Delhi Coaching Centre Incident: कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन विद्यार्थियों (दो छात्रा और एक छात्र) की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर उन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.
Delhi Coaching Centre Incident: दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने से तीन विद्यार्थियों की मौत होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की हैं. ओल्ड राजिंदर नगर की घटना में जांच टीम ने बताया, हमने बेसमेंट में बने 8 कोचिंग सेंटरों की पहचान की है और उनमें से तीन को सील कर दिया है. सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा. सरकार द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए है. यह बात एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने 3 छात्रों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात करते हुए कही.
#WATCH | Old Rajinder Nagar incident | Delhi: "We have identified 8 coaching centres which are in the basement and among them we have sealed three of them…Compensation will be provided by the government…Action will be taken in the incident. A survey is being done…A… pic.twitter.com/HT9zfE7B1z
पूरी घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की गयी हैं. दिल्ली दमकल सेवा से उस इमारत और बेसमेंट के बारे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिसका उपयोग एक पुस्तकालय के रूप में किया जा रहा था, लेकिन उसे ‘भंडार कक्ष’ (स्टोर रूम) बताया गया था.
शनिवार शाम को बेसमेंट में 18 से ज्यादा विद्यार्थी मौजूद थे. जबकि, बेसमेंट जमीन से आठ फुट नीचे था और जब भारी बारिश के बाद उसमें पानी भर गया था. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेसमेंट का प्रवेश द्वार बंद था लेकिन बारिश के पानी के अत्यधिक बहाव के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया और पानी उसमें घुस गया. घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. मालिक ने यह भी स्वीकार किया कि बेसमेंट में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Ranbir Kapoor With Raha: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की लाड़ली अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेती है. एक बार फिर नन्ही राहा अपने पापा के साथ नजर आई है.
Ranbir Kapoor With Raha
Raha Kapoor Photos: राहा पैपराजी को देखते ही उनके पास मुस्कुराते हुए आई और खड़े होकर पोज देने लगी. राहा हर बार की तरह अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है. राहा सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इस बार भी जब राहा और एक्टर रणबीर नजर आए तो राहा ने सभी की अटेंशन अपनी तरफ ले ली. राहा पैपराजी को देखते ही उनके पास मुस्कुराते हुए आई और खड़े होकर पोज देने लगी. राहा हर बार की तरह अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है. वहीं राहा अपने पापा रणबीर के साथ ही पूरे टाइम नजर आई. पैपराजी को देखकर रणबीर ने जहां पोज दिए तो वहीं राहा ने भी पापा के साथ खड़े होकर खूब फोटोज क्लिक करवाई. राहा हर बार की तरह डैडीज गर्ल की तरह ही नजर आईं.
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल
राहा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वाइट और ब्राउन कलर के आउटफिट में राहा बहुत प्यारी लग रही थीं. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं. कपल जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं. अक्सर दोनों को लाड़ली राहा के साथ इस आलीशान बंगले के बाहर स्पॉट किया जाता है. वर्कफ्रंट की बात करें को इन दिनों रणबीर कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में जुटे हुए हैं.
आलिया भट्ट अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आने वाली है नजर
आलिया भट्ट बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं बताते चलें कि आलिया भट्ट ने बी-टाउन के हैंडसम हंक रणबीर कपूर से शादी की है. दोनों ने काफी वक्त की डेटिंग के बाद एक-दूजे संग शादी रचाई थी.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Arrest in Delhi Coaching Centre Case : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद RAU’s IAS कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गयी. तीनों छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट से तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है. इनकी पहचान भी की जा चुकी है. नये आपराधिक कोड के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
RAU’s IAS Coaching Centre
Arrest in Delhi Coaching Centre Case : दिल्ली में शनिवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद राव IAS कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर गया. अचानक पानी भरने से लाइब्रेरी में मौजूद कई छात्र में इसमें फंस गए थे. इनमें से तीन की मौत हो गई. मृतक छात्रों की पहचान तानिया सोनी (तेलंगाना), श्रेया यादव (UP) और नेविन डालविन (केरल) के तौर पर हुई है. दिल्ली अग्निशमन विभाग (DFS) के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे राव आईएएस स्टडी सेंटर कोचिंग में जलभराव की सूचना मिली थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस बात की जांच की जा रही है कि पूरे बेसमेंट में पानी कैसे भर गया?
लाइब्रेरी नहीं स्टोरेज के लिए थी NOC
इस मामले में नगर निगम का कहना है कि इमारत की बेसमेंट को स्टोरेज के लिए एनओसी दिया गया था। हालांकि, इंस्टीट्यूट ने नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में लाइब्रेरी बना दी।
जानिए, पुलिस ने कौन सी धाराएं लगाईं ?
कोचिंग हादसे के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी जिनकी पहचान श्रेया यादव, तानिया सोनी और नेविन डेल्विन के रूप में हुई है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 106 (1) (लापरवाही से मृत्यु), 115/2 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 290 (इमारतों के निर्माण या मरम्मत करने के संबंध में लापरवाही) और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है. कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं.
कानून के जानकारों के मुताबिक
कानून के जानकारों के मुताबिक इस मामले में जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, वो काफी संगीन हैं और इनमें कड़ी सजा हो सकती है. आइए जानते हैं कि इन धाराओं में किन अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाता है और दोषी पाए जाने पर क्या सजाएं हो सकती हैं.
धारा- 105. गैर इरादतन हत्या के लिए सजा. धारा-106. लापरवाही से मौत का कारण बनना. धारा 152. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्य. धारा-290. इमारतों को गिराने, उनकी मरम्मत करने या निर्माण करने आदि के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण. धारा-35. शरीर और संपत्ति की निजी रक्षा का अधिकार.
धारा-105 में आजीवन या कम से कम 5 साल या बढ़ाकर 10 साल की सजा एवं जुर्माना हो सकता है. जबकि धारा 106 में 5 साल तक की जेल एवं जुर्माना की सजा हो सकती है. वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास या 7 साल एवं जुर्माना की सजा हो सकती है. धारा 290 में दोषी पाए जाने पर 6 महीने की सजा या 5000 जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं.
छात्र सड़क पर उतरे, ताे बीजेपी ने आप को घेरा
छात्रों की मौत पर तमाम साथी छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान छात्रों ने अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने एमसीडी पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. उधर, इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने इस मामले में दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप को जिम्मेदार ठहराया है.
बांसुरी स्वराज ने कहा कि छात्रों को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलाना पड़ा. उन्होंने कहा, पिछले एक हफ्ते से स्थानीय लोग AAP विधायक दुर्गेश पाठक से नाले की सफाई करवाने की मांग कर रहे थे. लेकिन दुर्गेश पाठक ने उनकी एक न सुनी. इस घटना के लिए अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक और ‘आप’ सरकार जिम्मेदार हैं.
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने घटनास्थल का दौरा किया. सचदेवा ने कहा, इस हादसे के लिए दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है. जल बोर्ड मंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए.
AAP ने भी किया बीजेपी पर पलटवार
आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, पानी निकल गया है. दिल्ली के अंदर कई जगहों में बेसमेंट को लाइब्रेरी बना रखा है. ये क्रिमिनल एक्टिविटी है. इसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जो कोई भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जब तक कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा, दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम खराब है. 15 साल से एमसीडी में भाजपा थी.
आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा, ये सीधे सीधे मर्डर है. एफआईआर होनी चाहिए. जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार के नुमाइंदो के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए. जिन बच्चों की मौत हुई है, उन्हें एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
List of New Governors : राष्ट्रपति भवन द्वारा विज्ञप्ति जारी कर कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणाकी गयी है. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. संतोष कुमार गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, वह अब झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
List of New Governors : कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है. राष्ट्रपति भवन द्वारा विज्ञप्ति इस संबंध में जारी किया गया है. झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
के. कैलाशनाथन होंगे पुडुचेरी के उपराज्यपाल
बयान में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी.
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का बनाया गया राज्यपाल
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
राज्य
राज्यपाल
1 राजस्थान
हरिभाऊ बागड़े
2 तेलंगाना
जिष्णु देव वर्मा
3 सिक्किम
ओम प्रकाश माथुर
4 झारखंड
संतोष गंगवार
5 महाराष्ट्र
सी पी राधाकृष्णन
6 पंजाब
गुलाब चंद कटारिया
7 असम- मणिपुर
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
8 मेघालय
सी एच विजयशंकर
9 छत्तीसगढ़
रमेन डेका
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो का हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है. वहीं, सीरियल में नजर आने वाले हर एक किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं. सीरियल में ‘टप्पू सेना’ के सदस्य रहे ‘गोली’ यानी कुश शाह ने भी ‘तारक मेहता…’ को अलविदा कह दिया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में 16 साल तक काम करने के बाद ‘गोली’ यानी कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया है. एक्टर के जाने से दिलीप जोशी ने इमोशनल पोस्ट लिखा है. सालों तक काम करने के बाद इस शो को कई एक्टर्स ने अलिवदा भी कह दिया है. हाल ही में सीरियल में ‘टप्पू सेना’ के सदस्य रहे ‘गोली’ यानी कुश शाह ने भी ‘तारक मेहता…’ को अलविदा कह दिया है. कुश शाह तारक मेहता का उल्टा चस्मा में अब ‘गोली’ का किरदार नहीं निभाएंगे.
‘तारक मेहता का उल्टा…’ को कुश शाह ने कहा अलविदा
तारक मेहता का उल्टा चस्मा में कुश शाह करीब 16 सालों से काम कर रहे थे. ये खबर सुनने के बाद फैंस को भी झटका लगा है. वहीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी कुश शाह के शो छोड़ने से काफी उदास है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए ‘गोली’ को शुभकामनाएं दी हैं. दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर कुश के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- ‘मजाक से हटकर मैंने आपके साथ किए गए हर सीन का आनंद लिया है. आप के लिए अच्छे की कामना है. आप मुस्कुराहट फैलाते रहें! अब तुम्हें बंदूक की ‘गोली’ की तरह दूर तक जाते देखने का इंतजार है.’
बताते चलें कि कुश शाह के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की अफवाहें पहली बार इस साल जून में सुर्खियों में आईं जब एक फैन ने एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर की और खुलासा किया कि वह न्यूयॉर्क में उनसे टकराए थे. फैन ने दावा किया कि कुश ने उन्हें बताया कि उन्होंने तारक मेहता छोड़ दिया है और आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में है. बाद में यूजर ने ये तस्वीर अपने फेसबुक हैंडल से डिलीट भी कर दी थी.
पहले भी कई एक्टर्स छोड़ चुके शो
TMKOC पिछले 16 सालों से ज्यादा समय से टीवी पर चल रहा है. कुश पॉपुलर शो को छोड़ने वाले पहले एक्टर नहीं हैं. इससे पहले दिशा वकानी, भव्या गांधी, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री और राज अनादकट समेत कई कलाकारों ने भी शो छोड़ दिया था.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Niti Aayog meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (27 जुलाई 2024) को नीति आयोग की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए. बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया. नीतीश कुमार के इस बैठक में न आने का कारण अभी पता नहीं चल सका है.
Bihar CM Nitish Kumar Absence from Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की दिल्ली में बैठक शनिवार (27 जुलाई 2024) को हुई. इसमेंबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए. अधिकारियों ने बताया कि बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया. कुमार के इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. यह पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.
सीएम नीतीश कुमार पहले भी इस तरह की बैठक में शामिल नहीं हुए थे और बिहार का प्रतिनिधित्व तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने किया था.
भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से बैठक
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि इस बार भी दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने गए थे. इसके अलावा, बिहार से चार केंद्रीय मंत्री भी आयोग के सदस्य हैं और वे बैठक में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. बता दें कि आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से की गई थी. बैठक में डॉक्युमेंट ‘विकसित भारत@2047’ पर सभी ने चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं.
बैठक के बीच से निकलकर चलीं गयी ममता बनर्जी
इस बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति ने भी सबको चौंकाया. हालांकि, चर्चा है कि बीच बैठक को ही छोड़ कर ममता बनर्जी चलीं गयी. इतना ही नहीं ममता ने इस दौरान कहा कि ये कैसे चल सकता है? ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बैठक में अपना विरोध जताया. उन्हें बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया जाता. ये कैसे चल सकता है? केंद्र सरकार मनमानी कर रही है. मैंने कहा कि आपको (केंद्र सरकार को) राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए. मैं बोलना चाहती थी लेकिन मुझे सिर्फ 5 मिनट बोलने दिया गया. मुझसे पहले के लोगों ने 10-20 मिनट तक बात की.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Sara Ali Khan : आखिर ऐसा क्या कहा, जिसके कारण एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया. वीडियो में सारा फ्लाइट के अंदर दिख रही हैं. उन्होंने पिंक आउटफिट पहना है और वो काफी गुस्से में दिख रही है. एक एयर होस्टेस ने गलती से एक्ट्रेस की महंगी ड्रेस पर जूस गिरा दिया. इस वजह से वो काफी नाराज हो गई और ये उनके चेहरे से साफ दिख रहा है.
Sara Ali Khan : सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसपर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में वह काफी गुस्से में दिख रही है. आखिर ऐसा क्या कहा, जिसके कारण एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया. वीडियो में सारा फ्लाइट के अंदर दिख रही हैं. उन्होंने पिंक आउटफिट पहना है और वो काफी गुस्से में दिख रही है. एक एयर होस्टेस ने गलती से एक्ट्रेस की महंगी ड्रेस पर जूस गिरा दिया. इस वजह से वो काफी नाराज हो गई और ये उनके चेहरे से साफ दिख रहा है. सारा की ड्रेस पर जैसे ही जूस गिरता है, वो अपने सीट से गुस्से में उठती है और उस एयर होस्टेस को घूरती हुई वॉशरूम चली जाती है.
वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे तो मूवी सीन लग रहा. एक यूजर ने लिखा, सबकी तरह सारा भी एक नॉर्मल इंसान है. वहीं, अगर एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा पिछली बार मर्डर मुबारक में नजर आई थी, जिसमें उनका अलग अवतार फैंस को देखने मिला. उनकी अमकमिंग प्रोजेक्ट में मेट्रो इन दिनों में दिखेंगे. मूवी में पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख भी काम कर रहे हैं. फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करने वाली है. हालांकि इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
ED News: रांची में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था. लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वह ईडी के छठे समन पर पहुंचे थे. शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी की ओर से उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने की संभावना है. ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था और वह हाजिर हुआ था.
जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार.
ED News: जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी के समन पर वह पूछताछ के लिए ऑफिस में पेश हुआ था. पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है.
जमीन कारोबारी कमलेश सिंह शुक्रवार को छठे समन पर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर हुआ. इससे पहले वह ईडी के पांच समन को नजरअंदाज कर चुका है. वह शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचा. लंबी पूछताछ के बाद देर शाम ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ रांची के कांके थाने में दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर इसीआइआर ने इसीआइआर दर्ज की है.
ईडी की छापेमारी में फ्लैट से 100 गोलियां, 1 करोड़ कैश बरामद
ईडी की टीम ने 21 जून को छापेमारी की थी. छापेमारी उसके किराए के फ्लैट में हुई थी. इस दौरान ईडी की टीम को एक करोड़ रुपए कैश और राइफल की 100 गोलियां मिली थीं. इस मामले में रांची के कांके थाना में ईडी के अधिकारियों द्वारा कमलेश सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Rekha-Jaya Bachchan Hug: इन दिनों अमिताभ बच्चन की फैमिली सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स की माने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. इसी बीच बिग बी की कई पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बिग बी भी हमेशा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
Rekha-Jaya Bachchan Hug
Rekha-Jaya Bachchan : रेखा और जया बच्चन का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रेखा भागकर जया के पास जाती हैं और उन्हें हग करती हैं. रेखा के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब आईं थीं हालांकि कभी दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. रेखा कई इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी थीं मगर बिग बी कभी कुछ नहीं बोले. रेखा और जया एक टाइम पर बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं लेकिन बिग बी से अफेयर के बाद दोनों की दोस्ती खत्म हो गई. एक बार रेखा ने एक अवॉर्ड फंक्शन में जया को जाकर गले लगा लिया था. अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड से साल 2015 में नवाजा गया था. उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. जैसे ही बिग बी के नाम की अनाउंसमेंट हुई वैसे ही रेखा और जया बच्चन अपनी सीट से खड़ी हो गईं.
खुशी इतनी ज्यादा की जया को लगा लिया गले बिग बी अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड मिलने पर रेखा इतनी खुश हो गईं कि वो भागकर जया बच्चन के पास गईं और उन्हें जोर से हग करके बधाई थी. वहीं, अमिताभ बच्चन स्टेज पर अवॉर्ड लेने चले गए थे. दोनों ने फिर एक साथ खड़े होकर अमिताभ बच्चन को अव़ॉर्ड लेते हुए देखा. जया बच्चन और रेखा के गले लगने वाला वीडियो उस समय खूब वायरल हुआ था.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Akshay Kumar On Trolls: अक्षय कुमार का करियर पिछले काफी समय से पटरी से उतरा हुआ है. एक्टर की इस साल दो फिल्मों रिलीज हुईं पहली 350 करोड़ी बड़े मिया छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई तो वहीं लेटेस्ट रिलीज सरफिरा भी फ्लॉप हो चुकी है. इन सबसे बीच अक्षय कुमार ने उन लोगों पर तंज कसा है जो साल में चार से पांच फिल्में करने पर उनकी आलोचना करते हैं.
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. वहीं एक्टर को साल में चार फिल्में करने पर ट्रोल भी किया जाता है. इस पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है. कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद, अक्षय जमकर काम कर रहे हैं. हालांकि उन्हें एक फिल्म पर ध्यान फोकस्ड करने के बजाय साल में कई प्रोजेक्ट करने पर ट्रोल भी किया जाता है. वहीं गजल अलघ के साथ एक बातचीत में, अक्षय ने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “मुझे कहते हैं ये चार फिल्म क्यों करता है साल में… इसको एक फिल्म करनी चाहिए… चलो मैं एक पिक्चर कर लेता हूं बाकी दिन क्या करूंगा? तेरे घर में आऊं? बेटा, याद रखना भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिन्हें काम मिलता है. यहां रोज़ कोई ना कोई बोलता है बेरोज़गारी चल रही है ये चल रहा है वो चल रहा है…जिसको काम मिल रहा है उसको तो करने दो.”
तीन सालों में बैक टू बैक कई फिल्में रहीं फ्लॉप गौरतलब है कि सालों तक अक्षय कुमार लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाए रहे हैं. हालांकि, वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, उनकी हाल की कई फिल्मों ने खराब परफॉर्म किया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओमजी 2 को छोड़कर बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. इनमें “बच्चन पांडे,” “सम्राट पृथ्वीराज,” “रक्षा बंधन,” “कठपुतली,” “राम सेतु,” “सेल्फी,” “मिशन रानीगंज,” “बड़े मियां छोटे मियां” और “सरफिरा” जैसी फिल्में शामिल हैं.
अक्षय ने क्या कहा था फिल्में फ्लॉप होने पर ? वहीं फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने असफलता से सीखे गए सबक पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि बेशक, यह आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी. यह ऐसा कुछ नहीं है जो आपके कंट्रोल में है… आपके कंट्रोल में जो है वह है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ देना. इसी तरह मैं अपनी एनर्जी का इस्तेमाल करता हूं और अगले की ओर बढ़ने की कोशिश करता हूं, अपनी ऊर्जा को वहां केंद्रित करता हूं जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने कहा था, “हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है।.किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है. लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा. हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है. सौभाग्य से, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.