Ranchi School Holiday: सोमवार को बच्चे को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने स्कूल की छुट्टी की सूचना जरूर देख लें. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद रांची के कई स्कूलों ने 7 सितंबर को विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया है. शोक के चलते स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा. हालांकि, जिन संस्थानों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्था लागू रहेगी.
Ranchi School Holiday: रांची के इन स्कूलों में सोमवार को नहीं लगेगी क्लास
मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिन स्कूलों ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है, उनमें कई प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं.
एल खियांग्ते की मुश्किलें बढ़ीं, CID की विशेष अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- संत थॉमस स्कूल
- लेडी केसी रॉय स्कूल
- बिशप स्कूल
- शारदा ग्लोबल स्कूल
- संत जेवियर्स स्कूल
- केराली स्कूल
- लिटिल एंजेल्स नर्सरी स्कूल
- संत मेरीज स्कूल, डोरंडा
- हिल टॉप स्कूल
- डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस स्कूल
- संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू
- आर्चायकुलम स्कूल
- सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल
- जस्ट किड्स प्ले स्कूल, हेहल
- जेके पब्लिक स्कूल, मधुकम
- श्रद्धानंद बाल मंदिर, कमड़े
- गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, मोरहाबादी व लालपुर
- ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल
- चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स
- नोवल किड्स प्री-स्कूल
- फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल
- यूरो किड्स स्कूल, मोरहाबादी और कांके
- फर्स्ट लीप स्कूल, बरियातू
- मेरे नन्हे कदम स्कूल
- सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू और कांके
- क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल, कोकर
- जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली
- सेक्रेड हार्ट स्कूल
- फर्स्ट क्राय स्कूल
- संत माइकल प्ले स्कूल कैथरीन अकैडमी
- गुरु गोविंद स्कूल
- सुरेंद्रनाथ स्कूल
परीक्षा वाले विद्यार्थियों के लिए अलग व्यवस्था
छुट्टी का फैसला उन स्कूलों में लागू नहीं माना जाएगा जहां अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित हैं. ऐसे संस्थानों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्कूल खुलेगा और विद्यार्थियों को तय समय पर परीक्षा देनी होगी.
यानी अभिभावक सिर्फ शहर के स्कूलों में छुट्टी की खबर देखकर बच्चों को स्कूल भेजने या रोकने का फैसला न करें. अपने बच्चे के स्कूल की ओर से जारी सूचना को ही अंतिम मानें.
निजी स्कूलों को बंद रखने की अपील
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इसी के मद्देनजर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PASWA) ने राज्य के सभी निजी स्कूलों को 7 सितंबर को बंद रखने की घोषणा की है. संगठन ने स्कूल संचालकों और प्राचार्यों से भी विद्यालय बंद रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने की अपील की है.


