वायरल वीडियो

Shravani Mela 2025: भागलपुर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने 30 जून तक काम पूरा करने का दिया आदेश

Bhagalpur News: श्रावणी मेला 2025 को लेकर भागलपुर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. डीएम और एसएसपी ने सभी विभागों को 30 जून तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.

Bhagalpur News: श्रावणी मेला 2025 को लेकर भागलपुर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है. शुक्रवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत ने अधिकारियों की बैठक कर साफ निर्देश दिया कि 30 जून तक मेला से जुड़े सभी कार्य हर हाल में पूरे कर लिये जाएं. पिछले साल की तरह इस बार भी विश्वस्तरीय व्यवस्था देने का दावा करते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है.

हर विभाग को मिले सटीक टास्क, डीएम ने खुद तय की डेडलाइन

बैठक में डीएम ने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर सभी बिजली तारों की मरम्मत तत्काल कराई जाए. पीएचईडी को सभी चापाकल दुरुस्त करने और नगर निगम को सफाई, सजावट और सड़क पर पेंटिंग कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

जनसंपर्क विभाग को बाबा की नगरी में “आपका स्वागत है” स्लोगन के साथ सरकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा गया. वहीं सामान्य शाखा को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की सूची तैयार करने का निर्देश मिला है.

Also Read-शहर घूमने निकली मेयर-आयुक्त की जोड़ी, बदहाल सफाई और जर्जर सड़कों ने उड़ाये होश

कांवरिया पथ पर जल छिड़काव और पुलिस निगरानी सुनिश्चित

पथ निर्माण विभाग को कांवरिया पथ पर जल छिड़काव की पूरी योजना और टैंकर की लोकेशन तय करने को कहा गया. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) और नगर डीएसपी को सुलतानगंज का दौरा कर सभी तैयारियों की प्रत्यक्ष निगरानी करने को कहा गया.

डीएम ने स्पष्ट किया कि इस बार श्रावणी मेला की व्यवस्था को पिछले साल से भी बेहतर करना है, ताकि राज्य और जिले की छवि वैश्विक मंच पर और मजबूत हो. एसएसपी ने भी सभी विभागों को गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर गिरावट न आने की सख्त हिदायत दी.

इसे भी पढ़ें-तेजस्वी ही होंगे सीएम फेस, कन्हैया कुमार ने मिटाया सस्पेंस, कहा- कोई भ्रम नहीं

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
69 %
0kmh
40 %
Thu
41 °
Fri
41 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें