11.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 405

Bihar Agricultural University: BAU के हौसले से 4 राज्यों के स्टार्ट अप भर रहे उड़ान, उद्यम-उपक्रम को वरदान

Bihar Agricultural University Bihar के Bhagalpur में बिहार कृषि विश्वविद्यालय किसानों की आर्थिक स्थिति बढ़ाने को लेकर काम करता रहा है. यह सबौर में है. संस्थान ने नवाचारों को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है. विश्वविद्यालय नये स्टार्टअप का मार्गदर्शन कर उन्हें एक उद्योग के रूप में स्थापित होने में सहायता प्रदान करेगा. विद्यार्थियों के लिए इससे जुड़ी स्कीम भी लांच की गई है.

1. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर बना प्रामिनेंट एग्रीकल्चर इनक्यूबेशन सेंटर
2. दिन-रात तराशे जा रहे बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के स्टार्टअप
3. केंद्र व राज्य दोनों के सहयोग से चलता है सेंटर, चार राज्यों के स्टार्टअप का बन रहा हब
4. रोटी, कपड़ा, मकान, ऊर्जा और पशु चारा के विजन पर काम कर रहा इनक्यूबेशन सेंटर
5. 97 स्टार्टअप में 51 को मिला 6.3 करोड़ का अनुदान, 15 हजार से ज्यादा किसान लाभान्वित

Sabaur कृषि विश्वविद्यालय किसानों के लिए सबल बना रहा है. नवाचारों के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं. उद्यम-उपक्रम के लिए वरदान बनते हुए यह अब चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के स्टार्टअप को तराश कर उन्हें छोटे-बड़े उद्योग का रूप देगा. केंद्र सरकार ने बीएयू में कार्य कर रहे सब एग्रीस को पूर्वी जोन का प्रामिनेंट एग्रीकल्चर इनक्यूबेशन सेंटर बनाने की स्वीकृति दी है.

अंतरराष्ट्रीय फलक पर इसकी खास पहचान होगी

आने वाले समय में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर इसकी खास पहचान होगी. उद्यम सोच के विद्यार्थियों के लिए एक नयी स्कीम लांच की है. इसके तहत जिन छात्र-छात्राओं में स्टार्टअप की सोच उभरी है, उनके स्टार्टअप को इनक्यूबेट कर चार लाख का शुरुआती अनुदान दिया जायेगा. इससे पहले यहां ट्रेंड नवाचारों को 5 से 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देकर नए-नए उद्यम स्थापित किए जा रहे हैं.

Bihar Agricultural University: BAU के हौसले से 4 राज्यों के स्टार्ट अप भर रहे उड़ान, उद्यम-उपक्रम को वरदान bau 1
बीएयू के कुलपति डॉ. दुनियाराम सिंह को मोमेंटो देते अनुसंधान निदेशक डॉ. एके सिंह. (Source Image: Jagran)

Bihar Government भी दे रही 10 लाख का Interestfreeloan

पीआरओ डा. राजेश कुमार के अनुसार Interestfreeloan से 4 अक्टूबर 2023 को बीएयू का एक एमओयू हुआ है. जिसमें बिहार में रहने वालों के लिए एग्रीकल्चर के अतिरिक्त विभिन्न कार्य क्षेत्र में स्टार्टअप को ट्रेंड किया जाएगा. बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक स्टार्टअप को 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है. इसके लिए 3.4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

खास फोकस पूर्वी जोन पर

केंद्र की योजना के तहत यहां अब चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऐसे व्यक्ति या संगठन जिनके पास नवाचार का गुणवत्तापूर्ण स्टार्टअप हो उनका चयन किया जायेगा. इसके बाद बेहतर प्रशिक्षण देकर उनमें उद्यमी बनने का सर्वांगीण गुण विकसित किया जाएगा. साथ ही उनके स्टार्टअप में विशेषज्ञों की राय को समाहित कर छोटे-बड़े उद्योग का रूप दिया जायेगा.

देश-राज्य की समृद्धि में योगदान दे रहा

यहां के केंद्र में अलग-अलग कार्य क्षेत्र में अब तक 97 स्टार्टअप इनक्यूबेट (ट्रेंड) किए गये हैं. इनमें 51 स्टार्टअप को आर्थिक सहयोग के तौर पर 6.3 करोड़ का अनुदान मिला है. जिससे इनका उद्यम रफ्तार पकड़ चुका है. सभी 51 स्टार्टअप ने इस जोन में तकरीबन 15 हजार से ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया है.

पांच विजन पर काम करता है इनक्यूबेशन सेंटर

संस्थान के अनुसंधान निदेशक डा. अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का इनक्यूबेशन सेंटर बनाने की पहल आरंभ कर दी गई है. कई संस्थाओं से एमओयू पाइप लाइन में है. नयी टेक्नोलाॅजिकल सपोर्ट के प्रयास भी किए जा रहे हैं. सब एग्रीस के प्रबंधक अशोक जायसवाल के अनुसार इस केंद्र के पांच स्तंभ हैं, जो पांच एफ से जुड़ेहैं. फूड, कैटल फीड, फैब्रिक मतलब कपड़ा, फ्यूल मतलब ऊर्जा, फैकेड मतलब घर है. अबतक इसमें 34 स्टार्टअप इंडोर्स हुए हैं. केंद्र को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हाल ही में चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पटना के साथ भी एमओयू किया गया है. दोनों मिलकर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को एंपावर करने के प्रयास में लगे हैं.

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर… अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें

Bhagalpur News Today भागलपुर शहर की सूरत बदल गयी है. स्मार्ट सिटी में सुंदरीकरण हुआ है. कई डेवलनमेंट के कार्य हुए हैं. सिटी में जमीनी स्तर पर काम हुआ है, जानिए, नागरिक सुविधाओं के लिए किस तरह के डेवलपमेंट कार्य हुए हैं.

ये होंगे तो बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं

मिशन की बड़ी खासियत सहूलियत भरी जिंदगी है. सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे आम लोगों को आसानी से दैनिक जरूरतें पूरी करनी है. पानी व बिजली की सप्लाई बेहतर होने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था चकाचक होनी है. शहर में आने जाने के लिए परिवहन का अच्छे साधन, तकनीकी कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, सुरक्षा जैसी नागरिक सुविधायें वैश्विक मानकों की होनी है.

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 1 5
Integrated Control and Command Center

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें p3 2 2
Sandys Compound

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें p3 3 1
Sandys Compound

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 4 2
Sandys Compound

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 5 3
Town hall

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 6 4
Night Shelter

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 7 2
Cycling Track

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 8 3
Integrated Control and Command Center Building

Bhagalpur City changed look : भूल जाइए पुराना भागलपुर शहर... अब नये अंदाज में दिखने लगा सिटी, जानने के लिए ये देखें 9 2
Budhanath Chhath Ghat

ये भी पढ़ें : NEET PG 2024: आठ दिन के अंदर नीट पीजी की नयी तारीख जारी होगी, चेक करें लेटेस्ट अपडेट, इस वेबसाइट पर रखें नजर

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Politics of Bihar: Deputy CM का पत्रकार हत्याकांड पर आया बड़ा बयान, अपराधियों के कानों तक सुनाई पड़ेगी एनकाउंटर की गूंज

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Image Source: Mint)

PoliticsofBihar: पत्रकार शिवशंकर झा मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जिन्हें चाकू से गोद कर हत्या की गई है. इस पर विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान आया है. जानिए, उन्होंने इस पर किया कहा है.

Vijay Sinha’sreactiononjournalistmurdercase : मुजफ्फरपुर में मंगलवार (25 जून) की रात पत्रकार शिवशंकर झा की हत्या मामले में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (VijayKumarSinha) का बड़ा बयान आया है. विजय कुमार सिन्हा बीते बुधवार (26 जून) को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह मुजफ्फरपुर की धरती है, अपराधियों के कानों तक एनकाउंटर की गूंज सुनाई पड़ेगी. कोई भी अपराधी नहीं बचेगा. सरकार सजग है. बिहार में भी क्या यूपी मॉडल वाला राज चलेगा?

इस सवाल पर कि हत्या के बाद पीड़ित परिवार से कोई वरीय पदाधिकारी मिला तक नहीं है. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं पदाधिकारियों के साथ बैठने जा रहा हूं. किसी भी हाल में अपराधी और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कांड में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस

पुलिस शराब माफिया पर हत्या की आशंका जता रही है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार शिवशंकर झा की चाकू से गोद कर हत्या की गई थी. मंगलवार की रात घर से महज चंद कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.

परिजनों, पत्रकार संगठन और ग्रामीणों में आक्रोश

घटना को लेकर परिजनों, पत्रकार संगठन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. बुधवार को पत्रकार शिवशंकर झा के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद देर शाम दाह संस्कार किया गया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट 2 अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने कहा कि पुलिस की टीम लगायी गयी है.

Sam Pitroda फिर से बने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष, विवाद से रहा है नाता

Sam Pitroda: कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को एक बार फिर ‘ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ’ का प्रमुख नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति बुधवार को की है.

Sam Pitroda: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की.कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी है. लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को उन्होंने ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था.

विवादित बयान के बाद दिया था इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवाद टिप्पणी कर दी थी. कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं. इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

बीजेपी ने किया था बड़ा हमला

BJP ने पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि इससे विपक्षी दल की विभाजनकारी राजनीति बेनकाब हो गई है.

जानें, क्या था बयान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था, हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं. हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं. जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं. उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी भाई-बहन हैं. भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

विरासत टैक्स पर भी बयान देने से हुआ था भारी हंगामा

सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स को लेकर भी बयान दे दिया था, जिसे बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्दा बना लिया था. पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत टैक्स वाली व्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा था कि अमेरिका में विरासत कर लगता है. अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसमें से केवल 45 फीसदी उसके बच्चों को मिल सकता है. शेष 55 प्रतिशत संपत्ति सरकार के पास चली जाती है. उसके बाद उन्होंने इसे भारत से भी इसको जोड़ दिया था और कहा था कि भारत में ऐसा कानून नहीं है. अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता. लोगों को इस तरह के मुद्दों पर चर्चा करनी होगी. पित्रोदा के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी विरासत कर लगाने की योजना बना रही है. इसपर पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष भी किया था.

सोर्स प्रभात खबर

Opposition Leader: कांग्रेस की पहली जीत! 10 साल से खाली पड़े इस ओहदे पर अब बैठेंगे RAHUL GANDHI

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi, India's opposition leader, during a campaign rally in Delhi, India, on Saturday, May 18, 2024. India's election is past the halfway mark, with campaigning between the main political parties heating up just like the soaring temperatures across the country. Photographer: Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images

Leader Of Opposition: नरेंद्र मोदी सरकार साल 2014 में जब सत्ता में आई तभी से नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली पड़ी है. राहुल गांधी से पहले इस पद पर बैठने वाली कांग्रेस की आखिरी नेता सोनिया गांधी थीं.

Leader Of Opposition:बुधवार (26 जून) को लगातार दूसरी बार ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 10 साल बाद राहुल गांधी को नेता विपक्ष की मान्यता दी है. इससे पहले साल 2009 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं. कांग्रेस की तरफ से विपक्षी आखिरी नेता सोनिया गांधी थी जो 1999 से 2004 तक इस पद पर थीं. राजीव गांधी भी 18 दिसंबर 1989 से 24 दिसंबर 1990 तक विपक्ष के नेता रहे हैं.

9 जून, 2024 से प्रभावी रहेगा

राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष का दर्जा 9 जून, 2024 से प्रभावी रहेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मंगलवार (25 जून) को विपक्ष का नेता बनाया गया था. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनके नाम की घोषणा की थी.

यहां लिया गया फैसला

लोकसभा में विपक्ष का नेता के रूप में राहुल गांधी को नियुक्त करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नई दिल्ली स्थित आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में लिया गया था. राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं. वर्तमान में लोकसभा में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मंगलवार को संविधान की एक प्रति लेकर सांसद के रूप में शपथ ली थी.

पीएम ने लोकसभा अध्यक्ष को दी बधाई

बुधवार को राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेनरिजिजू उन्हें आसन तक लेकर गए थे. इसके बाद ओम बिरला को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं, यह इस सदन का सौभाग्य है.

विपक्ष को सदन के अंदर लोगों की आवाज उठाने का मौका मिले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे. विपक्ष सदन चलाने में पूरा सहयोग करेगा, लेकिन यह भी जरूरी है कि विपक्ष को सदन के अंदर लोगों की आवाज उठाने का मौका मिले.”

Lok Sabha Speaker Election : ओम बिरला चुने गए स्पीकर, PM मोदी बोले-यह अपने आप में रिकॉर्ड है

Lok Sabha Speaker Election Updates: लगातार दूसरी बार ओम बिरला लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. वे तीन बार के कोटा से सांसद हैं. बिरला ध्वनिमत से स्पीकर चुने गये.


Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को अखिलेश ने दी बधाई

ओम बिरला को स्पीकर बनने की बधाई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दी. आपके पास 5 साल का अनुभव रहा है. मैं आपको अपने सभी सांसदों की तरफ से बधाई देता हूं. लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में आप हर सदस्य को बराबरी का मौका और सम्मान देंगे. 


Lok Sabha Speaker Election Live: राहुल गांधी ने दी ओम बिरला को बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर बनने पर ओम बिरला को बधाई दी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, सरकार के पास नंबर हैं. लेकिन विपक्ष भी भारत की जनता की आवाज है. राहुल ने कहा, यह बहुत जरूरी है कि विपक्ष की आवाज को भी सदन में उठाने की अनुमति दी जाये.


Lok Sabha Speaker Election Live: पीएम मोदी ने कहा-नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सबको विश्वास है कि आने वाले 5 साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे. हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सदृश होता है. दूसरी बार स्पीकर का कार्यभार मिलना, नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं. बलराम जाखड़ जी को पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद स्पीकर का दायित्व फिर से मिला था. इनके बाद आप हैं जिसे ये अवसर मिला है.


Lok Sabha Speaker Election : पीएम मोदी-दूसरी बार स्पीकर बनने का रिकॉर्ड बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, ”मैं पूरे सदन को बधाई देता हूं. हम सभी का विश्वास है कि आने वाले पांच साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे.आपके चेहरे की मीठी मीठी मुस्कान सदन को भी खुश रखती है.” पीएम मोदी ने कहा, 18वीं लोकसभा में स्पीकर का पद दूसरी बार संभालना ये अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है. 


Lok Sabha Speaker Election : ओम बिरला चुने गए स्पीकर

ओम बिरला को लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है. पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था. इसका NDA के सांसदों ने ध्वनिमत से समर्थन किया. 


Lok Sabha Speaker Election : के सुरेश के नाम का प्रस्ताव विपक्षी सांसदों ने रखा

विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा. 


Lok Sabha Speaker Election : चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने समर्थन किया

पीएम मोदी के प्रस्ताव पर जदयू के ललन सिंह, अनुप्रिया पटेल, चिराग पासवान समेत एनडीए के सहयोगी दलों ने समर्थन किया. इसके अलावा बीजेपी के तमाम सांसदों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया.


Lok Sabha Speaker Election : पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा

पीएम मोदी ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. राजनाथ सिंह, जदयू के सांसद लल्लन सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया. 


Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा की शुरू हुई कार्यवाही

लोकसभा की कार्रवाई शुरू हो गई है. थोड़ी देर में लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा. पीएम मोदी स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. ओम बिरला के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने के सुरेश को उतारा है.

Lok Sabha Speaker Election: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह संसद पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, स्पीकर पद का चुनाव होगा. नतीजों का इंतजार कीजिए.

विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा. 


Lok Sabha Speaker Election : पीएम मोदी, राजनाथ सिंह संसद पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, स्पीकर पद का चुनाव होगा. नतीजों का इंतजार कीजिए.


Lok Sabha Speaker Election : घर से पूजा करके निकले ओम बिरला

एनडीए के स्पीकर पद के उम्मीदवार ओम बिरला अपने घर से पूजा करके लोकसभा के लिए रवाना हो गए. आज स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है. ओम बिरला का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार के सुरेश से है.

 


Lok Sabha Speaker Election : किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की चुनाव न लड़ने की अपील

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर चुनाव से पहले विपक्ष से बड़ी अपील की. उन्होंने कहा, हम कांग्रेस पार्टी से अपील करते हैं कि वे स्पीकर का चुनाव न लड़ें. हमारे पास संख्या है. स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए.


Lok Sabha Speaker Election: बीजेपी ने परंपरा को तोड़ा- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, स्पीकर का चुनाव हो रहा है, इसकी जिम्मेदार बीजेपी है. बीजेपी की सत्ता की चाहत, लोकतंत्र को बुलडोज करना. उसकी जो नीत और नियत है, उसकी वजह से चुनाव हो रहा है. नहीं तो परंपरा का पालन होता. स्पीकर का पद बीजेपी को ज्यादा और डिप्टी स्पीकर का पद जाता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पास. लेकिन बीजेपी लोकतंत्र में कहां विश्वास करती है. उसने इस परंपरा को तोड़ा. इसलिए हम इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं. हम इस तरह से उन्हें जीतकर नहीं जाने देंगे. 


Lok Sabha Speaker Election : नंबर कोई मुद्दा नहीं- के सुरेश

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए INDIA गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने वोटिंग से पहले कहा, ”नंबर कोई मुद्दा नहीं है बल्कि एकमात्र मुद्दा परंपरा है. सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने परंपरा को तोड़ा है. इसलिए हम (चुनाव) लड़ रहे हैं.”


Lok Sabha Speaker Election : 1976 के बाद पहली बार स्पीकर चुनाव

लोकसभा स्पीकर पद के लिए बुधवार को चुनाव होने वाले हैं. 1976 के बाद पहली बार स्पीकर के लिए चुनाव हो रहे हैं. स्वतंत्र भारत में लोकसभा स्पीकर पद के लिए केवल तीन बार 1952, 1967 और 1976 में चुनाव हुए हैं.


Lok Sabha Speaker Election : टीएमसी के सुरेश का समर्थन करेगी

टीएमसी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश को स्पीकर चुनाव में समर्थन करने वाली है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी उनसे सलाह लिए बगैर विपक्ष के उम्मीदवार के नाम के ऐलान पर नाराज नजर आ रही थीं.


Lok SabhaSpeakerElection: इंडिया प्रत्याशी के सुरेश-स्पीकर चुनाव लड़ने को NDA ने किया मजबूर

लोकसभा स्पीकर पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, “सरकार ने इंडिया गठबंधन को चुनाव लड़ने पर मजबूर किया है. हम लोग चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, लेकिन जब सरकार ने इंडिया गठबंधन खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से संपर्क किया तो हमने डिप्टी स्पीकर का पद मांगा. उस समय हमें कोई आश्वासन नहीं दिया गया. कल (मंगलवार, 25 जून) भी हमें 11.30 बजे तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया.”

उन्होंने कहा, “उन्होंने (एनडीए नेतृत्व) कहा कि पहले आप स्पीकर चुनाव में सपोर्ट करिए, फिर हम डिप्टी स्पीकर पर चर्चा करेंगे. उनका जवाब संतोषपूर्ण नहीं था. इसी वजह से हमारे नेताओं ने स्पीकर चुनाव लड़ने का फैसला किया. यह चुनाव एनडीए नेतृत्व का अड़ियल रुख है. अन्यथा, इसे टाला जा सकता था. वे विपक्ष के साथ सहयोग करने के लिए तैयार नहीं हैं. वे डिप्टी स्पीकर पद के लिए विपक्षी दल को मौका देने के लिए तैयार नहीं हैं. इसीलिए ये चुनाव आज हो रहा है, लेकिन इस चुनाव की पूरी जिम्मेदारी एनडीए नेतृत्व की है.”


Lok SabhaSpeakerElection : कितने बजे होगा स्पीकर चुनाव?

लोकसभा स्पीकर का चुनाव बुधवार (26 जून) को होने वाला है. इसके लिए सुबह 11 बजे से वोटिंग करवाई जाएगी. एनडीए की तरफ से ओम बिरला स्पीकर चुनाव मैदान में हैं, जबकि इंडिया गठबंधन ने के सुरेश को उम्मीदवार बनाया है.


