विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : भाभी को फंदे से झूलता देख देवर ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News :मोतिहारी के धनौजी गांव में भाभी और देवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में जुटी है और एफएसएल टीम घटनास्थल पर मौजूद है.

Bihar News : मोतिहारी के धनौजी गांव में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां भाभी और देवर ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका मधु कुमारी (20) की शादी लगभग छह महीने पहले अपने ससुराल के बड़े भाई से हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

कैसे दोनों ने की आत्महत्या?

घटना के अनुसार, पहले मधु ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की. घटना की जानकारी मिलने पर उसका देवर शत्रुघन कुमार (21) अपने होटल से घर आया. भाभी को मृत अवस्था में देखकर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसी होटल में गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस पहुंची, जांच शुरू

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. डीएसपी कुमार चंदन भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. घटना स्थल का फॉरेंसिक परीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. डीएसपी ने बताया कि मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-पटना–गया रोड किनारे थाना मालखाना में लगी आग, 50 से ज्यादा वाहन खाक

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
23 ° C
23 °
23 °
83 %
2.6kmh
20 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
41 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here