विज्ञापन

वायरल वीडियो

Telangana Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Telangana Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आरटीसी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. घायल यात्रियों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Telangana Accident: तेलंगाना में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आरटीसी की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें-जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर की ट्रेलर से टक्कर, 15 की मौत

ट्रक की बजरी बस पर गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के पास यह हादसा तब हुआ, जब बजरी से भरा ट्रक सामने से आ रही आरटीसी बस से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए. पुलिस, दमकल और बचाव दल ने जेसीबी मशीनों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.
अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्री अभी सदमे में हैं, इसलिए यात्रियों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें-

सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी बोले— एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा संकल्प

किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

 जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
4.1m/s
48%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें