31.2 C
Delhi
Hindi News Blog Page 164

बख्तियारपुर में मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी, समस्तीपुर और वैशाली के वोटर मिले शामिल

मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी
मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी

SIR in Bihar : बिहार में SIR के बाद कई इलाकों की मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हो रही है. बख्तियारपुर के हरदासपुर दियारा समेत पांच पंचायतों में करीब 300 मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह दर्ज पाए गए हैं. हरदासपुर दियारा पंचायत में समस्तीपुर और वैशाली जिले के मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं. इसी तरह काला दियारा, चिरैया रूपस, रूपस महाजी और रामनगर सतभैया पंचायतों में भी कई मतदाताओं के नाम दो या दो से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं.

समस्तीपुर के मतदाताओं के नाम सूची में बने रहे

पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची से इन नामों को हटाना था. बीएलओ को निर्देश दिया गया था कि मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम, पते और उम्र की जानकारी जांचें और आवश्यकतानुसार नाम जोड़ें या हटाएं. लेकिन हरदासपुर दियारा पंचायत में समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र 137 के कई मतदाताओं के नाम सूची में वैसा ही रह गए.

इसे भी पढ़ें-एनडीए का बिहार बंद, कई जिलों में बवाल और नारेबाजी, पुलिस सतर्क

वैशाली के मतदाता भी सूची में शामिल

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र 129 के कई मतदाता भी बख्तियारपुर की सूची में दर्ज हैं. उदाहरण के तौर पर बूथ संख्या 184, हरदासपुर दियारा दक्षिणी क्षेत्र के मतदाता उमेश राय, रिंकी देवी, महेश राय, सलिता देवी और खेवन राय का नाम महनार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 342 में भी शामिल है. इसी तरह मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र 137 के कई मतदाता बख्तियारपुर बूथ 184 में शामिल हैं. फिलहाल हरदासपुर पंचायत में तीन-तीन अलग-अलग विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

पुलिस हिरासत में मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त कदम, CCTV की कमी पर स्वतः संज्ञान

सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी
सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी.

CCTV in Police Stations : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजस्थान में पुलिस हिरासत में हुई मौतों की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि खबर के अनुसार, इस साल राज्य में 11 लोग पुलिस हिरासत में रहते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं. यह मामला एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है, जिसमें पिछले 7-8 महीनों में हुई मौतों का जिक्र है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में दी गई जानकारी को देखते हुए, पुलिस थानों में सीसीटीवी की कमी के विषय में जनहित याचिका दर्ज की जा रही है.

पुलिस थानों में CCTV की अनिवार्यता

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही 2020 में यह निर्देश दे दिया था कि सभी पुलिस थानों में नाइट विज़न वाले CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. यह फैसला जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने दिया था.

इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि सीबीआई, एनआईए, ईडी, एनसीबी, डीआरआई, एसएफआईओ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के दफ्तरों में, जहां पूछताछ होती है, वहां भी CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाए. सुप्रीम कोर्ट का यह कदम हिरासत में लोगों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

पंजाब में 37 साल बाद सबसे विनाशकारी बाढ़, 30 से अधिक मौतें और लाखों प्रभावित

चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bihar Band: एनडीए का बिहार बंद, कई जिलों में बवाल और नारेबाजी, पुलिस सतर्क

बिहार के कई जिलों में बवाल और नारेबाजी
बिहार के कई जिलों में बवाल और नारेबाजी

Bihar Band: एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर मंगलवार को सुबह से ही राज्यभर में दिखने लगा. अलग-अलग जिलों में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. पुरुषों के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ नारे लगाए गए. सीवान, सासाराम और गया समेत कई जगहों पर सड़कों पर जाम लगा दिया गया.

सीवान में सड़कें ठप, पोस्टरों के साथ प्रदर्शन

सीवान जिले में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. सुबह से ही बबुनिया मोड़, गोपालगंज मोड़ और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग कर दी. ट्रक और अन्य वाहनों को रोककर सड़कें अवरुद्ध की गईं. प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में “मां का अपमान बर्दाश्त नहीं” लिखी तख्तियां थामे थे. हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि बंद की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और अनावश्यक परेशानी बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें-पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सासाराम में महिला कार्यकर्ताओं की अगुवाई

सासाराम में भाजपा समर्थक सड़कों पर उतरे और विभिन्न चौक-चौराहों पर नारेबाजी की. दुकानों को बंद कराने की कोशिश की गई. खास बात यह रही कि यहां महिला कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला और जमकर विरोध दर्ज कराया. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है. पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके.

Bihar Band: एनडीए का बिहार बंद, कई जिलों में बवाल और नारेबाजी, पुलिस सतर्क Bihar Band 1 1
बिहार के भागलपुर में बंद कराने निकले कार्यकर्ता.

गया में दुकानें बंद, यातायात प्रभावित

गया में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बाजारों और मुख्य सड़कों पर पहुंचे और दुकानों को बंद कराया. कई चौक-चौराहों पर सड़क जाम कर दिया गया, जिससे यातायात बाधित हो गया. इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था.

इसे भी पढ़ें-मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

‘माफी तक आंदोलन जारी रहेगा’

भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो अस्वीकार्य है. उनका कहना है कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

GST काउंसिल का बड़ा फैसला; हानिकारक उत्पाद पान मसाला-तंबाकू महंगे, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

GST Council Big Decision : 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में आम जनता और मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ हानिकारक वस्तुओं पर कर का बोझ बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिए गए. सरकार ने जरूरी दवाइयों पर जीएसटी घटाकर उन्हें लगभग शून्य कर दिया है, जबकि पान मसाला, तंबाकू और लग्जरी कारों जैसी चीजों पर कर बढ़ाकर 40% कर दिया गया है.

जनता को राहत, हानिकारक वस्तुओं पर सख्ती

सरकार ने इस कदम के माध्यम से दो संदेश दिए हैं. एक ओर जहां आम आदमी को जीवनरक्षक दवाइयों और रोजमर्रा की आवश्यक चीजों में राहत दी गई है, वहीं हानिकारक और लग्जरी उत्पाद महंगे किए गए हैं. इस बदलाव से लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा और खरीद क्षमता दोनों को बढ़ावा मिलेगा, जबकि नशे और विलासिता से जुड़ी वस्तुएं महंगी होंगी.

क्रमांकवस्तुपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1पान मसाला28%40%
2कार्बोनेटेड फ्रूट ड्रिंक28%40%
3कैफीन युक्त पेय पदार्थ28%40%
4बिना प्रसंस्कृत तंबाकू (बीड़ी को छोड़कर)28%40%
5निकोटीन/तंबाकू युक्त इनहेलिंग उत्पाद28%40%
6हाइब्रिड कारें (1200 सीसी / 1500 सीसी से ऊपर)28%40%
7डीजल-हाइब्रिड लंबी गाड़ियां28%40%
8अन्य गैर-मादक शीतल पेय18%40%

इसे भी पढ़ें-महीने की शुरुआत में राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

जीवनरक्षक दवाइयां अब सस्ती

जीएसटी काउंसिल ने 30 से अधिक गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को जीरो टैक्स श्रेणी में डालने का निर्णय लिया. इसके तहत इन दवाइयों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा, जिससे मरीजों की आर्थिक बोझ में कमी आएगी.

क्रमांकदवा का नाम (हिंदी)पुराना जीएसटीनया जीएसटी
1एगैल्सिडेज बीटा5%शून्य
2इमिग्लुसेरेज़5%शून्य
3एप्टाकोग अल्फा5%शून्य
4ओनासेम्नोजीन एबेपरवोवेक12%शून्य
5एस्किमिनिब12%शून्य
6मेपोलिज़ुमैब12%शून्य
7डैराटुमुमैब12%शून्य
8टेक्लिस्टामैब12%शून्य
9अमिवैन्टामैब12%शून्य
10रिस्डिप्लैम12%शून्य
11अन्य सभी दवाइयां12%5%

जूते और कपड़े भी हुए सस्ते

त्योहारी सीजन को देखते हुए आम आदमी को राहत देने के लिए 2,500 रुपये तक की कीमत वाले फुटवियर और परिधानों को पांच प्रतिशत कर के स्लैब में रखा गया. इससे पहले 1,000 रुपये तक की कीमत वाले जूते-चप्पल और कपड़े ही पांच प्रतिशत कर के तहत आते थे. अब केवल दो टैक्स स्लैब—5% और 18%—मान्य किए गए हैं, जिससे खरीदारी और सरल और सस्ती होगी.

इसे भी पढ़ें-कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट
आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट

Bihar Band: पीएम नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर आज (गुरुवार) पूरा बिहार बंद रहेगा. इसकी घोषणा पूर्व में ही कर दी गयी थी. यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. बंद के मद्देनजर कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा भी की गई है.

महिला मोर्चा करेगा मार्च की अगुवाई

बीजेपी महिला मोर्चा इस बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी. पूरे राज्य में महिला मोर्चा के सदस्य सड़कों पर उतरेंगे और मार्च निकालेंगे. पटना में धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में यह मार्च भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक जाएगा. इस मार्च में महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बंद को देखते हुए कांग्रेस और JDU कार्यालयों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पटना में 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. बता दें कि 27 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां को अपमानित किया गया था. इसके बाद भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है.

सीवान और अन्य जिलों में बंद का असर

बिहार बंद का असर कुछ जिलों में सुबह से ही देखने को मिला. सीवान में एनडीए कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और वाहनों का परिचालन रोक दिया. दुकानों को बंद कराने के लिए भी सड़क पर अभियान चलाया गया. ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों का परिचालन बंद कराया गया. पटना के कई इलाकों में भी बंद का असर देखा गया और स्थानीय ऑटो सेवाएं बंद रहीं.

इसे भी पढ़ें-

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर
टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर.(सांकेतिक तस्वीर)

Encounter News: पुलिस-नक्सली भिड़ंत में जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित केदल जंगल में बुधवार देर रात पुलिस बल और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (TSPC) के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस घटना में जिला बल के दो जवान—सुनील राम और संतन मेहता—शहादत को प्राप्त हुए, जबकि जवान रोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गया. देर रात करीब 12:30 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें नक्सलियों के हताहत होने की भी आशंका जताई गई है. हालांकि अभी तक उनके शव बरामद नहीं हो पाए हैं.

ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि केदल जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली किसी वारदात की तैयारी में जुटे हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाया. जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक गोलियों की बौछार शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

घायल जवान का इलाज जारी

गोली से घायल जवान रोहित कुमार को तुरंत मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) लाया गया. उनकी जांघ के नीचे गोली लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया. डॉ. सुशील पांडेय और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ की देखरेख में इलाज चल रहा है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन खुद अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान की स्थिति की जानकारी ली.

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

घटना के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया है और गहन सर्च ऑपरेशन जारी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार कैंप से हालात की निगरानी कर रहे हैं. वहीं शहीद जवानों के बलिदान को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.दो जवानों

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

इसे भी पढ़ें-

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

बिहार विधानसभा चुनाव तैयारी; भागलपुर में समीक्षा बैठक, DM ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर में समीक्षा बैठक
भागलपुर में समीक्षा बैठक

Bhagalpur News : समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए.

आवेदनों का क्रॉस वेरिफिकेशन करने का निर्देश

बैठक में SIR के दौरान प्राप्त प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन की विधानसभा वार समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए और अधिकतम 5 दिनों के भीतर सभी प्रपत्रों का निष्पादन पूरा कर लिया जाए.

CAPF और AMF का सत्यापन करें तत्काल

इसे भी पढ़ें-फसल क्षति आकलन पर समीक्षा बैठक, DM ने दिए सख्त निर्देश

डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को आदेश दिया कि 3 सितंबर तक ही CAPF अवसान स्थल का सत्यापन कर लिया जाए. साथ ही, सभी मतदान केंद्रों पर AMF (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का सत्यापन भी तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए.

BDO को मिलस बूथ टैगिंग प्लानिंग अभी से करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने सेक्टर पदाधिकारी, SST, FST की सूची की जांच कर लें और बदलाव की आवश्यकता हो तो तुरंत सूचित करें.
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को जल्द ही भेद्यता (Vulnerability) आकलन पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ को CAPF के लिए बूथ टैगिंग प्लानिंग अभी से करने के निर्देश मिले.

क्षेत्र बदर प्रस्ताव थाने के माध्यम से भेजवाने का आदेश

बैठक में जिलाधिकारी ने तीनों एसडीओ और सीडीपीओ को विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्रवाई के आंकड़े संकलित करने का निर्देश दिया. उन्होंने BNSS की धारा 107 और 110 के तहत कार्रवाई, बॉन्ड डाउन और क्षेत्र बदर प्रस्ताव थाने के माध्यम से भेजवाने का आदेश दिया.

मतदान केंद्रों और संपर्क मार्ग की होगी जांच

सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि वे मतदान केंद्रों से सड़क संपर्कता की जांच करें. अगर किसी बूथ से सड़क खराब है तो संबंधित विभाग को चिन्हित कर पूर्व में मरम्मती का प्रस्ताव भेजा जाए.
साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र संख्या, मतदाता संख्या और अन्य विवरण की मार्किंग कराने का आदेश दिया गया.

डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का चयन

डीएम ने सभी ईआरओ को उपयुक्त स्थल का चयन कर डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाया जाए, ताकि पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम जमा करने में सुविधा हो.
इसके साथ ही नजदीक में ही वाहन पड़ाव स्थल का चयन करने और सभी मार्गों पर पेट्रोल पंप चिन्हित करने के निर्देश दिए गए. वाहनों पर बूथ नंबर का स्टीकर चिपकाने और चालकों को पहले से तेल कूपन उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें- खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

शिक्षा और आईसीडीएस विभाग को भी मिली जिम्मेदारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर रसोइयों की टैगिंग करने का निर्देश दिया गया. वहीं डीपीओ आईसीडीएस को सेविका-सहायिका की टैगिंग की जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल और सभी बीडीओ बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे.

इसे भी पढ़ें-

अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Bhagalpur News : फसल क्षति आकलन पर समीक्षा बैठक, DM ने दिए सख्त निर्देश

फसल क्षति आकलन पर समीक्षा बैठक
फसल क्षति आकलन पर समीक्षा बैठक

Bhagalpur News : समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में फसल क्षति आकलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में लंबित आवेदनों की धीमी प्रगति पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई.

49 हजार आवेदन, 12 हजार का हुआ सत्यापन

बैठक में जानकारी दी गई कि बाढ़ प्रभावित आठ प्रखंडों से अब तक 49,000 आवेदन फसल क्षति मुआवजा के लिए प्राप्त हुए हैं. इनमें से 12,000 आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 5 सितंबर तक कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण कर सभी आवेदनों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाए.

इसे भी पढ़ें-खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

साइबर कैफे पर नजर, छापेमारी के आदेश

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ खास साइबर कैफे से आवेदन कराने पर ही किसानों के आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं. इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को ऐसे साइबर कैफे पर छापेमारी करने का निर्देश दिया.

धीमी प्रगति पर वेतन स्थगित

समीक्षा में पाया गया कि गोराडीह, पीरपैंती, सुल्तानगंज, कहलगांव और सबौर प्रखंडों में सबसे अधिक आवेदन लंबित हैं. धीमी प्रगति को देखते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर और सुल्तानगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी का वेतन स्थगित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 8 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, जानें प्लानिंग

कृषि समन्वयकों को सख्त हिदायत

डीएम ने सभी कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों को आदेश दिया कि वे प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में बैठकर राजस्व विभाग की साइट से डेटा का मिलान करें और तुरंत वेरिफिकेशन कार्य पूरा करें.

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल, सभी बीडीओ और प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे.

इसे भी पढ़ें-

अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Bhagalpur News: खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

भागलपुर में 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता
भागलपुर में 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता.

Bhagalpur News: खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 सितंबर 2025 तक किया जाएगा.

जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रतियोगिता का आयोजन सैंडिस कंपाउंड, खेल भवन भागलपुर और बैडमिंटन इंडोर हॉल भागलपुर में किया जाएगा. उद्घाटन समारोह 13 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे सैंडिस कंपाउंड में मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा.

स्कूली बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों का निबंधन अनिवार्य है. निबंधन 4 से 10 सितंबर तक खेल भवन भागलपुर, तिलका मांझी चौक, कटहलबाड़ी में निःशुल्क किया जाएगा. 10 सितंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में निबंधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 8 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, जानें प्लानिंग

निबंधन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र एवं विद्यालय प्रधान द्वारा प्रमाणित फोटो. प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक खेल विद्या में भाग ले सकता है. एथलेटिक्स में दौड़, जंप और थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति होगी.

प्रतियोगिता तिथि और स्थान

तिथि: 13 से 16 सितंबर 2025

स्थान: सैंडिस कंपाउंड, खेल भवन भागलपुर और बैडमिंटन इंडोर हॉल भागलपुर

उद्घाटन: 13 सितंबर, प्रातः 9:00 बजे, सैनडिस्क कंपाउंड में मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ

निबंधन प्रक्रिया

तारीख: 4 से 10 सितंबर 2025

स्थान: खेल भवन भागलपुर, तिलका मांझी चौक, कटहलबाड़ी

निबंधन नि:शुल्क

आवश्यक दस्तावेज़:

आधार कार्ड

पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र

विद्यालय प्रधान द्वारा प्रमाणित फोटो

नियम: प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक खेल विद्या में भाग ले सकता है. एथलेटिक्स के दौड़, जंप और थ्रो प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं.

निबंधन फॉर्म विद्यालय के माध्यम से जिला खेल कार्यालय में जमा होंगे.

प्रतिभागियों के लिए निर्देश

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र कक्षा 6 से 12वीं तक के नियमित छात्र होंगे.

CBSE और ICSE विद्यालय के छात्र भी भाग ले सकते हैं.

नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य है.

क्रिकेट में चयन ट्रायल होंगे; अन्य खेलों में टीम के साथ भाग लेना अनिवार्य.

प्रतियोगिता संचालन

तकनीकी अधिकारी: शारीरिक शिक्षा शिक्षक और पूर्व खिलाड़ी

विधि व्यवस्था: पुलिस बल की तैनाती

स्वास्थ्य सुविधा: डॉक्टर, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार

स्वच्छता: शुद्ध पेयजल, चलंत शौचालय और सफाई की जिम्मेदारी भागलपुर नगर निगम और पीएचईडी

खेल वर्ग और आयोजन

आयु वर्ग: अंडर 14, 17 और 19

उद्घाटन दिवस 13 सितंबर: एथलेटिक्स, कराटे (बालक/बालिका), रग्बी (बालक), कबड्डी और खो-खो (बालिका)

एथलेटिक्स में दौड़, जंप और थ्रो प्रतियोगिता शामिल

प्रत्येक टीम विद्यालय प्रधान और शिक्षक/शिक्षिका के नेतृत्व में जाएगी

इसे भी पढ़ें-

अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Bhagalpur : भागलपुर में 8 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, जानें प्लानिंग

भागलपुर में समन्वय बैठक का आयोजन
भागलपुर में समन्वय बैठक का आयोजन

Bhagalpur News: मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत जिले में 8 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा. यह जानकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर एवं एसीएमओ सह डीआईओ धनंजय कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिलास्तरीय समन्वय बैठक में दी.

समन्वय बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया गया. बैठक में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी), प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम), फैमिली प्लानिंग कॉर्डिनेटर और पीएसआई इंडिया एवं सीफार के अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-सैंडिस कंपाउंड का संचालन नई एजेंसी को सौंपा, प्रवेश शुल्क पर निर्णय अभी लंबित

मुख्य जानकारी-

16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट के रूप में कृमि मुक्ति दवा दी जाएगी.

शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में 14 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को HPV वैक्सीनेशन में पूर्ण समर्थन किया जाएगा.

डीसीएम भरत सिंह ने अप्रैल–जुलाई 2024 और अप्रैल–जुलाई 2025 के फैमिली प्लानिंग डेटा का प्रखंडवार मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधार लागू करने के निर्देश दिए.

दो प्रखंडों (कहलगांव और नवगछिया) में लोगों को सब डरमल इंप्लांट के माध्यम से आधुनिक परिवार नियोजन सुविधा दी जा रही है.

बिहार में सबसे पहले कहां शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट?

पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने बताया कि बिहार में सबसे पहले भागलपुर और पटना में यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ था. भागलपुर में सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है.

इस पहल का उद्देश्य जिला स्तर पर परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करना और बच्चों तथा परिवारों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है.

इसे भी पढ़ें-

अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Patna
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
12 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें