Bihar Crime News : गया शहर में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी मोहन मांझी आखिरकार गिरफ्त में आ गया. डेल्हा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.
वर्षों से फरार था आरोपी
मोहान मांझी गया के बैरागी मुहल्ले का रहने वाला है और कई संगीन आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता रही है. वह हत्या, गोलीबारी और अन्य गंभीर वारदातों में अपने गिरोह के साथ सक्रिय रहता था. डेल्हा थाने में उसके खिलाफ हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाना
पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और गिरफ्तारी से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाता रहा. इसी वजह से वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर था.
एसएसपी की पहल पर रखा गया था इनाम
एसएसपी सुशील कुमार ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय को 50 हजार रुपये इनाम देने की अनुशंसा की थी. मुख्यालय की मंजूरी मिलने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई.
विशेष टीम ने की कार्रवाई
कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. इस टीम में डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र सिंह, थाने के अन्य अधिकारी और टेक्निकल सेल के कर्मी शामिल थे. लगातार प्रयास के बाद टीम ने आखिरकार मोहन मांझी को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें-वैशाली में दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, किराये के कमरे में मिला शव
इसे भी पढ़ें-पटना में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, दिनदहाड़े फायरिंग में 2 घायल
इसे भी पढ़ें-बिहार में मंत्री के समधी के घर दहशत, दनादन फायरिंग से 3 लोग घायल
इसे भी पढ़ें-पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, मनी एजेंट को बदमाशों ने घेरा; पुलिस ने शुरू की जांच

