वायरल वीडियो

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा और कुशासन की सरकार, मोदी का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

PM Modi in Kaimur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ और अब बारी कैमूर और रोहतास की है. मोदी ने चेतावनी दी कि जंगलराज लौटाने और अपहरण-रंगदारी का पुराना गोरखधंधा आरजेडी फिर शुरू कर सकती है.

PM Modi in Kaimur: कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है, अब बारी कैमूर और रोहतास की है. मोदी ने कहा कि चुनाव शुरू होते ही आरजेडी और कांग्रेस के नेता फूलकर गुब्बारे की तरह हो गए थे, लेकिन पहले चरण की वोटिंग के बाद उनका गुब्बारा फूट गया है.

“जंगलराज के युवराज के पास कोई प्लान नहीं”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज के युवराज से जब पूछा जाता है कि उन्होंने जो बड़े-बड़े वादे किए हैं, वे पूरे कैसे करेंगे, तो वे कहते हैं कि उनके पास प्लान है. लेकिन जब उनसे प्लान के बारे में पूछा जाता है तो उनके मुंह में दही जम जाता है और जवाब देना बंद कर देते हैं. मोदी ने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि ये लोग सिर्फ झूठे वादों के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं.

“राजद वाले फिर शुरू करेंगे पुराना गोरखधंधा”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरजेडी नेताओं के प्रचार गीतों से ही उनके मंसूबे साफ हैं. उन्होंने कहा, “इनके गाने कह रहे हैं – ‘आएगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार’. सोचिए, ये इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी सरकार बने और कब अपहरण, रंगदारी और फिरौती का पुराना गोरखधंधा दोबारा शुरू किया जाए.” मोदी ने कहा कि बिहार के लोग अब समझ चुके हैं कि राजद वाले रोजगार नहीं देंगे, बल्कि रंगदारी वसूलेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को अब कट्टा और कुशासन वाली सरकार नहीं चाहिए.

“पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान, आयोग को बधाई”

प्रधानमंत्री ने बिहार में पहले चरण के चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन पर चुनाव आयोग की सराहना की. उन्होंने कहा, “कल बिहार ने जंगलराज और सुशासन का फर्क साफ देखा. दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने बिना डर के मतदान किया. हमने वो दौर भी देखा है जब बूथ लूटे जाते थे, गोलियां चलती थीं और खून की नदियां बहाई जाती थीं.” मोदी ने कहा कि अब बिहार में लोग लोकतंत्र की ताकत से बदलाव कर रहे हैं.

“नौकरी के बदले जमीन वाले फिर सक्रिय”

प्रधानमंत्री ने आरजेडी-कांग्रेस पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी. कोर्ट ने इस खेल को भी स्वीकार किया और आज वही लोग जमानत पर बाहर हैं. मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पारदर्शी तरीके से लाखों नौकरियां दी हैं, जबकि जंगलराज के वे लोग आज भी साजिशें रचने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले— जनता ‘जंगलराज’ और ‘सुशासन’ के बीच बनी दीवार

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
3.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें