17.5 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 111

Dularchand Murder Case: पसलियां टूटीं, फेफड़े फटे — सीने पर गाड़ी चढ़ाने से हुई दुलारचंद यादव की मौत

सीने पर गाड़ी चढ़ाने से हुई दुलारचंद यादव की मौत
सीने पर गाड़ी चढ़ाने से हुई दुलारचंद यादव की मौत.

Dularchand Murder Case: मोकामा में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बाहुबली छवि वाले दुलारचंद यादव की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है. शुक्रवार को सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उनकी मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि सीने पर वाहन चढ़ाए जाने से हुई थी. रिपोर्ट में दर्ज निष्कर्षों ने पूरे हत्याकांड की परतें खोल दी हैं.

दो घंटे चला पोस्टमॉर्टम, टूटी पसलियां और फटे फेफड़े

बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने लगभग दो घंटे तक शव परीक्षण किया. रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की छाती की कई पसलियां टूटी थीं और दोनों फेफड़े फट चुके थे. आंतरिक रक्तस्राव के कारण हृदय और फेफड़ों की कार्यप्रणाली बंद हो गई, जिससे उनकी मौत हुई.

शरीर पर मिले गंभीर घाव, पैर में गोली का निशान भी दर्ज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दुलारचंद के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म और घिसने के निशान मिले हैं. रीढ़, सिर, पीठ, घुटने और टखनों पर गंभीर चोटें थीं. डॉक्टरों को दाहिने पैर के तलवे के पास गोली लगने का निशान भी मिला, जिससे संकेत मिलता है कि गोली चलाने के बाद उन्हें गाड़ी से कुचला गया था.

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि “मौत का प्रमुख कारण छाती और सिर पर भारी दबाव तथा फेफड़ों का फटना है.” जांच दल ने अनुमान जताया कि किसी भारी वाहन ने सीने पर से गुजरने के कारण पसलियां टूट गईं और फेफड़े फट गए.

तीन एफआईआर, नामजद आरोपियों में अनंत सिंह भी शामिल

मामले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. पहली शिकायत दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने भदौर थाने में दर्ज कराई है, जिसमें अनंत सिंह, उनके भतीजे रणवीर और कर्मवीर सिंह, छोटन सिंह और कंजय सिंह समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

पोते ने FIR में बताया पूरी वारदात का क्रम

नीरज के बयान के मुताबिक, दुलारचंद यादव को गाड़ी से नीचे उतारने के बाद अनंत सिंह ने पिस्टल से फायर किया, जो पैर में लगा. इसके बाद छोटन सिंह ने लोहे की रॉड से सिर और पीठ पर हमला किया. फिर थार वाहन से दो-तीन बार आगे-पीछे करके उन्हें कुचल दिया गया.

अनंत सिंह समर्थक ने भी दी शिकायत, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

दूसरी एफआईआर अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है, जबकि तीसरी एफआईआर पुलिस ने खुद अपने बयान पर दर्ज की है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद मोकामा और बाढ़ क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-

28 आपराधिक मामलों में घिरे बाहुबली अनंत सिंह, दुलारचंद हत्या से लेकर धमकी और किडनैपिंग तक गंभीर आरोप

दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में गोलीबारी और पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

मोकामा में फटी सियासी बारूद की बोरी —अनंत सिंह पर FIR दर्ज, चुनावी रण में चढ़ा सियासी पारा

Anant Singh: 28 आपराधिक मामलों में घिरे बाहुबली अनंत सिंह, दुलारचंद हत्या से लेकर धमकी और किडनैपिंग तक गंभीर आरोप

Anant Singh
चुनाव से पहले अनंत सिंह गिरफ्तार: (फोटो : सोशल मीडिया)

Anant Singh: मोकामा की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बाहुबली नेता और अनंत सिंह सुर्खियों में आ गए हैं. मृतक के परिवार ने अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें हत्या, फायरिंग और वाहन से कुचलने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह ने खुद गोली चलाई, जो दुलारचंद के पैर में लगी. इसके बाद उन्हें पीटा गया और जीप से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

28 मामलों में नाम, आपराधिक रिकॉर्ड पर फिर सवाल

इस ताज़ा घटना के बाद एक बार फिर अनंत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड चर्चा में है. जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं. यह खुलासा खुद अनंत सिंह ने अपने नामांकन पत्र के हलफनामे में किया था.
इन मामलों में किडनैपिंग, धमकी, अवैध हथियार रखने, टॉर्चर, अपराधियों को शरण देने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना के बाद न सिर्फ दुलारचंद यादव के परिवार, बल्कि अनंत सिंह के समर्थकों की ओर से भी शिकायत दर्ज की गई है. अनंत सिंह खेमे से जितेंद्र कुमार ने एफआईआर कराई है, जिसमें जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी, ईश्वर महतो, अजय महतो, नीतीश महतो और लखन महतो को नामजद किया गया है.

वहीं, दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार के बयान पर अनंत सिंह, उनके भतीजे राजवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, और सहयोगी छोटन सिंह तथा कंजय सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पोते के बयान में बड़ा आरोप

नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके दादा जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के प्रचार में निकले थे. रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की. इसके बाद अनंत सिंह ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाई, जो उनके दादा के पैर में लगी. घायल हालत में गिरने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और गाड़ी से कुचल दिया गया.

इसे भी पढ़ें-

दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में गोलीबारी और पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

मोकामा में फटी सियासी बारूद की बोरी —अनंत सिंह पर FIR दर्ज, चुनावी रण में चढ़ा सियासी पारा

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

Bihar Election 2025: सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (कोशी स्नातक) सह जिला पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है.
इच्छुक स्नातक मतदाता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या पदाभिहित पदाधिकारी के समक्ष कार्यालय अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं.

आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे. स्नातक पात्रता वाले ऐसे मतदाता, जिन्होंने अब तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bhagalpur : चुनाव में भागीदारी को लेकर जीविका दीदियों का आह्वान, गांव-गांव चला रहीं जागरूकता अभियान

जीविका दीदियों का आह्वान, गांव-गांव चला रहीं जागरूकता अभियान
जीविका दीदियों का आह्वान, गांव-गांव चला रहीं जागरूकता अभियान

Bhagalpur News: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे उत्साह के साथ चल रहा है. इस अभियान में जीविका दीदियां अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. वे गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में समझा रही हैं और कह रही हैं – “चुनाव भी एक महापर्व है, इसमें भाग लेकर राज्य और समाज के विकास में अपना योगदान दें.”

पीरपैंती में रंगोली और रैलियों से बढ़ाया मतदान का उत्साह

154-पीरपैंती (अजा) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ग्राम संगठनों के सहयोग से रैलियां, संगोष्ठियां और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इस दौरान महिलाओं ने मतदान के दिन अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. प्रवासी मजदूरों को भी मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया. दीदियों ने कहा कि जैसे छठ पर्व लोक आस्था का प्रतीक है, वैसे ही चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है.

कहलगांव में “मतदान हमारी ताकत” के नारे से गूंजा मछीपुर गांव

155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह प्रखंड स्थित मछीपुर में शिवशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. दीदियों ने रैली, संकल्प सभा, रंगोली और गीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया. पूरे गांव में “मतदान हमारी ताकत है” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारे गूंजते रहे. महिलाओं ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ ली.

शाहकुंड में लिया मतदान का संकल्प

157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड में अंगिका जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने मतदान के महत्व पर परिचर्चा आयोजित की. सभी उपस्थित महिलाओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” का संकल्प लिया. साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें.
दीदियों ने जागरूकता रैली, मेहंदी प्रतियोगिता और प्रेरक नारों के जरिये मतदान के महत्व को उजागर किया.

रंगरा चौक में मेहंदी से दिया मतदान का संदेश

153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया. इस दौरान महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और “11 नवंबर को करें मतदान, तभी बनेगा सशक्त बिहार” का संदेश दिया. संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा इन अभियानों को समर्थन दिया जा रहा है, ताकि हर पात्र मतदाता को मतदान के लिए जागरूक किया जा सके. जीविका दीदियों का यह प्रयास समाज में लोकतांत्रिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरक पहल बन गया है.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bihar Election 2025: भागलपुर में हर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य और व्यय प्रेक्षक तैनात

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं. ये प्रेक्षक जिले में निर्वाचन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं.

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक इस प्रकार हैं-

  • 152 – बिहपुर विधानसभा क्षेत्र: श्री उमेश नारायण पांडे (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422084, मोबाइल: 8986548603. आवास: जिला अतिथि गृह (नया भवन), कमरा संख्या 07.
  • 153 – गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र: श्री संजय कुमार खत्री (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422086, मोबाइल: 9471854463. आवास: जिला अतिथि गृह (नया भवन), कमरा संख्या 03.
  • 154 – पीरपैंती (अजा) विधानसभा क्षेत्र: श्रीमती आर. लीली (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422080, मोबाइल: 9471285441. आवास: जिला अतिथि गृह (पुराना भवन), कमरा संख्या 04.
  • 155 – कहलगांव विधानसभा क्षेत्र: श्री पंकज (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422090, मोबाइल: 9430854465. आवास: जिला अतिथि गृह (गंगा पुराना भवन), कमरा संख्या 08.
  • 156 – भागलपुर विधानसभा क्षेत्र: श्री अनिल मेश्राम (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422091, मोबाइल: 9470668544. आवास: जिला अतिथि गृह (नया भवन), कमरा संख्या 05.
  • 157 – सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र: श्री जगदीश सोनकर. दूरभाष: 0641-2422082, मोबाइल: 8986543539. आवास: जिला अतिथि गृह (नया भवन), कमरा संख्या 02.
  • 158 – नाथनगर विधानसभा क्षेत्र: श्री अबू तैयांग (भाप्रसे). दूरभाष: 0641-2422083, मोबाइल: 8986923270. आवास: जिला अतिथि गृह (नया भवन), कमरा संख्या 01.

पुलिस प्रेक्षक:

सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री अमित शर्मा (भापुसे) को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है.
दूरभाष: 0641-2422081, मोबाइल: 9470854434.
आवास: जिला अतिथि गृह (यमुना पुराना भवन), कमरा संख्या 03.

व्यय प्रेक्षक:

152, 153, 154, 156 और 158 विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री अजय धोके (आईआरएस, आयकर विभाग) नियुक्त हैं.
दूरभाष: 0641-2422088, मोबाइल: 8986497144.

155 (कहलगांव) एवं 157 (सुलतानगंज) के लिए श्री अभिनव डूडी को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है.
दूरभाष: 0641-2422089, मोबाइल: 8986550743.

सभी प्रेक्षक भागलपुर के जिला अतिथि गृह में आवासित हैं. उनसे प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. निर्वाचन से जुड़ी शिकायतें या सुझाव observercellbgp@gmail.com ईमेल आईडी पर भी भेजे जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bihar Election 2025: भागलपुर में शस्त्र जब्ती तेज करने और क्षेत्र-बदर अपराधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश

क्षेत्र-बदर अपराधियों पर सख्त निगरानी
क्षेत्र-बदर अपराधियों पर सख्त निगरानी.

Bihar Election 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को थानावार विस्तृत समीक्षा कर चिन्हित व्यक्तियों को बाउंड डाउन करवाने का निर्देश दिया.
उन्होंने आदेश दिया कि जिले में कुल 2687 शस्त्रों में से अब तक जमा कराए गए 930 शस्त्रों को बढ़ाकर दो दिनों में 50% और चार दिनों में 70% किया जाए तथा चुनाव पूर्व शत-प्रतिशत शस्त्र जब्त किये जाएं.
डीएम ने कहा कि व्यापारी या प्रत्याशी के बॉडीगार्ड के लिए निजी सुरक्षा हेतु शस्त्र की अनुमति सीमित नियमों के अंतर्गत दी जा सकती है, परंतु इसकी निम्नलिखित शर्तें सुनिश्चित की जाएँ.

जिला दंडाधिकारी समक्ष हाजिरी व क्षेत्र-बदर की अनुपालन रिपोर्ट करें सुनिश्चित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि CCA-3 व CCA-12 के अंतर्गत क्षेत्र-बदर किये गए अपराधियों की थाने में नियमित हाजिरी का प्रमाण हर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रस्तुत करेंगे.
यदि कोई अपराधी हाजिर नहीं होता है तो उसे जिला दंडाधिकारी के समक्ष लाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गुंडा पंजी सत्यापन व प्रतिदिन जब्ती की करें व्यवस्था सुदृढ़

पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों का हर रविवार सत्यापन कराया जा रहा है और आवश्यकतानुसार निवास सत्यापन भी किया जाएगा.
वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने निर्देश दिए कि SST पॉइंट्स पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड टीमों द्वारा प्रतिदिन गहन जांच की जाए तथा अवैध सामान और शस्त्रों की नियमित जब्ती सुनिश्चित की जाए.

प्रत्याशियों व उनके काफिलों की सघन चेकिंग अनिवार्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सब थाना प्रमुखों को निर्देश दिया कि प्रत्याशी तथा उनके काफिले के वाहनों की चैकिंग सतत रखें और किसी भी अंशपात्र गतिविधि पर तत्काल रिपोर्ट व कार्रवाई सुनिश्चित करें.
सभी अनुमंडलों को इस संबंध में प्रमाणित रिपोर्ट समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जितिन कुमार तथा संबंधित कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bhagalpur : कम मतदान वाले इलाकों में चलेगा विशेष मतदाता जागरूकता अभियान, वोटर स्लिप वितरण पर जोर

समाहरणालय में शुरू होंगी भोजन-पेयजल सेवाएं
समाहरणालय में शुरू होंगी भोजन-पेयजल सेवाएं.

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिन इलाकों में पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा था, वहां मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे वर्गों और लोगों की पहचान कर विशेष रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया जाए.

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में हुई बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी कोषांगों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में स्वीप कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए मतदाता पर्ची के क्रॉस वेरिफिकेशन पर जोर दिया गया. बताया गया कि अब तक अधिकांश मतदाता पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं, जबकि 11 लाख शेष हैं. जिले में 4 लाख वोटर गाइड पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका वितरण तेजी से किया जा रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 2 नवंबर तक वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप और वोटर गाइड का वितरण हर परिवार तक सुनिश्चित हो. साथ ही, मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए प्रशिक्षण वीडियो बनाने को कहा गया, जिसमें ईवीएम कनेक्शन, फॉर्म भरने और रिसीविंग सेंटर पर प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी शामिल होगी.

उन्होंने सामग्री, अभ्यर्थी व्यय, आदर्श आचार संहिता, बज्रगृह और मतगणना कोषांगों की भी तैयारी की समीक्षा की और सभी को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जितिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bhagalpur News : पीएम के संभावित आगमन से पहले नगर निगम अलर्ट, हवाई अड्डा क्षेत्र में तेज हुई सफाई तैयारी

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : प्रधानमंत्री के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. हवाई अड्डा परिसर और उसके आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, व्यवस्था और तैयारियों को लेकर विशेष टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हवाई मार्ग से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक स्वच्छता पर लगातार निगरानी रखें.

नगर आयुक्त ने 29 अक्टूबर को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद संबंधित शाखाओं को निर्देश जारी किए. सभी जोनल प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों का लगातार निरीक्षण करने और कहीं भी गंदगी दिखने पर तत्काल सफाई कराने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर नगर निगम ने गठित किया कोषांग, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

निर्देश में यह भी जोड़ा गया है कि सफाई कार्य से पहले और बाद की तस्वीरें व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाएं ताकि मॉनिटरिंग में पारदर्शिता बनी रहे. साथ ही, सभी अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया जाए.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने गठित किया कोषांग, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर नगर निगम ने भी अपना विशेष निर्वाचन कोषांग गठित किया है.

इस कोषांग में कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें.

निर्वाचन कोषांग में उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल, नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव, कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद रेहान अहमद, स्वास्थ्य प्रभारी अजय शर्मा, रोशनी शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव, जलकल शाखा प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर इजाजुल हक को शामिल किया गया है. ये सभी अपने-अपने दायरे में मतदान केंद्रों की स्थिति का मूल्यांकन कर सुधारात्मक कदम उठाएंगे.

नगर आयुक्त ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहां प्रकाश, पेयजल, शौचालय, रैंप और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. सभी कनीय अभियंता, जलकल, रोशनी और योजना शाखा के प्रभारी इस कार्य में सहयोग करेंगे.

मतदान केंद्रवार नोडल पदाधिकारी नियुक्त
चुनाव से जुड़े कार्यों की निगरानी के लिए दो नगर प्रबंधकों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नगर प्रबंधक विनय कुमार यादव को मतदान केंद्र संख्या 34, 92, 96, 158, 183, 187, 191, 192, 193, 195, 196, 197, 213, 214, 215 और 216 का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, नगर प्रबंधक मोहम्मद असगर अली को केंद्र संख्या 198, 200, 205, 268, 269, 277, 290, 299, 300, 312, 313, 314, 321, 322, 327, 331 और 368 की जिम्मेदारी दी गई है.

दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराएं और निर्वाचन तैयारियों की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपें.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

Bhagalpur News : बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : भागलपुर नगर क्षेत्र में गंगा तट के किनारे बूढ़ानाथ से लेकर बरारी तक चल रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट (STP) को अब नई गति मिलने वाली है. लंबे समय से अटके पांच पंपिंग स्टेशनों के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है. बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) ने वन्यप्राणी क्लीयरेंस के लिए 8 करोड़ 26 लाख 58 हजार रुपये की राशि वन विभाग को जमा कर दी है. यह रकम कैंपा फंड के तहत ‘वाइल्डलाइफ मिटिगेशन मेजर’ के लिए बतौर अतिरिक्त शुल्क दी गई है.

इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 10 पंपिंग स्टेशन बनाए जाने हैं. इनमें से पांच का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष पांच स्टेशनों का काम गंगा किनारे स्थित होने की वजह से रुका हुआ था. वन विभाग ने बिना वन्यप्राणी क्लीयरेंस के निर्माण पर रोक लगा दी थी. अब निर्धारित राशि के भुगतान के बाद विभाग से मंजूरी मिलने का रास्ता खुल गया है.

एनओसी जारी होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

बुडको अधिकारियों ने बताया कि राशि जमा करने के बाद अब वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बुडको की ओर से चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है और संबंधित दस्तावेज व भुगतान विवरण विभाग को भेज दिए गए हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग के एमडी स्तर से भी इस मामले पर पहल की जा रही है ताकि जल्द से जल्द एनओसी जारी हो सके. मंजूरी मिलते ही गंगा किनारे के शेष पांच पंपिंग स्टेशनों का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा.

कहलगांव STP को भी मिली राहत

कहलगांव में भी सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट का कार्य क्लीयरेंस के अभाव में रुका हुआ था. अब बुडको ने वहां के लिए भी 98.40 लाख रुपये वन विभाग को जमा कर दिए हैं. राशि जमा होने के बाद अब केवल एनओसी जारी होने की औपचारिकता बाकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा.

बोलेआधिकारिक

“भागलपुर और कहलगांव, दोनों स्थानों के लिए वन्यप्राणी क्लीयरेंस की राशि जमा कर दी गई है. एनओसी मिलने के बाद शेष निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा. इस संबंध में वन विभाग से सकारात्मक बातचीत चल रही है.”
— अखिलेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, बुडको, भागलपुर.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी