24.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 402

Hathras भगदड़ : मेरे चरणों की धूल लो…भोले बाबा के कहते भीड़ दौड़ पड़ी उनके पीछे

Hathras भगदड़
राहुल गांधी Hathras में भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की.

Hathras Stampede: राहुल गांधी ने हाथरस पहुंचे और भगदड़ के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पीड़ित परिवार ने उस दिन के हादसे को याद किया और रो पड़े.

Hathras भगदड़ : मेरे चरणों की धूल लो...भोले बाबा के कहते भीड़ दौड़ पड़ी उनके पीछे राहुल गांधी हथरस में 2
हथरस में राहुल गांधी

Hathras भगदड़ : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और भगदड़ के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपने दिल की बात उनसे की. राहुल गांधी ने पूछा कि यह सब कैसे हुआ. इस पर परिवार के एक सदस्य ने कहा कि मैंने उन्हें बताया कि चलते समय बाबा ने भक्तों से कहा था-मेरे चरणों की धूल लो…उनके इतना कहने के बाद लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़े. वे एक-दूसरे से टकरा गए और एक के ऊपर एक गिर गए. जब मेरी मां घर नहीं लौटी, तो हम उनकी तलाश करने लगे. वहां कीचड़ में लिपटे शव केवल हमें नजर आ रहे थे.

#WATCH | Hathras Stampede Accident | Hathras, UP: After Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s visit, a member of a bereaved family says, “… He (Rahul Gandhi) asked us who is the culprit? According to us, Baba (Bhole Baba) is responsible for this incident…” pic.twitter.com/48Q9WuZiTl

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने हमसे पूछा कि अपराधी कौन है? हमारे अनुसार, इस घटना के लिए बाबा (भोले बाबा) जिम्मेदार हैं.

प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं : राहुल गांधी

भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. इसमें कई लोगों की जान चली गई है. मैं इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहता हूं, लेकिन प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं. उन्होंने कहा कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब परिवार हैं. मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करता हूं कि वे मुआवजे की राशी बढ़ाएं. यदि मुआवजे में देरी होती है, तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा.

Hathras भगदड़ : 06 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम

Hathras

Hathras भगदड़: हाथरस भगदड़ की घटना में पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने घटना को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अब ‘भोले बाबा’ का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी में है.

Hathras भगदड़ : 06 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम Hathras भगदड़ 7 1
Hathras Stampede Case : फाइल फोटो

Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ के बाद पुलिस का शिकंजा बाबा पर कसने लगा है.यानी, ‘भोले बाबा’ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि पुलिस ‘भोले बाबा’ के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ले रही है. आईजी माथुर ने बताया कि उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी. आईजी शलभ माथुर ने यह भी कहा कि घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अबतक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hathras Stampede Case : भगदड़ कांड पर पुलिस ने छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों में चार पुरुषों और दो महिलाओं शामिल है. सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं. वहीं नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ के बाद बाबा फरार हैं. बाबा की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.

121 लोगों की हुई मौत
अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और 31 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. पुलिस ने घटना के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा.

Hemant Soren : झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री का यूं छलका दर्द…VIDEO देखें

Hemant Soren

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सोरेन तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं. शपथ लेने के ठीक पहले हेमंत सोरेन ने 5 मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया. क्या है इस वीडियो में, देखें.

Hemant Soren : झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री का यूं छलका दर्द...VIDEO देखें Hemant Soren 2
Hemant Soren : 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए.

Jharkhand News: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. हेमंत सोरेन ने गुरुवार (4 जुलाई) को राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) में मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए हेमंत सोरेन को सीएम नियुक्त किया है. हेमंत सोरेन को बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया था और कल ही चंपाई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है. 5 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने देश और झारखंड की जनता को याद दिलाया कि 31 जनवरी 2024 को उन्होंने इसी जगह से लोगों को एक संदेश दिया था. इस संदेश में उन्होंने कहा था कि विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा. उन्होंने कहा कि वे अपने षड्यंत्र में कामयाब भी हुए. 5 महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया. हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना. सड़कों पर आपने हमें भरपूर सहयोग दिया. अंतत: न्याय के आदेश के अनुरूप और न्याय ने मुझे पाक-साफ करार देते हुए बरी किया.

हेमंत सोरेन ने आगे कहा-आज मैं पुन: आपके सामने हूं

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आज मैं पुन: आपके सामने हूं. 2019 में आप सब लोगों ने मुझे राज्य को एक दिशा देने के लिए, आपकी सेवा करने का मौका दिया था. लेकिन, षड्यंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि एक आदिवासी नौजवान इतने ऊंचे पद पर रहे. अंतत: 31 जनवरी को इन लोगों ने बेबुनियाद आरोपों पर, झूठे मुकदमे बनाकर मुझे मुख्यमंत्री के पद से हटने के लिए मजबूर कर दिया.

झामुमो नेता ने कहा कि भगवान के घर में अंधेर नहीं रहता है. कहीं न कहीं आज आपलोगों की दुआ और आपका आशीर्वाद मिला. झारखंड एकता का जो परिचय आपने दिया है, उसके लिए हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे. हमने पहले भी कहा है कि हम झारखंड प्रदेश और यहां के आदिवासी, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर की आवाज हैं. लड़कर झारखंड लिया है. गरीबों को कभी किसी ने प्यार से कुछ नहीं दिया, उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ा है.

अब मैं शपथ लेने जा रहा हूं

हेमंत सोरेन ने कहा-अब मैं शपथ लेने जा रहा हूं. शपथ ग्रहण के बाद हमलोग जो रुकी हुई गाड़ी थी, उसको और गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. गांव-गांव तक हम सबलोग पहुंचेंगे. सरकार के विकास कार्यों को रफ्तार दिया जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि झारखंड रुकेगा नहीं, झारखंड झुकेगा नहीं.

Hemant Soren Oath Ceremony : 05 बजे पद एवं गोपनीयता की लेंगे शपथ, हेमंत सोरेन का राजभवन के लिए निकला काफिला

Hemant Soren Oath Ceremony

Hemant Soren Oath Taking Ceremony: झामुमो ने कहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बताया गया कि हेमंत सोरेन आज ही शपथ ले रहे हैं. गुरुवार (4 जुलाई) को शाम 5 बजे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

Hemant Soren Oath Ceremony : 05 बजे पद एवं गोपनीयता की लेंगे शपथ, हेमंत सोरेन का राजभवन के लिए निकला काफिला हेमंत सोरेन 2
Hemant Soren (Image Source: Aaj Tak)

लाइव अपडेट


4:16 PM, JULY 4, 2024


थोड़ी देर में राजभवन में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, अपने आवास से निकल गए हैं

Hemant Soren झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में थोड़ी देर बाद शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन शपथ लेने के लिए अपने ‍आवास से निकल गए हैं.

4:08 PM, JULY 4, 2024


हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद

झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा- आदरणीय बाबा से मिल आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए उनका आशीर्वाद लिया.

4:04 PM, JULY 4, 2024


हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री 9 जुलाई को शपथ ले सकते हैं

हेमंत सोरेन आज 04 जुलाई गुरुवार को शपथ ले लेंगे. सूत्रों के अनुसार उनकी कैबिनेट के मंत्री 9 जुलाई को शपथ ले सकते हैं.

4:00 PM, JULY 4, 2024


हेमंत सोरेनआज अकेले शपथ लेंगे

झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम को 5 बजे अकेले शपथ लेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सहयोगी दलों को इसकी सूचना दे दी गई है. पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा हे कि सभी 4:30 बजे तक राजभवन पहुंच जाएं.

3:44 PM, JULY 4, 2024


हेमंत सोरेन शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 5 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में हेमंत सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

दिमाग घुमा देगी ये स्टोरी…पत्नी ने पति की करायी दूसरी शादी, दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, जानें फिर आगे हुआ क्या ?

Symbolic picture

Husband and wife and they : ऐसा कम ही होता कि एक पत्नी आने पति की दूसरी शादी कराती है. करा भी देती है तो ये दोनों मिल कर तीसरी दुल्हनतो हरगिज नहीं लाती. यह वाक्या आंध्र प्रदेश में एक महिला ने कर दिखायी है.

दिमाग घुमा देगी ये स्टोरी...पत्नी ने पति की करायी दूसरी शादी, दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, जानें फिर आगे हुआ क्या ? Symbolic picture 2
Symbolic picture

Husband and wife : पति की जिंदगी में कोई और महिला आये, ये बात शायद ही कोई पत्नी बर्दाश्त कर पाएगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो बीवियां थीं. फिर उन दो पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढी. यानी, अपने पति की शादी भी करवाई. यही नहीं, तीनों पत्नियां अब हंसी-खुशी साथ-साथ एक ही घर में रह भी रही हैं. हैरत की बात ये है कि खुद रिश्ता लेकर दोनों पत्नियां तीसरी दुल्हन के घर पहुंची थीं. बाद में इस शादी का कई लोगों ने विरोध भी किया. जिसके बाद तीन पत्नियों वाला पति परिवार सहित गांव को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गया.

राजी हैं तीसरी दुल्हन के घर वाले

लव्या के बड़े-बुजुर्ग भी शादी के लिए राजी हो गए. पंडन्ना की दो पत्नियों ने अपने नाम पर शादी के कार्ड और फ्लेक्स छपवाए. इसमें लिखा था कि उन्हें अपने पति की शादी में आमंत्रित किया गया था और शादी बड़े पैमाने पर की गई थी. तीसरी शादी 25 जून के दिन हुई. यह अनोखी शादी आंध्र प्रदेश में तभी से चर्चा का विषय बनी हुई है. कई लोग इसका विरोध भी करने लगे थे. इस कारण पंडन्ना अपनी तीनों पत्नियों के साथ गांव और रिश्तेदारों से कहीं दूर चले गए हैं. किसी को नहीं पता कि इन दिनों वे चारों कहां हैं.

कुछ इस तरह से हुई तीसरी शादी

सगेनी पांडन्ना ने पर्वतम्मा के बाद अप्पलम्मा से शादी की. दोनों का बच्चा भी हुआ. लेकिन इसके बाद उन्हें एक और बच्चा चाहिए था. अब पर्वतम्मा के साथ अप्पलम्मा ने भी अपने पति, यानी सगेनी पांडन्ना की तीसरी शादी का फैसला लिया. पंडन्ना ने अपनी दोनों पत्नियों को बताया कि उसे किल्लमकोटा गांव के बंधावीधी निवासी लव्या उर्फ लक्ष्मी पसंद है. बस फिर क्या था दोनों पत्नियां खुद रिश्ता लेकर लव्या लक्ष्मी के घर गईं.

Bhagalpur Airport : बिहार के भागलपुर में Airport पर खर्च होंगे 04 करोड़, अप्रोच रोड सहित बनेगा रनवे

Bhagalpur Airport

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में हवाई अड्डा का अप्रोच रोड सहित रनवे का नवनिर्माण होगा. एयरपोर्ट पर भवन निर्माण विभाग और बिहार बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड खर्च कर चुका है. अब पथ निर्माण विभाग, भागलपुर खर्च करेगा. नवनिर्मिमाण पर चार करोड़ रुपये का खर्च आयेगा.

Bhagalpur Airport : बिहार के भागलपुर में Airport पर खर्च होंगे 04 करोड़, अप्रोच रोड सहित बनेगा रनवे भगलपुर एयरपोर्ट 2
Bhagalpur Airport का रनवे

Bhagalpur Airport : एयापोर्ट के रनवे और इसके अप्रोच रोड का निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से पथ निर्माण विभाग करायेगा. रनवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा जारी की है. निविदा का तकनीकी बिड 13 जुलाई को खुलेगा. इसके बाद फाइनेंसियल बिड खोलकर एजेंसी चयनित की जायेगी. चयनित एजेंसी के लिए तीन महीने में अप्रोच रोड सहित रनवे का निर्माण कराना अनिवार्य होगा. रनवे निर्माण पर करीब 04 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. इधर, स्मार्ट सिटी से हवाई अड्डा के परिधिय विकास कार्य चल रहा है.

Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 1 मार्च को, सिर्फ BCCI की सहमति बाकी

Champions Trophy 2025
  • 19 फरवरी 2025 से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
  • लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होंगे मुकाबले
  • ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश
  • पाकिस्तान जाकर भारत के खेलने में संशय बरकरार

IND vs PAK Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट अब 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेला जायेगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच 1 मार्च 2025 को लाहौर में होगा. सिर्फ बीसीसीआई की ओर से सहमति बाकी है.

Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 1 मार्च को, सिर्फ BCCI की सहमति बाकी Champions Trophy 2025 1

पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के अस्थायी कार्यक्रम में 1 मार्च को भारत और पाकिस्तान का मैच रखा है. सिर्फ अभी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की ओर से सहमति बाकी है. यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड के एक सीनियर सदस्य ने दी है. टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें 10 मार्च ‘रिजर्व डे’ होगा. पता चला है कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 15 मैच का कार्यक्रम सौंप दिया है, जिसमें भारत के मैच सुरक्षा और ‘लॉजिस्टिकल’ कारणों से लाहौर में ही रए गए हैं.

क्या पाकिस्तान जाएगा भारत?

पिछली बार पाकिस्तान ने 2023 में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के हिसाब से एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को सीमा के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी. सूत्र की मानें, तो ‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के प्रतिभागी देशों के (बीसीसीआई के इतर) सभी बोर्ड प्रमुखों ने पूरा समर्थन दिया है, लेकिन बीसीसीआई सरकार से सलाह मशविरा करके आईसीसी को अपडेट करेगा’ आईसीसी किसी भी बोर्ड को अपनी सरकार की नीति के खिलाफ जाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में बीसीसीआई कब फैसला करता है.

कराची, लाहौर और रावलपिंडी में मैच
आईसीसी बोर्ड के सदस्य के अनुसार, ‘पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 15 मैच के कार्यक्रम का मसौदा सौंप दिया है, जिसमें सात मैच लाहौर में, तीन मैच कराची में और पांच मैच रावलपिंडी में रखे गए हैं. पहला मैच कराची में रखा गया है जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में जबकि फाइनल लाहौर में कराया जाएगा. भारत के सभी मैच (टीम के क्वालीफाई करने के स्थिति में सेमीफाइनल सहित) लाहौर में रखे गए हैं’

भारत-पाकिस्तान ग्रुप ए में
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है. ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं हाल में आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने पीसीबी चेयरमैन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी. इससे पहले विश्व संस्था की सुरक्षा टीम ने स्थल और अन्य इंतजामों का मुआयना किया था.

Jharkhand News : चंपई सोरेन का इस्तीफा, हेमंत सोरेन बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

Hemant Soren News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. इससे पहले चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

Champai Soren Resignation: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके बाद नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया गया है. हेमंत सोरेन राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे. ये निर्णय मु‍ख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में लिया गया. बैठक में झामुमो, कांग्रेस व राजद के विधायक मौजूद थे.

झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई. चंपाई सोरेन अपने पद से इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.

इस साल जनवरी में मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने 31 जनवरी 2024 की देर रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चंपाई सोरेन नए मुख्यमंत्री बनाए गए थे. 2 फरवरी 2024 को उन्होंने 12वें सीएम के रूप में शपथ ली थी.

चुन लिया हमने नया नेता
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हमने अपना नया नेता चुन लिया है. चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

सत्ता पक्ष के विधायकों ने की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक

झारखंड में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई. लंबी चली इस बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पद से इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन राज्य की बागडोर संभालेंगे. सत्तारुढ़ दल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात का वक्त मांगा. राजभवन से समय मिलने के बाद चंपाई सोरेन व हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की. इसके बाद चंपाई सोरेन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR

Hathras भगदड़

Hathrasभगदड़: हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब तक कुल 121 लोगों की मौत हो चुकी है. कितने लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है, यह हादसा कैसे हुआ… इस घटना की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 2

Hathrasभगदड़ : हाथरस में दर्दनाक हादसे होने से 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने बाबा के मुख्य सेवादार देवप्रकाश माथुर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है.CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खुद हाथरस पहुंचकर सबसे पहले अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात की. इसके बाद अधिकारियों से हादसे में सभी घायलों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद और मुआवजा देने की बात कही है.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 3

पोस्टमार्टम के रिपोर्ट में जो लिखा है वो इस प्रकार है दक्षिण दिशा 20 एकड़ का भूखंड 7 दिनों की तैयारी में तैयार किया गया था. वहीं जीटी रोड के करीब बाबा का पंडाल लगाया गया था. पंडाल की उत्तरी छोर पर बाबा का मंच बना था. मंच लगभग 10 फीट ऊंचा था. बारिश से बचने के लिए शामियाना भी लगाया गया था. बाबा को घुटनों में दर्द की समस्या है. इसलिए मंच पर चढ़ने वाली सीढ़ियों सिर्फ चार इंच की ऊंचाई पर बनाई गई थी.

अब इतने मरे

हाथरस हादसे में अब तक कुल 121 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. जिनकी हालत गंभीर है. उन्हें दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 5

लोगों को रोक रहे थे बाबा के आर्मी

बाबा के लिए हाईवे से मंच पर पहुंचने के लिए 300 मीटर लंबी विशेष खड़ंजे की सड़क बनाई गई थी. 50 फुट बाय 50 फुट राइट का मंच था, सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं थी. बारिश से बचने के लिए नीले रंग के शामियाना का इस्तेमाल किया गया था.10 फीट ऊंचा मंच धातु की रोड और ऊपर बास का प्रयोग किया गया था. आखरी 5 मिनट में भक्तों को बाबा के काफिले के पास जाने से रोकने के लिए बाबा की ब्लैक आर्मी कोशिश कर रही थी.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 7

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे

हाथरस हादसे में ज्यादातर मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल थे. क्योंकि सभा की जिस ओर महिलाएं व बच्चे खड़ेथे.उस ओर ही लोगों की भीड़ ने हमलावर हो गई थी. जिससे वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे इसकी चपेट में आ गए.

अनुमति की सीमा से कितने गुने ज्यादा लोग थे

हाथरस बाबा की सत्संग में प्रशासन की ओर से कुल 80 हजार लोगों की इजाजत दी गई थी. लेकिन सभा स्थल पर 2.5 लाख लोग पहुंच गए थे. प्रशासन की ओर से भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे.जिसके कारण बेकाबू हुई भीड़ के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 8

अब तक की कार्रवाई

हाथरस हादसे के बाद से प्रशासन की ओर से सबसे पहले इस हादसे के लिए जांच टीम बनाई गई. हाथरस भगदड़ स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्य सचिव ने शासन के निर्देश को अवगत कराया है. मामले में एफआईआर करवाई जा रही है. सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. मामले की मंडलायुक्त और एडीजी जोन के द्वारा जांच कराई जा रही है. 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दी जाएगी. वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं सीएम योगी ने इस पूरी घटना की जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मांगी थी.

किन किन के खिलाफ केस दर्ज हुए

सत्संग हादसे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश समेत अन्य आयोजकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. कोतवाली सिकंदराराऊ के एसएचओ आशीष कुमार के मुताबिक इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126 (2), 223, 238 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.

कितने केस दर्ज हुए

हाथरस हादसे कांड में अब तक केवल एक ही एफआईआर दर्ज हुई है. वो भी बाबा के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. बाबा के मुख्य सेवादार देवप्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. वहीं सेवादार को ही इस हादसे का मुख्य आरोपी बनाया गया है.

कब मची भगदड़

बाबा की गाड़ियों का काफिला निकलते ही भक्त दो दिशा से जीटी रोड नेशनल हाईवे की तरफ लोग भागे. पहले दिशा लगभग 10 फुट चौड़ी, 300 मीटर खड़ंजे की अस्थाई सड़क थी, जो बाबा की गाड़ियों के लिए ही बनाई गई थी. दूसरी दिशा से पंडाल का मुख्य द्वार जहां से हज़ारों की संख्या में भक्त हाईवे पहुंचकर बाबा के दर्शन की कोशिश कर रहे थे.बाबा का काफिला आगे निकलते ही लाखों की भीड़ तेजी से नेशनल हाईवे पर पहुंची. लेकिन वहां पहले से मौजूद महिलाओं और बच्चों को सबसे पहले भगदड़ का शिकार होना पड़ा.जीटी रोड की उत्तरी दिशा में मौजूद खेतों में गिरकर, खास तौर पर खेत के पास बनी छोटी नाली में एक के ऊपर एक गिरने से अधिकांश लोगों की मौत हुई.

Hathras भगदड़: दर्दनाक हादसे की जानिए पूरी दास्तां, लाशों की पहचान का काम जारी, ये भी जानें-कितने लोगों पर दर्ज हुई FIR Hathras भगदड़ 9

बाबा कहां भागा

पुलिस को खबर थी कि भोले बाबा नारायण साकार विश्व बाबा हरि की मैनपुरी जिले के बिछवा इलाके में स्थित राम कुटी आश्रम में छिपा है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाई. पुलिस की टीम ने बाबा को पकड़ने के लिए राम कुटी आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया है. यहां कई थानों की टीम मौजूद थी. लेकिन बाबा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

इंतजाम कैसे थे

बाबा के सत्संग के लिए आयोजकों ने 80 हजार लोगों की अनुमति मांगी थी. लेकिन सत्संग के दौरान ढ़ाई लाख के करीब श्रद्धालु पहुंच गए. मगर इसके अनुकूल सुरक्षा और व्यवस्था नहीं की गई थी. बाबा के आयोजकों के साथ-साथ प्रशासन ने भी इस पर लापरवाही बरती. जिसके कारण यह हादसा हुआ.

मुआवजा की घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसके अलावा सभी घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

कितने घायल हैं

हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद वहां 121 लोगों की मौत हो गई है. वहीं सैकड़ों घायलों का इलाज जारी है. अभी तक कितने लोग घायल है. इसकी अभी तक कोई भी डेडलाइन जारी नहीं की गई है.

इन अस्पतालों में इलाज चल रहा है

हाथरस में हुए हादसे के बाद मृतकों/घायलों को एटा अस्पताल ले जाया गया था.सिकंदराराऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में भी घायलों को भर्ती कराया गया.इसके साथ ही अलीगढ़ और उसके नजदीक जिलों के अस्पतालों में घायलों को भेजा गया.

Delhi CM अरविंद केजरीवाल : राहत नहीं, 12 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi CM
सोर्स फोटो : एबीपी न्यूज

Delhi CM अरविंद केजरीवाल को अभी राहत नहीं मिली है. अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार (3 जुलाई, 2024) को न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया. अब देखना है कि 12 जुलाई को भी राहत मिलती है या नहीं.

Patna
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
33 %
4.1kmh
1 %
Sat
26 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें