Russia US Ships Arrive India: मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण हालात के बीच भारत को अपनी ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत मिली है. अमेरिका से एलपीजी और रूस से कच्चा तेल लेकर आए जहाज सुरक्षित रूप से देश के प्रमुख बंदरगाहों पर पहुंचे. यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति संतुलन के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर उस समय जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते जोखिमपूर्ण हो गए हैं.
अमेरिका से एलपीजी पहुंचा न्यू मंगलूर पोर्ट
अमेरिका से एलपीजी लादे पिक्सिस पायनियर जहाज रविवार को न्यू मंगलूर बंदरगाह पर डॉक हुआ. टेक्सास के पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से 14 फरवरी को रवाना हुए इस जहाज में कुल 16,714 टन एलपीजी मौजूद था. अधिकारियों ने कहा कि यह आपूर्ति घरेलू गैस की जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगी और बाजार में स्थिरता बनाए रखने में योगदान देगी.
#WATCH | Mangaluru, Karnataka: The Russian oil-laden tanker MT Aqua Titan, chartered by Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL), is docked in the Arabian Sea, about 10 nautical miles (about 18.5 km) off the Mangalore coast. pic.twitter.com/TWI74U4lu4
— ANI (@ANI) March 22, 2026
इसे भी पढ़ें-LPG गैस लेने का नया तरीका, अब एटीएम से कुछ मिनटों में मिलेगा सिलेंडर, जानें तरीका
रूस से कच्चा तेल भारत की ओर
चीन की ओर जा रहे रूसी जहाज एक्वा टाइटन को हाल ही में भारत की दिशा में मोड़ दिया गया. इसमें लगभग 7.7 लाख बैरल कच्चा तेल था. यह तेल समुद्री पाइपलाइन के जरिए मंगलूरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि देश की रिफाइनिंग क्षमता में कोई व्यवधान न आए.
होर्मुज मार्ग से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज
भारत के कुछ जहाज, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे थे, सुरक्षित रूप से देश में दाखिल हुए. 16 मार्च को शिवालिक जहाज 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर आया. अगले दिन नंदा देवी जहाज करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत पहुँचा. 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी अडाणी पोर्ट्स में सुरक्षित डॉक हुआ.
फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय नाविक और जहाज
केंद्र सरकार ने फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय नाविकों और जहाजों की जानकारी साझा की. शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि इलाके में कुल 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक फंसे हुए हैं. सभी नाविक सुरक्षित हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.
इसे भी पढ़ें-कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला—संसद में टपोरी अंदाज में आते हैं; तू-तड़ाक का आरोप
इसे भी पढ़ें-बिजनौर में 2 अलग घटनाएं: बैराज से कूदे युवक केस में 6 पर केस, जन्मदिन के बाद युवक की मौत
इसे भी पढ़ें- गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा तेल टैंकर जग लाडकी, 80,886 MT क्रूड ऑयल के साथ

