वायरल वीडियो

Bihar News: दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी, डॉक्टर 24 घंटे रहेंगे ड्यूटी पर, परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

Bihar News: राज्य में दिवाली और छठ पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. पटना समेत सभी जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पटाखों और आग से जुड़ी संभावित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी मोड पर काम करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

तैनात होगी क्विक रिस्पांस टीम

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जिले में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया है, जो किसी भी आपात सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेगी. टीम को निर्देश दिया गया है कि दिवाली या छठ के दौरान आग, जलने या विस्फोट जैसी घटनाओं में त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए. अधिकारियों ने कहा है कि त्योहारों के दौरान एंबुलेंस सेवा और नियंत्रण कक्ष को भी 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा.

सभी बड़े अस्पताल हाई अलर्ट पर

पटना के पीएमसीएच, आइजीआईएमएस, एनएमसीएच, एम्स पटना, गार्डिनर रोड अस्पताल और एलएनजेपी अस्पताल सहित सभी प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इसके अलावा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इमरजेंसी वार्ड और बर्न यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, पटाखों या आग से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल इलाज की प्राथमिकता दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अतिरिक्त दवा और प्लाज्मा की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है, ताकि किसी मरीज को इंतजार न करना पड़े.

यहां करें संपर्क

  • पीएमसीएच कंट्रोल रूम: 0612-2300080
  • पीएमसीएच अधीक्षक: 9470003549
  • पीएमसीएच प्रिंसिपल: 9470003552
  • आईजीआइएमएस: 9473191807 / 0612-2297099
  • पटना एम्स: 9470702184 / 0612-2451070
  • गार्डिनर रोड अस्पताल: 8521861020
  • राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल: 9431022000
  • सिविल सर्जन कार्यालय: 9470003600

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
57 %
0kmh
1 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें