11.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 404

Bihar Politics: नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार हमला, कहा-‘इस बार जनता कुर्सी से ऐसा उतारेगी…’,

Bihar Politics

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने सीधे तौर पर यह कह दिया कि इस बार नीतीश बाबू जो बात करना है कर लीजिए. विधानसभा के बाद जनता ऐसे कुर्सी से उतारेगी कि कुछ बात करने लायक नहीं रहेंगे.

Bihar Politics: नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार हमला, कहा-'इस बार जनता कुर्सी से ऐसा उतारेगी…', प्रशांत किशोर 2 Hc24 News
Prashant Kishor

Prashant Kishore : जेडीयू कार्यकारणी की बैठक के बीच जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए बोला है कि बिहार की जनता इस बार कुर्सी से उन्हें ऐसा उतारेगी की कुछ बात करने लायक नहीं रहेंगे. सही नियत से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता.

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का हमला 

Prashant Kishore ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर बीजेपी को बड़ा बहुमत आ जाता तो एक बार में नीतीश कुमार की कहानी बीजेपी खत्म कर देती और अपने लोग को कुर्सी पर बैठा सकती थी. Bihar की जनता को लगता कि बीजेपी का नया मुख्यमंत्री बना है तो क्यों न इनको मौका दिया जाये. 

वहीं जेडीयू के नेताओं का कहना है कि 2024 के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है. जिनको लगता था कि नीतीश कुमार अब खत्म हो गए हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार ने दिखा दिया कि नीतीश कुमार की प्रासंगिकता आज भी वैसी ही है.

प्रशांत ने आगे कहा कि नियति देखिए और पदयात्रा जो शुद्धता से की जा रही है उसकी ताकत देखिए. ऊपर वालों ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे. बिहार की जनता भी चाहती है कि 2025 के बाद नीतीश कुमार नहीं चाहिए.

प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पार्टी बनाएगें

बता दें कि प्रशांत किशोर कई बार कह चुके हैं नीतीश कुमार को 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता नकार देगी, क्योंकि अब प्रशांत किशोर को भी बिहार में अपनी राजनीति करनी है. प्रशांत 2025 से पहले अपनी पार्टी जनसुराज का ऐलान करने वाले हैं. उन्होंने आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी से अलग एक नयी पार्टी और नए विजन के साथ लोगों के सामने ऑपशन रखा है. 

T20 World Cup IND vs SA: टीम इंडिया 17 साल बाद जीता वर्ल्ड कप पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

T20 World Cup IND vs SA

T20 World Cup 2024: भारत ने डेथ ओ वर में अपना शानदार बॉलिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका पर सात रनों से जीत दर्ज की. India ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया.

T20 World Cup IND vs SA: टीम इंडिया 17 साल बाद जीता वर्ल्ड कप पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा t 20 world cup Hc24 News

T20 World Cup 2024: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. भारत ने सांसें रोक देने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. डेथ ओवरों में दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज से वापस भेज दिया. भारत की इस जीत पर देश के कई नेताओं ने बधाई दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कहा, “इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं. खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन देश के गांव, गली महल्लों में आपने सबका दिल जीत लिया है.”

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. कांग्रेस ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्डकप जीत लिया है. पूरे देश को टीम इंडिया पर नाज़ है. हर खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट कर कहा, “रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता. मैच में विराट कोहली, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह चमके. इस अविश्वसनीय जीत पर हर भारतीय को गर्व है. आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें संजोया जाएगा. हम भविष्य के मैचों में आपका समर्थन और उत्साहवर्धन जारी रखने के लिए तत्पर हैं.”

विराट कोहली प्लेयर ऑफ दी मैच

विराट कोहली को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया. विराट ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए.

2007 में धोनी ने दिलाया था भारत को ट्रॉफी

भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी.

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पांड्या ने चटकाए. उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए्, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने एक विकेट लिए.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा रन बनाया

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा रन बनाया. उन्होंने 27 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 52 रन बनाए. डीकॉक ने 31 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली. स्टब्स ने 21 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली.

जानिए..कैसे मुश्किल में फंस कई थी टीम इंडिया

रोहित शर्मा की ही तरह शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के आउट होने से भारत को हरारा झटका लगा. उन्हें कैगिसो रबाडा ने फाइन लेग पर कैच आउट कराया. भारत ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिये. छह ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था. दूसरे छोर से विकेटों का पतन देख रहे कोहली ने बीच के ओवरों में संभलकर खेला. उन्होंने पहले ही ओवर में हालांकि मार्को जेनसन को तीन चौके लगाये थे. कोहली ने अपनी पारी का पहला छक्का रबाडा को 18वें ओवर में लगाया. दूसरे छोर से अक्षर ने अपने टी20 कैरियर की सबसे उपयोगी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों को अच्छे स्ट्रोक्स लगाये. उन्होंने एडेन माक्ररम, महाराज और तबरेज शम्सी को एक एक छक्का लगाया. इसके अलावा रबाडा को भी गगनभेदी छक्का जड़ा. भारत ने सातवें से 15वें ओवर के बीच में 72 रन बनाये और अक्षर का विकेट गंवाया. रबाडा की उछलती गेंद पर कोहली एक रन लेना चाहते थे लेकिन गेंद विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक के पास गई और दूसरे छोर से अक्षर काफी आगे आ चुके थे. डिकॉक ने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की. शिवम दुबे ने 17 गेंद में 27 रन बनाये. कोहली ने आखिरी पांच ओवर में दो छक्के जड़े. भारत ने आखिरी पांच ओवर में 58 रन बनाये और तीन विकेट गंवाये.

Bihar News : संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही जदयू से BJP की बढ़ी टेंशन, जानिए..किस तरह की रख दी है मांग

Bihar Special state

Bihar Special Status: केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग लंबे समय से की जा रही है.RJD भी पहले JDU से गुजारिश कर चुकी है कि उसे केंद्र सरकार से बिहार को उसका हक मिलना चाहिए.

Bihar News : संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही जदयू से BJP की बढ़ी टेंशन, जानिए..किस तरह की रख दी है मांग जदयू कार्यकारिणी बैठक 1

Bihar Special Status : JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई है. संजय झा पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष हैं. बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेकर पहुंचे. बैठक में पार्टी को अपना पहला कार्यकारी अध्यक्ष मिला है, वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही BJP की टेंशन भी बढ़ा दी है.

जेडीयू की बैठक में इस बात को माना गया कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिए जाने का इंतजार काफी लंबे समय से है. बिहार के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल कैटेगरी स्टेटस (विशेष राज्य) देने या स्पेशल पैकेज की मांग कर एक प्रस्ताव भी पारित हुआ. राज्य के आर्थिक विकास के लिए इस पर फैसला करना बेहद जरूरी हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट में देंगे बिहार आरक्षण कानून को चुनौती

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार आरक्षण कानून पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने के लिए लड़तेरहेंगे. केसी त्यागी ने कहा, “उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने ऐलान किया है कि अब वह हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे.

लड़ते रहेंगे बिहार के विशेष दर्जे के लिए

जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने कहा, “राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. हम विशेष दर्जा और आर्थिक पैकेज के लिए लड़तेरहेंगे.” जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में अभी बहुत समय है. बैठक में नीट को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है. संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वह पार्टी को मजबूत करेंगे. पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जाएगा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तय हुआ कि 2025 का चुनाव नीतीश की अगुवाई में लड़ाजाएगा.

Fake letter viral : RJD महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के इस्तीफा देने का फर्जी लेटर वायरल, जानिए… क्या रहा रिएक्शन

Bhagalpur News

बिहार के भागलपुर में RJD महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के इस्तीफा देने का Fake letter viral तेजी से फैल रहा है. यह बात जब उन तक पहुंची तो वह अचंभित हो गयी. लेटर वायरल करने वालों के लिए उनका कुछ अलग ही रिएक्शन है.

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल जब यह पता चली कि उनके इस्तीफा देने का लेटर वायरल हो रहा है, तो थोड़ी देर के लिए सोच में पड़गयी. उन्होंने लेटर को पड़ी. जो महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष को लिखी गयी है. यह भी लिखा है कि दल की समस्याओं के कारण मैं भागलपुर जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाने में असमर्थ हूं. इसलिए बगैर किसी के दबाव में प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे रही हूं. मेरे साथ जो चार हजार महिलाएं हैं वह भी इस्तीफा दे रही हैं.RJD की सीमा जायसवाल ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं दी है. वह तो हस्ताक्षर अंग्रेजी में करती है. लेकिन, लेटर पर हिंदी में हस्ताक्षर है. यह विरोधी की साजिश है. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है.

Fake letter viral : RJD महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के इस्तीफा देने का फर्जी लेटर वायरल, जानिए... क्या रहा रिएक्शन वायरल लेटर

Smart Meter System Shutdown : बिहार के भागलपुर में 01 जुलाई से काम नहीं करेगा स्मार्ट मीटर, ये करें तो नहीं कटेगी बिजली

Smart Meter System Shutdown

SmartMeterSystemShutdown : स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की है. विभाग का कहना है कि एक जुलाई से स्मार्ट मीटर काम नहीं करेगा. यह पूरी तरह से ठप रहेगा.

SystemShutdown : बिहार के भागलपुर सहित दूसरे जिले में भी स्मार्ट मीटर का सिस्टम 01 जुलाई से चार जुलाई तक काम नहीं करेगा. सिस्टम शटडाउन रहेगा बिजली चालू रहेगी. लेकिन, जिन लोगों के घरों की बिजली कट गयी है वह 30 जून तक रिचार्ज करा लें, नहीं तो एक से चार जुलाई तक रिचार्ज नहीं होगा. यह कहना है तिलकामांझी सब डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता प्रणव मिश्रा का. वह बताते हैं कि जिन लोगों ने रिचार्ज नहीं कराया है और कनेक्शन कट गया है, वह 30 जून तक रिचार्ज करा लें. अन्यथा, रिचार्ज नहीं होगा और कोई अपडेट भी नहीं मिलेगा.

एक जुलाई के बाद अगर कोई रिचार्ज करता भी तो वह मोबाइल एप्लिकेशन से करें. इसका अपडेट चार जुलाई के बाद ही मिलेगा. नेटवर्क से संबंधित कुछ कामों के कारण यह शटडाउन रहेगा.

Smart Meter System Shutdown : बिहार के भागलपुर में 01 जुलाई से काम नहीं करेगा स्मार्ट मीटर, ये करें तो नहीं कटेगी बिजली hsllocities24 स्मार्ट मीटर 2
Smart Meter

बिलिंग और कलेक्शन रहेगा बंद

SmartMeterSystemShutdown रहने से इसका न तो बिलिंग होगा और न कलेक्शन. इस अवधि के दौरान कोई भी ऑनलाइन भुगतान, बिलिंग गतिविधियां बंद रहेंगी. कोई भी रिचार्ज ट्रांसफर, स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट के लिए ऑन डिमांड अनुरोध या कोई अन्य स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट वर्क (जीनस और इंटेलिस्मार्ट एजेंसी ) पूरी तरह से बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी की ओर से पूरे क्षेत्र के लिए 01 जुलाई से 04 जुलाई तक डिस्कनेक्शन को रोकने का सुझाव दिया गया है.

Breaking News : NEET मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर स्थगित

hemant soren

BreakingNewsLiveUpdates:HelloCities24 पर देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए. देश भर की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.


विदेश सचिव विक्रम मिस्री को बनाया गया

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को बनाया गया विदेश सचिव. मिस्री जुलाई से 15 संभालेंगे पद.


बर्गर किंग हत्याकांड मामले में पुलिस रिमांड

दिल्ली पुलिस ने बर्गर किंग हत्याकांड मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी विजेंदर उर्फ ​​गोगी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. करीब एक सप्ताह पहले राजौरी गार्डन शूटआउट मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पहली गिरफ्तारी की है.


सरकार पक्ष रखने को सदन में तैयार :धमेंद्र प्रधान

NEET मुद्दे पर संसद में विपक्षी सांसदों के विरोध पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सदन में सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन सब कुछ परंपरा और मर्यादा के तहत होना चाहिए. यानी, सरकार अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है, फिर क्या क्या भ्रम है?. हम सख्त से सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं और सभी को सीबीआई पकड़ने जा रही है,


नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग की और हंगामा किया. इस कारण कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी.


पेपर लीक मामले पर लोकसभा में कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने NEET-UG और UGCNET सहित परीक्षाओं के संचालन में पेपर लीक के मामलों और NTA की विफलता पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया गया है.


कर्नाटक के हावेरी जिले में ट्रक से टकराई वैन, 13 की मौत

कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक वैन के एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गये.


अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप और राम मंदिर से आज रवाना होगा.


राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी NEET मुद्दे पर दिल्ली में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.


संसद में नीट का मुद्दा आज गूंजेगा

कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटलइन्क्लूसिवअलायंस’ (इंडिया) की अन्य पार्टियों ने आज संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है.


लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कर सकते हैं. धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी दो जुलाई को जवाब दे सकते हैं.

Hemant Soren को जमानत मिलने से पहले ईडी की ये रही दलील, जानिए… किस आधार पर मिली जमानत

Hemant Soren

Hemant Soren Bail Judgement : हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में शुक्रवार (28 जून) को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. वह रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से भी बाहर आ गये हैं. उन्होंने मीडिया को संबोधित किया है.

Jharkhand News : HemantSoren : BailJudgement : HemantSoren रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर आ गये. उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि कोर्ट ने जो बातें कहीं हैं, उसकी आपलोग समीक्षा करें और उसके बारे में जनता को बताएं.

हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड हाईकोर्ट का फैसला पूरे देश के लिए संदेश है

HemantSoren ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट का यह फैसला एक संदेश है. पूरे देश के लिए यह संदेश है. सबके जेहन में सवाल उठता है कि आखिर क्या है इस जजमेंट में. झारखंड हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए अपने फैसले में क्या-क्या टिप्पणी की है. आइए जानें जजमेंट की खास बातें.

53वें पेज पर जज ने कही ये बात

जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने अपने 55 पेज के फैसले में 53 नंबर पेज पर लिखा है कि किसी भी रजिस्टर/रेवेन्यू रिकॉर्ड में इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि हेमंत सोरेन ने इस जमीन को खरीदा है या उस पर किसी तरह से कब्जा किया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि पीएमएलए एक्ट 2002 की धारा 50 के तहत कुछ लोगों ने बयान दर्ज कराए हैं. इन लोगों ने कहा है कि वर्ष 2010 में हेमंत सोरेन ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया.

संभावनाओं पर आधारित मामला, भूमिका के पक्के सबूत नहीं

जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने अपने 55 पेज के फैसले में कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय का पूरा मामला संभावनाओं पर आधारित है. इस केस में इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है कि 8.86 एकड़ जमीन के कब्जे में याचिकाकर्ता (HemantSoren) की कोई सीधी भूमिका है. यह भी साबित नहीं होता कि इसकी आड़ में याचिकाकर्ता ने कोई ‘अपराध’ किया है.

जमीन से बेदखल हुए लोगों ने नहीं की शिकायत

कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिन लोगों ने ईडी के समक्ष बयान दिया कि याचिकाकर्ता ने उनकी जमीन पर दखल कर लिया है, उन्होंने इसके खिलाफ कहीं शिकायत तक नहीं की है. कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता जब सत्ता से बाहर था, तब अपनी जमीन से बेदखल किए गए ये लोग संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा सकते थे और न्याय मांग सकते थे.

प्रवर्तन निदेशालय के दावे को माना अस्पष्ट

कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के उस दावे को भी अस्पष्ट माना है, जिसमें ईडी ने कहा है कि उसने समय पर कार्रवाई की, जिसकी वजह से रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करके जमीन को बिकने से बचाया जा सका. इसलिए कोर्ट के पास इस बात के पर्याप्त कारण हैं कि याचिकाकर्ता को इस मामले में निर्दोष मानते हुए उसे जमानत दे दी जाये.

50-50 हजार के 2 निजी मुचलके पर हेमंत सोरेन को दी जमानत

हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि वह (हेमंत सोरेन) बेल पर रहने के दौरान कुछ गलत नहीं करेंगे. कोर्ट ने इस मामले में रंजीतसिंहब्रह्मजीतसिंह शर्मा बनाम महाराष्ट्र सरकार एवं अन्य का उदाहरण दिया. कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए के 2 निजी मुचलके पर हेमंत सोरेन को जमानत दे दी. बेल बांड भरे जाने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए.

Yogini Ekadashi : योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु का शयनकाल आरंभ होने से ठीक पहले की एकादशी होती है, जानें कथा और व्रत विधि

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी, जो आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़ती है और यह एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु का शयनकाल आरंभ होने से ठीक पहले की एकादशी होती है. इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई को रखा जायेगा.

YoginiEkadashi 2024: हिन्दू धर्म में यह अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. 2 जुलाई 2024 को मनाई जाने वाली यह एकादशी, भगवान विष्णु की आराधना एवं आत्म-शोध का पावन अवसर प्रदान करती है.

YoginiEkadashi 2024: शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि

प्रारंभ तिथि व समय : 01 जुलाई 2024, शाम 06:30 बजे

समाप्ति: 02 जुलाई 2024, शाम 04:59 बजे

ShaniVakri : इन 4 राशियों पर पड़ सकता है भारी, ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव

पारण :

द्वादशी तिथि व समय: 02 जुलाई 2024, सुबह 07:11 बजे से 09:24 बजे तक

अन्य समय: 03 जुलाई 2024, सूर्योदय के बाद

विशेष योग :

अमृत योग व समय : 02 जुलाई 2024, सुबह 06:30 बजे से शाम 04:59 बजे तक

पौराणिक कथा :

भगवान विष्णु जब क्षीरसागर में शेषनाग पर शयन कर रहे थे, तब उनकी नाभि कमल से देवी लक्ष्मी प्रकट हुईं. देवी लक्ष्मी के दर्शन के बाद भगवान विष्णु ने आनंदित होकर वरदान दिया कि जो भक्त आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखकर उनकी पूजा करेगा, उसे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. इस व्रत से जुड़ी यह पौराणिक कथा है.

महत्व

पाप नाश:YoginiEkadashi के व्रत से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पुण्य लाभ: इस व्रत को करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का पुण्य प्राप्त होता है.

मनोकामना पूर्ति: भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आध्यात्मिक उन्नति: यह व्रत आध्यात्मिक उन्नति का द्वार खोलताहै.

व्रत विधि

दशमी तिथि: दशमी तिथि से ही हल्का भोजन ग्रहण करें.

एकादशी:

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.

भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर षोडशोपचार विधि से पूजन करें.

फलाहार ग्रहण करें (लवण, अन्न, तुलसी, मसाले वर्जित).

रात्रि में भजन-कीर्तन करें और जागरण करें.

द्वादशी

सूर्योदय के बाद पारण करें.

Smart City work review : मेयर ने गिनायी खामियां, प्रधान सचिव नाराज, कहा- नगर आयुक्त गंभीरता से काम करें

Smart City work review बिहार के स्मार्ट सिटी के कामकाजों की ऑनलाइन समीक्षा में भागलपुर से मेयर डा बसुंधरा लाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत बनी सड़काें पर ताे जलजमाव नहीं हाेना चाहिए लेकिन, यहां सड़कें एक तरफ बन रही, दूसरी ओर काटी जा रही. नालाें से पानी की निकासी तक सही से नहीं हाे रही है. यह सड़काें पर जमा हाे रहा. उन्होंने और भी कई खामियाें काे उजागर कर जांच करवाने की मांग की. प्रधान सचिव ने Bhagalpur Smart City के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और नगर आयुक्त काे गंभीरता से काम कराने का निर्देश दिया.

Smart City work review : मेयर ने गिनायी खामियां, प्रधान सचिव नाराज, कहा- नगर आयुक्त गंभीरता से काम करें 1 7

Smart City work review : UDHD के प्रधान सचिव ने स्मार्ट सिटी के कामकाजों की ऑनलाइन समीक्षा की. इसमें मेयर और डीएम ने खामियां गिनायी. प्रधान सचिव नाराज होकर कहा- नगर आयुक्त गंभीरता से काम करें. मेयर ने शहर में स्मार्ट सिटी याेजना से हुए कामकाज पर आपत्ति जतायी. प्रधान सचिव ने कहा कि किसी भी सड़क काे केबल बिछाने या अन्य कार्य करने से पहले एनओसी दें, तो उसकी निगरानी भी करें, ताकि सड़काें काे क्षतिग्रस्त करने के बाद दाेबारा उसी लेबल में लाया जा सके.

मेयर ने प्रधान सचिव से कहा कि भैरवा तालाब के साैंदर्यीकरण से लाेगाें काे सुविधा की बात ताे दूर पहले काॅलेज के छात्राें काे जलजमाव से परेशानी हाे रही है और इसको दूर करने का कोई कारगर उपाय नहीं है. शहर में पेवर्सब्लाॅकउखड़ रहे हैं. प्रधान सचिव ने इसका भी निदान निकालने का निर्देश नगर आयुक्त काे दिया.

DM को टाउन हॉल के शुल्क में संशोधन करने काे मिला निर्देश

प्रधान सचिव से मेयर ने यह भी कह दी कि टाउन हाॅल का शुल्क इतना अधिक है कि यहां भागलपुर महाेत्सव तक नहीं हाे सका. यह सुनकर प्रधान सचिव भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने डीएम काे अपने स्तर से शुल्क में संशाेधन करने का निर्देश दिया. डीएम ने भी कहा कि जिन वार्डाें में सड़कें बनी, उसकी गलियाें काे इससे नहीं जाेड़ा है. सैंडिस कंपाउंड में स्वीमिंग पुल का भी स्लाेप गलत था, जिसके चलते एक छात्र की माैत हुई थी. इसमें सुधार की जरुरत है.क्रिकेटराें के और भी सुविधा बहाल करने की जरुरत डीएम ने बतायी.

मेयर ये बात सुनकर रह गयी आश्चर्यचकित

मेयर ने जब ई-टाॅयलेट का मुद्दा उठायी, तो इस पर प्रधान सचिव ने कहा कि यह ताे आपको हैंडओवर हाे चुका है. मेयर आश्चर्यचकित हो गयी और कही कि यह ताे हमें पता भी नहीं है. जब यह डब्बा खराब हाेनेवाला है ताे निगम काे हैंडओवर स्मार्ट सिटी ने कर दिया है. इसका टेंडर करके रखरखाव की जिम्मेदारी तय की जायेगी.

स्मार्ट सिटी का 30 जून काे खत्म हाे रहा कार्यकाल

स्मार्ट सिटी याेजना से शहर में अंडरग्राउंड बिजली के केबल की वायरिंग की बात कही गयी थी लेकिन, हर जगह खुले में केबल है. प्रधान सचिव ने कहा कि अब ताे 30 जून काे कार्यकाल खत्म हाे रहा है. अगली बार इससे संबंधित काेई याेजनाआयेगी ताे उसमें इस प्रस्ताव काे शामिल किया जायेगा.

मेयर ने दी सुझाव- रेलवे की तरह डिस्पले स्क्रीन पर दिखे बसों का टाइमिंग

सिटी में बस स्टैंड काे लेकर मेयर ने सुझाव दी. कही कि ऐसी व्यवस्था हाे कि रेलवे स्टेशन की तर्ज पर काैन बस कब आयेगी और कहां से खुलेगी, यह स्क्रीन पर दिखता रहे. ऐसी व्यवस्था जनोपयोगी साबित होगी. रिक्शाडीह का बस स्टैंड छाेटा है, वहां इतनी सुविधा नहीं हाे सकती है. एयरपाेर्ट नयी जगह बनाने पर भी मेयर ने अपना सुझाव दी और कहा कि पुराने एयरपाेर्ट पर टाउनशिप बनाने का कार्य हाे. आखिर में मेयर ने कहा कि मैं जिस बिल्डिंग में बैठती हूं, वह कब गिर जाये पता नहीं. इसका डीपीआर जनवरी में जिस इंजीनियर ने बनाया, उस आधार पर काेई एजेंसी काम करने काे तैयार नहीं हुई. अब दाेबारा डीपीआर बनवाने की बात प्रधान सचिव ने कही. मेयर ने यह भी कहा कि एक बार भागलपुर आकर स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं की जांच अपने स्तर से करें, हर जगह खामियां हैं.

Holding Tax forgery : होल्डिंग टैक्स की राशि गबन करने वाले टैक्स कलेक्टर ने सिटी के प्रसिद्ध डॉक्टर से किया फर्जीवाड़ा

Holding Tax forgery : बिहार के भागलपुर में होल्डिंग टैक्स की राशि गबन करने वाले नगर निगम के Tax Collector अशोक मंडल का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है. शहर के एक नर्सिंग होम की प्रसिद्ध डॉक्टर ने आरापे लगायी है कि 23 हजार रुपये लेकर गया है तो रसीद देना दूर, लौटकर एक बार भेंट करने तक नहीं आया है. राशि होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के नाम से लिया था. डॉक्टर को अब वह दर्शन नहीं दे रहा है. डॉक्टर भी इस कोशिश में है कि उनसे किसी तरह मुलाकात हो जाये. लेकिन, उनका फोन स्विच ऑफ के साथ पहुंच से बाहर बता रहा है.

Holding Tax forgery : डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत मेयर डॉ बसुंधरा लाल से की है. नर्सिंग होम की ओर से मेयर को दिये पत्र में उन्होंने कहा है कि करीब एक महीने पहले टैक्स अशोक कुमार मंडल ने उनसे वार्षिक होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के लिए 23 हजार रुपये लिये. कुछ दिन बाद उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन तब से उनका फोन स्विच ऑफ के साथ पहुंच से बाहर बता रहा है.

Holding Tax forgery : होल्डिंग टैक्स की राशि गबन करने वाले टैक्स कलेक्टर ने सिटी के प्रसिद्ध डॉक्टर से किया फर्जीवाड़ा 2 6

मानसिक परेशानी झेल रही डॉक्टर, कार्रवाई करने की मांग की

डॉक्टर का कहना है कि उनको काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है. मेयर से आग्रह की है कि तत्काल अशोक कुमार मंडल की तलाश की जाये. साथ ही इस बात को सुनिश्चित किया जाये कि इस तरह से शहर का कोई और नागरिक फर्जीवाड़ा का शिकार न हो. उसके खिलाफ जितनी जल्द कार्रवाई होती है यह सही होगा.

अशोक मंडल पर 31.71 लाख घोटाले की चल रही जांच

होल्डिंग टैक्स कलेक्टर अशोक मंडल पर होल्डिंग टैक्स का करीब 31.71 लाख रुपये घोटाले करने की जांच चल रही है. अब दूसरी जांच फर्जीवाड़ की चलेगी. जबकि, वेतन पर रोक लगी है. नगर निगम ने घोटाला करने वाले दो तहसीलदारों अशोक मंडल साथ गोपाल दत्त ठाकुर के वेतन पर भी रोक लगायी है. घोटाले की रकम जाम करने का निर्देश है. कुछ महीने पहले टैक्स कलेक्टर अशोक मंडल पर 31 लाख 71 हजार 09 रुपये, गोपाल दत्त ठाकुर ने 08 लाख 82 हजार 65 रुपये की राशि गबन करने का मामला उजागर हुआ था. इसमें उन्होंने कुछ राशि जमा भी किया है. बाकी रकम जमा करने के लिए कई बार उन्हें नगर निगम से रिमाइंडर भी भेजा है.

Patna
mist
15 ° C
15 °
15 °
82 %
1.5kmh
0 %
Sat
26 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें