25.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 399

Jitan Sahani Murder : मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बतायी हत्या की चौंकाने वाली वजह

Jitan Sahani Murder

Jitan Sahani Murder Case: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है. मुकेश सहनी के पिता की किसने हत्या की और क्यों की इस बात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है .एसएसपी जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

Jitan Sahani Murder : मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बतायी हत्या की चौंकाने वाली वजह jitan sahani

Mukesh Sahani Father Murder: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड पर एसएसपी जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात जो घटना हुई उस मामले में मोहम्मद काजिम अंसारी की गिरफ्तारी हुई है.  जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर की गई थी. पुलिस ने दरभंगा जिले के धनश्यामपुर थाने के सुपौल बाजार से 40 वर्षीय काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है. अनुसार काजिम अंसारी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. 2022 में एक लाख रुपये ब्याज पर लिया था. 2023 में 50 हजार रुपये 4 प्रतिशत के ब्याज पर और लिया. ब्याज लगातार बढ़ रहा था. जमीन के कागज गिरवी रखा था. दो दिन पहले ब्याज कम करने को झगड़ा हुआ था. इस मामले को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया.

जीतन सहनी से आरोपी ने लिया था कर्ज

पुलिस के अनुसार काजिम अंसारी कपड़े की दुकान चलाता था, जो पूंजी के अभाव में काफी दिनों से बंद थी. बेरोजगार काजिम ने जीतन सहनी से तीन किस्तों में 1.5 लाख का कर्ज लिया था. इसके लिए उसे अपनी जमीन 4% मासिक ब्याज दर पर गिरवी रखनी पड़ी थी. आरोपी ने बताया कि वह पैसे चुकाने में सक्षम नहीं था. इसी क्रम में 12 जुलाई को काजिम अंसारी और उसका एक साथी मो सितारा उर्फ ​​छेदी मृतक से ब्याज की रकम कम कर कर्ज चुकाने और जमीन वापस करने की बात करने गए थे, जिस पर दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई थी.

कुछ इस तरह से घुसा था घर

काजिम अंसारी को जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जबरन लोन के कागजात छीनने की योजना बनाई. घटना की रात काजिम ने रात 10 से 11 बजे के बीच मृतक के घर के सामने वाली गली में रेकी की, जो पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है. इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे काजिम और उसके साथी पिछले दरवाजे से घर में घुसे. दरवाजे में अंदर का ताला नहीं था.

चाबी नहीं मिली तो अलमीरा को तालाब में फेंक दिया

अंदर घुसने के बाद आरोपियों ने मृतक को जगाया और धमकाते हुए जमीन और लोन के कागजात मांगे. लेकिन, जीतन सहनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इस पर काजिम गुस्से में आ गया और मृतक पर चाकू से हमला कर दिया. बाकी लोगों ने मृतक के हाथ-पैर पकड़ लिए. हत्या करने के बाद आरोपियों ने कागजात वाली अलमारी की चाबी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन चाबी नहीं मिली. इस पर आरोपियों ने अलमारी को बंद अवस्था में ही पानी में फेंकने का फैसला किया, ताकि सारे कागजात गल कर नष्ट हो जाएं. सभी ने मिलकर लकड़ी की अलमारी को घर के पीछे एक छोटे से तालाब में फेंक दिया और वहां से भाग गए.

पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी

बता दें कि मंगलवार की सुबह दरभंगा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला था. बदमाशों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी. इस खबर के फैलते ही बिहार की सियासत गरमा गई. नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. सीएम खुद इस केस को लेकर पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए. इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस के लिए यह केस चुनौती बनी हुई थी. वहीं, इस मामले में अब एसएसपी ने बड़ा खुलासा किया है.

Shankaracharya अविमुक्तेश्वरानंद ने उद्योगपतियों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Shankaracharya Avimukteshwarananda

Shankaracharya Avimukteshwarananda: देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी चर्चित रही है. लेकिन, इस शादी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शामिल होने पर नया विवाद छिड़ गया है.

Shankaracharya अविमुक्तेश्वरानंद ने उद्योगपतियों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा Shankaracharya Avimukteshwarananda 02
शंकराचार्य ने कहा- समाज का स्तंभ हैं उद्योगपति

Shankaracharya Avimukteshwarananda:  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के शादी समारोह में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भी शामिल हुए थे. अब उन्होंने उद्योगपतियों को लेकर बड़ा बयान दिया है .इसपर खुद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में वानप्रस्थ आश्रम का महत्वपूर्ण स्थान है ऐसे में विवाह में साधुओं का शामिल होना गलत नहीं है.

उद्योग धंधा लगाने वालों को राष्ट्र के लिए योगदान करने वाला माना जाता है

शंकराचार्य ने कहा, ‘हमारे यहां उद्योग धंधा लगाने वालों को राष्ट्र के लिए योगदान करने वाला माना जाता है. उनको सरकारें समर्थन करती हैं. लाखों-करोड़ों का अनुदान करती हैं. अगर उद्योग घाटे में चला जाए तो सरकार अपना पैसा देकर उनको उबारती हैं और फिर से उन्हें उद्योग चलाने का मौका देती हैं. हमारे देश के प्रधानमंत्री ने लाखों करोड़ों रुपया उद्योगपतियों का माफ किया है. राजनीतिक दृष्टी से आरोप लगाना अलग बात है.

समाज का स्तंभ हैं उद्योगपति- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने कहा कि सच्चाई ये है कि देश के हर प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को समय-समय पर बड़े-बड़े पैकेज की राहत दी है. क्योंकि] उनका हमारी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है. उनके बिना देश चलना मुश्किल हो जाएगा. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उद्योगपतियों को बुरा-भला कहना ये राजनीतिक भाषा किसी की हो सकती है और हमें इससे आपत्ति नहीं है, लेकिन वास्तविकता ये है कि उद्योगपति भी समाज का स्तंभ हैं.

‘न परोसा मांसाहार ओर न ही परोसी गयी शराब

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अंबानी परिवार के शादी समारोह में शामिल होने पर कहा, ‘अंबानी परिवार ने अपने बेटे का विवाह किया. जिसमें लंबे समय तक कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन किसी भी दिन शराब परोसी नहीं गई. अलग-अलग मौकों पर हजारों व्यंजन बनाए, लेकिन एक भी दिन मांसाहार नहीं परोसा गया. भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए ये विवाह संपन्न किया गया तो हम भी आशीर्वाद देने वहां पहुंचे. इतना बड़ा आयोजन बिना शराब और मांसाहार के हुआ ये अद्भुत बात है. 

Bihar Flood: बिहार की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच खोले गए कोसी बराज के 19 फाटक, डेंजर लेवल के नजदीक गंगा

Bihar Flood

Bihar Flood: बिहार की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कोसी बराज के डेढ दर्जन से अधिक फाटक खोले गए हैं. कोसी नदी का जलस्तर मंगलवार को बढ़ा हुआ था. मंगलवार को कोसी का जलस्तर दो लाख से अधिक बढ़ते क्रम में था कटिहार और भागलपुर में चेतावनी स्तर के करीब गंगा व कोसी नदी पहुंच चुकी है. कई अन्य नदियों में भी उतार-चढ़ाव जारी है.

Bihar Flood: बिहार की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच खोले गए कोसी बराज के 19 फाटक, डेंजर लेवल के नजदीक गंगा bihar flood 02
कोसी बराज के 19 फाटक खोले गए.

Bihar Flood: कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को फिर बढ़ोतरी हुई. जिससे नदी के तटबंध के अंदर गांव में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी. मंगलवार की शाम छह बजे कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार कोसी नदी का जलस्तर दो लाख 15 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया. जबकि कोसी बराज के 23 फाटकों को खोल दिया गया था. वहीं बुधवार को दिन 12 बजे के आंकड़े के अनुसार, यहां जलस्तर घटते क्रम में 1 लाख 54 हजार 415 क्यूसेक दर्ज किया गया. बराज के 19 फाटक खोले गए हैं.

नदी के जल अधिग्रहण बराह क्षेत्र बराह क्षेत्र में जलस्तर

नदी के जल अधिग्रहण बराह क्षेत्र में मंगलवार को शाम सात बजे कोसी बराज पर नदी का जलस्तर 02 लाख 12 हजार 565 क्यूसेक व बराह क्षेत्र में 01 लाख 49 हजार 75 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया था. जबकि बुधवार को दिन में 12 बजे कोसी के बराह क्षेत्र में घटते क्रम में 1 लाख 2 हजार 350 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया. बराह में नदी का जल स्तर घट रहा है. हर घंटे स्पर और तटबंध के चिन्हित जगहों पर निगरानी की जा रही है.

कटिहार में नदियों का हाल, कटाव की चिंता गहरायी

गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. गंगा नदी का जलस्तर भी चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुका है. कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी में उफान है. बाढ़ एवं कटाव को लेकर लोग यहां दहशत में हैं. अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी पंचायत अंतर्गत बबला बन्ना गांव में गंगा नदी से भीषण कटाव हो रहा है. कटिहार में महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है.

Maharashtra News : विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को लगा बड़ा झटका, शरद पवार ने 04 नेताओं को अपनी पार्टी में कर लिया शामिल

Maharashtra Politics

Maharashtra News: अजित पवार गुट की एनसीपी को बड़ा झटका लगा है और वह भी विधानसभा चुनाव से पहले. इस झटके की चर्चा राजनीति गलियारे में तेजी से हो रही है. पिंपरी चिंचवाड़ से अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के कई नेता और पार्षद शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं. एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजित गव्हाने भी यहां पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं. एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी.

Maharashtra News : विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को लगा बड़ा झटका, शरद पवार ने 04 नेताओं को अपनी पार्टी में कर लिया शामिल ajit
Ajit Pawar फाइल फोटो

Ajit Pawar Vs Sharad Pawar: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट को बड़ा झटका लगा है. उनके चार नेताओं ने इस्तीफा दिया था. शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गये हैं. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में कल एनसीपी से चार शीर्ष नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था. हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है.

अजीत गव्हाने क्या बोले?
एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजीत गव्हाने ने कहा, “मैंने कल इस्तीफा दे दिया, आज हम दूसरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पूर्व नगरसेवकों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद हम अपनी आगामी रणनीति तय करेंगे.

उन्होंने आगे कहा, हम मिलकर कोई फैसला लेंगे. मेरे साथ राहुल भोसले, यश साने और पंकज भालेकर ने भी इस्तीफा दिया है. अगर आप पिंपरी चिंचवाड़ शहर को देखें तो इसका विकास बहुत अच्छे से हुआ था और इसमें अजित पवार का बहुत बड़ा योगदान था. लेकिन 2017 से बीजेपी ने पीसीएमसी (पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम) पर कब्जा करना शुरू कर दिया और तब से विकास गलत तरीके से हो रहा है. आज हम पवार साहब (शरद पवार) का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं.

Bhagalpur News : एक्शन में आया आरजेडी, 05 नेताओं को 06 साल के लिए कर दी छुट्टी

Bhagalpur News

Bhagalpur News : राष्ट्रीय जनता दल का ऐसे नेताओं पर एक्शन शुरू हो गया है, जिन्होंने पार्टी की छवि धूमिल करने का काम किया है. ऐसे ही भागलपुर जिले के नेताओं चिह्नित कर उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Bhagalpur News : एक्शन में आया आरजेडी, 05 नेताओं को 06 साल के लिए कर दी छुट्टी Rjd 01 copy

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर जिले के पांचों नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. यानी, छह साल के लिए उनकी छूट्टी कर दी है. जिन लोगों को का निष्कासन किया है, उसमें कहलगांव का पवन भारती, गोराडीह का मो आफताब आलम, सन्हौला का शिव कुमार साह, सुलतानगंज का अजीत कुमार एवं सुलतानगंज का ही आशा जायसवाल का नाम शामिल है. यह कार्रवाई राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह स्तर से हुई है. कार्यालय आदेश सभी को भेज दिया गया है.

Bhagalpur News : एक्शन में आया आरजेडी, 05 नेताओं को 06 साल के लिए कर दी छुट्टी rjd 02

प्राथमिक सदस्या से किया निष्कासित

मुख्यालय से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनुशासन के विपरीत जन सुराज संगठन से जुड़ कर दल विरोधी कार्य कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. राजद जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राजद पार्टी में रहते हुए उक्त लोगों ने जनसुराज पार्टी की सदस्या ली है. इसकी सूची प्रकाशित होने के साथ चिह्नित हो गया कि कौन-कौन दल विरोधी कार्य किए हैं. इसके बाद कार्रवाई की गयी है.

Jeetan Sahni Murder Case : कातिल अबतक पुलिस की पकड़ से दूर, कौन है कातिल? पुलिस कर रही जांच

Jeetan Sahni Murder Case

Jeetan Sahni Murder Case : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की खबर सामने सामने आने के साथ बिहार समेत देश की राजनीतिक गरमा गयी. बिहार में राजनीतिक हत्याओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. कांग्रेस-आरजेडी नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साध रही है, तो वहीं सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

Mukesh Sahani Father Killer: मुकेश सहनी के पिता की हत्या को विपक्षी पार्टियों ने राजनीति हत्या करार दिया है. इस मामले में पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सबूत भी मिले हैं. मगर, अभी यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है कातिल? जो भी हो लकिन, कातिल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है

पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर छोटी से छोटी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया, “घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल टावर से जुड़े सुरागों पर नजर बनाए हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.” हालांकि पुलिस ने अभी तक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया है.

विशषज्ञों की टीम दरभंगा भेजे गए

बिहार पुलिस के लिए इस केस को सुलझाने का काफी दवाब होगा. इसके लिए स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक टीम को दरभंगा भेजा गया है. फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड को भी दरभंगा भेजा गया है.

पुलिस को अबक क्या मिला?

मर्डर की खबर सुनकर पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वहां पुलिस को कई ऐसी चीजें मिली, जिससे इस केस को सुलझाने में मदद मिल सकती है. पुलिस ने बताया, “मौके पर पाए गए मौजूद वस्तुओं में तीन गिलास भी शामिल है, जिनमें कुछ तरल पदार्थ पाए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.” उन्होंने कहा कि घर में तीन मोटरसाईकिल भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है कि ये किसके हैं.

कई एंगल से पुलिस कर रही जांच

बिहार पुलिस अगल-अलग एंगल से इस मर्डर की जांच कर रही है. पुलिस चोरी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आलमारी मिली है, जो पहले कमरे में हुआ करती थी. वहां से कुछ रूपये और कुछ कागजात भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने बाताय कि जब हमलोग कमरे में घुसे तो हमें लगा था यह मामला चोरी का होगा, लेकिन बाद में जो महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं वह चोरी से अलग संकेत कर रहे हैं.

हत्या के उद्देश्य से ही हत्यारे घर में घुसे थे

बिहार पुलिस के बयान पर गौर करें तो जिस तरह से यह निर्मम हत्या की गई है, उससे एक बात तो साफ है कि हत्यारे पूरी प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम देने के लिए आये थे. बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा, ‘‘वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (करीब 70) की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोद कर हत्या कर दी. जिस समय यह वारदात हुई उस समय जीतन सहनी घर में अकेले थे. उन्होंने बताया कि हत्या की इस वारदात को संभवत: सोमवार (15 जनवरी) की रात को अंजाम दिया गया, जिसकी जानकारी पुलिस को अगले दिन मंगलवार (17 जुलाई) की सुबह छह बजे मिली.

South के इस Actor के हिंदी में डब वर्जन फिल्मों ने सबसे ज्यादा की है कमाई, लेटेस्ट मूवी ही 250 करोड़ पार

South Actor Prabhas:

South Actor Prabhas: 90 के दशक में कमल हासन की इंडियन के हिंदुस्तानी बनने के साथ ही तमिल और तेलुगु फिल्मों को हिंदी में रिलीज करने का ट्रेंड शुरू हुआ था. जैसे-जैसे सदी बदली, कई दक्षिण मसाला फिल्में टेलीविजन सेटों पर हावी हो गईं, इंद्रा, मास और मगधीरा सभी ने हिंदी दर्शकों के बीच कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया. लेकिन थिएटर्स में काफी हद तक दो सुपरस्टार का जलवा रहा.

South के इस Actor के हिंदी में डब वर्जन फिल्मों ने सबसे ज्यादा की है कमाई, लेटेस्ट मूवी ही 250 करोड़ पार South Actor Prabhas 02

Prabhas Hindi Dub Version Films Collection Highest: साउथ के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक प्रभास का नाम है. प्रभाष की हिंदी में डब वर्जन फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है और इस मामले में कमल हासन और रजनीकांत प्रभास से बहुत पीछे हैं.

दअसल साउथ से रजनीकांत और कमल हासन ही ऐसे दो स्टार थे जिनकी फिल्मों को हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद किया गया. हालांकि एक सुपरस्टार ने रजनीकांत और कमल हासन को भी पीछे छोड़ दिया है. आज इस तेलुगु अभिनेता के पास न केवल भारत में टॉप 10 डब रिलीज़ों में सबसे ज्यादा फिल्में हैं, बल्कि इस साउथ एक्टर ने सबसे ज्यादा हिंदी डब वर्जन में हिट फिल्में भी दी हैं.

प्रभास की हिंदी डब वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की हैं
भले ही कमल हासन ने विश्वरूपम और रजनीकांत ने एंथिरन और 2.0 से सभी को चौंका दिया, लेकिन हिंदी डब वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में प्रभास के मुकाबले में कोई नहीं है. प्रभास को एसएस राजामौली की बाहुबली फिल्मों से देश भर में खूब पॉपुलैरिटी मिली.  बाहुबली के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी.  टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी-डब फिल्मों में अभिनेता की तीन और फिल्में शामिल हैं.

हिंदी में कल्कि 2898 एडी ने 250 करोड़ से ज्यादा कर ली कमाई
प्रभास की हालिया रिलीज़ कल्कि 2898 AD ने पहले ही हिंदी में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये अब तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं एक्टर की सालार और साहो दोनों ने भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

सात फिल्मों के हिंदी वर्जन ने अकेले भारत में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

प्रभास की पिछली सात फिल्मों के हिंदी वर्जन ने अकेले भारत में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इस लिस्ट में कन्नड़ स्टार यश उनके क्लोज कंपटीटर हैं. उनकी दो केजीएफ फिल्मों ने हिंदी में 480 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.बाकी के साउथ स्टार इस मामले में बहुत पीछे हैं. बता दें कि साल 2000 के बाद से रजनीकांत की फिल्मों ने हिंदी में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जबकि कमल हासन, जूनियर एनटीआर और राम चरण सभी ने 200-300 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है. वहीं अल्लू अर्जुन के पास 108 करोड़ रुपये कमाई करने वाला सिर्फ पुष्पा है.

Mukesh Sahani Father Murder : घर से कुछ ही दूरी पर मिला बक्सा, अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर घटना को दिया है अंजाम

Mukesh Sahani Father Murder

Mukesh Sahani Father Murder : वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में घर के अंदर हत्या कर दी गयी है. अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हत्या किसने और किस मकसद से की है, इसकी तहकीकात करने में पुलिस जुटी है.


Mukesh Sahani Father Murder मुकेश सहनी साढ़े तीन बजे दरभंगा पहुंचेंगे

मुकेश सहनी मुम्बई से वे सीधे दरभंगा पहुंचेंगे. शाम साढ़े तीन बजे तक दरभंगा पहुंचेंगे. इस बात की जानकारी मुकेश सहनी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी.


Mukesh Sahani Father Murder एसएसपी ने कहा-चोरी का विरोधर करने पर हुई हत्या

दरभंगा के एसएसपी ने कहा कि संभवत: अपराधियों ने चोरी का विरोध करने पर उनकी हत्या की होगी. पुलिस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दी है.


Mukesh Sahani Father Murder :  शासन पूरी तरह से पंगु हो चुका है : आरजेडी

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर आरजेडी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शासन पूरी तरह से पंगु हो चुका है. बिहार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है. शासन अचेत अवस्था में है. जब कोई सुबह घर से निकलता है और शाम को सुरक्षित नहीं लौटता है तो लगता है कि घर पर सुरक्षित लौटेगा या नहीं.


Mukesh Sahani Father Murder Live : चोरी का विरोधर करने पर हुई हत्या: एसएसपी

दरभंगा के एसएसपी का कहना है कि संभवत: अपराधियों ने चोरी का विरोध करने पर उनकी हत्या की होगी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दी है.


Mukesh Sahani Father Murder Live : साढ़े तीन बजे मुकेश सहनी दरभंगा पहुंचेंगे

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शाम साढ़े तीन बजे तक दरभंगा पहुंचेंगे. मुम्बई से वे सीधे दरभंगा पहुंचेंगे. इस बात की जानकारी मुकेश सहनी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी.


Mukesh Sahani Father Murder Live : मुकेश सहनी साढ़े तीन बजे दरभंगा पहुंचेंगे

मुकेश सहनी शाम साढ़े तीन बजे तक दरभंगा पहुंचेंगे. मुम्बई से वे सीधे दरभंगा पहुंचेंगे. इस बात की जानकारी मुकेश सहनी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी


आरजेडी से पूछा सवाल..

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से जदयू नेता नीरज कुमार ने पूछा है कि आपको इस हत्या में संलिप्त किसी हत्यारे के संबंध में कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना पुलिस को दे दें.. जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह घटना दर्दनाक है. पुलिस इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है.


थोड़ी देर में दरभंगा पुलिस करेगी प्रेस वर्ता

दरभंगा पुलिस मुकेश सहनी के पिता की हत्या के कारणों को लेकर थोड़ी देर में प्रेस वर्ता करेगी. सूत्रों का कहना है दरभंगा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Mukesh Sahani Father Murder : घर से कुछ ही दूरी पर मिला बक्सा, अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर घटना को दिया है अंजाम मुकेश सहनी के पिता की हत्या 1 1

फोरेंसिक साइंस की टीम पहुंची

मुकेश सहनी के पिता के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और फोरेंसिक साइंस की टीम पहुंच चुकी है.


सम्राट चौधरी ने कहा-अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुकेश सहनी की हत्या में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दु:खद गटना है.


दरभंगा एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी गटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी. नौकर और ड्राइवर से पुलिस ने शुरू की पूछताछ.


मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में हत्या कर दी गई. अपराधियों ने उनके ही घर के अंदर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है. हत्या किसने और किस मकसद से की है, इसका अभी पता नहीं चला है. पुलिस पूरे मामले को पता करने में लगी है.

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या

Jitan Sahani murder

Jitan Sahani murder case: वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी है. हत्या उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर कर दी गयी है.मौके पर घर के समान बिखरे पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या मुकेश सहनी के पिता की हत्या 3
Jitan Sahani murder

Jitan Sahani murder case:  वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गयी है. सन आफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी के पिता का शव घर के अंदर मिला है. जिले के बिरौल थाना अंतर्गत मुकेश सहनी के पैतृक आवास पर उनके पिता का शव बरामद हुआ है. हत्या धारदार हथियार से हुई है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पिता की हत्या की सूचना के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. शाम तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है.

इस मामले की जांच के लिए दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गयी है. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल और तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं. मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम दरभंगा के लिए रवाना हो गयी है. बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल भी मौके पर पहुंच गयी हैं.

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या मुकेश सहनी के पिता की हत्या 1

चाकू से गोंदकर हत्या, बंद घर में खून से लथपथ मिला शव

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या की पुष्टि दरभंगा के एसएसपी ने की है. वह खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. जीतन सहनी का क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी बताया है कि जीतन सहनी का शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है. वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता जीतन सहनी की चाकू से गोंदकर हत्या की गयी है. अपराधी ने चाकू से पेट फाड़ डाला है. उनके शरीर पर कई वार किया गया है. घर का मुख्य गेट बंद था. सुबह जब गेट काफी देर तक नहीं खुला तो लोगों ने पुलिस को खबर दी.

अपराधी को पाताल से खोज कर निकाले जाएंगे

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होगी तो कार्रवाई की जाएगी. जो भी अपराधी होंगे वो पकड़े जाएंगे. उन्हें पाताल से भी खोज कर निकाला जाएगा. मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि उनका ससुराल उसी गांव में है और उन्हें ससुराल से ही इस घटना की सूचना मिली है. वो दरभंगा के लिए निकल रहे हैं. उन्होंने आशंका जतायी है कि यह हत्या आसपास के लोगों के हाथों ही हुई होगी और इसके पीछे का कारण लूटपाट हो सकता है.

US President Election: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप! यहां पार्टी कर सकती है ऐलान

Donald Trump

US President Election:

US President Election: अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में हुए जानलेवा हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी पहुंचे. सोमवार (15 जुलाई) को शुरू हुए रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तौर पर उनके नाम की घोषणा होना तय माना जा रहा है.  शनिवार की गोलीबारी के बाद सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

US President Election: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप! यहां पार्टी कर सकती है ऐलान Donald Trump 002
Donald Trump [फाइल फोटो]

US President Election:  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से नामांकन के लिए डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के एक शहर मिल्वौकी पहुंच गए हैं, जहां औपचारिक रूप से उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक,  विस्कॉन्सिन के इस स्विंग स्टेट में 2,400 से ज्यादा रिपब्लिकन प्रतिनिधि फिसर्व फोरम में इकट्ठा हो रहे हैं. इसके अलावा इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ट्रंप के नाम की करेगी घोषणा

रविवार को ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं विस्कॉन्सिन और रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की अपनी यात्रा को दो दिन के लिए टालने जा रहा था, लेकिन मैंने अभी फैसला किया है कि मैं किसी शूटर या संभावित हत्यारे को शेड्यूलिंग या किसी और चीज में बदलाव करने की इजाजत नहीं दे सकता.

सम्मेलन के वक्ता बिडेन प्रशासन पर उसकी इमीग्रेशन पॉलिसी को लेकर हमला कर सकते हैं, दक्षिणी सीमा से होने वाले आव्रजन को आक्रमण बता सकते हैं. इसके अलावा ट्रंप के शासन में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी निर्वासन प्रक्रिया का वादा कर सकते हैं.

एक बार फिर से अमेरिका को मजबूत बनाओ

सम्मेलन में वक्ता यूक्रेन युद्ध में बिना किसी अंतिम लक्ष्य के शामिल होने, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, चीन के उदय और इजरायल-हमास युद्ध और ईरान के कथित तुष्टीकरण के प्रति इसके नजरिए के लिए बिडेन प्रशासन की आलोचना करेंगे. इसके विपरीत, ट्रंप के वफादार उनके प्रशासन को ऐसे दौर के रूप में पेश करेंगे, जब अमेरिका ने युद्ध शुरू नहीं किए थे, चीन जैसे विरोधियों का सामना किया था और रिपब्लिकन उम्मीदवार को रूस-चीन-उत्तर कोरिया-ईरान धुरी के खिलाफ एक और विश्व युद्ध को रोकने में सक्षम एकमात्र शख्स के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा.

Patna
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
38 %
4.1kmh
4 %
Sat
25 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें