विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ajit Pawar Plane Crash : उड़ान से पहले दादी को भेजा था आखिरी संदेश, को-पायलट शांभवी पाठक की भावुक कहानी

Ajit Pawar Plane Crash: Ajit Pawar plane crash से जुड़ा एक भावुक खुलासा सामने आया है. को-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान से पहले दादी को आखिरी संदेश भेजा था. हादसे में शांभवी समेत पांच लोगों की जान चली गई.

Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार विमान हादसे से जुड़ा एक बेहद भावुक पहलू सामने आया है. दुर्घटनाग्रस्त विमान की को-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी को सिर्फ एक शब्द भेजा था—“गुड मॉर्निंग”. यह वही संदेश था, जो बाद में उनके परिवार के लिए आखिरी याद बन गया.

शांभवी की दादी मीरा पाठक, जो फिलहाल ग्वालियर में रहती हैं, ने बताया कि सुबह संदेश देखकर उन्हें हैरानी जरूर हुई, क्योंकि शांभवी आमतौर पर इस तरह नियमित रूप से मैसेज नहीं भेजती थी. करीब 11 बजे उनके छोटे बेटे का फोन आया, जिसमें बताया गया कि जिस विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत हुई है, उसमें शांभवी भी सवार थीं.

12 अक्टूबर को हुई थी आखिरी मुलाकात

मीरा पाठक ने बताया कि उनकी पोती से उनकी 12 अक्टूबर को आखिरी बार मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा कि हादसे की खबर सुनने के बाद शांभवी के पिता और उनके बड़े बेटे ने फोन कर बताया कि वे पुणे शव लेने के लिए रवाना हो रहे हैं.

एयरफोर्स परिवार से थी शांभवी

दादी ने बताया कि शांभवी के पिता विक्रम पाठक, वायुसेना में पायलट रह चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हैं. शांभवी ने अपने पिता की एयरफोर्स स्टेशन में तैनाती के दौरान एयरफोर्स विद्या भारती स्कूल से पांचवीं तक पढ़ाई की थी. बाद में पिता के ट्रांसफर के बाद परिवार दिल्ली के लोधी कॉलोनी में रहने लगा.

न्यूजीलैंड से ली थी कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग

मीरा पाठक के अनुसार, शांभवी ने न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली थी. वह एक कुशल पायलट थीं और ब्रिटेन, रूस समेत कई देशों के लिए उड़ानों का संचालन कर चुकी थीं.

हादसे में पांच लोगों की गई जान

इस दर्दनाक विमान दुर्घटना में अजित पवार, को-पायलट शांभवी पाठक (25), कैप्टन सुमित कपूर, एयर होस्टेस पिंकी माली और पवार के सहयोगी विदीप जाधव की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें-Ajit Pawar की लीडरशिप जर्नी: बचपन से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तक

इसे भी पढ़ें-अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की पहली तस्वीर आयी सामने, हाथ जोड़े बैठीं और शोक में डूबीं

इसे भी पढ़ें-विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे, राजनीति से लेकर खेल जगत तक शोक की लहर

इसे भी पढ़ें-बारामती के काटेवाड़ी में कल होगा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
94%
1.5m/s
75%
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
38 °
Sun
31 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here