Barharwa Station : बड़हरवा स्टेशन स्थित रेल पथ कार्यालय में सोमवार को गरमी के मौसम में रेलवे पटरियों के रखरखाव को लेकर एक तकनीकी संगोष्ठी आयोजित की गई. यह कार्यक्रम मालदा मंडल के राजभाषा विभाग की पहल पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया.
राजभाषा में तकनीकी चर्चा पर जोर
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस.एल. मरैया मौजूद रहे, जबकि तकनीकी विषयों पर जानकारी देने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर शशिकांत कुमार (तीनपहाड़) और जूनियर इंजीनियर सैयदुल हक (बड़हरवा) ने अपने विचार साझा किए.
पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपने संबोधन में एस.एल. मरैया ने कहा कि राजभाषा हिंदी में आयोजित तकनीकी संगोष्ठियां कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होती हैं. इससे जटिल तकनीकी विषयों को सरल भाषा में समझना आसान हो जाता है और कार्यस्थल पर उनकी उपयोगिता भी बढ़ती है.
गरमी में ट्रैक मेंटेनेंस की दी गई जानकारी
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने बताया कि गरमी के मौसम में रेलवे पटरियों की नियमित जांच और रखरखाव बेहद जरूरी होता है. अधिक तापमान के कारण पटरियों पर पड़ने वाले प्रभाव और उससे निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान ट्रैक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन और समय-समय पर आवश्यक मरम्मत कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण होता है, ताकि रेल संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे.
हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि मालदा मंडल की ओर से राजभाषा हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इससे कर्मचारियों को आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरणा मिलती है और तकनीकी विषयों की समझ भी बेहतर होती है.
इसे भी पढ़ें-बंगाल में 5 लाख नये मतदाता पहली बार देंगे वोट, SIR के बाद आयेगा फाइनल वोटर डाटा
इसे भी पढ़ें-चुनाव आयोग ने घोषित किया पांच राज्यों का चुनाव शेड्यूल, जानें मतदान की तिथियां
इसे भी पढ़ें-हावड़ा–नई दिल्ली मार्ग पर कवच 4.0 चालू: पूर्व रेलवे में ट्रेनों की सुरक्षा और हाई-स्पीड संचालन सुनिश्चित

