26.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
Home Blog Page 30

Munger News : बरियारपुर-भागलपुर एनएच-80 पर लोडेड हाईवा पेड़ से टकराई, चालक 6 घंटे फंसा

Accident
सहरसा में बस की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Munger News : बरियारपुर–भागलपुर एनएच-80 मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यह घटना मध्य विद्यालय नया छावनी के पास आज तड़के लगभग 3:00 बजे की है, जब एक लोडेड हाईवे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी गई. कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब 6 घंटे बाद, सुबह लगभग 9:30 बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

इस दुर्घटना में मध्य विद्यालय नया छावनी की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

Patna News : पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

Road accident
पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे युवक को कुचला.

Patna News : पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. नदपुरा गांव के पास बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक पैदल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जटडुमरी की ओर से नौबतपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

आक्रोशित भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. सड़क पर शव पड़ा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

फोरलेन पर लगा लंबा जाम

घटना के कारण बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. शव सड़क पर पड़े रहने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और हालात पर काबू पाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया.

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नदपुरा गांव निवासी लक्ष्मण दास के रूप में हुई है. वह जग नारायण दास के पुत्र बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक वह काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ.

इसे भी पढ़ें-मजदूर के साथ मारपीट की खबर फैलते मुर्शिदाबाद में भड़का जनाक्रोश, NH-12 और रेल यातायात ठप

मजदूर के साथ मारपीट की खबर फैलते मुर्शिदाबाद में भड़का जनाक्रोश, NH-12 और रेल यातायात ठप

West Bengal
मुर्शिदाबाद में फिर भड़का जनाक्रोश.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को हालात एक बार फिर बिगड़ गये. बेलडांगा इलाके में गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को जाम कर दिया और रेल पटरियों पर उतरकर ट्रेन संचालन रोकने की कोशिश की. इससे राज्य के उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच सड़क व रेल संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हुआ.

क्या है ताजा बवाल की वजह?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद हालात किसी तरह काबू में आए थे. लेकिन उसी रात बिहार से एक अन्य प्रवासी मजदूर घायल अवस्था में अपने गांव लौट आया. मजदूर के साथ मारपीट की खबर फैलते ही शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फिर फूट पड़ा और वे सड़कों पर उतर आए.

हाईवे पर भारी भीड़, रेलवे गेट को नुकसान

बेलडांगा के बरुआ मोड़ के पास सैकड़ों स्थानीय लोग जमा हो गये. हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक फैल गईं. प्रदर्शन के दौरान एक रेलवे गेट को नुकसान पहुंचाया गया और ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया गया.
कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

प्रशासन की कोशिशें तेज

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

विधायक ने संभालने की कोशिश की स्थिति

स्थानीय विधायक हुमायूं कबीर भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया. प्रशासन का कहना है कि बातचीत के जरिए हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, ताकि विरोध हिंसक रूप न ले.

पहले की घटना से जुड़ा है मामला

बेलडांगा में तनाव की शुरुआत सुजापुर-कुमारपुर ग्राम पंचायत के निवासी अलाउद्दीन शेख (36) की मौत के बाद हुई थी. वह झारखंड में कबाड़ के कारोबार से जुड़ा था और उसका शव किराये के मकान से बरामद किया गया था. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से इलाके में लगातार आक्रोश बना हुआ है.

उल्लेखनीय है कि यह विरोध-प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे.

इसे भी पढ़ें-कोलकाता में निपाह वायरस का बढ़ा खतरा; वेंटिलेटर पर 2 नर्स, डॉक्टर और स्टाफ पीपीई में, 102 क्वारंटाइन

इसे भी पढ़ें-आई-पैक रेड के बाद कोलकाता में ईडी कार्यालय की सुरक्षा कड़ी, रैफ की होगी अब तैनाती

इसे भी पढ़ें-कोलकाता में आई-पैक दफ्तर पर ईडी की दबिश, बंगाल की राजनीति में मचा घमासान

Buxar News : बक्सर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले पर मिले रस्सी के निशान, पति गिरफ्तार

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Buxar News : बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के तुराव गांव में शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान 26 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है, जो तुराव गांव निवासी निरंजन राम की पत्नी थी.

परिजनों के मुताबिक घटना की सूचना पहले फोन पर पेट दर्द की बात कहकर दी गई, लेकिन कुछ ही देर बाद संजू की मौत की खबर मिली. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां संजू के गले पर रस्सी के निशान पाए गए. इसके बाद मामला और भी संदेहास्पद हो गया. मृतका के पिता भुन्ना राम, जो इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के निवासी हैं, ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बताया गया कि संजू देवी की शादी वर्ष 2021 में निरंजन राम से हुई थी. शादी के बाद से ही पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है.

नवानगर थाना अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति निरंजन राम को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार के भागलपुर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी की तंग गली में मौत का तांडव, युवक को घेरकर मार डाला, दोस्त घायल

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

Bhagalpur News : बिना बिचौलिए अब अफसरों से मिल सकेगी जनता, सात निश्चय–3 योजना लागू

Bhagalpur DM
भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी

Bhagalpur News : बिहार सरकार की सात निश्चय–3 योजना के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. इसी को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला प्रशासन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत से लेकर जिला एवं प्रमंडल स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में आम नागरिक सीधे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी वकील या बिचौलिए की आवश्यकता नहीं होगी. अधिकारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर समस्या का समाधान करेंगे. साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी किसानों की रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है और उसका सत्यापन कार्य लगातार जारी है.

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरे बिहार में साइबर थाना स्थापित किया गया है, जहां तकनीकी रूप से दक्ष डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है.

प्रशासन की इस पहल से आम जनता को त्वरित न्याय और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के भागलपुर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें-नगर आयुक्त ने टेंडर निष्पादन में अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम

Bihar Crime : बिहार के भागलपुर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime
भागलपुर में शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा.

Bihar Crime : भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कोलगामा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि मृत्युंजय यादव अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है. सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए गए.

इस मामले को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है. पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे क्या मंशा थी.

सिटी एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी की तंग गली में मौत का तांडव, युवक को घेरकर मार डाला, दोस्त घायल

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

Cooking Tips and Tricks : आसान और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स, फिर मिलेगी वाहवाही

Cooking
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Cooking Tips and Tricks : आजकल की तेज़-तर्रार लाइफ में खाना बनाना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है, लेकिन थोड़े-से छोटे बदलाव आपके खाने को स्वादिष्ट और समय बचाने वाला बना सकते हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में खाना बनाने का शौक अधिक होता है और वे अपने परिवार के लिए बड़े उत्साह से रसोई में समय बिताती हैं. यहाँ कुछ ऐसे कुकिंग टिप्स दिए गए हैं जो आपके रोज़मर्रा के व्यंजनों में भी फर्क ला सकते हैं.

बेस्ट कुकिंग टिप्स

इसे भी पढ़ें-शाम की भूख के लिए हेल्दी ऑप्शन; घर पर ऐसे बनाएं तूर दाल की चटपटी चाट

  1. पराठे को स्वादिष्ट बनाएं
    • आटे में उबला आलू कद्दूकस करके मिलाएँ.
    • ऑयल या घी की जगह बटर में सेकें। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
  2. ग्रेवी को गाढ़ा बनाएं
    • सत्तू मिलाकर ग्रेवी का टेक्सचर गाढ़ा करें.
    • यह तरीका बिना फ्लेवर खोए ग्रेवी को क्रिमी बनाता है.
  3. पकौड़े क्रिस्पी बनाएं
    • घोल में एक चुटकी अरारोट और थोड़ा गर्म तेल मिलाएं.
    • इससे पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम रहते हैं.
  4. भिंडी ताज़ा रखें
    • भिंडी पर हल्का सरसों तेल लगाएं.
    • इससे भिंडी ज्यादा समय तक फ्रेश और हरी रहती है.
  5. नूडल्स चिपकने से बचाएं
    • उबलते पानी में थोड़ा नमक और तेल डालें.
    • उबालने के बाद ठंडे पानी से धोएं। नूडल्स आपस में नहीं चिपकेंगे.
  6. रायते का स्वाद बढ़ाएं
    • हींग और जीरा को भूनने के बजाय तड़के के रूप में डालें.
    • इससे रायते में खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाता है.
  7. पूरी खस्ता बनाएं
    • आटे में एक चम्मच सूजी या चावल का आटा मिलाएं.
    • इससे पूरी ज्यादा खस्ता और स्वादिष्ट बनती है.
  8. पनीर नर्म करें
    • टाइट पनीर को गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक डालकर 10 मिनट रखें.
    • पनीर नरम हो जाएगा और आसानी से पक जाएगा.
  9. चावल खिले-खिले बनाएं
    • चावल पकाते समय पानी में नींबू का रस डालें.
    • इससे चावल सफेद, खिले और स्वादिष्ट बनते हैं.
  10. तड़के का जादू
    • दाल, सब्ज़ी या रायते में तड़का लगाने से स्वाद बढ़ जाता है.
    • हल्का गर्म तेल और मसाले सही मात्रा में डालें, तड़का खट्टा-मीठा और खुशबूदार बनेगा.
  11. सब्ज़ियों की रंगत और ताजगी बनाए रखें
    • सब्ज़ी काटने के बाद हल्का नमक या नींबू पानी छिड़कें.
    • इससे रंग ताजा और पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं.
  12. सूप या स्टॉव में फ्लेवर बढ़ाएं
    • हल्का ब्रॉथ या शोरबा डालें।
    • इससे व्यंजन में गहराई और स्वाद बढ़ता है.
  13. वेजिटेबल फ्राई या भुजिया क्रिस्पी बनाएं
    • तलने से पहले थोड़ी मैदा या बेसन मिलाएं.
    • व्यंजन बाहर से कुरकुरे और अंदर से नर्म रहेंगे.
  14. सॉस और ड्रेसिंग फाइनल करें
    • तड़के या मसाले डालने के बाद 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
    • इससे स्वाद अच्छे से घुलकर व्यंजन में जम जाता है.

छोटे बदलाव, बड़ा फर्क

इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप अपने रोज़मर्रा के खाने को रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं. सही तरीके से खाना बनाना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि रसोई में आपका समय भी बचाता है और व्यंजन अधिक आकर्षक बनते हैं.

इसे भी पढ़ें-इस सर्दी हुडी नहीं, लड़कों के वार्डरोब में छाएंगे नए स्टाइलिश स्वेटर

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!

इसे भी पढ़ें-बासी रोटी खाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना पड़ सकता है पछताना

इसे भी पढ़ें-100 साल तक कैसे रहते हैं जापानी एक्टिव और एनर्जेटिक; जापानियों की लंबी उम्र का क्या है राज? जानें डिटेल्स

संडे को खुला रहेगा शेयर मार्केट; BSE और NSE में होगी ट्रेडिंग, 1 फरवरी का शेड्यूल तय

Bombay
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट.

Stock Market Open on Sunday: इस साल 1 फरवरी, रविवार को भी निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इस दिन सामान्य समय के अनुसार खुलेंगे. सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी, ताकि बजट की घोषणाओं के तुरंत बाद बाजार प्रतिक्रिया दे सके.

संडे को बजट पेश करना कोई नई बात नहीं

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. पिछले वर्षों में भी 1 फरवरी को बजट की घोषणा होती रही है, चाहे वह शनिवार या रविवार क्यों न हो. इस साल उनका यह लगातार नौवां बजट होगा, जो खुद में रिकॉर्ड है. बजट के पहले इकोनॉमिक सर्वे भी जारी होगा, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति का पूरा विवरण मिलेगा.

बजट का बाजार पर असर

बजट सरकार की आय-व्यय योजना और टैक्स नियमों को दर्शाता है. इससे तय होता है कि कौन से सेक्टर में निवेश लाभकारी होगा और कौन से सेक्टर में जोखिम ज्यादा है. ट्रेडर्स और निवेशक बजट की घोषणा पर निगाह रखते हैं क्योंकि यही दिन तय करता है कि अगले साल कौन से निवेश बेहतर रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-ई-रिक्शा कल्याण योजना से बेरोजगारी होगी दूर, बस उठाएं ये कदम

निवेशकों की उम्मीदें

इस बार निवेशक चाहते हैं कि कैपिटल गेन्स टैक्स कम किया जाए और लॉन्ग-टर्म तथा शॉर्ट-टर्म निवेश नियमों को आसान बनाया जाए. इंडेक्सेशन के फायदे लौटाने की मांग भी जोर पकड़ रही है. टैक्स में राहत से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और वे मार्केट में अधिक सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे.

बजट से जुड़े अन्य पहलू

बजट केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह सीधे निवेशकों की जेब और मार्केट मूवमेंट को प्रभावित करता है. सही बजट निर्णय से कुछ सेक्टर चमक सकते हैं और जोखिम वाले सेक्टर में सावधानी बरतने का मौका मिलता है.

इसे भी पढ़ें-केंद्र से आगे निकलकर असम ने रचा नया इतिहास!, 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया सबसे पहले शुरू

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

Viral Video : खतरनाक स्टंट के चक्कर में गिरे बाइक सवार, दिल्ली पुलिस ने शेयर कर दी सख्त चेतावनी

Viral Video
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लोगों से कहा कि सड़क पर हमेशा सतर्क रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. पुलिस ने लिखा कि लापरवाही भारी पड़ सकती है और सावधानी से चलना आवश्यक है.

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में बाइक सवार युवा तेज रफ्तार में सड़क पर लहरिया कट मारते हुए स्टंट करते नजर आते हैं. कुछ ही पल बाद संतुलन बिगड़ जाता है और वे सड़क पर गिर जाते हैं. वीडियो में बैकग्राउंड में बॉलीवुड का एक गाना बज रहा है, जो इस हादसे को और नाटकीय बनाता है.

पुलिस का संदेश: लापरवाही मत करें

दिल्ली पुलिस ने वीडियो के जरिए साफ किया कि स्टंट और नियम तोड़ना सिर्फ खुद के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरा है. पुलिस ने चेतावनी दी कि सड़क पर रोमांच दिखाने की कोशिश भारी पड़ सकती है और गंभीर हादसे हो सकते हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने जताया गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालते हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि सिर्फ चेतावनी से काम नहीं चलेगा, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
कई लोगों ने लिखा कि अगर किसी की जान चली जाए या कोई गंभीर रूप से घायल हो जाए, तो इसके लिए जिम्मेदारी कौन लेगा.

सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह वीडियो एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आवश्यकता को उजागर करता है. सड़क पर लापरवाही और स्टंट करने से गंभीर चोटें या दुर्घटनाएं हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि रोमांच के नाम पर जोखिम लेना जीवन के लिए खतरा है.

सबक और संदेश

वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि सड़क पर सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है. ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट का उपयोग और अनावश्यक स्टंट से बचना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. ऐसा करके न केवल खुद को, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-बच्चों की रक्षा में जहरीले सांप से भिड़ गई मुर्गी, आखिरकार भागना पड़ा कोबरा को

इसे भी पढ़ें-शिकार छूटा तो भड़क उठे मगरमच्छ, आपस में ही लड़ते दिखे; हैरान कर देने वाला नजारा

इसे भी पढ़ें-फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

इसे भी पढ़ें-पेड़ पर सांप और बड़ी छिपकली की खतरनाक भिड़ंत, 27 सेकंड की लड़ाई ने मचाई सनसनी

इसे भी पढ़ें-जीभ दिखाना पड़ा भारी, सांप ने अचानक दबोची जीभ—वीडियो देख सहमे लोग

Bihar News : पटना में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

Fire in the factory
पटना में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग.

Bihar News : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक में एनएच 30 के पास शनिवार की सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

आग फैलने की स्थिति और स्थानीय प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री बिल्डिंग का तीसरा फ्लोर पूरी तरह प्लास्टिक उत्पादन के लिए इस्तेमाल हो रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लास्टिक जलने से उठता काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया, जिससे लोगों को आग लगने की जानकारी मिली. दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई.

इसे भी पढ़ें-सरस्वती पूजा में पहली बार ड्रोन से निगरानी, गंगा में विसर्जन पर रोक; जानिए थ्री-लेयर सुरक्षा प्लान

आग लगने क्या है कारण?

एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. इसमें कोई मानव हानि नहीं हुई है. ढाबा मालिक हिमांशु राज के अनुसार, बगल की इमारत में सालों से चल रही विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री में प्लास्टिक के दानों से कुर्सी और अन्य सामान बनाए जाते हैं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीसरा फ्लोर पूरी तरह जल गया.

हताहत होने की जानकारी नहीं

फैक्ट्री में काम करने वाले 10-12 मजदूर सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. आग पहले और ग्राउंड फ्लोर तक भी फैल गई, जिससे वहां भी नुकसान हुआ. अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.

आगे की कार्रवाई

आग बुझाने के बाद मौके पर मुआयना किया गया और आग से हुए नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा. प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा और आगे की जांच के लिए पूरी तरह से कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-दानापुर में 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और नशीले पदार्थ बरामद