21.6 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 101

Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक हुआ बेकाबू, ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 8 की मौत

ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 8 की मौत
ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 8 की मौत.

Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. नवले पुल के पास एक सामान से लदा ट्रक अचानक बेकाबू होकर कई वाहनों से जा टकराया, जिससे देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी मच गई.

ट्रक का ब्रेक फेल होने से मचा हाहाकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ गाड़ियों में आग लग गई. हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं. पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव अभियान जारी है तथा आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने कहा, “फिलहाल प्राथमिकता घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने की है. दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया था, जिसे धीरे-धीरे हटाया जा रहा है.”

इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश : सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी

Bihar Election Result 2025: काउंटिंग से पहले RJD का आरोप—’अफसर नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश में’

काउंटिंग से पहले RJD का आरोप
काउंटिंग से पहले RJD का आरोप.

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. महागठबंधन की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने गुरुवार देर रात राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारियों पर मतगणना को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है.

राजद का आरोप—‘काउंटिंग धीमी करने का दिया जा रहा निर्देश’

राजद के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया कि पटना स्थित कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारियों को गुप्त निर्देश दिए जा रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि जिन सीटों पर राजद की बढ़त दिख रही है, वहां जानबूझकर काउंटिंग की गति धीमी करने का आदेश दिया गया है, जबकि जहां एनडीए आगे है, वहां तुरंत परिणाम घोषित करने के निर्देश हैं ताकि मीडिया में एनडीए की बढ़त की छवि बनाई जा सके.

पोस्ट में लिखा गया—“ऐसे पदाधिकारियों की पहचान कर ली गई है, उन्हें चेतावनी दी जाती है कि अपनी कार्यशैली सुधारें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें.”

राबड़ी आवास पर तेजस्वी की हाई लेवल मीटिंग

इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले ही तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई थी. बैठक में भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और राजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में काउंटिंग डे की रणनीति और संभावित प्रशासनिक हस्तक्षेप पर चर्चा हुई.

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन के लिए मुश्किलें

अब तक आए सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. करीब 17 से अधिक सर्वेक्षणों में दावा किया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर लौट सकती है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कांटे की टक्कर की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें-काउंटिंग से पहले राबड़ी आवास में सियासी मंथन, तेजस्वी ने बुलाई बैठक

Bihar Result 2025: काउंटिंग से पहले राबड़ी आवास में सियासी मंथन, तेजस्वी ने बुलाई बैठक

काउंटिंग से पहले राबड़ी आवास में सियासी मंथन
काउंटिंग से पहले राबड़ी आवास में सियासी मंथन

Bihar Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अब गिनती के घंटे बचे हैं. इससे पहले महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार शाम को अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर शीर्ष नेताओं की रणनीतिक बैठक बुलाई. बैठक में भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और राजद के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

प्रत्याशियों को दिए थे सतर्क रहने के निर्देश

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काउंटिंग से एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद किया था. उन्होंने साफ निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत पार्टी हाईकमान को सूचित किया जाए. उन्होंने चेताया कि अगर किसी बूथ या टेबल पर गिनती में गड़बड़ी दिखे, तो उसका प्रमाण जुटाकर तत्काल रिपोर्ट भेजी जाए.

“किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी”

तेजस्वी यादव ने बैठक में कहा, “काउंटिंग के दौरान किसी भी परिस्थिति में ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए. हमारे एजेंट हर टेबल पर मौजूद रहें और फॉर्म 17C से लेकर ईवीएम की सील तक हर बिंदु की जांच करें.” उन्होंने आशंका जताई कि मतगणना की गति या माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सभी को पूरी तरह अलर्ट रहना होगा.

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

अब तक आए सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. करीब 17 से अधिक सर्वेक्षणों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी की संभावना जताई है. हालांकि कुछ सर्वे में करीबी मुकाबले की बात भी कही जा रही है.

