वायरल वीडियो

Buxar News : बक्सर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले पर मिले रस्सी के निशान, पति गिरफ्तार

Buxar News : बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के तुराव गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है.

Buxar News : बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के तुराव गांव में शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान 26 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है, जो तुराव गांव निवासी निरंजन राम की पत्नी थी.

परिजनों के मुताबिक घटना की सूचना पहले फोन पर पेट दर्द की बात कहकर दी गई, लेकिन कुछ ही देर बाद संजू की मौत की खबर मिली. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां संजू के गले पर रस्सी के निशान पाए गए. इसके बाद मामला और भी संदेहास्पद हो गया. मृतका के पिता भुन्ना राम, जो इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के निवासी हैं, ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बताया गया कि संजू देवी की शादी वर्ष 2021 में निरंजन राम से हुई थी. शादी के बाद से ही पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है.

नवानगर थाना अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति निरंजन राम को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार के भागलपुर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी की तंग गली में मौत का तांडव, युवक को घेरकर मार डाला, दोस्त घायल

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
29 ° C
29 °
29 °
61 %
5.1kmh
0 %
Sun
35 °
Mon
42 °
Tue
39 °
Wed
40 °
Thu
34 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here