वायरल वीडियो

Bhagalpur News : रात में तेज आवाज में डीजे बजा किया धमाल— सिस्टम जब्त, संचालक पर केस दर्ज

Bhagalpur News : रात में तेज आवाज में अश्लील गीत बजाना डीजे संचालक को भारी पड़ गया। बरारी थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया. ध्वनि प्रदूषण व शांति भंग के आरोप में कजरैली निवासी अशोक साह के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

Bhagalpur News : भागलपुर में बरारी थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज और अश्लील गानों के साथ डीजे बजाया जाना संचालक के लिए मुसीबत बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे सेट अप समेत पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद आयोजकों और संचालक में हड़कंप मच गया.

खंजरपुर और डीवीसी कॉलोनी इलाके में बुधवार रात काफी देर तक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ध्वनि प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हस्तक्षेप किया. जांच के दौरान साउंड सिस्टम संचालित कर रहे कजरैली निवासी अशोक साह की पहचान की गई. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

घटना चार दिसंबर देर रात की बताई गई है. बरारी थाना में तैनात पदाधिकारी पुष्पराज के बयान पर दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि शादी-विवाह या किसी आयोजन में निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का उल्लंघन किया गया तो आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-घंटाघर चौराहा होगा ट्रैफिक जाम से मुक्त, भगत सिंह की प्रतिमा शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस की कार्यशैली में डिजिटल बदलाव — ई-ऑफिस सिस्टम से पेपरलेस मॉडल की शुरुआत

इसे भी पढ़ें-एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
33 ° C
33 °
33 °
33 %
3.1kmh
20 %
Wed
33 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें