विज्ञापन

वायरल वीडियो

Gmail में आया Gemini AI का दम, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे स्मार्ट फीचर्स का फायदा, फटाफट करें चेक

Gmail News Features : Gmail इस्तेमाल करने वालों के लिए गूगल बड़ी सुविधा लेकर आया है. अब Gemini AI से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स फ्री यूजर्स को भी मिलेंगे. इससे ईमेल सर्च, रिप्लाई और इनबॉक्स मैनेजमेंट पहले से आसान होगा.

विज्ञापन

Gmail News Features : अगर आप रोज़मर्रा के कामों के लिए Gmail पर निर्भर रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. गूगल अब Gmail में Gemini AI से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स फ्री यूजर्स के लिए भी खोल रहा है. अब तक ये सुविधाएं सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों तक सीमित थीं, लेकिन अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा. शुरुआत फिलहाल US English यूजर्स से की गई है और आने वाले समय में इसे दूसरे यूजर्स तक भी पहुंचाया जाएगा.

स्मार्ट सर्च के लिए AI Overviews

Gemini के आने से Gmail का सर्च सिस्टम पहले से ज्यादा समझदार हो गया है. अब आपको कीवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं, बल्कि सामान्य भाषा में सवाल लिखते ही ईमेल से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आ जाएगी. किसी पुराने बिल, रसीद या अटैचमेंट को खोजने पर उसका छोटा सा सार, जरूरी डिटेल और संबंधित मेल के लिंक एक ही जगह दिख जाते हैं. इससे पुराने मेल ढूंढने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें-3G नेटवर्क को अलविदा कहने की तैयारी; 4G और 5G पर पूरा फोकस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ईमेल लिखना होगा आसान: Help Me Write

ईमेल ड्राफ्ट करने में परेशानी होती है? “Help Me Write” फीचर इसी काम के लिए बनाया गया है. बस एक छोटा सा संकेत देने पर यह आपके लिए प्रोफेशनल और साफ भाषा में ईमेल तैयार कर देता है. चाहें तो आप उसे अपने मुताबिक एडिट भी कर सकते हैं. इसके साथ ही Suggested Replies अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है, जो पूरी बातचीत को समझकर आपके लिखने के अंदाज से मेल खाते जवाब सुझाता है.

नया AI Inbox टैब, इनबॉक्स को खुद करेगा मैनेज

Gmail में टेस्ट किया जा रहा नया AI Inbox टैब आपके इनबॉक्स को खुद ही मैनेज करेगा. गैर-जरूरी मेल अलग हो जाएंगे और जरूरी मैसेज का छोटा सा सार दिखेगा. लंबे Reply All थ्रेड्स को यह ऑटोमैटिक समरी में बदल देता है. इतना ही नहीं, बिल पेमेंट या मीटिंग जैसे कामों के लिए यह खुद से टू-डू लिस्ट भी तैयार कर देता है. फिलहाल यह सुविधा सीमित यूजर्स के लिए ट्रायल मोड में है.

इसे भी पढ़ें-Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart की बड़ी डील, कीमत में जबरदस्त गिरावट

पेड प्लान में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

हालांकि फ्री यूजर्स को कई काम के फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन Google AI Pro और Ultra जैसे पेड प्लान्स में कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं भी रहेंगी. इनमें एडवांस्ड प्रूफरीडिंग टूल शामिल है, जो ईमेल की भाषा, टोन और स्टाइल को बेहतर बनाता है. गूगल का दावा है कि इन फीचर्स में यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है और पर्सनल डेटा को AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता.

इसे भी पढ़ें-5,520mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ Redmi Note 15 5G इंडिया में लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानें

इसे भी पढ़ें-एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें