17.1 C
Delhi
16 February 2026, Monday
Home Blog Page 33

Bhagalpur News : किसान पंजीकरण और E-KYC में तेजी लाने को DM ने की समीक्षा बैठक

DM
भागलपुर DM ने की समीक्षा बैठक

Bhagalpur News : भागलपुर जिला प्रशासन ने ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण (एफआर) कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ा दी है. इस उद्देश्य से समीक्षा भवन में जिलाधिकारी(DM) डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

दो पालियों में हुई समीक्षा

बैठक का आयोजन दो चरणों में किया गया. पहली पाली में नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत प्रभारियों के साथ चर्चा की गई, जबकि दूसरी पाली में भागलपुर सदर अनुमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.

ई-केवाईसी लगभग पूर्ण, किसान पंजीकरण में देरी

जिलाधिकारी ने प्रखंडवार ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ई-केवाईसी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि किसान पंजीकरण का कार्य अभी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है.

वार्ड स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश

किसान पंजीकरण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी पंचायत प्रभारियों को निर्देश दिया कि 17, 18 और 19 जनवरी को प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाकर शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए.

वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-सिटी में नाला सफाई के लिए वार्ड 1 से 51 तक रोस्टर जारी; सभी वार्डों के लिए ग्रुप तय

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा रुख; एजेंसी को शोकॉज, 24 घंटे की मोहलत

Bhagalpur News : सिटी में नाला सफाई के लिए वार्ड 1 से 51 तक रोस्टर जारी; सभी वार्डों के लिए ग्रुप तय

Roster released
सिटी में नाला सफाई के लिए रोस्टर जारी.

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर नाला सफाई की विस्तृत योजना लागू की है. नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 51 तक नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

16 जनवरी से शुरू होगा सफाई अभियान

आदेश के अनुसार प्रत्येक जोन में चार-चार विशेष सफाई दल बनाए गए हैं, जो 16 जनवरी से निर्धारित कार्यक्रम के तहत नालों की सफाई का कार्य करेंगे. प्रत्येक वार्ड में तय अवधि तक लगातार सफाई कराई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की रुकावट न हो.

पांच चरणों में पूरा होगा कार्य

नगर निगम ने नाला सफाई अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की योजना बनाई है. यह कार्य 16 जनवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक चलेगा. पूरे कार्यक्रम को पांच हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न वार्डों में सफाई कराई जाएगी.

जोनल प्रभारियों और एजेंसियों को सौंपा गया दायित्व

इस कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी जोन संख्या-1 के जोनल प्रभारी, संबंधित गैंग प्रभारी तथा सफाई कार्य में संलग्न एजेंसियों साइन एंड स्टैंडर्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और सीबीएस फैसिलिटिज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है.

रोस्टर के अनुसार कार्य अनिवार्य

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सफाई कार्य केवल तय रोस्टर के अनुसार ही कराया जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्धारित कार्यक्रम से विचलन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-सिटी के 3 जोन में QRT गठित; सफाई व्यवस्था मजबूत करने को नगर निगम का नया कदम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा रुख; एजेंसी को शोकॉज, 24 घंटे की मोहलत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला, महिला रोजगार योजना पर रहा जोर

Bhagalpur News : सिटी के 3 जोन में QRT गठित; सफाई व्यवस्था मजबूत करने को नगर निगम का नया कदम

QRT team formed
भागलपुर सिटी के 3 जोन में QRT गठित.

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में अहम प्रशासनिक फैसला लिया है. नगर निगम क्षेत्र के तीनों जोन में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है, जिससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

जोनल प्रभारियों के अधीन तैनात किए गए कर्मचारी

नगर निगम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक जोन में जोनल प्रभारी के नियंत्रण में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है. इन कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है. कहीं भी कचरा दिखने की स्थिति में उन्हें तुरंत सूचना देकर सफाई कार्य सुनिश्चित कराना होगा.

देरी बर्दाश्त नहीं, त्वरित उठाव अनिवार्य

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कचरा उठाव में किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा. सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में बिना समय गंवाए सफाई कार्य कराया जाना अनिवार्य होगा, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो.

सफाई एजेंसी को 24 घंटे सक्रिय ईआरटी बनाने का निर्देश

नगर निगम ने सफाई कार्य में लगी एजेंसी साइन एंड स्टैंडर्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को प्रत्येक जोन में इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ईआरटी) गठित करने का निर्देश दिया है. इन टीमों में नियमित रूप से कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को शामिल किया जाएगा, जो दिन-रात हर समय उपलब्ध रहेंगे.

व्यस्त इलाकों पर रहेगी विशेष नजर

जोनल प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य सड़कों, व्यावसायिक क्षेत्रों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. किसी भी स्थान पर कचरा जमा न हो, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी.

स्वास्थ्य शाखा को सौंपी गई निगरानी की भूमिका

सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए स्वास्थ्य शाखा को भी जिम्मेदारी दी गई है. प्रत्येक जोन के लिए स्वास्थ्य शाखा द्वारा दो अधिकारियों या कर्मियों को नामित किया जाएगा, जो जोनल प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे.

स्वच्छता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने दोहराया है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. तय निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा रुख; एजेंसी को शोकॉज, 24 घंटे की मोहलत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला, महिला रोजगार योजना पर रहा जोर

इसे भी पढ़ें-आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा, भागलपुर को कई सूचकों में 100% उपलब्धि

भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा रुख; एजेंसी को शोकॉज, 24 घंटे की मोहलत

Show cause
भागलपुर सिटी में एजेंसी को शोकॉज.

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति को लेकर नगर आयुक्त ने गंभीर नाराजगी जताई है. शहर के व्यस्त और प्रमुख इलाकों में गंदगी बने रहने की रिपोर्ट के बाद संबंधित सफाई एजेंसी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है. नगर आयुक्त ने इस संबंध में एजेंसी के निदेशक को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है.

रात्रि पाली में सफाई नहीं होने पर सवाल

नगर आयुक्त ने पत्र में उल्लेख किया है कि जोन संख्या-02 के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 14 से 32 तक के चौक-चौराहों की सफाई दिन के साथ-साथ रात की पाली में भी सुनिश्चित करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है. बावजूद इसके शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र खलीफाबाग चौक पर नियमित सफाई नहीं करायी जा रही है, जो आदेश की अवहेलना मानी जा रही है.

एजेंसी से 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

नगर आयुक्त ने एजेंसी से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उसके मासिक भुगतान से राशि की कटौती कर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाये, ताकि खलीफाबाग चौक की सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जा सके. इस विषय पर एजेंसी से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

वार्ड स्तर पर भी मिली गड़बड़ी

नगर आयुक्त ने केवल मुख्य चौक ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर पर भी साफ-सफाई में लापरवाही की बात कही है. पत्र के अनुसार वार्ड संख्या 16 स्थित उर्दू बाजार रोड, जो घनी आबादी वाला इलाका है, वहां प्रतिदिन सफाई कार्य नहीं हो रहा है. इस कारण क्षेत्र में गंदगी की स्थिति बनी रहती है.

उर्दू बाजार रोड की सफाई पर सख्त रुख

उर्दू बाजार रोड को लेकर भी एजेंसी से जवाब मांगा गया है कि क्यों न बिल की राशि में कटौती कर अतिरिक्त मजदूर रखे जायें और वहां की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये. नगर आयुक्त ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक करार दिया है.

कार्रवाई की चेतावनी

नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. तय समय सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला, महिला रोजगार योजना पर रहा जोर

इसे भ्ज्ञी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा, भागलपुर को कई सूचकों में 100% उपलब्धि

Employment Fair : भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला, महिला रोजगार योजना पर रहा जोर

Fair
भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला.

Employment Fair : भागलपुर, 15 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर स्कूल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया. इस अवसर पर सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर की ओर से जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

युवाओं को कौशल मजबूत करने की अपील

जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि युवा यदि अपने हुनर को और मजबूत करें तो वे न केवल नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं.

महिला रोजगार योजना पर दिया जोर

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है और भविष्य में इसमें और बढ़ोतरी की योजना है. उन्होंने महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की.

मार्गदर्शन और अवसरों की जानकारी

मेले में युवाओं और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों और व्यावसायिक मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें.

इसे भी पढ़ें-आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा, भागलपुर को कई सूचकों में 100% उपलब्धि

Bhagalpur : आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा, भागलपुर को कई सूचकों में 100% उपलब्धि

NITI Aayog meeting
भागलपुर में नीति आयोग की समीक्षा बैठक.

Bhagalpur : भागलपुर, 15 जनवरी 2026 को समीक्षा भवन में आकांक्षी प्रखंड जगदीशपुर, पीरपैंती, सबौर, सन्हौला एवं सुल्तानगंज की प्रगति की समीक्षा एवं अवलोकन के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (CPO) श्री प्रवीण रंजन, निदेशक, वित्त विभाग, भारत सरकार ने की. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया.

40 प्रगति सूचकों पर प्रस्तुत हुआ पावर प्वाइंट

जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 2023 से अब तक सभी प्रखंडों में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित 40 प्रगति सूचकों की स्थिति से अवगत कराया. बताया गया कि इन सूचकों के आधार पर आकांक्षी प्रखंडों को सामान्य प्रखंड की श्रेणी में लाया जाना है.

स्वास्थ्य और पोषण में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्धारित सभी सात सूचकों, जिनमें प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, निम्न जन्म दर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह नियंत्रण तथा टीवी मामलों में कमी शामिल है, में लगभग शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है. वहीं पोषण से जुड़े सातों पैरामीटर में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है.

संपूर्णता अभियान में गोल्ड मेडल

वर्ष 2024 में संचालित संपूर्णता अभियान के तहत छह प्रमुख सूचकों में शत प्रतिशत संतृप्तता के लिए जिले के सभी पांच आकांक्षी प्रखंडों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. भागलपुर देश का एकमात्र जिला है, जहां सभी आकांक्षी प्रखंडों को यह सम्मान मिला.

मिशन-45 की सराहना

अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के उद्देश्य से चलाए गए मिशन-45 की राज्य और केंद्र स्तर पर सराहना की गई. जिलाधिकारी ने मिशन-45 और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी को दी.

अन्य विभागों में भी मजबूत प्रदर्शन

शिक्षा विभाग के 11, कृषि के पांच, आधारभूत संरचना के पांच और सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों में भी आकांक्षी प्रखंडों ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है.

अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीआरडीए निदेशक, जिला कृषि, पशुपालन, मत्स्य पदाधिकारी, डीपीओ शिक्षा विभाग, डीपीओ आईसीडीएस सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. पांचों प्रखंडों के बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े.

इसे भी पढ़ें-मुंगेर–नाथनगर दोगच्छी एनएच-80 का निर्माण पूरा, सड़क विभाग को हैंडओवर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में प्रशासनिक सख्ती, DM ने 3 अहम कार्यालयों का लिया जायजा

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मकर संक्रांति महोत्सव; ग्रामीण कलाकारों ने अंगिका लोक कला से रौशन किया मंच

Bihar Politics : नीतीश ने मकर संक्रांति पर दिखाया सियासी दबदबा, चिराग और चेतन आनंद के भोज में NDA नेता जुटे

Bihar Politics
चिराग और चेतन आनंद के भोज में NDA नेता जुटे.

Bihar Politics : गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की सियासी गलियारों में हलचल रही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान और जदयू विधायक चेतन आनंद के घर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भाग लेकर राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

चिराग पासवान के भोज में बड़ी राजनीतिक मौजूदगी

चिराग पासवान के घर पर आयोजित कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल, साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी वहां पहुंचे. भोज को राजनीतिक एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

चेतन आनंद के घर भी पहुंचे मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश कुमार ने चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में भी हिस्सा लिया. वे वहां करीब पांच मिनट रहे और चेतन आनंद तथा उनके परिवार को आशीर्वाद दिया. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और PHED मंत्री संजय कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-मकर संक्रांति से पहले तेज प्रताप ने भाई और माता-पिता से की मुलाकात, दही-चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण

चेतन आनंद ने जताया सम्मान

चेतन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश उनके लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका निभाते हैं. उन्होंने राजनीतिक विरोधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि राजनीति में लोग अवसर और लाभ देखकर ही किसी कार्यक्रम में आते हैं. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की भी तारीफ की और कहा कि इससे कई शहरों में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा.

लवली आनंद का बयान

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने चेतन आनंद के मंत्री बनने की संभावनाओं पर कहा, “हर मां यही चाहती है कि उसके बच्चे को बड़ी जिम्मेदारी मिले.” उनके इस बयान ने राज्य के राजनीतिक वातावरण में चर्चा का विषय बना दिया.

इसे भी पढ़ें-खरमास के बाद बिहार में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाएंगे चिराग पासवान, शुरू करेंगे ‘आभार यात्रा’

इसे भी पढ़ें-क्या बिखर जाएगा महागठबंधन?, चुनावी नतीजों के बाद बढ़ा तनाव

Bihar News : एनएच-219 पर अनियंत्रित ई-रिक्शा बना हादसे की वजह, बाइक सवार युवक जख्मी

Accident
सहरसा में बस की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Bihar News : कैमूर चैनपुर थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के समीप एनएच-219 पर गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. अचानक लेन बदलने के दौरान ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हादसे में घायल युवक की पहचान हाटा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है. बाइक पर सवार उसका एक साथी भी इस दुर्घटना में हल्के रूप से जख्मी हुआ है. स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें-गया में फतेहपुर के घरहरा रघवाचक में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 3 युवक घायल

घायल बाइक चालक ने बताया कि सामने चल रहा ई-रिक्शा अचानक मुड़कर दूसरी लेन में चला गया, जिससे बाइक को संभालने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब ई-रिक्शा चालक के स्थानीय होने के कारण आसपास के कुछ युवक मौके पर जुट गए और बाइक सवारों के साथ मारपीट करने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही मारपीट में शामिल युवक वहां से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है.

चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना और मारपीट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस सख्त; 2 युवक अरेस्ट

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

Bihar News : गया में फतेहपुर के घरहरा रघवाचक में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 3 युवक घायल

Clash
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News : गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत घरहरा रघवाचक गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में तीन युवक घायल हो गए, जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई.

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, बुधवार को महादलित टोला के कुछ बच्चे बधार में आलू पकाने गए थे. इसी दौरान दूसरे टोला के बच्चे वहां खेल रहे थे. किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई.

पंचायत में नहीं बनी बात, बढ़ा तनाव

बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत में दोनों पक्षों के अभिभावक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन आपसी सहमति बनने के बजाय मामला और बिगड़ गया.

जमकर हुई पत्थरबाजी, तीन युवक जख्मी

पंचायत के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस दौरान दो युवकों के हाथ में और एक युवक के सिर में चोटें आईं. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस एसआई अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है.

थाना प्रभारी ने क्या कहा

फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस सख्त; 2 युवक अरेस्ट

इसे भी पढ़ें-मुंगेर–नाथनगर दोगच्छी एनएच-80 का निर्माण पूरा, सड़क विभाग को हैंडओवर

Bihar News : बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस सख्त; 2 युवक अरेस्ट

Bike stunt
एआइ जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News : शहर की सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मामला कोटवा रोड का है, जहां दो युवक चलती बाइक पर सीट के ऊपर खड़े होकर स्टंट करते नजर आए. यह पूरी घटना किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. वीडियो में युवकों की हरकतें न केवल उनकी जान को खतरे में डाल रही थीं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई थी.

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मोतिहारी पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने जांच शुरू की. जांच के दौरान एक युवक की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के राहुल कुमार के रूप में की गई, जबकि दूसरे युवक की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई.

पहचान के बाद कोटवा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने स्टंट करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस संबंध में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए सड़क को स्टेज बनाना अपराध है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन और जानलेवा स्टंट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-बेलागंज में चोरी की बड़ी वारदात, बंद घर से 25 लाख से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