AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर वैश्विक स्तर पर गंभीर चर्चा हुई. टेक्नोलॉजी के विकास के साथ उसके सामाजिक प्रभाव, जिम्मेदार उपयोग और जनहित से जुड़ी संभावनाओं पर खास फोकस रहा. विशेषज्ञों ने माना कि AI का असली मूल्य तभी है जब उसका फायदा आम लोगों तक पहुंचे.
जनहित केंद्रित AI पर पीएम का जोर
समिट में Narendra Modi ने कहा कि AI तभी सार्थक होगा जब उसमें बुद्धिमत्ता, तार्किकता और सही निर्णय लेने की क्षमता शामिल हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि विज्ञान और तकनीक का उद्देश्य समाज की भलाई होना चाहिए, न कि सिर्फ प्रयोगशालाओं या कॉरपोरेट दायरे तक सीमित रहना.
Inaugurated the India AI Impact Expo 2026 at Bharat Mandapam.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
Being here among innovators, researchers and tech enthusiasts gives a glimpse of the extraordinary potential of AI, Indian talent and innovation. Together, we will shape solutions not just for India but for the… pic.twitter.com/G370iXYAXm
इसे भी पढ़ें-भारत में आ रही है Samsung Galaxy F70 सीरीज, कैमरा और AI पर रहेगा बड़ा दांव, जानें डिटेल्स
एक्सपो में भारतीय इनोवेशन की झलक
पीएम ने Bharat Mandapam में आयोजित AI एक्सपो का जिक्र करते हुए X पर लिखा कि यहां इनोवेटर्स, रिसर्चर्स और टेक विशेषज्ञों की भागीदारी से भारतीय प्रतिभा की क्षमता साफ दिखती है. उनका कहना था कि ऐसे समाधान विकसित किए जाएंगे जो सिर्फ India ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर उपयोगी हों.
आज दूसरे दिन अहम चर्चा
समिट के दूसरे दिन कीनोट स्पीच, पैनल डिस्कशन और Applied AI पर विशेष सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं. हेल्थ, एनर्जी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, जेंडर एम्पावरमेंट और डिसेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में AI के उपयोग से जुड़ी विशेष पुस्तिकाएं भी जारी की जाएंगी.
इसे भी पढ़ें-पुराना फोन क्यों होने लगता है स्लो? वजहें समझें और स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके जानें
इसे भी पढ़ें-₹2000 आने से पहले जरूरी काम नहीं किया तो अटक सकता है पैसा, जानें पूरा डिटेल्स
इसे भी पढ़ें-गेमिंग लवर्स के लिए नया धमाका; लॉन्च हुआ Realme Neo 8, जानें इसकी कीमत और खूबियां


