंगा ओपी क्षेत्र के नीमडीह गांव के पास जंगल में बम छिपाकर रखे हैं. सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर, एसएसबी की 26वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी में दबाए गए कुल 12 आईईडी बम मिले, जिनका वजन करीब 1.5-1.5 किलो था.

बम नष्ट करते वक्त जंगल में गूंजे धमाके

बम मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. सुरक्षा की दृष्टि से सभी आईईडी बमों को जंगल में ही नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया. बम विस्फोट के साथ जंगल का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया. यह पूरा इलाका खूंटी जिले की सीमा से सटा हुआ है, जो माओवादियों की सक्रियता के लिए जाना जाता है. सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने का मौका, देखें पूरी लिस्ट और कटऑफ

इसे भी पढ़ें-भूकंप से पहले चेतावनी देगी आपकी स्मार्टवॉच; गूगल ला रहा नया अलर्ट फीचर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के 29 रूट बने अंतरक्षेत्रीय मार्ग, माल ढुलाई होगी आसान, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें-BEd धारकों के लिए शानदार मौका; सैलरी 54000 रुपये तक, Vacancy के लिए करें अप्लाई

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
16 ° C
16 °
16 °
88 %
0kmh
0 %
Sun
16 °
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
32 °
- Advertisment -

अन्य खबरें