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई है. 6 और 11 नवंबर दोनों चरणों को मिलाकर 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ — जो राज्य के 73 साल के इतिहास में सर्वाधिक है. यह 2020 के चुनाव के मुकाबले लगभग 9.62 प्रतिशत ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी की तैयारी

भागलपुर में 14 नवंबर को सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद

Bhagalpur News : भागलपुर में 14 नवंबर को सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना तिथि 14 नवंबर (शुक्रवार) निर्धारित की गई है. मतगणना के दौरान संभावित भीड़भाड़ और यातायात में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर, राजकुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है कि भागलपुर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में 14 नवंबर को अवकाश रहेगा. यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है ताकि मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके. संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क विभाग, भागलपुर ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी की तैयारी

Bhagalpur News : ठंड में गरीबों को समय पर कंबल मिलने के आसार, 16,300 का आया खेप

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : ठंड की दस्तक के साथ ही शहर के गरीबों और निसहाय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है. नगर निगम ने इस बार ठंड शुरू होते ही कंबल वितरण की तैयारी पूरी कर ली है. टेंडर फाइनल हो चुका है और चयनित एजेंसी मेसर्स स्टैटिक्स सॉल्यूशन, भागलपुर ने गुरुवार की शाम 16,300 कंबलों की खेप निगम कार्यालय पहुंचा दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि शाम करीब छह बजे कंबल से लदी गाड़ी आई, जिसे देर रात तक उतारकर सुरक्षित रखवाया गया. निगम जल्द ही पार्षदों को कंबल सौंपेगा, ताकि वार्डवार जरूरतमंदों के बीच वितरण शुरू किया जा सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी की तैयारी

Bihar Election 2025 : भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी की तैयारी

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवम्बर को निर्धारित है. इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अशांति रोकने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है.

दो स्थानों पर होगी मतगणना

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों – 152 बिहपुर, 153 गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अ.जा.), 155 कहलगांव, 156 भागलपुर, 157 सुल्तानगंज और 158 नाथनगर – के मतों की गिनती दो स्थलों पर की जाएगी.

  • महिला आईटीआई, बरारी, भागलपुर
  • राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर

जिला प्रशासन ने बताया कि मतगणना दिवस के दौरान इन दोनों केन्द्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मतगणना स्थल पर सख्त रोक-टोक

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में निम्नलिखित पाबंदियां लागू रहेंगी –

  • सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अपने अंगरक्षकों के साथ मतगणना केन्द्र की 100 मीटर परिधि में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
  • मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार का जुलूस या विजय जुलूस प्रतिबंधित रहेगा.
  • निजी वाहन (मतगणना कार्य में लगे वाहन छोड़कर) केन्द्र के 200 मीटर दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.
  • निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति मोबाइल या कोडलेस फोन लेकर मतगणना स्थल के भीतर नहीं जा सकेगा.
  • केवल वैध पहचान पत्रधारी अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश कर सकेंगे.
  • प्राधिकार पत्र प्राप्त मीडियाकर्मी ही अपने निर्धारित स्थान पर रहेंगे.
  • मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के समूह में जमा होना वर्जित रहेगा.

14 नवम्बर तक रहेगा आदेश प्रभावी

यह आदेश 13 नवम्बर को जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और यह 14 नवम्बर को मतगणना कार्य समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

Jolly LLB 3 Box Office Collection: ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई थमी, 51 दिनों में बस नाम भर की रफ्तार बची

'जॉली एलएलबी 3' की कमाई थमी
'जॉली एलएलबी 3' की कमाई थमी.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई अब लगभग थम चुकी है. 51वें दिन तक फिल्म ने कुल 117.36 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम ड्रामा अब बॉक्स ऑफिस पर अंतिम पड़ाव पर है.

अब बस नाम भर की कमाई

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 3 ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ने विरोधी वकीलों की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने सराहा. हालांकि सातवें हफ्ते तक आते-आते फिल्म की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 51वें दिन फिल्म ने केवल 0.03 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 117.36 करोड़ रुपये हो गई.

‘जॉली एलएलबी 3’ की अब तक की कमाई

अवधिकलेक्शन (₹ करोड़ में)
Week 174.00
Week 229.00
Week 37.30
Week 43.90
Day 290.25
Day 300.40
Day 310.65
Day 320.35
Day 330.13
Day 340.12
Day 350.10
Day 360.10
Day 370.20
Day 380.25
Day 390.06
Day 400.07
Day 410.05
Day 420.05
Day 430.03
Day 440.09
Day 450.09
Day 460.02
Day 470.04
Day 480.05
Day 490.02
Day 500.01
Day 510.03
कुल कमाई117.36 करोड़

ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ी चर्चा

फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक ओटीटी रिलीज़ को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जॉली एलएलबी 3 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला अभिनीत यह फिल्म व्यंग्य और कोर्टरूम ड्रामा का मिश्रण है. पहले दोनों पार्ट्स की तरह दर्शकों को यह कहानी भी पसंद आई, लेकिन लंबे समय तक थिएटर में टिकने की रफ्तार बनाए रखने में यह पिछड़ गई.

इसे भी पढ़ें-

शाहरुख खान के जन्मदिन पर हुआ ‘किंग’ का एलान, टाइटल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

दाऊद इब्राहिम पर बोलीं ममता कुलकर्णी- ‘वह आतंकी नहीं’, अंडरवर्ल्ड डॉन का किया बचाव

50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, हर्षवर्धन राणे की धमाकेदार कमाई

BSSC Vacancy: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आखिरी मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आखिरी मौका
बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आखिरी मौका.

BSSC Vacancy: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का सपना देखने वालों के लिए आज आखिरी दिन है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से निकाली गई इस भर्ती में कुल 379 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आज यानी 9 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि आज

BSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी. अब 9 नवंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-5346 पदों पर भर्ती, टीजीटी टीचर बनें और पाएं 1.42 लाख रुपये तक वेतन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा संबंधित खेल में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग या पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (PGDSC) होना चाहिए. जो उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का या राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें भी आवेदन का मौका मिलेगा. विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर अपने पास रखें.

इसे भी पढ़ें-

यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

रेलवे में 60 हजार सैलरी वाली नौकरी, आज से करें आवेदन

 हजारीबाग में 113 स्कूल हेड पर गिरी गाज, वेतन रोकने की चेतावनी, जानें मामला

Viral Video: सूर्यकुमार यादव की मस्ती पर फिदा हुए तिलक वर्मा, देखें टीम इंडिया का बर्थडे सेलिब्रेशन

Viral Video: सूर्यकुमार यादव की मस्ती पर फिदा हुए तिलक वर्मा, देखें टीम इंडिया का बर्थडे सेलिब्रेशन
Viral Video: सूर्यकुमार यादव की मस्ती पर फिदा हुए तिलक वर्मा, देखें टीम इंडिया का बर्थडे सेलिब्रेशन.

Viral Video: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में शनिवार की रात मस्ती और जश्न का अनोखा संगम देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टी20 बारिश के कारण अधूरा रह गया, लेकिन खिलाड़ियों ने सीरीज जीत और तिलक वर्मा के जन्मदिन को मिलाकर ऐसा धमाल मचाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. यह नजारा दिखाता है कि यह युवा भारतीय टीम सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि परिवार की तरह जश्न भी मनाती है.

बारिश ने रोका मैच, लेकिन नहीं रुकी टीम इंडिया की खुशी

ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में बारिश ने खेल का मजा बिगाड़ दिया. छठे ओवर के बाद मैच रोकना पड़ा और अंततः इसे रद्द घोषित किया गया. बावजूद इसके, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंह को मौका दिया था. हालांकि तिलक मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनके नाम का जश्न किसी जीत से कम नहीं रहा.

जब सूर्या ने तिलक पर उड़ेल दिया ग्लास

सीरीज जीत के बाद टीम जैसे ही ड्रेसिंग रूम पहुंची, वहां माहौल अचानक पार्टी में बदल गया. तिलक वर्मा के सामने केक रखा था और टीम के साथी उन्हें बधाई देने को तैयार थे. तभी सूर्यकुमार यादव का मस्तीभरा अंदाज़ देखने को मिला. वीडियो में वह एक ग्लास में कुछ मिलाते नजर आते हैं और मजाकिया लहजे में कहते हैं— “मैं चाहता हूं तुम्हारे बाल और अच्छे दिखें.”
जैसे ही तिलक केक काटने लगे, सूर्या ने पूरा ग्लास उनके सिर पर उड़ेल दिया. पल भर में पूरा ड्रेसिंग रूम हंसी से गूंज उठा.

अर्शदीप और शिवम दूबे ने बढ़ाई मस्ती

सूर्या के बाद अर्शदीप सिंह भी पार्टी मोड में आ गए. उन्होंने तिलक के चेहरे पर केक लगाया, और जवाब में तिलक ने भी पलटवार किया. यह देखकर शिवम दूबे हंसते-हंसते दूर भाग निकले और उनके हाथ की स्ट्रॉबेरी भी गिर गई. तभी पीछे से किसी साथी खिलाड़ी की आवाज आई— “पंजाबी आ गए…” और पूरा ड्रेसिंग रूम ठहाकों से भर गया.

तिलक का भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट

बाद में तिलक वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा— “सबसे बेहतरीन टीम के साथ मेरा जन्मदिन… यादें बनाना और साथ में जश्न मनाना हमेशा खास रहता है.” उनकी पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई. 23 साल के तिलक, जो 2002 में जन्मे हैं, अब टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. खासकर स्पिनरों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास टीम के लिए बड़ा हथियार है.

अब साउथ अफ्रीका सीरीज पर निगाहें

हालांकि इस सीरीज में तिलक को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी जगह टीम में मजबूत होती जा रही है. अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है, जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा होगी. यह तिलक वर्मा के लिए खुद को साबित करने और स्थायी जगह पाने का सुनहरा मौका होगा.

इसे भी पढ़ें-

हारिस रऊफ 2 मैच के लिए निलंबित, बुमराह-सूर्यकुमार पर भी गिरी ICC की गाज

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 : धनु रहें सतर्क, तुला और कन्या के लिए बढ़ेगा भाग्य, जानें, किस राशि का दिन रहेगा खास

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 :
Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 :

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 : आज रविवार, 9 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और मौके लेकर आया है. कहीं करियर में सफलता की चमक दिखाई दे रही है तो कहीं रिश्तों या सेहत में सावधानी बरतने की जरूरत है. जानिए — मेष से मीन तक आज का पूरा राशिफल.

मेष ♈

दिन आपके पक्ष में रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जिससे आय बढ़ेगी. परिवार में सौहार्द बना रहेगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आगे बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: पीला

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वृषभ ♉

मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन संयम से हालात आपके पक्ष में आएंगे. ऑफिस में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. कार्य के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे. अनावश्यक खर्चों से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खासकर पेट और तनाव से जुड़ी परेशानी में. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला

मिथुन ♊

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके विचार और प्रयास सराहे जाएंगे. व्यापारियों को नए सौदे का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. खान-पान का ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: आसमानी

कर्क ♋

दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा. कुछ काम अधूरे रह सकते हैं जिससे मन बेचैन होगा. गुस्सा या बहस से बचें. घरेलू मामलों में संयम से स्थिति संभलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें. नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें. ध्यान या योग से राहत मिलेगी.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लाल

सिंह ♌

आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी, लेकिन नतीजे आपके हक में आएंगे. किसी नए मौके की उम्मीद है. व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. धन संबंधी लेन-देन सोचकर करें. परिवार में तालमेल रखें. थकान या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: गुलाबी

कन्या ♍

पुराने काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, पर आप उसे बखूबी निभाएंगे. कारोबार में लाभ के योग हैं. निवेश से पहले सलाह अवश्य लें. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पेट संबंधी परेशानी से बचें. दिन व्यस्त लेकिन संतोषजनक रहेगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला

तुला ♎

आज कार्य और परिवार दोनों में संतुलन बनाना होगा. नौकरी में सफलता और आर्थिक प्रगति के संकेत हैं. व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. नए लोगों से मिलना फायदेमंद होगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला

वृश्चिक ♏

आज थोड़ी रुकावटें आएंगी लेकिन धैर्य से काम लें. ऑफिस में किसी की बातों में आकर निर्णय न लें. व्यापार में नई दिशा में सोच भविष्य में लाभ देगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी पर खर्चों पर ध्यान दें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. शाम तक राहत महसूस होगी.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लाल

धनु ♐

कार्यस्थल पर सावधानी बरतें. किसी भी वादे को सोच-समझकर करें. व्यापार में जोखिम न लें, वरना नुकसान हो सकता है. परिवार में छोटी बात पर विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. संतान की ओर से चिंता हो सकती है. सेहत सुधारने के लिए दिनचर्या नियमित रखें.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीला

मकर ♑

मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में बड़ा मुनाफा संभव है. नए संपर्क लाभ देंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कोई शुभ कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला

कुंभ ♒

आज वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. व्यापार में धनलाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. परिवार में सौहार्द रहेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: क्रीम

मीन ♓

आपके विचार और निर्णय आज अहम रहेंगे. ऑफिस में सफलता मिलेगी. व्यापार में नए अवसर बनेंगे. परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता संभव है. पेट का ध्यान रखें. व्यस्त दिन रहेगा पर संतोष भी मिलेगा.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीला

इसे भी पढ़ें-

सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

तेजप्रताप यादव को मिली ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा, 24 घंटे CRPF कमांडो रहेंगे तैनात