Arvind Kejriwal : दिल्ली हाइकोर्ट का दोपहर 2.30 बजे ये फैसला होगा कि सीएम केजरीवाल जेल से रिहा होंगे या नहीं. DELHI CM अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन अहम है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत पर रोक के मामले में हाईकोर्ट ने 21 जून को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. साथ ही कहा था कि वह दो से तीन दिनों में अपना आदेश सुनाएगी. इस मामले में हाईकोर्ट का आज फैसला सुनायेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा. सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दायर अपनी लिखित दलील में जमानत आदेश का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इस समय रिहा किया जाता है तो ईडी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि यदि हाई कोर्ट बाद में आदेश को रद्द करने का फैसला करता है तो उन्हें वापस हिरासत में भेजा जा सकता है.
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. वह तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे, यदि हाई कोर्ट ने ईडी को अंतरिम राहत नहीं दी होती. निचली अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था.
निचली अदालत ने साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि वह जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे. ईडी ने दलील दी है कि निचली अदालत का आदेश ‘विकृत’, ‘एकतरफा’ और ‘गलत’ था तथा निष्कर्ष अप्रासंगिक तथ्यों पर आधारित थे.
सीएम केजरीवाल ने अपने लिखित दलील में कहा कि ईडी के दावे ‘‘स्पष्ट रूप से गलत, भ्रामक और छल-कपट और गलत बयानी के समान हैं.’’
सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया
सीएम केजरीवाल ने अपनी जमानत पर अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सोमवार को शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की और कहा कि वह इस मुद्दे पर हाई कोर्ट के आदेश की घोषणा की प्रतीक्षा करना चाहेगी. दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने और इसके क्रियान्वयन से जुड़ी कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उपराज्यपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद 2022 में आबकारी नीति को रद्द कर दिया गया था. सीबीआई और ईडी के अनुसार, आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया.
Bhagalpur MC General Board Meeting सामान्य बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह के बीच वर्चस्व को लेकर तीखी बहस भी हुई. मेयर ने कहा कि बिना मेरे अनुमोदन के किसी भी काम के लिए टेंडर नहीं करा सकते हैं. देखते हैं कैसे करा लेते हैं. नगर आयुक्त ने कहा कि अगर सरकार की ऐसी कोई चिट्ठी है तो दिखा दीजिए.
General Board Meeting नगर आयुक्त महोदय आपको जिस काम से भेजा गया है वही करेंगे, तो अच्छा रहेगा. आपको पॉलिटिक्स करने नहीं, इंप्लीमेंटेशन करने भेजा गया है. आप दायरे में रहें. 24 जून 2024 सोमवार को नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक में भरी कैबिनेट के बीच मेयर डाॅ बसुंधरा लाल के तल्ख तेबर रहे. उन्होंने सीधे तौर पर नगर आयुक्त को चुनौती दी और कहा कि कोई भी काम हो, चाहे विभागीय या फिर टेंडर ही क्यों न हो, मेरे हस्ताक्षर के बिना नहीं करेंगे. यह समझ लीजिए. आप जो कर रहे हैं वह ठीक नहीं है.
कर्मचारियों की सैलरी सदन मांग रही है
कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर पर मेयर ने नगर आयुक्त की खिंचाई कर दी. डांट-फटकार के साथ मेयर ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी मिली है कि स्थायी कर्मचारियों से भी कहीं ज्यादा सैलरी कुछ अनुबंध वालों की है. दैनिक कर्मियों में जो काम करने वाले हैं उनको कम और जो काम नहीं करते है, उनकी सैलरी ज्यादा है. मासिक वेतन उपलब्ध कराने को कही थी. इसका जवाब कर्मचारियों का मासिक वेतन ब्यौरा का न देकर शाखा वाइज टोटल में दिया गया है.
भ्रमण भत्ता नहीं मिलने पर खरीखोटी सुनाई
मेयर और डिप्टी मेयर को वार्ड भ्रमण भत्ता नहीं मिल रहा है. इस पर मेयर ने नगर आयुक्त से जवाब मांगी थी. जवाब पढ़ कर वह अचंभित थीं. मेयर ने एक्ट का हवाला देकर कहा कि भत्ता के नाम पर गलत जानकारी दी जा रही है, जबकि राज्य भर के मेयर काे यह मिल रहा है. सही चीज काे झूठलाने का यहां कार्य हाे रहा है, पूरा झूठ तंत्र यहां चल रहा है. स्थाई समिति सदस्य प्रीति शेखर ने जब कर्मचारियाें के वेतन में असमानता का मुद्दा उठाया ताे नगर आयुक्त याेजना शाखा प्रभारी माे. रेहान काे नियम पढ़ने कहा, उन्हाेंने कहा कि इसकी जानकारी सिर्फ कर्मचारी की पत्नी काे दी जा सकती है,
एंटी लार्वा छिड़काव कागजाें पर दिखाते हैं,
वार्ड पार्ष्ज्ञद शेखर ने कहा कि पीक एंड चूज नहीं चलेगा, हर वार्ड में समान तरह से काम हाे. वार्ड 50 के पार्षद पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि एंटी लार्वा छिड़काव कागजाें पर दिखाते हैं, अगर सही में हर वार्ड में किया हाे ताे हम पद से इस्तीफा दे देंगे, इस पर नगर आयुक्त ने चुप्पी साध ली. डाेर टू डाेर कूड़ा उठाव हाे नहीं रहा और यूजर चार्ज वसूल रहे हैं. जबकि बाेर्ड ने पहले भी निर्णय लिया कि अभी नहीं लेना है, सिर्फ हाेटल, विवाह भवन व रेस्टाेरेंट वालाें से ही लेना है.
सुधार के प्रयास हाे रहे हैं
नगर आयुक्तकूड़ा कलेक्शन प्वाइंट पर कहा कि बड़े शहर में कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट हाेते हैं, लेकिन यहां ताे चाैक-चाैराहे ही हैं. सुधार के प्रयास हाे रहे हैं. सफाईकर्मियाें के नहीं आने की शिकायत जांचने काे बायाेमेट्रिक लगाए हैं, फेस रीड करनेवाली मशीन भी मंगवा रहे हैं. सफाई एजेंसी टाॅयलेट की सफाई नहीं कर रही थी, उस पर जुर्माना लगाए हैं. दक्षिणी शहर की स्थिति ऐसी है कि हमारी गाड़ी फंस जाती है.
टकराव की आयी नौबत
सदन की कार्रवाई के दौरान हर थोड़ी-थोड़ी देर पर किसी न किसी कारण से विवाद होता रहा. कभी-कभी तो आपस में भिड़ने को तैयार हो गए. वार्ड दाे की पार्षद साेनी देवी ने आपराधिक घटनाओं काे लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की ताे वार्ड तीन के पार्षद गुलाम हैदर ने विराेध कर दिया.
खलीफाबाग चौक : ट्रैफिक सिग्नल को हटाने का निर्णय
पार्षदों ने मांग रखी की खलीफाबाग चौक पर सिग्नल के चालू होने की संभावना नहीं है. अगर चालू होता भी है, तो यहां जाम लगेगा. इसका प्रयोग सकारात्मक नहीं रहा है. सभी ने सिग्नल हटाने की मांग की, तो इस पर सहमति जता दी गयी है.
स्टेशन चौक : छोटा होगा का गोलंबर
स्टेशन चौक का गोलंबर भी छोटा होगा. सदन ने इस पर भी सहमति जता दी है. दरअसल, गोलंबर बड़ा रहने से गाड़ियों को गुजरने में कठिनाई होती है और अक्सर जाम लगता है. यह देख सिग्नल को हटाने का प्रस्ताव रखा गया और इसको मंजूर कर लिया गया.
महत्वपूर्ण बातें :
1. अड़गड़ा में बनेगा तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डिजाइन तैयार कर लिया गया है.
2. दीपनगर में भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण, अतिक्रमण हटाने का दिया गया है निर्देश.
3. जवाहर टॉकीज की जमीन पर भी बनेगा मार्केटिंग कॉम्लेक्स, अतिक्रमण हटाने की होगी कार्रवाई.
4. शहर में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए 28 एचपी का पंप की हुई खरीद.
5. भोलानाथ आरओबी के पास क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन के लिए पुल निर्माण निगम से मिला 70 लाख रुपये.
6. वार्ड 33 में बनने वाले जलमीनार के लिए डीएम और कमिश्नर को दी गई जानकारी.
7. कव्वाली मैदान में बनेगा पार्क, शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लिए होगा बेहतर उपहार.
8. लोहिया पुल की तरह चंपा नाला पुल पर भी लगेगी तिरंगी लाइट.
9. दक्षिणी शहर में ठाकुरबाड़ी के पास बनवाया जाएगा ट्रांसफर स्टेशन, जमीन की करायी जा रही मापी.
10. कनकैथी डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री का निर्माण कार्य हुआ पूरा.
11. बायोमेट्रिक मशीन के लिए जल्द होगा टेंडर.
12. लोहे का बड़ा वाला डस्टबिन की होगी खरीद.
13. डस्टबिन उपलब्ध हैं और इसका वितरण होने लगा है.
14. होल्डिंग टैक्स की वसूली में वृद्धि हुई है.
15. समर प्लान के तहत क्यूआरटी टीम गठित है और शिकायत पर पानी की परेशानी दूर हो रही है.
16. शहर के इंट्री प्वाइंट जीरोमाइल में गंदगी रहती है. सौंदर्यीकरण होगा.17. चंपापुल के पास तोरण द्वार बनेगा. आर्किटेक्ट को डिजाइन के लिए बोला गया है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
अपनी संभावनाओं की जमीन को सींचने के लिए आज से यात्रा पर निकल रहे राहुल-तेजस्वी
Parliament Session-2024: पार्लियामेंट सेशन शुरू के साथ केंद्र सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पिछले 15 दिनों की बड़ी घटनाओं को गिनाया है और इसको तेजी से देखा जा रहा है.
