वायरल वीडियो

मुंबई में मंत्री पर भड़की महिला, वर्ली जाम के बीच बहस का वीडियो वायरल

Viral Video : मुंबई के वर्ली में बीजेपी के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान भारी ट्रैफिक जाम लग गया. इसी दौरान महिला और मंत्री गिरीश महाजन के बीच बहस का वीडियो वायरल हो गया. राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

Viral Video : मुंबई के वर्ली इलाके में एक प्रोटेस्ट मार्च के चलते मंगलवार को भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी दौरान एक महिला की नाराजगी सामने आई, जिसने मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधिकारियों से बहस की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में महिला सड़क पर जाम और अव्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करती नजर आ रही है, जबकि पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश करती दिख रही है. हेलोसिटीज24 वायर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

बीजेपी के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान बिगड़ा ट्रैफिक, लोगों को हुई परेशानी

जानकारी के अनुसार यह प्रकरण उस समय हुआ जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्षी दलों के खिलाफ एक प्रदर्शन मार्च निकाला गया था. यह मार्च महा विकास आघाड़ी (एमवीए) और अन्य दलों के खिलाफ आयोजित किया गया था. पार्टी की ओर से कहा गया कि महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि इस मार्च के कारण वर्ली इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों को घंटों तक फंसना पड़ा.

राजनीतिक बयानबाजी शुरू, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति की जा रही है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान उत्पन्न हालात ने जनता को प्रभावित किया है और लोग अब इस तरह की स्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें-दुल्हन की एंट्री ने लूटी महफिल, डांस देखकर मेहमान भी रह गए हैरान

इसे भी पढ़ें-इराज के साथ तेज प्रताप का भावुक वीडियो, परिवार में सुलह की चर्चा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
13 %
7.2kmh
0 %
Wed
43 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
43 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here