विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna Student Protest Live : पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ी; एस्कॉर्ट गाड़ी बनी निशाना

Patna Student Protest Live : राजधानी पटना में राजभवन मार्च के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जेपी गोलंबर के पास छात्रों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले समझाने का प्रयास किया. स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

विज्ञापन

Patna Student Protest Live : राजधानी पटना में राजभवन मार्च के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जेपी गोलंबर के पास छात्रों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले समझाने का प्रयास किया. स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

विज्ञापन
LIVE UPDATE
New Updates Available – Tap to Load

पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, डाकबंगला से बेली रोड तक पहुंची भीड़; मीडियाकर्मियों पर हमला

17:13
राजभवन मार्च के दौरान उग्र हुए प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ डाकबंगला चौराहे से आगे बढ़कर इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बेली रोड की ओर पहुंच गई. इसके बाद हाई कोर्ट के आसपास भी बड़ी संख्या में छात्र जुटने लगे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया. आरोप है कि प्रभात खबर के रिपोर्टर समेत कई स्थानीय और राष्ट्रीय चैनलों के पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. कुछ मीडियाकर्मियों के कपड़े फाड़े गए, जबकि मोबाइल और कैमरा छीनने तथा क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई. इस घटना में कई पत्रकारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से नारेबाजी भी की गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
16:43
डाकबंगला के बाद बेली रोड पर जुटे छात्र, मीडिया कर्मियों को बनाया निशाना; मोबाइल-कैमरा छीनने का आरोप राजभवन मार्च के दौरान उग्र हुए प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ डाकबंगला चौराहे से आगे बढ़कर इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बेली रोड की ओर पहुंच गई. इसके बाद हाई कोर्ट के आसपास भी बड़ी संख्या में छात्र जुटने लगे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया. आरोप है कि प्रभात खबर के रिपोर्टर समेत कई स्थानीय और राष्ट्रीय चैनलों के पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. कुछ मीडियाकर्मियों के कपड़े फाड़े गए, जबकि मोबाइल और कैमरा छीनने तथा क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई. इस घटना में कई पत्रकारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से नारेबाजी भी की गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
52%
6.2m/s
95%
बुध
33 °
गुरु
34 °
शुक्र
33 °
शनि
35 °
रवि
36 °

अन्य खबरें