Jagdishpur Navratri Celebration : नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियों से पहले पूर्व मध्य विद्यालय जगदीशपुर में नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बच्चे मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में नजर आए. बच्चों ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय के माहौल को उत्सव के रंगों से भर दिया. कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका शाहिना खातून के नेतृत्व में किया गया.
राघोपुर कटाव पर अर्पणा कुमारी ने मंत्री से मांगा इस्तीफा, पीड़ितों के पुनर्वास की उठाई मांग
Jagdishpur Navratri Celebration : गरबा-डांडिया के जरिए गुजरात की संस्कृति से परिचित हुए बच्चे
उत्सव में श्रेया, रितु, सुन्दरम, स्नेहा, कोमल, संगम, वर्षा, काजल, पार्वती, सोनल, अंजली, प्रिया, तृषा, परी, निशा, आंचल, दीक्षा, चंचल, संध्या, शिवानी, राधिका और कोमल 2 ने भाग लिया. बच्चों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से गुजरात की सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का प्रयास किया.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि स्कूल में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम संचालित है. इसके तहत बच्चों को विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है. इसी क्रम में बच्चों ने गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव मनाते हुए गुजरात की संस्कृति को जानने और सीखने का प्रयास किया.
सभी धार्मिक उत्सवों के महत्व से परिचित होते हैं बच्चे
प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में विभिन्न धार्मिक त्योहारों के आयोजन के जरिए बच्चों को धर्मनिरपेक्षता के संवैधानिक महत्व की जानकारी दी जाती है. स्कूल में ईद, होली, दीपावली, क्रिसमस और गुरुपर्व सहित विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चे इन त्योहारों के महत्व को समझ सकें और उन्हें आत्मसात कर सकें.
इन कार्यक्रमों के आयोजन में शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा और भारती कुमारी सहयोग करती हैं. वहीं, इस अवसर पर वर्ग प्रथम की नामित शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा ने अपनी कक्षा के सभी बच्चों के बीच लेखन सामग्री वितरित की.
इसे भी पढ़ें-



