Ajit Pawar : महाराष्ट्र की राजनीति को बुधवार को बड़ा झटका लगा, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया. सिर्फ 65 साल की उम्र में उनका जाना राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक लेकर आया. उनके जीवन, राजनीतिक योगदान और शिक्षा को लेकर लोग इंटरनेट पर जानकारी खोज रहे हैं. अजित पवार के जीवन में राजनीति, परिवार और शिक्षा से जुड़े पहलुओं को लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं. आइए उनके शैक्षिक सफर पर नजर डालते हैं.
स्कूल से राजनीति तक का सफर
अजित पवार के स्कूल के दिनों से ही सामाजिक कार्यों में रुचि थी, जो बाद में उन्हें राजनीति की दुनिया में लेकर गया. उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन डिग्री पूरी नहीं कर पाए. इसके बावजूद, उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली और सफल रहा.
पांच बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
राजनीति में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की. अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के पद पर कुल 5 बार रहे—पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फड़णवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सरकारों में. यह रिकॉर्ड उनके नेतृत्व और अनुभव का प्रमाण है.
विमान हादसे में असमय निधन
अजित पवार का निधन मुंबई से बारामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट के क्रैश-लैंडिंग के दौरान हुआ. हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई, जिसमें क्रू मेंबर और उनकी सुरक्षा टीम के सदस्य भी शामिल थे. दुर्घटना सुबह 8:45 बजे बारामती के रनवे के पास हुई.
इसे भी पढ़ें-अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की पहली तस्वीर आयी सामने, हाथ जोड़े बैठीं और शोक में डूबीं
इसे भी पढ़ें-विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे, राजनीति से लेकर खेल जगत तक शोक की लहर
इसे भी पढ़ें-बारामती के काटेवाड़ी में कल होगा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार


