- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar: बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या

Shakeel Ahmed khan son Suicide News: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान (18) ने पटना में सोमवार को खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार आयान का शव MLC आवास पर फंदे से लटका मिला है.

Shakeel Ahmed khan son Suicide News: कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने सोमवार को पटना में आत्महत्या कर ली है. जानकारों की मानें, तो आयान खान का शव MLC आवास पर लटका मिला है. सूचना मिलने के साथ मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. बिहार के DGP विनय कुमार भी मौके पर विधायक आवास पहुंचे. शकील अहमद के बेटे आयान खान की उम्र 18 वर्ष थी. वह 12वीं का छात्र था.

आयान खान के असामयिक निधन से कांग्रेस महकमे में शोक की लहर है. आयान के निधन से शकील अहमद खान और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है.

इसे भी पढ़ें

टूटा गुरुर…, भारत ने 150 रनों से हराकर इंग्लैंड को किया शर्मसार

भारत ने पड़ोसी देशों के लिए खोला खजाना, पाकिस्तान को फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं

जॉन अब्राहम एक्शन-थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर, जानें शूटिंग शेड्यूल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोल दी तिजोरी, बांट दिए 14 लाख 22 हजार करोड़ रुपये

इनकम टैक्स के सलैब में बदलाव, 12 लाख तक अब कोई टैक्स नहीं

कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं शकील अहमद खान

शकील अहमद खान कदवा विधानसभा से विधायक हैं. वहीं, वह बिहार में कांग्रेस विधायक दल के भी नेता हैं. 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिल चुका है. शकील अहमद खान की छवि अभी तक साफ सुथरे नेता वाली रही है.

राहुल गांधी से मिला था आयान, एक पेंटिंग भी की थी भेंट

आयन ने हाल ही में 18 जनवरी को राहुल गांधी से मुलाकात की थी. जब राहुल गांधी पटना दौरे पर थे. उस समय शकील अहमद खान ने अपने पुत्र आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था. आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी भेंट की थी, जिसकी राहुल गांधी ने तारीफ की थी. शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान खान के असामयिक निधन से कांग्रेस महकमे में शोक की लहर है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
22 %
2.2kmh
22 %
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें