19.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 398

Ranchi News : HDFC बैंक कर्मी की हरमू में गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद हथियार लहराते हुए पैदल भागे अपराधी

Ranchi News

Ranchi News : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी के पीछे शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

Ranchi News : रांची के हरमू में एक बैंक कर्मी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. बैंककर्मी को अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मारी है. मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.

अभिषेक सिंह को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि घटनास्थल के कई स्थानों पर खून गिरा मिला है. मृतक के दोस्त प्रिंस कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार सिंह एचडीएफसी बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत था.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम : यहां क्या कर रहे हो? चलो जो समान है निकालो

दोनों जगन्नाथपुर जा रहे थे. तीन युवकों ने दोनों दोस्तों को रोक लिया. तीनों ने अभिषेक सिंह और प्रिंस से पूछा, यहां क्या कर रहे हो? चलो जो समान है, निकालो. इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल सटा दी. अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा लूट लिया. इसके बाद वे अभिषेक से भी उसका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने लगे. महंगा मोबाइल फोन होने के कारण अभिषेक उसे अपराधियों को देने को तैयार नहीं था. वह भागने लगा. इसी दौरान अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मार दी और मोबाइल फोन लूट कर पैदल ही वहां से भाग निकले. घटना के बाद प्रिंस अपने घर गया और घटना की सूचना ‘डायल 100’ पर पुलिस को दी और वापस घटनास्थल पर पहुंचा. मामले मेंरांची पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

Ranchi News : गृह मंत्री अमित शाह का आगमन तय, वीवीआइपी व वीआइपी पास वाले वाहन की होगी एंट्री

Ranchi News

Ranchi News : गृह मंत्री अमित शाह का रांची में आगमन तय है. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने खास इंतजाम किये हैं. सुरक्षा में चार आइपीएस समेत सीआरपीएफ के जवान शामिल रहेंगे. जगन्नाथ मैदान में कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व रांची पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक के भी विशेष इंतजाम किये हैं.

Ranchi News : गृहमंत्री अमित साह का आगमन शनिवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में सुनिश्चित है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व रांची पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किये हैं. गृहमंत्री की सुरक्षा में सीआरपीएफ, विशेष शाखा व जिला पुलिस को लगाया गया है. जिला के चार आइपीएस भी तैनात रहेंगे.

यहां पर गाड़ियों की होगी इंट्री और पार्किंग

रांची में गृहमंत्री के आगमन पर वीवीआइपी व वीआइपी पास वाले वाहन : शालीमार बाजार चौक से सीधे पारस अस्पताल मोड से बाये मुड़ कर मंच के पीछे मैदान में जायेंगे, वाहन की पार्किंग मंच के पीछे होगी.

दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज की बस नेवरी रिंग रोड, रामपुर रिंग रोड होते हुए तुपुदाना से हटिया चांदनी चौक पहुंचेगी. वहां से प्रोजेक्ट भवन होते हुए धुर्वा गोलचक्कर आयेंगी और धुर्वा गोलचक्कर पूर्वी भाग में पार्किंग करेंगे.

गढ़वा पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा एवं रांची (बेड़ो, इटकी, रातु, कांके, मांडर, बुढ़मू, चान्हो) के वाहन काठीटांड से रिंग रोड दलादली, नयासराय रिंग रोड होते हुए बलालोंग मोड़ से धुर्वा डैम होते हुए धुर्वा बस स्टैंड से बाएं सखुआ बगान व आम बगान में बस पार्किंग करेंगे.

जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची (बुंडू,तमाड़, सिल्ली, ओरमांझी) से आनेवाले वाहन रामपुर से रिंग रोड होते हुए तुपुदाना चौक से हटिया चांदनी चौक से प्रोजेक्ट भवन होते हुए आयेंगे. धुर्वा गोलचक्कर के जवाहर स्टेडियम में पार्किग करेंगे.

हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गिरिडीह रामगढ़ से आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड होते हुए रामपुर रिंग रोड होते हुए तुपुदाना चौक से प्रोजेक्ट भवन होते हुए आयेंगे. धुर्वा गोलचक्कर पश्चिमी भाग में पार्किंग करेंगे.

मीडिया के छोटे वाहन धुर्वा गोलचक्कर से नेहरू स्टेडियम होते हुए मिर्या मार्केट के सामने से संत थॉमस स्कूल के सामने पार्किंग करेंगे.

वीआइपी के छोटे वाहनों के लिए धुर्वा गोलचक्कर से नेहरू स्टेडियम होते हुए मिर्या मार्केट के सामने से जगन्नाथ मैदान के दक्षिणी भाग पार्किंग करेंगे.

Signs of Angry Ancestors: पूर्वजों की नाराजगी को नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें क्या संकेत देते हैं?

Hindu Dharma

Signs of Angry Ancestors: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) समेत विभिन्न संस्कृतियों में पितरों (Pitru) से संबंधित पूजा-पाठ, ध्यान, दान आदि का बहुत ही ज्यादा महत्व है. हिंदू धर्म में तो पितरों को लेकर ऐसी मान्यता है कि, मरणोपरांत भी पितृ अपनी कृपादृष्टि परिवार पर बनाए रखते हैं. पितृ यदि प्रसन्न होते हैं तो परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

Signs of Angry Ancestors: पूर्वजों की नाराजगी को नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें क्या संकेत देते हैं? पितर दोष 2
Hindu Dharma

Signs of Angry Ancestors: पूर्वज या पितरों के नाराज होने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा कोई काम न करें, जिससे पितृ नाराज हों. कुछ संकेतों से पितरों की नाराजगी का पता चलता है. हिंदू धर्म में तो पितरों को लेकर ऐसी मान्यता है कि, मरणोपरांत भी पितृ अपनी कृपादृष्टि परिवार पर बनाए रखते हैं. पितृ यदि प्रसन्न होते हैं तो परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

लेकिन किसी कारण पितृ नाराज हो जाए तो इससे जीवन में संकट आ सकता है. जाने-अनजाने में हुए गलत कार्यों से पूर्वज या पितृ कुपित होते हैं. इसलिए भूलकर भी ऐसा कोई काम नहीं करना, जो पितरों की नाराजगी का कारण बनें.

लेकिन प्रश्न यह है कि पितरों की नाराजगी को कैसे पहचानें और पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करें? यदि आपको भी ये संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं.

पूर्वज नाराजगी से ये मिलते संकेत

खाने में बाल निकलना: खाने में कभी-कभी बाल निकलना आम बात को हो सकती है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है या पहले निबाला में ही बाल निकल जात है तो यह पितृ दोष का संकेत हैं.

अज्ञात भय और चिंता: आपको या फिर परिवार के किसी सदस्य को अज्ञात भय सताता है या फिर हमेशा चिंता मसहूस होती है तो यह पितृ दोष (Pitra Dosh) का संकेत है.

पूर्वजों के सपने आना (Dream of Ancestors): यदि परिवार के किसी सदस्य को बार-बार पूर्वजों के सपने आते हैं या सपने में आप पूर्वज को दुखी या फिर रोता हुआ देखते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है.

दुर्गंध या बदबू आना: साफ-सफाई के बाद भी यदि घर से बदबू आए और यह पता न चले की आखिर बदबू कहां से आ रही है तो यह नाराज पितरों के संकेत हो सकते हैं.

घर के किसी सदस्य का कुंवारा और निसंतान रहना: घर पर पितृ दोष होने से घर के किसी सदस्य का विवाह नहीं हो पाता है. खासकर ऐसा तब होता है, जब घर पर किसी ऐसे सदस्य की मृत्यु हुई हो जोकि कुंवारा हो. इसके अलावा किसी दंपती को संतान न होना भी पितरों की नाराजगी का संकेत होता है.

शुभ-मांगलिक कार्यों में अड़चन आना: तीज-त्योहार या फिर शुभ कार्यों के दौरान किसी न किसी तरह से खलल पड़ना या अशुभ घटनाएं हो जाना भी पितरों की नाराजगी का संकेत है. यह इस बात को दर्शाता है कि आपके पितृ असंतुष्ट हैं.

पितर दोष के ये रहे कुछ उपाय (Pitru Dosh Upay)

इन उपायों से आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और आप सुखी-संपन्न जीवन व्यतीत कर सकेंगे.

  • पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से भी पितृ दोष कम होता है.
  • पूर्वजों के निमित्त कुआं, तालाब या प्याऊ आदि का निर्माण कराएं.
  • पूर्वज नाराज हों तो उनके निमित्त पिंड दान जरूर करें.
  • किसी मंदिर के प्रांगण में बरगद या पीपल का पेड़ लगाएं और पूजा करें.
  • अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दूध, चीनी, कपड़ा या दक्षिणा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें.

Windows 10 Outage: दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन की सर्विसेज बाधित, जानें क्या है वजह?

Windows 10 Outage

Windows 10 Outage: विंडोज 10 यूजर्स वैश्विक स्तर पर नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं. इसके कारण पीसी ऑटोमेटिक रिकवरी स्क्रीन पर आकर अटक जा रहा है.

Windows 10 Outage: दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन की सर्विसेज बाधित, जानें क्या है वजह? Windows 10 Outage 01
Windows 10 Outage.

Windows 10 Outage: विंडोज यूजर्स ने बताया कि उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स में बैंकिंग संस्थानों, सुपरमार्केट और मीडिया कंपनियों में भी ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ दिखाई दे रहे हैं. विंडोज 10 यूजर्स वैश्विक स्तर पर नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं. इस कारण पीसी ऑटोमेटिक रिकवरी स्क्रीन पर आकर अटक जा रहा है. यदि आप पुनः आरंभ करना चाहते हैं और फिर से प्रयास करना चाहते हैं, तो पीसी को फिर से स्टार्ट करें.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी स्क्रीन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो रिकवरी पेज पर अटकी हुई थीं, जिसमें लिखा हुआ था कि ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ है.

अभी जांच के दायरे में है.

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कारण कुछ टीवी स्टूडियो में समस्याएं आ रही हैं और कुछ रेडियो स्टूडियो ऑफलाइन हैं. इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर फर्म क्राउडस्ट्राइक ने ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की रिपोर्ट की है और कहा है कि इसका कारण अभी जांच के दायरे में है.

माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी क्लाउड सर्विस में आए समस्याओं की जांच कर रही है, जिसके कारण कई एयरलाइंस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, दुनिया की कई बड़ी एमएनसी कंपनियां अपनी सुविधाओं में इस समस्या की रिपोर्ट कर रही हैं, यह समस्या विंडोज आधारित डेस्कटॉप और लैपटॉप पर देखने को मिल रही है. इसके कारण दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन की सर्विसेज बाधित हो गई है.

क्लाउड सर्विस में खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम ठप हो गई. इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट केी सेवाएं बाधित हो गई.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “अभी कुछ बहुत ही अजीब हो रहा है: पिछले कुछ मिनटों में कई अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स द्वारा कॉल किया गया, सभी विंडोज सिस्टम में अचानक ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ हो गया. क्या किसी और ने ऐसा देखा है? लगता है रिकवरी मोड में प्रवेश कर रहा है” माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 आउटेज को लेकर शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स इसका स्क्रीनशॉट लेकर शेयर कर रहे हैं.

Dibrugarh Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में 3 की मौत, पीड़ितों ने बयां किया दर्द, ताजा अपडेट यहां

Dibrugarh Train Accident
Dibrugarh Train Accident

Dibrugarh Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार (18 जुलाई) को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी. जबकि, 30 लोग घायल हुए.  ट्रेन के 8 डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये थे.

Dibrugarh Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में 3 की मौत, पीड़ितों ने बयां किया दर्द, ताजा अपडेट यहां Dibrugarh Express Train Accident 1
Dibrugarh Train Accident

Dibrugarh Train Accident : ट्रेन दुर्घटना यूपी के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. जहां चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और ट्रैक को साफ करने का काम किया जा रहा है. इस हादसे की वजह से इस रूट पर चलने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जिनमें से 2 को रद्द किया गया, जबकि 11 ट्रेनों के रूट बदले गए. गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने कहा, “मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 30 हो गई है.” हालांकि, जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस घटना में पहले चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी. हादसे के बाद इस रूट पर चलने वाले ट्रेनों को डायवर्ट या कैंसिल कर दिया गया है.  

पीड़ितों ने दर्द बयां किया

रेल हादसे के पीड़ित ने बताया कि इस एक्सीडेंट में मेरे बच्चे का हाथ टूट गया है. पत्नी के अंगुली में फ्रैक्चर है. मेरे पैर में चोट लगी है. डॉक्टर ने बताया है कि दो-चार दिनों में सब ठीक हो जायेगा. एक अन्य पीड़ित यूपी गोरखपुर के रहने वाले ने बताया कि मैं अपने भाई और दोस्त के साथ ट्रेन में था. हादसे में भाई घायल हो गया है और उसका कंधा टूट गया है और सिर में भी चोट आयी है.

मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. सीआरएस जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा-8 मरीज अस्पताल में एडमिट

गोंडा के चिकित्सा अधीक्षक एम डब्लू खान ने कहा कि हमारे पास 12 मरीज लाए गए थे, इसमें से 4 की स्थिति गंभीर थी. एक मरीज के पैर में क्रश इंजरी थी, जिसका पैर काटना पड़ा. बाकी तीन मरीजों को हेड इंजरी थी, उनको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है. हालांकि, 8 अभी हमारे अस्पताल में है.

हादसे में घायल 30 लोग

राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि घायलों में से 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल थे. उनमें से 25 लोगों का मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया जा रहा है.

लोको पायलट का दावा- एक्सीडेंट से पहले सुना धमाका  

ट्रेन के लोको पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने हादसे से पहले धमाके के आवाज सुनी थी. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक लोको पायलट ने ये दावा किया है.

Jaya parvati Vrat 2024: कुंवारी कन्याओं के लिए ये व्रत फलदायक, मिलता है आदर्श जीवनसाथी

Jaya parvati Vrat 2024

Jaya parvati Vrat 2024: पंचांग (Panchang) के अनुसार जया पार्वती व्रत आषाढ़ महीने (Ashadha Month 2024) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. मान्यता है कि जया पार्वती के व्रत और पूजन से सुहागिन स्त्रियों (Married Woman) को सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Jaya parvati Vrat 2024: कुंवारी कन्याओं के लिए ये व्रत फलदायक, मिलता है आदर्श जीवनसाथी Jaya parvati Vrat 01 1

Jaya parvati Vrat 2024: जया पार्वती का व्रत-पूजन आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी को किया जाता है, जो मां पार्वती (Maa Parvati) को समर्पित है. सुखी वैवाहित जीवन या शीघ्र विवाह के लिए यह व्रत फलदायी माना जाता है. पंचांग (Panchang) के अनुसार जया पार्वती व्रत आषाढ़ महीने (Ashadha Month 2024) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है.

वहीं, कुंवारी कन्याएं यदि इस व्रत को करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी (Life Partner) या सुयोग्य वर मिलता है.

जानें जया पार्वती व्रत कब है

इस साल जया पार्वती व्रत शुक्रवार 19 जुलाई 2024 को रखा जाएगा. क्योंकि, त्रयोदशी तिथि 18 जुलाई रात 08:44 से लग जाएगी, जिसका समापन अगले दिन शाम 07:41 पर होगा. ऐसे में उदयातिथि मान्य होने के कारण 19 जुलाई को महिलाएं जया पार्वती का व्रत और पूजन करेंगी. यानी,

वैसे कई स्थान पर यह व्रत पांच दिनों तक चलता है. पांच दिवसीय जया पार्वती व्रत की शुरुआत आषाढ़ शुक्ल की एकादशी से आरंभ होकर पूरे 5 दिनों तक यानी आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2024) तक होती है.

व्रत पूजा विधि

जया पार्वती व्रत के दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. फिर माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर एक चौकी पर स्थापित कर पूजा करनी चाहिए.

पूजा के दौरान पार्वती जी को लाल रंग की चुनरी समेत सुहाग का सामान (Suhag Samagri) जरूर अर्पित करें और मां पार्वती को खीर का भोग लगाएं. इसके बाद जया पार्वती व्रत की कथा पढ़ें और आखिर में आरती (Parvati ji Aarti) करें.

कुंवारी कन्याएं जया पार्वती व्रत जरूर करे

विवाहित स्त्रियां यदि इस व्रत को करती हैं तो वह सौभाग्यशाली और समृद्ध वैवाहिक जीवन व्यतीत करती हैं. जया पार्वती के दिन व्रत रखकर पूजा करने से मां पार्वती सुयोग्य वर का आशीर्वाद देती हैं.

वहीं, जया पार्वती का व्रत विवाहितों के साथ ही कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं. मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं यदि इस व्रत को करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है.

जिनके वैवाहिक जीवन (Married Life) में परेशानियां चल रही हों, उन्हें भी यह व्रत जरूर करना चाहिए. इससे दांपत्य जीवन पर चल रहा कलह-क्लेश दूर होता है.

UP Train Accident: यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 04 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Dibrugarh Express Train Accident

Dibrugarh Express Accident : पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार (18 जुलाई) की दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.  इस वीकली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से कम से कम 04 लोगों की मौत हो चुकी है. 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

UP Train Accident: यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 04 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी UP Train Accident 01 1
Dibrugarh Express Train Accident.

 UP Train Accident: गुरुवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इसमें कुछ लोगों को मामूली रूप से चोटें आई है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा, रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. यह घटना दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुई है. शुरुआती जानकारी में 4-5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के उपचार का दिया निर्देश

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे काे संज्ञान में लिए हैं. अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए.

Dibrugarh Express Train Accident Live: घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर

ट्रेन हादसे में राहत बचाव कार्यों में 5 एंबुलेंस लगाई गईं है और एंबुलेंस को मौके पर भेजे जाने के आदेश दे दिए गए हैं. मौके पर डॉक्टर की टीम मौजूद है और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है साथ ही घायलों को अस्पताल में भी शिफ्ट किया किया जा रहा. राहत आयुक्त ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से रवाना की एसडीआरएफ की टीम. 

Dibrugarh Express Train Accident : डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक्सीडेंट पर बोलीं गोंडा डीएम

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने कहा, “आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और अब तक चार लोगों के हताहत होने की खबर है, अन्य सभी को बचा लिया गया है. सभी उपलब्ध एंबुलेंस यहां पहुंच गई हैं और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में हमारा साथ दिया है.”

Dibrugarh Express Train Accident : राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गईं

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना को लेकर यूपी के राहत आयुक्त ने कहा कि लखनऊ और बलरामपुर से NDRF की एक-एक टीम गोंडा भेजी गई. ट्रेन दुर्घटना में बचाव कार्य के लिए 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं और घटनास्थल पर और एंबुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से SDRF की टीमें भेजी गई हैं. 

भारतीय रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रेलवे के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

वाणिज्यिक नियंत्रण:9957555984
फुर्केटिंग (एफकेजी)9957555966
मारियानी (एमएक्सएन)6001882410
सिमलगुड़ी (एसएलजीआर)8789543798
तिनसुकिया (एनटीएसके)9957555959
डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी)9957555960

West Bengal : अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, बाजारों में आज से नहीं मिलेगा चिकन

West Bengal

West Bengal : पश्चिम बंगाल में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गुरुवार यानि की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है. पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी.

West Bengal : पश्चिम बंगाल में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गुरुवार यानि की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है. हड़ताल के आह्वान से राजनीतिक स्तर पर भी हलचल शुरू हो गयी है. पूर्व बर्दवान के जमालपुर के पोल्ट्री फार्म ट्रेडर्स मालिकों ने आरोप लगाया है कि पोल्ट्री वाहनों के चालकों के पास सारे वैध कागजात होते हुए भी पुलिस उन्हें परेशान करती है, जबरन वसूली करती है. रुपये नहीं देने पर केस में फंसाने की कोशिश करती है. गत 11 जुलाई को बेलदा इलाके में एक पोल्ट्री वैन के चालक समीर घोष ने वसूली का प्रतिवाद किया, तो उसे पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा.

पोल्ट्री फार्म से दुकानों, होटलों में नहीं की जायेगी मुर्गे की सप्लाई

पुलिस वालों ने बेरहमी से पिटाई के बाद में उस पोल्ट्री वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की गयी थी, मगर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी. इसलिए पोल्ट्री फार्म वालों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. यह भी तय किया है कि पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी.

Mamata Banerjee : दुर्गापूजा में बचे हैं 100 से भी कम दिन, ममता बनर्जी करेंगी बैठक, अनुदान में वृद्धि की घोषणा संभव

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े उत्सव, दुर्गापूजा में अब 100 से भी कम दिन बचे हैं. महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा (Durgapuja) को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी है. इसी बीच, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर आगामी सप्ताह नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक करने जा रही हैं.

Mamata Banerjee : दुर्गापूजा में बचे हैं 100 से भी कम दिन, ममता बनर्जी करेंगी बैठक, अनुदान में वृद्धि की घोषणा संभव Mamata Banerjee दुर्गापूजा 1
CM Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर आगामी सप्ताह नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक करने जा रही हैं. बैठक के बाद से मुख्यमंत्री ने हर साल दुर्गापूजा पूजा समिति को सरकारी अनुदान से लेकर बिजली बिल तक राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस बार भी ऐसी घोषणा कर सकती हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे.

CM अनुदान में वृद्धि की घोषणा कर सकती हैं

मुख्यमंत्री पूजा समिति के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ इसलिए बैठक कर रही हैं कि पूजा के दिनों में प्रशासन निष्पक्ष और सुचारु रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा सके. अगस्त और सितंबर के पूरे महीने में, कोलकाता में पूजा समितियां अपने शारदोत्सव कार्यक्रमों के आयोजन में व्यस्त रहेंगी. इसलिए मुख्यमंत्री जुलाई माह में यह बैठक कर दिशा-निर्देश जारी करना चाहती हैं, ताकि उसी के अनुरूप पूजा की तैयारियां की जाये. दरअसल, इस साल महालया दो अक्तूबर को है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देवीपक्ष के आरंभ के दिन से ही कोलकाता सहित राज्य भर में पूजा मंडपों का उद्घाटन शुरू कर देती हैं.

यहां होगी बैठक

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के प्रमुखों के साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधि भी होंगे. पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा फायर ब्रिगेड, कोलकाता नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीईएससी, डब्ल्यूबीएसईडीसीएल जैसे सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

पूजा के लिए जारी होगा दिशा- निर्देश

पूजा समितियों के समन्वयक संगठन फोरम फॉर दुर्गोत्सव के पदाधिकारी शास्वत बसु ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना पूछे हमारे लिए कई चीजों की व्यवस्था की. इसलिए पूजा समितियों के पास मांगने के लिए कुछ नहीं है. उस दिन की बैठक में हम पूजा समिति के सदस्यों के साथ शामिल होंगे और मुख्यमंत्री के निर्देशों को सुनेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कोलकाता के शारदोत्सव का आयोजन कैसे किया जाये, इस उद्देश्य से हम बैठक में भाग लेंगे.

Bangladesh Reservation Protest : बांग्लादेश में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, 06 छात्रों की गयी जान, जानें क्या है मामला?

Bangladesh Reservation Protest

Bangladesh Reservation Protest : बांग्लादेश में भी आरक्षण की वजह से विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस झड़प में 6 लोगों की जान चली गयी.

Bangladesh Reservation Protest : बांग्लादेश में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, 06 छात्रों की गयी जान, जानें क्या है मामला? Bangladesh Reservation Protest 02
प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

Bangladesh Reservation Protest : बांग्लादेश में आरक्षण की वजह से विरोध-प्रदर्शन में अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गयी. प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. आरक्षण खत्म करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस के साथ झड़प में 6 लोगों की जान चली गयी. वहीं, 400 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम ढाका में आंदोलन शुरू हुआ था. इस बीच छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें एक बच्चे समेत 6 लोगों को गोली लगी है. छात्रों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का जवाब देने के लिए गुरुवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है.

इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद

छात्र नेताओं ने कहा है कि गुरुवार को हॉस्पिटल और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद रहेंगी. इस दौरान सिर्फ एम्बुलेंस सर्विस को ही सड़कों पर निकलने की छूट रहेगी. आंदोलन के एक प्रमुख आसिफ महमूद ने कहा कि अस्पताल और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद रहेंगी. वहीं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसा में लोगों के मारे जाने पर गहरा खेद जताया और कहा कि इस मामले में एक न्यायिक जांच समिति गठित की जाएगी.

हंगामा की जानें वजह
बांग्लादेश में यह विरोध आरक्षण खत्म करने के लिए चल रहा है. बांग्लादेश में 30% नौकरियां में वॉर हीरो के बच्चों के लिए रिजर्व रखी गई हैं. इसी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा भड़का हुआ है, क्योंकि छात्र मेरिट के आधार पर नौकरियों की मांग कर रहे हैं. छात्र 1971 के युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की मांग कर रहे हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट की मानें तो एक हफ्ते पहले ही बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने इस आरक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन पीएम शेख हसीना ने इसे लागू नहीं होने दिया. इसको लेकर ही छात्र हंगामा कर रहे हैं.

छात्रों को भड़काया गया है : पीएम शेख हसीना
पीएम शेख हसीना ने कहा कि इन छात्रों को भड़काया गया है. इसके लिए उन्होंने कुछ स्वार्थी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने छात्रों से भी अपील की है कि वे उपद्रवियों को स्थिति का फायदा उठाने का मौका न दें.

Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
52 %
1.5kmh
3 %
Sat
21 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें