वायरल वीडियो

तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई, 14 करोड़ बिहारवासियों के सपनों पर जताई भरोसा

Tej Pratap Yadav on Nitish Kumar: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए बिहार की 14 करोड़ जनता के सपनों को साकार करने की उम्मीद जताई. तेज प्रताप ने नई मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी.

Tej Pratap Yadav on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार पद संभाला. इस मौके पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए उन्हें बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार की 14 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने में नई सरकार सफलता हासिल करेगी.

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. साथ ही उन्होंने नई मंत्रिपरिषद में शामिल सभी मंत्रियों को भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

बिहार की जनता और विकास पर फोकस

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि बिहार के लोग बेरोजगारी और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन चुनौतियों का समाधान किया जाएगा और राज्य को तेजी से विकास की ओर अग्रसर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सरकार 14 करोड़ आदरणीय बिहारवासियों के सपनों को साकार करने के लिए काम करेगी.

इसे भी पढ़ेंनीतीश कुमार ने 10वीं बार लिया बिहार के सीएम पद का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी-शाह-नायडू भी रहे मौजूद

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
68 %
0kmh
0 %
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
42 °
Fri
43 °

अन्य खबरें