25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 156

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से चुनाव में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.

कहां हुआ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र भागलपुर के इंटर स्तरीय जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, सीएमएस हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया. इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3 सहित अन्य चुनावी कर्मियों ने भाग लिया.

ईवीएम और वीवीपैट की दी गई जानकारी

मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कंट्रोल यूनिट (CU), बैलट यूनिट (BU) और वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण में समझाया गया कि—

  • मॉक पोल कब और किस प्रक्रिया से किया जाता है.
  • मॉक पोल के दौरान सभी पार्टी के पोलिंग एजेंट की मौजूदगी जरूरी है.
  • मॉक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट को जीरो करके ही फाइनल वोटिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है.

मतदान समाप्ति की प्रक्रिया

कर्मियों को बताया गया कि मतदान शाम 5 बजे तक होता है, लेकिन यदि उस समय तक कतार में मतदाता खड़े हैं तो अंतिम मतदाता को उल्टे क्रमांक की पर्ची देकर सभी का मतदान कराया जाएगा. उसके बाद ही मतदान प्रक्रिया समाप्त होगी.

समन्वय और जिम्मेदारियां

प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि पीठासीन पदाधिकारी, पी-1, पी-2 और पी-3 आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे. ईवीएम सीलिंग की प्रक्रिया और चुनाव ड्यूटी के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कर्तव्यों की भी विस्तार से जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Bhagalpur News : सुकर विकास योजना के तहत लाभुकों को बांटे गए सूकर

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News : वित्तीय वर्ष 2024-25 की सुकर विकास योजना के अंतर्गत भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित लाभुकों के बीच सूकर का वितरण किया गया. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को दो मादा और एक नर सूकर उपलब्ध कराया गया.

किन-किन प्रखंडों में हुआ वितरण

  • पीरपैंती प्रखंड – 32 लाभुक
  • नवगछिया प्रखंड – 5 लाभुक
  • इस्माइलपुर प्रखंड – 2 लाभुक
  • जगदीशपुर प्रखंड – 3 लाभुक
  • नाथनगर प्रखंड – 8 लाभुक
  • अधिकारियों की मौजूदगी

वितरण कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार साहनी, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, टीभीओ पीरपैंती डॉ. ललित विजय, टीभीओ नवगछिया डॉ. अर्चना समेत कई अधिकारी शामिल हुए.

ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पीरपैंती के राज गांव में अनुसूचित जनजाति समाज के ग्रामीणों ने परंपरागत ढोल-बाजे बजाकर पशु चिकित्सा पदाधिकारियों का स्वागत किया. वहीं, योजना का लाभ प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने सरकार के इस कदम पर हर्ष जताते हुए धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Bhagalpur News : बीएसएनएल कर्मचारियों ने संगठनात्मक शक्ति के प्रतीक रामानुग्रह बाबू को किया नमन

भगलपुर बीएसएनएल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.
भगलपुर बीएसएनएल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.

Bhagalpur News : बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन की ओर से संघ भवन में शुक्रवार को पूर्व संघ नेता स्व. रामानुग्रह प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने अपने प्रिय नेता को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया.

कर्मठ और अनुभवी नेता थे अनुग्रह बाबू

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सर्किल सचिव प्रशांत सिंह ने कहा कि स्व. रामानुग्रह बाबू कर्मठ, अनुभवी और मृदुभाषी नेता थे. उनका चिंतन और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा. आज उनकी कमी हम सभी बीएसएनएल कर्मचारियों को महसूस हो रही है.

पिता तुल्य अभिभावक थे

इसे भी पढ़ें-कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

वहीं जिला मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि अनुग्रह बाबू हम सभी के लिए पिता तुल्य और अभिभावक की तरह थे. उनके सानिध्य से सभी साथियों को सदैव मजबूती मिलती रही. अब उनकी स्मृतियों और बताए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

यूनियन सदस्यों की रही उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे, जिनमें राजकुमार गुप्ता, नागेंद्र, सुमन यादव, दिवाकर सुमन, अमरनाथ झा, सुरेंद्र भागवत हेम्ब्रम, देवेंद्र जी, किरण देवी, रक्षित कुमार और ओम जी शामिल रहे. सभी ने स्व. रामानुग्रह बाबू को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

Bhagalpur : कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू
जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू

Bhagalpur News: बरारी से आने वाली मुख्य जलापूर्ति पाइप परसों रात बिजली विभाग की लापरवाही से कोतवाली थाना के सामने क्षतिग्रस्त हो गई थी. इस कारण बीते 24 घंटे से कोतवाली, मंदरोजा, रामसर और काजवालीचक मोहल्ले के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही.

बीते दिनों नगर निगम के मिस्त्रियों ने जल प्रवाह रोककर स्थिति को संभालने की कोशिश की थी, वहीं आज शुक्रवार देर शाम से मरम्मत कार्य फिर से प्रारंभ कराया गया. मरम्मत कार्य का जायजा लेने सशक्त स्थाई समिति की सदस्य डॉ. प्रीति शेखर देर रात कोतवाली चौक पहुंचीं.

डॉ. प्रीति ने मौके पर मौजूद नगर निगम के जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ चौधरी, जलकल कर्मी प्रीतम, मिस्त्री और मजदूरों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि – “पिछली रात से जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोग काफी परेशान रहे हैं. अब कार्य तेजी से चल रहा है और संभावना है कि शनिवार सुबह से ही जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी.”

इसे भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

पीएम मोदी को पत्र लिखकर मेयर ने कर सुधारों और स्वदेशी संदेश का किया स्वागत

Mayor Dr.Basundhara Lal
Mayor Dr.Basundhara Lal

Bhagalpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक कर सुधारों और स्वदेशी संदेश का स्वागत करते हुए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने उन्हें पत्र लिखा है. उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था और आमजन दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

मेयर ने पत्र में उल्लेख किया कि एक ही कैलेंडर वर्ष में दो बड़े सुधार किए गए हैं. पहला, आयकर के दायरे में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को करमुक्त करने का निर्णय, और दूसरा, जीएसटी में अगली पीढ़ी का सुधार. उनके मुताबिक, इन कदमों से नागरिकों को राहत मिलने के साथ ही पूरे देश में उत्सव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि जीएसटी को सरल और पारदर्शी बनाने से किसान, छोटे उद्यमी, व्यापारी, मध्यमवर्गीय परिवार, महिलाएं और युवा सभी वर्गों को बड़ी राहत मिलेगी. इससे रोजमर्रा की उपयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी, उपभोक्ताओं का बोझ घटेगा और उनकी क्रयशक्ति बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

उन्होंने आगे कहा कि कर सुधारों से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी. इससे न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को लाभ होगा बल्कि नए निवेश और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी. शुक्रवार को आयोजित बैठक में मेयर ने जीएसटी स्लैब को चार से घटाकर दो करने के निर्णय के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया.

इसे भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी, परिसर में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई गई, देखें वीडियो

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी
दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी

Delhi High Court Bomb Threat : दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कोर्ट रूम खाली कराए गए.

धमकी कैसे मिली

सूत्रों के अनुसार, पीटीआई ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल सुबह 8:39 बजे रजिस्ट्रार जनरल को प्राप्त हुआ. कुछ जजों को तुरंत इसकी जानकारी दी गई. कुछ जज 11:35 बजे कोर्ट से बाहर गए, जबकि अन्य दोपहर 12 बजे तक अदालतों में काम करते रहे. सुरक्षा बढ़ा दी गई और कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें- AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

वायरल वीडियो में नजारा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीटीआई ने कोर्ट परिसर का वीडियो शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस गाड़ियों के साथ तैनात है और वकील हड़बड़ी में गेट की ओर बढ़ रहे हैं.

पुलिस ने तुरंत लागू किया सुरक्षा प्रोटोकॉल

बम धमकी के तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ाए. सभी जजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और वकील, स्टाफ तथा अन्य लोगों को कोर्ट खाली करने को कहा गया. मौके पर बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद थीं. कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है और इलाके को सील कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

एहतियाती कदम उठाए जा रहे

एक वकील ने बताया कि जजों ने स्वयं धमकी की जानकारी दी. पूरी तलाशी और जांच प्रक्रिया जारी है. उम्मीद है कि सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद सुनवाई दोपहर 2:30 बजे से फिर शुरू होगी. फिलहाल सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Viral Video: शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर
जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

Lion vs Black Mamba : सोचिए, जंगल में अगर एक ओर हो राजा शेर और दूसरी ओर दुनिया का सबसे जहरीला सांप ब्लैक माम्बा, तो नज़ारा कितना डरावना होगा. हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो में ऐसा ही रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जहां दोनों आमने-सामने खड़े दिखे.  ब्लैक माम्बा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है. इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि कुछ ही घंटों में शिकार की मौत हो जाती है. यह सांप जब जंगल में शेर के सामने आ जाता है, तो क्या होता होगा? यह जानना हो तो यह वीडियो देखें.

ब्लैक माम्बा और शेर का सामना

Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि ब्लैक माम्बा पूरे आत्मविश्वास के साथ शेर के सामने तनकर खड़ा है. मानो वह जंगल के राजा को ललकार रहा हो. शेर भी पीछे हटने वालों में से नहीं, लेकिन हमला करने से पहले वह पूरी सतर्कता बरतता है.

इसे भी पढ़ें-नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

वीडियो में साफ दिखता है कि शेर पहले सांप को घूरता है, फिर पंजे से वार करता है. हालांकि माम्बा छिटक जाता है, लेकिन तुरंत ही दोबारा भिड़ने की तैयारी में खड़ा हो जाता है. यह नज़ारा जितना रोचक है, उतना ही डर पैदा करने वाला भी.

क्यों खतरनाक माना जाता है ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा का वैज्ञानिक नाम Dendroaspis polylepis है और यह अफ्रीका के सवाना जंगलों में पाया जाता है. यह Elapidae परिवार का सदस्य है, जिसमें दुनिया के सबसे जहरीले सांप शामिल हैं. इसकी लंबाई करीब 14 फीट तक हो सकती है और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है. इसका शरीर ग्रे, ऑलिव या ब्राउन रंग का होता है, जबकि मुंह अंदर से पूरी तरह काला दिखाई देता है.

हमला करते समय यह मुंह चौड़ा खोलकर डरावना रूप धारण करता है. इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधे नर्वस सिस्टम पर वार करता है. जहर लगते ही मांसपेशियां सुन्न पड़ने लगती हैं, सांस लेने में दिक्कत आती है और इलाज न मिलने पर कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

क्या शेर पर असर करता है ब्लैक माम्बा का जहर?

शेर का शरीर भी इंसानों की तरह तंत्रिका तंत्र पर आधारित है, इसलिए ब्लैक माम्बा का जहर उस पर भी असर डाल सकता है. हालांकि, आमतौर पर दोनों ही जीव एक-दूसरे से टकराव से बचते हैं. एक ही इलाके में पाए जाने के बावजूद वे आमना-सामना होने पर अक्सर दूरी बना लेते हैं.

मगर यदि शेर के शरीर में बड़ी मात्रा में ब्लैक माम्बा का जहर चला जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

कमजोर दिल वालों के लिए खतरनाक, चूजे के रक्षक बाज ने सांप को किया बेबस

इंडिया में यहां पानी में दौड़ती हैं ट्रेनें, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

सांडों की भिड़ंत में उड़ी ‘पापा की परी’! स्कूटी समेत हवा में उछली लड़की

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Paneer Salad Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत के लिए परफेक्ट डिश, आसान विधि सीखें

Paneer Salad Recipe
Paneer Salad Recipe

Paneer Salad Recipe: अगर आप फिटनेस और हेल्थ का ख्याल रखते हैं, तो पनीर सलाद आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. प्रोटीन से भरपूर और हल्की डिश होने के कारण यह सुबह के नाश्ते में या डाइट प्लान फॉलो करने वालों के लिए खास फायदेमंद मानी जाती है. ताजगी से भरी सब्जियां और सॉफ्ट पनीर का मेल इसे न सिर्फ टेस्टी बनाता है बल्कि लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करता है. अगर आप हेल्दी के साथ-साथ स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से बनने वाली यह पनीर सलाद रेसिपी जरूर आजमाएं.

