वायरल वीडियो

Ajit Pawar की लीडरशिप जर्नी: बचपन से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तक

Ajit Pawar: Ajit Pawar का सफर क्लासरूम से कैबिनेट तक रहा. बचपन से ही उन्हें नेतृत्व और सामाजिक कामों में रुचि थी. उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने तक राजनीति में अपनी छाप छोड़ी.

Ajit Pawar : महाराष्ट्र की राजनीति को बुधवार को बड़ा झटका लगा, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया. सिर्फ 65 साल की उम्र में उनका जाना राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक लेकर आया. उनके जीवन, राजनीतिक योगदान और शिक्षा को लेकर लोग इंटरनेट पर जानकारी खोज रहे हैं. अजित पवार के जीवन में राजनीति, परिवार और शिक्षा से जुड़े पहलुओं को लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं. आइए उनके शैक्षिक सफर पर नजर डालते हैं.

स्कूल से राजनीति तक का सफर

अजित पवार के स्कूल के दिनों से ही सामाजिक कार्यों में रुचि थी, जो बाद में उन्हें राजनीति की दुनिया में लेकर गया. उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन डिग्री पूरी नहीं कर पाए. इसके बावजूद, उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली और सफल रहा.

पांच बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

राजनीति में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की. अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के पद पर कुल 5 बार रहे—पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फड़णवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सरकारों में. यह रिकॉर्ड उनके नेतृत्व और अनुभव का प्रमाण है.

विमान हादसे में असमय निधन

अजित पवार का निधन मुंबई से बारामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट के क्रैश-लैंडिंग के दौरान हुआ. हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई, जिसमें क्रू मेंबर और उनकी सुरक्षा टीम के सदस्य भी शामिल थे. दुर्घटना सुबह 8:45 बजे बारामती के रनवे के पास हुई.

इसे भी पढ़ें-अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की पहली तस्वीर आयी सामने, हाथ जोड़े बैठीं और शोक में डूबीं

इसे भी पढ़ें-विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे, राजनीति से लेकर खेल जगत तक शोक की लहर

इसे भी पढ़ें-बारामती के काटेवाड़ी में कल होगा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
thunderstorm
21 ° C
21 °
21 °
83 %
2.6kmh
75 %
Sat
22 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here