12.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : मानिक सरकार में गंगा कटाव पर काबू की तैयारी, तैयार होगा एक्शन प्लान, आज से शुरू होगा कार्य

Bhagalpur News : मानिक सरकार में गंगा के तेज कटाव से बढ़ते खतरे के बीच स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है. फ्लड कंट्रोल विभाग करोड़ों की लागत वाली कटाव निरोधक परियोजना का एस्टिमेट तैयार करेगा और आज से बालू भरे बोरे डालकर तात्कालिक राहत कार्य शुरू होने जा रहा है. शनिवार को नाव किनारे तक नहीं पहुंच पाने के कारण काम टल गया था.

Bhagalpur News : मानिक सरकार इलाके में गंगा के तेज कटाव से लगातार बढ़ते खतरे के बीच राहत की उम्मीद दिखाई देने लगी है. फ्लड कंट्रोल विभाग ने कटाव रोकने के लिए बड़े पैमाने पर स्थायी परियोजना की तैयारी शुरू कर दी है. करोड़ों की लागत से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग वीडियो और फोटो के साथ विस्तृत एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय भेज रहा है. स्वीकृति मिलते ही कार्यादेश जारी होगा और जीओ बैग के साथ आवश्यकता पड़ने पर गार्डबॉल भी लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले में नये साल से फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना

जब तक स्थायी कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं होता, तब तक तात्कालिक राहत के तौर पर बालू से भरे बोरे डालकर कटाव रोकने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यह कार्य रविवार से आरंभ होगा. योजना के मुताबिक शनिवार से शुरुआत होनी थी, लेकिन बालू भरे बोरे लाने के लिए प्रयुक्त बड़ी नाव किनारे तक नहीं पहुंच पाई. किनारे लाने के प्रयास में नाव क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी पत्ती टूट गई, जिससे कार्य रुक गया. इसके बाद विभाग ने रणनीति बदली और अब छोटे नावों के माध्यम से बोरे लाए जाएंगे.

फ्लड कंट्रोल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि कटाव के स्थायी समाधान के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है और एस्टिमेट मुख्यालय भेजा जाएगा. फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बालू भरे बोरे डालने का कार्य शुरू कराया जाएगा.

कटाव से दहशत में गुजरा दूसरा दिन, सड़क धंसी और घरों में दरारें — लोग सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे

मानिक सरकार में गंगा के कटाव ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल गहरा कर दिया है. सड़क का आधा हिस्सा धंसने और घरों में दरारें आने के बाद शनिवार को दूसरा दिन भी दहशत भरा रहा. लोग अनहोनी की आशंका के बीच घरों में रहने के बजाय बाहर रहने को मजबूर दिखाई दिए. कई परिवार आवश्यक सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए, जबकि कुछ लोग घरों की निगरानी करते हुए बाहर रात गुजारने के लिए विवश हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रभावी और स्थायी कटाव निरोधक कार्य जमीन पर नहीं दिखेगा, तब तक खतरे का डर कम नहीं होगा. लोग हर पल जमीन धंसने और मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका के साए में जी रहे हैं.

अधिकारियों ने लिया जायजा, राहत कार्य में तेजी के निर्देश

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सौरभ कुमार शनिवार को कटाव प्रभावित स्थल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं तथा फ्लड कंट्रोल विभाग से बात कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कटाव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले में नये साल से फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
17 ° C
17 °
17 °
77 %
2.1kmh
1 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
32 °
- Advertisment -

अन्य खबरें