पनीर सलाद के लिए सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
  • खीरा – 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा)
  • गाजर – 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटी चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

इसे भी पढ़ें-कब मुंह खोलना है और कब चुप रहना है, जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

पनीर सलाद बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. चाहें तो हल्का फ्राई कर सकते हैं या सीधे इस्तेमाल करें.

  • एक बड़े बाउल में खीरा, टमाटर, प्याज और गाजर डालें.
  • अब इसमें पनीर मिलाएं और हल्के हाथ से अच्छे से टॉस कर लें.
  • फिर इसमें काला नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें.
  • ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • तैयार सलाद पर हरा धनिया छिड़ककर गार्निश करें.

यह सलाद तुरंत भी खाया जा सकता है और चाहें तो थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा भी सर्व करें.

इसे भी पढ़ें-

मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड घर पर बनाइए, मिनटों में तैयार हो जाएगी चटपटी रगड़ा चाट

हार्ट अटैक आने से 10 साल पहले मिलते हैं ये संकेत, पहचानकर बच सकती है जान

AI सेहत के लिए कितना सुरक्षित? जानें कैसे चैटबॉट्स बन सकते हैं मेंटल हेल्थ का खतरा

Lipstick Reuse Hacks DIY: लिपस्टिक का दोबारा इस्तेमाल ऐसे करें कि सब पूछें ‘कौन-सा प्रोडक्ट है?’

Men’s Grooming Tips: महंगे कपड़े पहनकर भी लगते हो सस्ते? जानिए क्यों

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू
iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू

Apple India : Apple ने भारत में iPhone 17 परिवार की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है. लॉन्च रेंज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air शामिल हैं. ये डिवाइस 19 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे.

प्री-बुकिंग कहाँ और कैसे होगी

ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple स्टोर्स के साथ-साथ प्रमुख ऑफ़लाइन व ऑनलाइन रिटेलर्स — जैसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अन्य अधिकृत पार्टनर — पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. कई रिटेलर्स ने प्री-बुकिंग विकल्प 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से लाइव कर दिए जायेंगे.

एडवांस बुकिंग राशि (Advance)

इसे भी पढ़ें-OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

जानकारियों के अनुसार iPhone 17, iPhone Air और नए वॉच/एयरपॉड्स के लिए सामान्य अग्रिम राशि ₹2,000 रखी गई है, जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए अग्रिम लगभग ₹17,000 तय किया गया है. (रिटेलर-वार यह राशि थोड़ी बदल सकती है).

भारत में कीमतें (मुख्य वेरिएंट)

  • iPhone 17: 256GB ₹82,900; 512GB ₹1,02,900.
  • iPhone Air: 256GB ₹1,19,900; 512GB ₹1,39,900; 1TB ₹1,59,900.
  • iPhone 17 Pro: 256GB ₹1,34,900; 512GB ₹1,54,900; 1TB ₹1,74,900.
  • iPhone 17 Pro Max: 256GB ₹1,49,900; 512GB ₹1,69,900; 1TB ₹1,89,900; 2TB ₹2,29,900.
    ये रेट आधिकारिक लिस्टिंग और प्रमुख रिटेलर पृष्ठों पर प्रकाशित हैं.

वॉच और एयरपॉड्स की कीमतें

Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 की प्राइसिंग भी घोषित है और इन्हें प्री-बुक किया जा सकता है.(विट्ठमान रिटेल-प्राइसिंग अलग-अलग रिटेलर पर देखने को मिल सकती है).

बैंक ऑफ़र, EMI और एक्सचेंज

Apple ऑनलाइन स्टोर व साझेदारों पर नो-कॉस्ट EMI विकल्प (कुछ योजनाओं पर) और चुनिंदा कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक तक ₹5,000 जैसे ऑफ़र उपलब्ध हैं; साथ ही पुराने फोन के बदले एक्सचेंज वैल्यु के तौर पर कुछ मामलों में ₹64,000 तक का विकल्प दर्शाया जा रहा है — पर यह वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

इसे भी पढ़ें-Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

नोट — अंतिम पुष्टि जरूरी

कृपया ध्यान दें: कुछ ऑफ़र, अग्रिम राशियाँ और उपलब्धता रिटेलर-वार या शहर-वार अलग हो सकती हैं. खरीदने से पहले हमेशा आधिकारिक Apple पेज या चुने हुए रिटेलर की वेबसाइट/स्टोर पर अंतिम विवरण जांच लें.

इसे भी पढ़ें-

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

Mahindra xuv700
Mahindra xuv700

GST Impact Cars : यदि आप Mahindra XUV700 खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका मिल सकता है. नई GST दरों के लागू होते ही ऑटो बाजार में कीमतों में साफ प्रभाव दिखा और महिंद्रा ने भी अपनी कुछ लोकप्रिय गाड़ियों की कीमतें घटा दीं. बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक छुट मिली है और XUV700 के विभिन्न वेरिएंट पर खरीदारों को बड़ा फायदा मिल रहा है.

कंपनी ने XUV700 की कीमतों में कटौती की घोषणा की है और Bolero, Thar सहित अन्य मॉडल भी सस्ते हुए हैं. अब खरीदार XUV700 के कुछ वेरिएंट्स पर 88,900 रुपये से लेकर 1,43,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं.

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे Mahindra xuv700 variants price list
Mahindra xuv700 variants price list

किस वेरिएंट पर कितनी बचत?

  • XUV700 के कई वेरिएंट्स पर पहले कर की दरें लगभग 48% तक पहुंचती थीं जिनमें नई GST नीति के तहत इसे घटाकर 40% किया गया है. इस बदलाव का असर वेरिएंट-वार इस तरह दिखता है:
  • MX वेरिएंट पर करीब 88,900 रुपये तक की बचत.
  • AX3 वेरिएंट पर लगभग 1,06,500 रुपये की कटौती.
  • AX5 S वेरिएंट अब करीब 1,10,200 रुपये तक सस्ता हुआ है.
  • AX5 वेरिएंट पर करीब 1,18,300 रुपये की बचत मिल रही है.
  • AX7 वेरिएंट लगभग 1,31,900 रुपये तक सस्ता हुआ है.
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7 L वेरिएंट पर अधिकतम 1,43,000 रुपये तक की बचत संभावित है.

इसे भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, फीचर्स और कीमत दोनों में खुशखबरी

Bolero, XUV3XO, Thar और Scorpio पर भी कमी

XUV700 के अलावा महिंद्रा ने अन्य मॉडलों की कीमतों में भी कटौती की घोषणा की है. Bolero और Bolero Neo में अधिकतम 1.27 लाख रुपये तक कमी आई है. XUV3XO लाइन के पेट्रोल वेरिएंट लगभग 1.4 लाख रुपये सस्ते हुए हैं जबकि इसके डीजल ट्रिम्स में करीब 1.56 लाख रुपये तक की छूट देखी गई है. Thar रेंज को भी फायदा मिला है: 2WD डीजल मॉडल की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये घटाई गई है और 4WD डीजल मॉडल पर लगभग 1.01 लाख रुपये की कटौती आई है. Thar Roxx की कीमत में भी करीब 1.33 लाख रुपये की कमी दर्ज की गई है. साथ ही, Scorpio Classic पर तकरीबन 1.01 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

क्या करना चाहिए खरीदारों को?

ध्यान रहे कि बेस वेरिएंट को छोड़कर ज्यादातर ट्रिम्स एक लाख रुपये से अधिक सस्ते कर दिए गए हैं. फिलहाल महिंद्रा ने XUV700 के लिये वेरिएंट-वार नई एक्स-शोरूम कीमतों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है. इसलिए सटीक कीमतें जानने के लिए अपने नजदीकी महिंद्रा डीलर से संपर्क कर लेना बेहतर होगा.

GST स्लैब में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे. नए नियम के कारण बड़ी SUVs पर टैक्स 40% होगा; इससे Scorpio-N में 1.45 लाख रुपये की कटौती आई.

इसे भी पढ़ें-

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Patna
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
35 %
1.8kmh
0 %
Wed
20 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें