20.5 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 108

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में कवि विजय चोरमारे का एकल काव्य पाठ आयोजित

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna : श्रीअरविंद महिला कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से सोमवार को “अपने कवि से मिलिए” कार्यक्रम के तहत एकल काव्य पाठ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हिंदी और मराठी के प्रसिद्ध कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय चोरमारे (मुंबई) ने अपनी कविताओं का पाठ किया.

कवि चोरमारे ने कार्यक्रम में कहा कि आज का बिहार बदलाव की राह पर है और यहां सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने आमजन के जीवन और सामाजिक संघर्षों पर आधारित कई कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें छात्राओं ने खूब सराहा.

इस मौके पर दिनमान महाराष्ट्र के वरिष्ठ संपादक और पत्रकार बसंत भोंसले ने साहित्य और राजनीति के संबंध पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि “बिहार गरीब नहीं, बल्कि बिहार के लोग वंचित हैं; शिक्षा और तकनीकी विकास से यहां की तस्वीर बदली जा सकती है.”

कॉलेज की प्रभारी प्रो. अंजलि प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदी-मराठी कवियों का यह संगम दोनों भाषाओं के बीच सांस्कृतिक सौहार्द को मजबूत करता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शिवनारायण ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बलिराजी मौर्य ने किया.

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के शिक्षकों और छात्राओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. प्रिया के. जायसवाल ने किया.

इसे भी पढ़ें-दुबई में होगा सीबीएसई सहोदय का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, शहर के 6 प्राचार्य होंगे शामिल

CBSE: दुबई में होगा सीबीएसई सहोदय का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, शहर के 6 प्राचार्य होंगे शामिल

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna News : सीबीएसई सहोदय समूह का 31वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 4 और 5 नवंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में शहर के छह विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे.

सेमिनार में एसटी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या शाहीना खान, इंटरनेशनल स्कूल की फरहत हसन और सुफिया हसन, मिलेनियम स्कूल की मिताली मुखर्जी तथा रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या मनीषा प्रभाकर शामिल होंगी. इसके अलावा तीन अन्य शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है.

कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान सहित कई देशों से लगभग 400 स्कूल प्राचार्य हिस्सा लेंगे. इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था, नवाचार और नई शिक्षा नीति (NEP) पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा. आयोजन का उद्देश्य विभिन्न देशों की शिक्षा प्रणालियों के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नई दिशा तय करना है.

इसे भी पढ़ें-समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिखाई सख्ती, आठ पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

Deoghar News : समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिखाई सख्ती, आठ पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

बीडीओ ने दिखाई सख्ती
बीडीओ ने दिखाई सख्ती

Sarath : प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने आवास एवं मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने पंचायतवार आवास निर्माण कार्यों की स्थिति जानी और कई योजनाओं में देरी पर नाराजगी जताई. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि लाभुकों से राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं करने वालों की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए.

उन्होंने पंचायत सचिवों को चेतावनी दी कि आवास योजनाओं से संबंधित मजदूरी और अन्य भुगतान समय पर सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई तय है. समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने पाया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान आराजोरी, बसाहाटांड़, बोचबांध, डिंडाकोली, कुकराहा, पत्थरड्डा, सबेजोर और साधरिया पंचायतों में एक भी आवास योजना पूरी नहीं की गई है. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए आठों पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

उन्होंने कहा कि सभी सचिव अपने-अपने पंचायतों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और किसी भी लाभुक द्वारा अन्य मद की राशि खर्च न की जाए, इसका ध्यान रखें. बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करवा कर रिपोर्ट जमा की जाए.

बैठक में बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, प्रखंड समन्वयक मोहन महरा, बीपीओ डेविड गुड़िया, सहायक अभियंता शुभम स्वरोजगार, जेई सतेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, प्रिया कुमारी, मन्नुवर आलम, पंकज कुमार, हेमंत हितेषी समेत कई अधिकारी, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

देवघर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, दस दुकानों पर जुर्माना

एक और चक्रवात का खतरा मंडराया, 4 नवंबर से तेज तूफान की चेतावनी

Deoghar News : देवघर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, दस दुकानों पर जुर्माना

बीडीओ ने दिखाई सख्ती
बीडीओ ने दिखाई सख्ती

Deoghar News : नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा (COTPA) अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन को लेकर की गई.

अभियान सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ. उनके निर्देशन में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने नगर क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों—बरमसिया, वीआईपी चौक, एएस कॉलेज और सत्संग चौक—में दुकानों की जांच की.

इसे भी पढ़ें-एक और चक्रवात का खतरा मंडराया, 4 नवंबर से तेज तूफान की चेतावनी

टीम ने कुल 43 दुकानों की जांच की, जिसमें 10 दुकानों पर कोटपा कानून का उल्लंघन पाया गया. नियम तोड़ने वाले दुकानदारों से कुल ₹2120 का जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्हें झारखंड संशोधन अधिनियम 2021 के प्रावधानों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि कोटपा-2003 की धारा 4 और 6 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है.

कानून का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. इस अभियान में अभिषेक लाल, विजय सिंह और नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-कसैया गांव में साढ़े छह लाख की चोरी, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

Deoghar : कसैया गांव में साढ़े छह लाख की चोरी, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

गांव में साढ़े छह लाख की चोरी
गांव में साढ़े छह लाख की चोरी.(फोटो: सोशल मीडिया)

Madhupur News : पाथरोल थाना क्षेत्र के कसैया गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित जैनूल अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जैनूल अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर से ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और चार लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए. उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से दर्ज हुई है. उनके मुताबिक, बीते 3 अक्तूबर की रात घर में डकैती का असफल प्रयास किया गया था, जिसकी फुटेज भी कैमरे में मिली थी.

उन्होंने बताया कि उसी के बाद 22 अक्तूबर की रात फिर से कुछ लोग घर में घुसे और अलमारी में रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए. सुबह चोरी का पता चलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक की पहचान कसैया गांव के ही निवासी के रूप में की गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है जो इसी गांव का है. दोनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. पाथरोल थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें-एक और चक्रवात का खतरा मंडराया, 4 नवंबर से तेज तूफान की चेतावनी

Cyclone Alert: एक और चक्रवात का खतरा मंडराया, 4 नवंबर से तेज तूफान की चेतावनी

Delhi Weather
नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड.(सांकेतिक तस्वीर)

Cyclone Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नए चक्रवाती सिस्टम के बनने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उसके आसपास के समुद्री इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मौसम तेजी से बदल सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भाग और म्यांमार तट के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में लगभग छह किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण देखा गया है. अगले दो दिनों में यह प्रणाली उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़ें-मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 4 नवंबर के बाद इस क्षेत्र में तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं. समुद्र की स्थिति अशांत रहने की आशंका है. इस दौरान तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

मछुआरों और पर्यटकों को चेतावनी

आईएमडी ने अंडमान सागर में मछली पकड़ने वाली नौकाओं और पर्यटक जहाजों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है. स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा गया है ताकि किसी आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य में देर न हो.

इसे भी पढ़ें-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

Bihar Election 2025: मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में मतदान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें.
भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा.

मतदाताओं को पहचान के लिए अब केवल EPIC कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) की जरूरत नहीं है. अगर किसी कारण EPIC उपलब्ध नहीं है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग करके भी मतदान किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

ये हैं 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र, जिनसे मतदान किया जा सकता है:

1️. आधार कार्ड
2️. मनरेगा जॉब कार्ड
3️. बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
4️. श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
5️. ड्राइविंग लाइसेंस
6️. पैन कार्ड
7️. NPR (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
8️. भारतीय पासपोर्ट
9️. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

  1. केंद्रीय/राज्य सरकार, PSU या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी सर्विस आइडेंटिटी कार्ड
    11️. सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र
    12️. सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड

प्रशासन की अपील

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, भागलपुर ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास EPIC कार्ड नहीं है, वे घबराएं नहीं. उनके पास मौजूद इन 12 में से कोई भी वैध पहचान पत्र लेकर मतदान कर सकते हैं.
मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.

मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025
स्थान: भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र

इसे भी पढ़ें-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

Rajasthan Accident: राजस्थान में ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर तबाही, 13 की मौत, वीडियो आया सामने

राजस्थान में ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर तबाही
राजस्थान में ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर तबाही

Rajasthan Accident: राजस्थान के लोहा मंडी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर चलते वाहन और राहगीरों पर चढ़ गई. इस दुर्घटना में स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं; घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

दृश्यों में दिखी भयावहता

हादसे में सड़क किनारे लगे डिवाइडर और कई कारें टूट-फूट की हालत में दिखाई दे रही हैं. वायरल वीडियो में ट्रॉली की तेज रफ्तार और उसके बाद हुए तबाही के क्षण देखे जा सकते हैं. मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मलबे से फंसे लोगों को बाहर निकाला.

अधिकारियों ने दी जानकारी—एसएमएस में 6 गंभीर मरीज

राज्य के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने घटनास्थल से मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कुल 13 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि घायलों में से छह को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति गंभीर है; बाकी घायल अन्य अस्पतालों में इलाजरत हैं. चिकित्सा टीमों द्वारा घायल मरीजों के उपचार और आवश्यक परीक्षण जारी हैं.

इसे भी पढ़ें-बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

प्रत्यक्षदर्शी बोले—ड्राइवर नशे में था

एक घिरा रहा चालक, जो दुर्घटना में शामिल गाड़ियों में से एक का मालिक बताया गया, ने बताया कि ट्रॉली के ड्राइवर की रफ्तार बहुत तेज थी और वह नशे की हालत में लग रहा था. इसी कारण ट्रॉली ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी और फिर आसपास खड़ी कारों और लोगों को चपेट में ले लिया. पुलिस अब इस दावे की जांच कर रही है.

पिछला बड़ा हादसा—जोधपुर का मतोड़ा केस और मुआवजा घोषणा

यह हादसा उस दर्दनाक सप्ताह के बाद आया है जब जोधपुर के मतोड़ा इलाके में एक टेंपो-ट्रैवलर और टैंकर की भिड़ंत में 15 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी. उस घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतक परिजनों के लिये आर्थिक सहायता की घोषणा की थी—प्रति मृतक राशि एवं घायलों को दिए जाने वाले मुआवजे सहित.

जांच और राहत कार्य जारी

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर सक्रिय हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारम्भिक जांच शुरू कर दी है और ट्रॉली ड्राइवर व मालिक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं. आगे की आधिकारिक जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर की ट्रेलर से टक्कर, 15 की मौत

सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी बोले— एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा संकल्प

किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

 जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

Telangana Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Telangana Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Telangana Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख.

Telangana Accident: तेलंगाना में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आरटीसी की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें-जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर की ट्रेलर से टक्कर, 15 की मौत

ट्रक की बजरी बस पर गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के पास यह हादसा तब हुआ, जब बजरी से भरा ट्रक सामने से आ रही आरटीसी बस से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए. पुलिस, दमकल और बचाव दल ने जेसीबी मशीनों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.
अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्री अभी सदमे में हैं, इसलिए यात्रियों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें-

सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी बोले— एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा संकल्प

किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

 जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

Patna Metro: पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के दफ्तर में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के दफ्तर में लगी आग
पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के दफ्तर में लगी आग.

Patna Metro: राजधानी पटना में रविवार शाम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ा एक बड़ा हादसा टल गया. मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में बने अस्थायी मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरे ऑफिस को लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. आग इतनी तेज थी कि ऑफिस के अंदर रखा अधिकांश सामान, कंप्यूटर, फाइलें और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

दमकल की टीम रही पूरी रात मुस्तैद

घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग, पटना सिटी और लोदीपुर से अग्निशमन विभाग की कई यूनिट मौके पर पहुंचीं. करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए चारों ओर से पानी की बौछारें की गईं ताकि आग स्टेडियम के अन्य हिस्सों तक न फैले.

इसे भी पढ़ें-नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

पुलिस ने शुरू की जांच

बहादुरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मेट्रो कार्यालय के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है. आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया जाएगा.

रोड शो की वजह से विभाग पहले से था अलर्ट

बताया जा रहा है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में रोड शो के कारण सभी सरकारी विभागों को अलर्ट पर रखा गया था. इस वजह से फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में गोलीबारी और पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

मोकामा में फटी सियासी बारूद की बोरी —अनंत सिंह पर FIR दर्ज, चुनावी रण में चढ़ा सियासी पारा