LokSabhaSpeakerElection: स्पीकर पद को लेकर हुई थी सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद भवन स्थित कार्यालय में विपक्ष की ओर से कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और डीएमके के टी आर बालू ने सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से स्पीकर पद आम-सहमति बनाने के उद्देश्य से बातचीत की. मगर दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े रहे और कोई नतीजा नहीं निकला. विपक्ष की मांग थी कि स्पीकर पद पर समर्थन तभी दिया जाएगा, जब डिप्टी स्पीकर पद उसे मिलता है.


LokSabha Speaker Election: लोकसभा स्पीकर पद के लिए मैदान में कौन-कौन?

लोकसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से बीजेपी सांसद ओम बिरला मैदान में हैं. उधर कांग्रेस सांसद के सुरेश को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर स्पीकर चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है.संख्याबल सत्ता पक्ष यानी एनडीए की ओर है. हालांकि, विपक्ष एकता को दिखाना चाहता है.

NEET PG 2024: आठ दिन के अंदर नीट पीजी की नयी तारीख जारी होगी, चेक करें लेटेस्ट अपडेट, इस वेबसाइट पर रखें नजर

NBE To Release NEET PG 2024 Exam Date by NEXT Week: नीट पीजी परीक्षा की नयी तारीख नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन अगले हफ्ते तक जारी कर सकता है. नीट पीजी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करने और लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में पता करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें. एनबीई के अधिकारियों का कहना है कि वे कोशिश कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके परीक्षा का आयोजन करवा दिया जाये. नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन होना था, लेकिन परीक्षा से 11-12 घंटे पहले ही इसको रद्द कर दिया गया.

Exam रद्द हाेने से कैंडिडेट्स हुए थे परेशान

लास्ट मोमेंट पर Exam कैंसिल हो गया था. इससे कैंडिडेट्स को बड़ी परेशानी हुई थी. क्योंकि, जिसको परीक्षा देने जिस केंद्र पर पहुंचना था वो लगभग पहुंच गया था. खासकर ऐसे कैंडिडेट्स जिनका सेंटर कहीं दूर था.

एक हफ्ते के अंदर आयेगी तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनबीईएमएस के प्रेसिडेंट अभिजात सेठ का कहना है कि नीट पीजी परीक्षा की तारीख एक हफ्ते में जारी की जाएगी. हालांकि, तिथि जारी होने की अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कहा हे कि परीक्षा आयोजन के नियमों और दिशा-निर्देशों को भी जितना जल्दी हो सके रिव्यू किया जायेगा.

यहां इस वेबसाइट पर रखें नजर

कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे नीट पीजी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करते रहें. लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में पता करते रहें. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें. यहां सभी ताजा सूचनाएं साझा की जाएंगी. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – nbe.edu.in. इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं – natboard.edu.in.

छात्रों के हित में फैसला लिया गया

एनबीई अधिकारी का ये भी कहना है कि इस परीक्षा की शुचिता में किसी प्रकार की कमी नहीं आयी है. पिछले सात सालों से सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. हाल की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने का फैसला लिया है. ये फैसला छात्र समुदायों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है. परीक्षाओं की सुरक्षा को बरकरार रखा जाना चाहिए. इस वजह से जल्दी से जल्दी एग्जाम्स की एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा करने का फैसला लिया गया है.

Exam postpone होने का खेद है

एनबीईएमएस चीफ ने ये भी कहा कि लास्ट मोमेंट पर परीक्षा पोस्टपोन होने का खेद है लेकिन, वे स्टूडेंट्स को ये साफ कर देना चाहते हैं कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न करायी जाएगी और इसकी शुचिता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा.

Arvind Kejriwal : Delhi High Court ने निचली अदालत के जमानत के फैसले पर रोक जारी रखी, जेल में ही अभी रहेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : दिल्ली सीएमआरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने पिछले दिनों जमानत दे दी थी. .ED ने Delhi High Court में इसे चुनौती दी थी. HC ने पिछली सुनवाई में जमानत पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने इसको जारी रखा है.

दिल्ली के सीएम तिहाड़ जेल में बंद. मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा. दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत से केजरीवाल को मिली जमानत पर रोक को जारी रखा है. केजरीवाल को पिछले दिनों निचली अदालत ने जमानत दे दी थी. इसे ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. 

Arvind Kejriwal केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई थी. इसके बाद 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया था. तब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत के लिए निचली अदालत जाने की सलाह दी थी.

हाईकोर्ट : जमानत पर रोक रखी बरकरार

ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार (25 जून) को फैसला सुनाया. जज ने कहा, ”ED ने हमें बताया कि निचली अदालत के जज ने लिखा है कि उनके पास सभी दस्तावेज देखने का समय नहीं है. सिंघवी ने कहा कि बेल रद्द नहीं होनी चाहिए.” जज ने अपने आदेश में कहा, सभी बिंदुओं को विस्तार से देखने की जरूरत है. PMLA सेक्शन 45 में जमानत के लिए दी गई दोहरी शर्त का पालन न होने की दलील काफी मजबूत है. हमारा मानना है कि हाई कोर्ट पहले ही गिरफ्तारी को सही ठहराने का आदेश दे चुका है. ऐसे में निचली अदालत में वैकेशन जज को गिरफ्तारी को गलत ठहराने की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.

जज ने कहा, सिंघवी ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला दिया. यह भी कहा कि केजरीवाल ने अंतरिम जमानत पर रहते हुए सभी शर्तों का पालन किया. लेकिन वह राहत एक विशेष कारण (चुनाव प्रचार) के लिए मिली थी. उस दलील को यहां रखने का कोई आधार नहीं. जज ने कहा, केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा कि कोई प्रोसीड ऑफ क्राइम नहीं मिला. यह दलील भी अभी बेमानी है.मामले को सुन रही हाई कोर्ट की मुख्य बेंच में विस्तृत सुनवाई की जरूरत है. 

Bhagalpur MC Board Meeting : बारिश के बाद जलजमाव, पार्षदों की उपस्थिति रही कम, कोरम पूरा नहीं होना बता किया Meeting postponed

Bhagalpur MC General Board Meeting : नगर निगम में सामान्य बोर्ड की बैठक पहले दिन 24 जून सोमवार को पूरी नहीं हो सकी थी. लंबी चली बैठक को यह बता कर रोक दी गयी थी कि अब यह दूसरे दिन 25 जून को दिन के दो बजे से होगी. यह देरी से शुरू तो हो गयी लेकिन, पार्षदों की कम उपस्थिति पर करोम पूरा नहीं होना बता बैठक स्थगित कर दी गयी.

Bhagalpur MC General Board Meeting : नगर निगम में सामान्य बोर्ड की अधूरी बैठक 25 जून को पूरी होनी थी. दिन के दो बजे समय निर्धारित था. इससे पहले की बैठक होती, दो घंटे पहले बारिश होने लगी. बारिश के बाद पूरे शहर में जलजमाव हो गया. इस कारणवश बैठक में पार्षदों की उपस्थिति कम रही. देरी से बैठक शुरू होने के बाद भी पार्षद नहीं पहुंच सके थे. बैठक में जितने भी पार्षद मौजूद थे, उनलोगों ने मेयर डाॅ बसुंधरा लाल से अनुरोध किया कि बैठक कैंसिल कर दिया जाये. दक्षिणी शहर के पार्षदों से बात हुई है, उन सभी का कहना है कि बरसाती पानी से सड़कें डूब गयी है. ऐसे में घरों से निकलना मुमकिन नहीं हैं. मेयर ने पार्षदों की कम उपस्थिति पर कोरम पूरा नहीं होना बता बैठक स्थगित होने की घोषणा कर दी गयी.

जानिए, 26 जून को नहीं, तीन बाद क्यों होगी बैठक

बोर्ड की बैठक स्थगित करने से पहले यह फिर कब होगी, इस पर चर्चा हुई. इसमें तय किया गया कि 26 जून को दिन के 11 बजे बैठक होगी. इस पर नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने कहा कि हमारी बैठक पटना में है. अलग-अलग विभागों के साथ बैठक है. इस वजह से यहां बोर्ड की बैठक में उपस्थित नहीं हो सकेंगे. तीन दिन बाद जब पटना से लौटेंगे, तो बैठक में उपस्थित रहेंगे. मेयर मैडम अपनी सुविधा के अनुसार तीन दिन बाद की कोई भी तिथि निर्धारित कर सकती है.

Airport in Bihar State : हवाई सेवा से जुड़ेंगे भागलपुर सहित कई शहर, कारोबार को लगेंगे पंख, सरकार ने बना लिया पूरा प्लान

मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट नये साल में होगा चालू
मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट नये साल में होगा चालू.

Airport in Bihar State: Bihar में एयरपोर्ट के चालू होने की उम्मीद बढ़ गयी है. आधा दर्जन एयरपोर्ट चालू होंगे, तो करोबार को पंख लगेंगे.BiharGovernment ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के लगभग 09 Airport को चालू करने का प्रस्ताव रखा है.

BiharGovernment ने केंद्र को जमीन देने की कही बात

AirportinBiharState : BIharGovernment के नियंत्रण में करीब आधा दर्जन एयरपोर्ट आते हैं और उन सभी जगहों से हवाई सेवा प्रारंभ करने की पूर्व में भी घोषणाएं होती रही हैं लेकिन यह काम एक कदम आगे बढ़ा नहीं. एक बार फिर इस दिशा में कवायद की जा रही है. विमानों में लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों को उनके ही शहर से ही विमान सेवा मुहैया कराने की कोशिश है.BIharGovernment ने केंद्र के साथ हुई प्री बजट बैठक में इस योजना को केंद्र के सामने रखा है.

केंद्र को जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव

BIhar में करीब 09 शहरों के एयरपोर्ट को हवाई सेवा से जोड़ने की उम्मीद बढ़ी है. ऐसे छह से अधिक एयरपोर्ट पर सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र को दिया है. एक ओर जहां राज्य सरकार ने केंद्र को जमीन मुहैया कराने की बात कही है, वहीं सरकार ने भवन निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया है कि संबंधित एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति और भविष्य में जो कार्य किए जा सकते हैं, उसका संभावित खर्च का आकलन करें.

जानिए…अभी कहां-कहां चालू है एयरपोर्ट

फिलहाल Bihar में 15 एयरपोर्ट हैं. छह घरेलू या क्षेत्रीय एयरपोर्ट हैं. तीन एयरबेस और तीन हवाई पट्टी हैं. वर्तमान में पटना और दरभंगा से घरेलू उड़ानें हो रही हैं, जबकि गया से इंटरनेशनल उड़ान होती है.विमानपत्तन प्राधिकरण इनका संचालन करता है. राज्य सरकार के नियंत्रण में जो क्षेत्रीय एयरपोर्ट हैं वे हैं सहरसा, मुंगेर, रक्सौल, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय एयरपोर्ट. सैन्य एयरबेस हैं.बिहटा वायु सेना, पूर्णिया एयरपोर्ट और सबेया एयरपोर्ट गोपालगंज. जबकि हवाई पट्टी बीरपुर, छपरा और कटिहार में हैं.

एयरपोर्ट से उड़ान प्रारंभ करने की पूर्व में भी होती रही घोषणाएं

बिहार में आधा दर्जन एयरपोर्ट राज्य सरकार के नियंत्रण में आते हैं. इन एयरपोर्ट से उड़ान प्रारंभ करने की पूर्व में भी घोषणाएं होती रही हैं, लेकिन यह कार्य घोषणाओं के आगे बढ़ा नहीं. अब एक बार फिर इस दिशा में पहल की गई है. विमानों में लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों को उनके ही शहर से ही विमान सेवा मुहैया कराने की कोशिश है. बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर, डेहरी ऑन सोन, सहरसा, फारबिसगंज, रक्सौल, नालंदा और गोपालगंज जैसे शहरों में एयरपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा है.

Patna
mist
15 ° C
15 °
15 °
82 %
1.5kmh
0 %
Sat
26 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें