22.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

दानापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर चोरी, 5 महीने में दूसरी वारदात से दहशत

Bihar News : दानापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता के बंद घर में चोरी की वारदात. दरवाजा तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी समेत सामान ले उड़े चोर. पांच माह में दूसरी घटना से इलाके में बढ़ी दहशत.

Bihar News : दानापुर थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा. वार्ड संख्या 10 स्थित हाथी खाना मोड़ (देवला नर्सिंग होम के पश्चिम) में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के बंद घर को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर लिया गया.

घटना 18 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. पीड़ित अधिवक्ता रवि शंकर घोष ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोर

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अधिवक्ता इन दिनों अपने ससुराल चायपुर गर्दनीबाग में रह रहे थे और उनका दानापुर स्थित घर बंद था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पश्चिम दिशा के दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे स्पष्ट है कि चोरों ने आराम से तलाशी ली. वारदात के दौरान इन्वर्टर, माइक्रोटेक कंपनी की बैटरी, एलईडी टीवी, इंडियन कंपनी का खाली गैस सिलिंडर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया.

पहले भी हो चुकी है बड़ी चोरी

पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 25 अक्टूबर 2025 को भी उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया गया था. उस मामले की शिकायत भी संबंधित थाने में दर्ज है.

लगातार दूसरी घटना से इलाके के लोगों में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है. स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.

प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-पटना के रेलकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बनेंगे अत्याधुनिक आवास, महेंद्रूघाट व करबिगहिया में बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी

इसे भी पढ़ें-होली पर घर लौटने वाले को राहत — पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व श्रीगंगानगर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
53 %
1.5kmh
20 %
Thu
23 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Mon
34 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here