वायरल वीडियो

पटना के रेलकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बनेंगे अत्याधुनिक आवास, महेंद्रूघाट व करबिगहिया में बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी

Patna Rail Quarter : पटना में रेल कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़े आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है.महेन्द्रूघाट और करबिगहिया में बहुमंजिला आधुनिक रेल आवास बनाए जाएंगे. मुख्यालय हाजीपुर में हुई बैठक में योजना के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

Patna Rail Quarter : पूर्व मध्य रेल अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. पटना में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुमंजिला रेल आवास निर्माण की योजना पर मुख्यालय स्तर पर मंथन किया गया.

महाप्रबंधक की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित आवासीय परियोजना के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित ढांचे, तकनीकी प्रावधानों तथा सुविधाओं पर प्रस्तुति दी.

रेल प्रशासन का उद्देश्य है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यस्थल के निकट सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यकुशलता और जीवन स्तर दोनों में सुधार हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महेन्द्रूघाट में बनेंगे टाइप-3 और टाइप-4 आवास

पटना के महेन्द्रूघाट क्षेत्र में निर्माण विभाग के लिए अतिरिक्त कार्यालय भवन के साथ-साथ निर्माण विभाग एवं दानापुर मंडल के कर्मचारियों हेतु आवास बनाए जाएंगे.

योजना के तहत टाइप-4 के 12 यूनिट और टाइप-3 के 88 यूनिट रेल आवासों का निर्माण प्रस्तावित है.
टाइप-4 के लिए बनने वाले टावर में 6 फ्लोर होंगे, जिसमें प्रत्येक तल पर 2 आवास होंगे.
वहीं टाइप-3 के लिए दो टावर बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक टावर 11 मंजिला होगा और हर मंजिल पर 4 आवास उपलब्ध होंगे.

इन टावरों में 200 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके अतिरिक्त पंप रूम, फायर फाइटिंग टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, डीजल जेनरेटर और केन्द्रीयकृत पैनल रूम जैसी आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

करबिगहिया में अधिकारियों के लिए बहुमंजिला आवास

करबिगहिया, पटना में मुख्यालय के अधिकारियों के लिए कुल 56 यूनिट रेल आवास बनाए जाएंगे.

टाइप-5 के लिए एक टावर का निर्माण होगा, जिसमें 7 फ्लोर होंगे और प्रत्येक फ्लोर पर 4 आवास होंगे.
इसके अलावा टाइप-6 के लिए दो अलग-अलग टावर बनाए जाएंगे. प्रत्येक टावर 7 मंजिला होगा और हर तल पर 2 आवास उपलब्ध होंगे.

यहां 196 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी. आवासीय परिसर में 8 दुकानों और 1 रेस्टोरेंट का भी निर्माण प्रस्तावित है, ताकि निवासियों को दैनिक आवश्यकताओं की सुविधा परिसर में ही मिल सके.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे परिसर

दोनों परियोजनाओं में सुरक्षा, जल निकासी, स्वच्छता और अग्नि सुरक्षा के आधुनिक मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. रेल प्रशासन का मानना है कि इन आवासीय परिसरों के निर्माण से कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर जीवनशैली के साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-होली पर घर लौटने वाले को राहत — पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व श्रीगंगानगर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
28 ° C
28 °
28 °
44 %
2.6kmh
40 %
Sun
28 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
37 °
Thu
34 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here