25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 144

Cuttack Violence: कटक में दो समुदाय के बीच झड़प, इंटरनेट सेवा ठप, सोमवार को बंद का ऐलान

कटक में दो समुदाय के बीच झड़प
कटक में दो समुदाय के बीच झड़प

Cuttack Violence: ओडिशा के ऐतिहासिक शहर कटक में रविवार रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने सोमवार शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है. सरकार ने कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण और 42 मौजा क्षेत्रों में सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म — व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स आदि के उपयोग पर पूर्ण रोक लगा दी है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पाने और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

सीएम माझी की शांति अपील

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटनाक्रम पर दुख जताते हुए लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. सीएम ने कहा कि कटक एक हजार वर्ष पुराना शहर है, जो हमेशा भाईचारे की मिसाल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से हालात बिगड़े हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करेगी. साथ ही उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है.

विसर्जन यात्रा के दौरान भड़की हिंसा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान दाराघाबाजार इलाके के हाथी पोखरी के पास विवाद हुआ. कहा जा रहा है कि तेज संगीत बजाने पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई. देखते ही देखते उपद्रवियों ने छतों से पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिसमें कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव समेत कई लोग घायल हो गए.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए. झड़प में कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. पूजा समितियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया, जिससे विसर्जन की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक रुकी रही. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर रविवार सुबह तक सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरा कर लिया गया. पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी व ड्रोन फुटेज की मदद से बाकी की पहचान की जा रही है.

विहिप ने किया बंद का ऐलान

घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. संगठन ने इसे प्रशासनिक नाकामी बताते हुए डीसीपी और जिला कलेक्टर को हटाने की मांग की है. वहीं बीजू जनता दल ने हिंसा के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है और लोगों से अमन कायम रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

UKSSSC Paper Leak: खालिद के घर पहुंची SIT, देर रात 3 घंटे तक चली कड़ी पूछताछ

पेपर लीक मामले की जांच में तेजी
पेपर लीक मामले की जांच में तेजी

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले की जांच में तेजी आ गई है. इसी क्रम में एसआईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी टीम के साथ देर रात आरोपित खालिद के घर पहुंचीं. टीम ने वहां तीन घंटे से ज्यादा समय तक पड़ताल की और स्वजन से गहन पूछताछ की.

परिवार के सदस्यों से अलग-अलग सवाल-जवाब

पूछताछ के दौरान खालिद की बहन और पिता को अलग-अलग बैठाकर सवाल किए गए. इस दौरान एसआईटी ने घर की तलाशी भी ली और कुछ अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए. टीम का कहना है कि खालिद की बहन ने अभी तक मांगे गए शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं. इस कारण पूछताछ का दौर आगे भी जारी रहेगा.

इलाके में फैली सनसनी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

देर रात हुई इस कार्रवाई ने आसपास के इलाके में हलचल बढ़ा दी. मौके पर किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था. जांच टीम का कहना है कि जब तक सभी बयान मेल नहीं खाते और तथ्यों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक पूछताछ की प्रक्रिया चलती रहेगी.

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है. हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं. हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं. ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए hellocities24 के साथ.

इसे भी पढ़ें-

दिवाली से पहले यूपी को नई सौगात, दरभंगा-मदार के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

जानिए जस्टिस अरूणा जगदीसन के बारे में, जो करूर हादसे की करेंगी जांच

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Amrit Bharat Express : दिवाली से पहले यूपी को नई सौगात, दरभंगा-मदार के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

दिवाली से पहले यूपी को नई सौगात
दिवाली से पहले यूपी को नई सौगात

Amrit Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल को दूसरी बड़ी सौगात मिली है. दीपावली से पहले दरभंगा और मदार (अजमेर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी. रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन का आदेश जारी कर दिया है.

साप्ताहिक सेवा, जल्द घोषित होगा किराया और समय

अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन-एसी होगी और इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इसकी अधिकतम रफ्तार 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. रेलवे बोर्ड के अनुसार यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी. जल्द ही किराया और नियमित संचालन की तारीख की जानकारी भी साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- जानिए जस्टिस अरूणा जगदीसन के बारे में, जो करूर हादसे की करेंगी जांच

आगरा मंडल की पहली अमृत भारत ट्रेन

अभी तक आगरा रेल मंडल में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं. इनमें भोपाल वंदे भारत पिछले साल शुरू की गई थी. अब पहली बार इस मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस जोड़ी जा रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 9:15 बजे मदार से रवाना होगी और शनिवार की रात 12:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में यह हर रविवार दोपहर 1:20 बजे दरभंगा से चलेगी.

लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन

यह ट्रेन मुख्य रूप से लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. नॉन-एसी डिब्बों में स्लीपर और सामान्य कोच होंगे, ताकि यात्रियों को किफायती सुविधा मिल सके. इसे खासतौर पर उन यात्रियों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें 800 किलोमीटर से अधिक या 10 घंटे से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है.

ये होंगे प्रमुख स्टेशन

इस रूट पर ट्रेन मदार, बांदीकुई, ईदगाह, टूंडला, कानपुर, मानक नगर, पनिया हवा और दरभंगा जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा जल्द ही कुछ और स्टेशनों को भी इस रूट में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Karur Stampede investigation: जानिए जस्टिस अरूणा जगदीसन के बारे में, जो करूर हादसे की करेंगी जांच

Justice Aruna Jagadeesan
हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस अरूणा जगदीसन करेंगी भगदड़ की जांच(फोटो : सोशल मीडिया)

Karur Stampede investigation: तमिलनाडु के करूर में हुई रैली भगदड़ (Karur Stampede) ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है. वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मामले की जांच हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस अरूणा जगदीसन (Justice Aruna Jagadeesan) को सौंप दी है.

करूर भगदड़ ने देशभर में सनसनी फैला दी है. इस हादसे में 39 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-एक्टर विजय मृतक परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को देंगे 2 लाख रुपये, भगदड़ के बाद किया एलान

इस घटना के तुरंत बाद तमिलनाडु सरकार ने हाई प्रोफाइल पैनल का गठन किया, जिसका नेतृत्व जस्टिस अरूणा को दिया गया है. यह पहला मौका नहीं है जब जस्टिस अरूणा किसी संवेदनशील मामले की जांच कर रही हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई हाई प्रोफाइल घटनाओं की जांच संभाली है.

2018 तूतीकोरिन हिंसा की जांच

2018 में तूतीकोरिन में एंटी-स्टरलाइट प्रदर्शन के दौरान अचानक हिंसा फैल गई थी. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और नियंत्रण के लिए पुलिस ने फायरिंग की. इस हिंसा में 13 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले की जांच जस्टिस अरूणा को ही सौंपी गई थी. उनके कमीशन ने 17 पुलिसकर्मियों समेत IPS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी.

चेन्नई पुलिस को दी थी क्लीन चिट

हाईकोर्ट में कार्यकाल के दौरान जस्टिस अरूणा उन बेंच का हिस्सा रही हैं, जिन्होंने फरवरी 2015 में हुए पुलिस एनकाउंटर के मामले में चेन्नई पुलिस को क्लीन चिट दी थी. इस एनकाउंटर में 5 लोगों की मौत हुई थी, जिन पर बैंक लूटने का आरोप था. कई लोगों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया, लेकिन अदालत ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया.

इसे भी पढ़ें-एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप

पूर्व सीएम जयललिता की संपत्ति जांच

जस्टिस अरूणा ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और उनके सहयोगियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की भी जांच की है. जयललिता छह बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी थीं और उन पर 1991-1996 के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर 66 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने का आरोप था. इस मामले की जांच जस्टिस अरूणा ने ही संभाली थी.

इसे भी पढ़ें-

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Karur Rally Stampede : एक्टर विजय मृतक परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को देंगे 2 लाख रुपये, भगदड़ के बाद किया एलान

भगदड़ के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा
भगदड़ के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा.

Karur Rally Stampede : तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता और राजनेता विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ में भगदड़ मच गई. इस हादसे में कम से कम 39 लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस दुखद घटना के बाद विजय ने आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका कर्तव्य है. विजय ने लिखा कि उनके दिल और मन दुःख से भारी हैं और मारे गए लोगों के चेहरे और यादें बार-बार उनके दिमाग में घूम रही हैं. उन्होंने भावनाओं में व्यक्त किया कि प्रियजनों के चले जाने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है और यह अपूरणीय क्षति सभी के लिए गहरी पीड़ा लेकर आई है.

विजय ने कहा- दुःख की घड़ी में वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं

इसे भी पढ़ें-एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप

अभिनेता-राजनेता ने आगे लिखा कि मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जो इस त्रासदी का सामना कर रहे हैं. उनके अनुसार, चाहे कोई भी सांत्वना दे, प्रियजनों के चले जाने का दुःख असहनीय है. विजय ने स्पष्ट किया कि इस अपार दुख में उनके दिल के करीब खड़े रहना उनका कर्तव्य है. इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 20 लाख रुपये और घायल हुए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की.

तमिलनाडु की राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का एलान

इस बीच, तमिलनाडु की राज्य सरकार ने भी मुआवजे का एलान किया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के माध्यम से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें-39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

यह त्रासदी तमिलनाडु और पूरे देश के लिए गहरा शोक लेकर आई है. रैली के दौरान हुई इस भीड़-हंगामे ने सुरक्षा प्रबंधन और आयोजनों में भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Patna Metro : बिहार की राजधानी में मेट्रो का अंतिम ट्रायल 29 सितंबर को, जल्द हो सकता है उद्घाटन

Patna
मेट्रो नये ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

Patna Metro : पटना के लोग लंबे समय से मेट्रो शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार लगभग खत्म होने वाला है. 29 सितंबर को पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इस दौरान मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर जनक कुमार गर्ग की टीम तकनीकी जाँच और निरीक्षण के लिए शहर में मौजूद होगी.

उद्घाटन की तारीख तय होने की संभावना

सूत्रों की मानें तो 29 सितंबर के ट्रायल में सब कुछ सही रहा तो मेट्रो के संचालन की तारीख का ऐलान जल्द किया जा सकता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि नवरात्रि समाप्त होने के तुरंत बाद, अक्टूबर के पहले सप्ताह में मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है. मेट्रो की औसत रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और न्यूनतम किराया 15 रुपये तय किया गया है.

पहले हुए परीक्षण और सुधार कार्य

16 सितंबर को मेट्रो का पूर्व परीक्षण किया गया था. उस जांच में कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं, जिन्हें पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और डीएमआरसी द्वारा ठीक करने के निर्देश दिए गए थे. अब अंतिम ट्रायल में यह देखा जाएगा कि सुधार कितने प्रभावी रहे. हाल ही में नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने मेट्रो का निरीक्षण किया और सितंबर के अंत तक संचालन शुरू होने की संभावना जताई.

मेट्रो मार्ग और स्टेशनों की जानकारी

पहले चरण में मेट्रो 4.50 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर चलेगी. इसमें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन शामिल हैं. दूसरे चरण में मेट्रो का संचालन भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक होगा. फिलहाल खेमनीचक क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है. यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा पांच स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएगी.

पटना में मेट्रो का महत्व

पटना मेट्रो न केवल तेज़ और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी, बल्कि शहर में यातायात की भीड़ कम करने में भी मददगार साबित होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो शुरू होने के बाद आम जनता की रोजमर्रा की यात्रा काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Karur Stampede Video: ‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े
शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े.

Karur Stampede Video: तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भारी भीड़ जमा हुई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई. इस अफरातफरी में 39 लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद अस्पताल में मृतकों के शव बाहर आते ही उनके परिजन टूट पड़े. एक वीडियो, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया, में परिजनों का दर्द साफ दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर का दृश्य दिख रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारों को सौंपे जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें- एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम के बाद का दिल दहला देने वाला दृश्य

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिजन अपनों के शवों को देखकर चीख-पुकार कर रो रहे हैं. उनका दर्द और असहायता हर किसी को झकझोर रही है. कुछ लोग जोर-जोर से कहते हुए नजर आते हैं – “उठ जाओ… कहां चले गए.”

इसे भी पढ़ें-39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

विजय ने जताया शोक

टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अस्पताल में भर्ती घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी पुष्टि की कि इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Karur Stampede Video: 39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

फूट-फूटकर रो रहे परिजन
फूट-फूटकर रो रहे परिजन

Karur Stampede Video : तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सभा में उमड़ी विशाल भीड़ अचानक भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई. इस घटना में 39 लोगों की जान चली गई, जबकि कई दर्जन घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. हादसे के बाद के वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.

एक वीडियो में मृतकों के परिजन बेकाबू होकर रोते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी फुटेज में सड़क पर बिखरे जूते–चप्पल और पोस्टर साफ दिखाई दे रहे हैं.

Karur Stampede Video: 39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन Karur Stampede
सड़क पर बिखरे जूते–चप्पल

केंद्र और राज्य सरकार की सक्रियता

इसे भी पढ़ें-एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप

इस दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से बातचीत की और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है. वहीं, तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

कैसे मची भगदड़?

प्रशासन के अनुसार, विजय के कार्यक्रम में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी. देर शाम लगभग साढ़े सात बजे मंच के सामने धक्का-मुक्की बढ़ गई. कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे. कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई और अफरातफरी फैल गई. हालात को देखते हुए विजय ने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और कार्यक्रम अधूरा ही छोड़ना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Flipkart Sale: Samsung Galaxy S24 5G आधे दाम पर, जानें ऑफर और कीमत

Samsung Galaxy S24 5G
Samsung Galaxy S24 5G

Samsung Galaxy S24 5G : अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2025 आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है. इस सेल में Samsung Galaxy S24 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे आप इसे लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं.

धमाकेदार डील्स Big Billion Days Sale में

फ्लिपकार्ट की सेल 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिसमें कई फ्लैगशिप फोन रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बिक रहे हैं. लॉन्च के समय Galaxy S24 5G की कीमत ₹74,999 थी, लेकिन अब इसे सिर्फ ₹39,999 (128GB वेरिएंट) में खरीदा जा सकता है. वहीं, 256GB वेरिएंट ₹44,999 में उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें-OnePlus स्मार्टफोन सेल शुरू, 5 प्रीमियम फोन पर धमाकेदार ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

  • लॉन्च प्राइस: ₹74,999
  • सेल प्राइस: ₹39,999 (128GB)
  • 256GB वेरिएंट: ₹44,999
  • बैंक ऑफर: ICICI कार्ड पर ₹1000 और Flipkart Axis कार्ड पर ₹1999 की अतिरिक्त छूट
  • एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन के बदले अतिरिक्त डिस्काउंट

फ्लैगशिप फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2-इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन Android 14 पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक अपडेट देने का वादा किया है.

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
  • कैमरा: 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल रियर सेटअप
  • सेल्फी कैमरा: 12MP
  • बैटरी: 4000mAh

क्यों खरीदें Galaxy S24 5G?

  • प्रीमियम फीचर्स कम दाम में
  • लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  • बेहतरीन कैमरा और डिस्प्ले क्वालिटी
  • सैमसंग की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू

FAQs

Q1: Samsung Galaxy S24 5G की सबसे कम कीमत कितनी है?
👉 सेल में यह फोन ₹39,999 से शुरू हो रहा है.

Q2: क्या इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है?
👉 हां, ICICI और Flipkart Axis कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध है.

Q3: क्या एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा?
👉 हां, पुराने फोन के बदले और भी बचत की जा सकती है.

Q4: क्या इस स्मार्टफोन को लंबे समय तक अपडेट मिलेगा?
👉 हां, कंपनी ने 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने की गारंटी दी है.

इसे भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

IND vs PAK Final: दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग, रिकॉर्ड्स में आगे है टीम इंडिया

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच
दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का महामुकाबला 28 सितंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी, जहां भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया इस मैदान पर पहले ही कई बड़े कारनामे कर चुकी है और मौजूदा सीजन में भी इसी जगह सबसे बड़ा स्कोर उसी के नाम है. खिताबी जंग में भारत का लक्ष्य न सिर्फ पाकिस्तान को तीसरी बार मात देने का होगा, बल्कि अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना भी रहेगा.

भारत ने बनाया है टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर

दुबई में भारत ने 2022 एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 212 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. हालांकि वह मैच रोमांचक रहा और सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की. अब फाइनल में टीम इंडिया एक बार फिर बड़े स्कोर के साथ पाकिस्तान पर हावी होने की कोशिश करेगी.

इसे भी पढ़ें-इंडिया टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, करुण नायर टीम से बाहर

रन चेज करने वाली टीम को मिलता है फायदा

दुबई के इस मैदान पर अब तक 120 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 63 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही, जबकि 55 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 140 और दूसरी पारी का औसत 123 रन है. आंकड़े बताते हैं कि रन चेज करने वाली टीम का पलड़ा ज्यादा भारी रहता है.

दुबई क्रिकेट स्टेडियमआंकड़े
कुल मैच120
पहले बल्लेबाजी कर जीत55
रन चेज कर जीत63
औसत पहली पारी स्कोर140 रन
औसत दूसरी पारी स्कोर123 रन
सर्वाधिक स्कोर212/2 (भारत बनाम अफगानिस्तान)
न्यूनतम स्कोर55/10 (वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड)
सबसे बड़ा सफल रन चेज184/8 (श्रीलंका बनाम बांग्लादेश)
सबसे छोटा सफल बचाव98/5 (नामीबिया महिला बनाम UAE महिला)

विराट-राहुल की यादगार पारी

इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर (212 रन) भारत के नाम दर्ज है. 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन ठोके थे, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने केवल दो विकेट खोकर 20 ओवर में 212 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई और भारत ने 101 रनों से जीत दर्ज की.

T20i के आंकड़े

रैंकटीमस्कोरविपक्षीपरिणाममैच तिथि
1भारत212/2अफगानिस्तानजीता8 सितंबर 2022
2श्रीलंका211/3पाकिस्तानजीता13 दिसम्बर 2013
3आयरलैंड211/6स्कॉटलैंडजीता20 जनवरी 2017
4नीदरलैंड206/3बरमूडाजीता26 अक्टूबर 2019
5स्कॉटलैंड204/4बरमूडाजीता24 अक्टूबर 2019
6भारत202/5श्रीलंकाटाई
(सुपर ओवर में जीत)
26 सितंबर 2025

सबसे छोटा स्कोर और रिकॉर्ड डिफेंस

इस मैदान पर सबसे कम स्कोर 55 रन है, जो वेस्टइंडीज ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. इंग्लैंड ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था. वहीं, यहां एक अनोखा रिकॉर्ड नामीबिया महिला टीम के नाम है, जिसने मात्र 98 रन बनाकर भी जीत दर्ज की. उन्होंने यूएई महिला टीम को 91/9 पर रोककर 7 रन से मुकाबला अपने नाम किया था. यह अब तक का सबसे छोटा स्कोर है, जिसे किसी टीम ने सफलतापूर्वक बचाया है.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Patna
clear sky
17.7 ° C
17.7 °
17.7 °
37 %
1.4kmh
0 %
Tue
17 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °

जरूर पढ़ें