Actor Sonu Sood : बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव की दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए फिल्म अभिनेता Sonu Sood आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर छात्रा की स्थिति सामने आने के बाद उन्होंने तुरंत व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की बात कही है.
पता भेज दीजिए,
— sonu sood (@SonuSood) March 11, 2026
Wheelchair घर पहुँच जाएगा। @931Samaira par DM kar dijiye. @SoodFoundation https://t.co/RfAXv05Xje
2 किमी दूर स्कूल जाती है छात्रा
जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की यह छात्रा दिव्यांग है और रोज करीब दो किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाती है. छात्रा के पिता नहीं हैं और उसकी मां मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही है.
ये बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव गांव की लड़की है इसके पिता नहीं है मां मजदूरी करती है और ये लड़की 2km दूर स्कूल ऐसे ही जाती हैं।
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 10, 2026
Wheelchair के लिए कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन इसको नहीं दिया जा रहा हैं। क्या आप इस लड़की की मदद कर सकते हैं? pic.twitter.com/2XzamaSeGc
बताया जा रहा है कि छात्रा के लिए कई बार व्हीलचेयर के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक उसे यह सुविधा नहीं मिल सकी.
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मिली मदद
छात्रा की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसे देखते ही सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट को अटैच करते हुए लिखा कि छात्रा का पता भेज दिया जाए, व्हीलचेयर सीधे उसके घर पहुंचा दी जाएगी.
मदद के लिए मैथिली ठाकुर भी आगे आई और एक्स(X) पर की पोस्ट
इनका नंबर,पता, नाम मुझे कृपया जल्द से जल्द उपलब्ध करायें 🙏 @Dist_Gopalganj https://t.co/lgkky4DF3r
— Maithili Thakur (@maithilithakur) March 11, 2026
सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन से जुड़े अकाउंट पर भी संदेश देते हुए कहा कि पता डायरेक्ट मैसेज के जरिए भेज दिया जाए, ताकि जल्द मदद पहुंचाई जा सके.
पहले भी कई जरूरतमंदों की कर चुके हैं मदद
सोनू सूद अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. कोविड काल से लेकर अब तक उन्होंने देशभर के कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है.
अब गोपालगंज की इस छात्रा को भी उनकी पहल से जल्द व्हीलचेयर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
प्रशासन का तो पता नहीं अब आप लोग मदद कीजिए। pic.twitter.com/tC4EUgxkfv
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 11, 2026
इसे भी पढ़ें-ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई
इसे भी पढ़ें-विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा इलाका, 17 मजदूरों की मौत

