Top Universities in Canada: विदेश में पढ़ाई करना आज के छात्रों के लिए एक बड़ा सपना बन चुका है, और कनाडा इस मामले में सबसे पसंदीदा देशों में से एक है. इसके पीछे कई कारण हैं: उच्चस्तरीय शिक्षा प्रणाली, सुरक्षित माहौल, पार्ट-टाइम काम करने के अवसर, और पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) जैसी सुविधाएँ. यही कारण है कि कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है.
कनाडा की डिग्री ग्लोबल स्तर पर मान्यता प्राप्त है और पढ़ाई के बाद रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-से कोर्स यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं और टॉप यूनिवर्सिटी कौन-सी हैं.
कनाडा में कौन-से कोर्स हैं सबसे पॉपुलर?
- कंप्यूटर साइंस और आईटी
कनाडा आज तकनीकी और स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से उभर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कोर्स यहां छात्रों में बेहद लोकप्रिय हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह क्षेत्र बेहतरीन अवसर देता है.
इसे भी पढ़ें-BPSC TRE-4 एग्जाम कैलेंडर जारी; बिहार में 46,595 शिक्षक पदों की भर्ती, कब होगी परीक्षा?
- हेल्थ साइंस और नर्सिंग
कनाडा की हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन विश्वस्तरीय है. नर्सिंग, पब्लिक हेल्थ और बायोटेक्नोलॉजी के कोर्स ग्लोबल स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए कनाडा एक आदर्श विकल्प है.
- बिजनेस और मैनेजमेंट
कनाडा के बिजनेस स्कूल्स एमबीए, फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस और मार्केटिंग जैसे कोर्स के लिए मशहूर हैं. यहां की डिग्री ग्लोबल स्तर पर मान्य होती है और पढ़ाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलते हैं.
- इंजीनियरिंग
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग कनाडा में सबसे ज्यादा चुने जाने वाले कोर्स हैं. यहां छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव और रिसर्च का बेहतरीन मौका मिलता है.
- मीडिया और एनिमेशन
फिल्म प्रोडक्शन, गेम डिजाइन, एनिमेशन और डिजिटल मीडिया में कनाडा तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्रिएटिव क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प है.
कनाडा की टॉप 5 यूनिवर्सिटी
- University of Toronto
कनाडा की सबसे लोकप्रिय यूनिवर्सिटी में से एक. कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस और मेडिकल साइंस जैसे कोर्स यहां उपलब्ध हैं.
- University of British Columbia
रिसर्च और इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष पर, प्रमुख कोर्स हैं एनवायरनमेंटल साइंस, हेल्थ साइंस, बिजनेस और इंजीनियरिंग.
- McGill University
हल्थ और मेडिकल एजुकेशन के लिए प्रसिद्ध, यह यूनिवर्सिटी मेडिसिन, लॉ, आर्ट्स और साइंस के कोर्स भी प्रदान करती है.
- University of Alberta
रिसर्च और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है. इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रों को बेहतरीन अवसर मिलते हैं.
- University of Waterloo
टेक्नोलॉजी और को‑ऑप प्रोग्राम के लिए मशहूर. कंप्यूटर साइंस, आईटी और इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करती है.
कनाडा में पढ़ाई के दौरान छात्रों को सुरक्षित वातावरण, ग्लोबल स्तर की शिक्षा और करियर के बेहतरीन अवसर मिलते हैं. टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर छात्र न सिर्फ ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए भी तैयार होते हैं.
इसे भी पढ़ें-कौन है IAS कनिका गोयल? असफलता से नहीं घबराईं, मेहनत से बनाई टॉप 10 की पहचान
इसे भी पढ़ें-बच्चों के लिए टॉप 100 सामान्य ज्ञान सवाल और जवाब
इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए योग्यता, आयु और अहम बातें
इसे भी पढ़ें-CUSB Job Vacancy 2026 : यहां नौकरी मिलते ही बदल जाएगी किस्मत, सैलरी 1 लाख से ऊपर, तुरंत करें आवेदन
इसे भी पढ़ें-BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें डिटेल्स