Parliament Session 2024: सोमवार यानी आज पार्लियामेंट सेशन का पहला दिन शुरू हो गया है. विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है. इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पिछले 15 दिनों की बड़ी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. यानी, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कह दिया कि INDIA का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा. जो भी लोगों की आवाज उठायेगा.
NDA के पहले 15 दिन!
1. भीषण ट्रेन दुर्घटना 2. कश्मीर में आतंकवादी हमले 3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा 4. NEET घोटाला 5. NEET PG निरस्त 6. UGC NET का पेपर लीक 7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे 8. आग से धधकते जंगल 9. जल संकट 10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें…
उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं. नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए एक्सेप्टेबल नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे. INDIA का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज उठाएगा.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और वो हम नहीं होने देंगे इसलिए हमने शपथ लेते समय संविधान पकड़ा था…हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती…" pic.twitter.com/YCdJeHPBy0
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और वो हम नहीं होने देंगे. हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती.
Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal Wedding : लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा ने शादी रचा ली है. इस कपल ने 23 जून को स्पेशल एक्ट के तहत शादी रजिस्टर की है. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल हुए थे मगर वो दोनों एक रस्म में भी नजर नहीं आए. फैंस को लग रहा है कि दोनों भाई अभी भी उनसे नाराज हैं.
Sonakshi Sinha Wedding Ritual: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी रचा चुके हैं. इस कपल ने 23 जून को शादी की है. दोपहर को रजिस्टर मैरिज के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. जिसमें फैमिली, फ्रैंड्स और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आईं थीं. इस शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं था. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनसे नाराज थे. मगर शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल हुए थे मगर एक रस्म में वो दोनों ही नजर नहीं आए. जिसकी वजह से फैंस को लग रहा है कि दोनों भाई अभी भी उनसे नाराज हैं.
सोनाक्षी ने रजिस्टर मैरिज अपनी मां की आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी. उन्होंने मां की ज्वैलरी भी पहनी थी. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो फूलों की चादर के साथ आई थी. उनके भाई गायब रहे.
लव-कुश नहीं बने रस्म का हिस्स,भाई की फोटो हुई वायरल
बताया जाता है कि फूलों की चादर में जब दुल्हन आती है तो उस चादर को भाई चारों तरफ से पकड़ते हैं. लेकिन इस दौरान सोनाक्षी के दोनों भाई नजर नहीं आये. चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए नजर आये. साकिब सोनाक्षी के लिए भाई की तरह ही हैं. इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल होती हुई भी नजर आयी. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनके प्री-वेडिंग फेस्टिव में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वो शादी में शामिल हुए थे. वेन्यू पर दोनों भाईयों के आते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal Wedding : 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई है. यह सुर्खियों में रहा है. इस कपल ने शादी के ठीक बाद अपनी ऑफिशियल फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. जिसमें फैमिली, फ्रैंड्स और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी.
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: रविवार शाम सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर पर दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड शादी की. अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बाद में अपनी शादी की ऑफिशियल तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. लेकिन, उन्होंने हैरान कर देने वाला कदम उठाया है और वह भी अपने पति जहीर की वजह से. और यह खूब ट्रोल हो रहा है.
Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal Wedding : शादी की तस्वीरें पोस्ट कर हुआ ट्रोल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की बेहतरीन तरीके से शादी हुई है. दोनों ने ना निकाह किया और ना ही सात फेरे लिए, लेकिन ये जोड़ी रजिस्टर्ड मैरिज कर शादी के बंधन में बंध गई. कपल ने अपनी शादी की प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी. व्हाइट आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे थे. वहीं तस्वीरों की सीरीज में से एक में जहीर सोनाक्षी के हाथ पर किस करते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न का हाथ थामे हुए हैं और उनके दूल्हे मियां शादी के डॉक्यूमेंट पर साइन करते दिख रहे हैं. वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को थामे हुए स्माइल के साथ पोज देते दिख रही हैं.
सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा-आज ही के दिन सात साल पहले आंखों में प्यार को उसके प्योरेस्ट फॉर्म में देखा
फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है- आज ही के दिन, सात साल पहले (23 जून 2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके प्योरेस्ट फॉर्म में देखा. इसे कायम रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चैलेंजेस और जीत में गाइड किया है. इस मोमेंट तक पहुंचाया है.. जहां हमारी दोनों फैमिलीज और गॉड्स के आशीर्वाद से अब हम मैन एंड वाइफ हैं. अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजें हैं.
Sonakshi-Jahir ने ट्रोलिंग से बचने के लिए कमेंट सेक्शन बंद किया सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने कमेंट सेक्शन को ही बंद कर दिया है. ऐसे भी सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी की खबरें आने के बाद से ही ट्रोल हो रहे हैं. दोनों को अलग-अलग धर्म में शादी करने पर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोलिंग से बचने के लिए कमेंट सेक्शन बंद किया है.
सात साल की डेटिंग के बाद सोनाक्षी-जहीर नेकी है शादी
सलमान खान की एक पार्टी में सोनाक्षी-जहीर की पहली मुलकात हुई थी. इसके बाद कपल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया और फाइनली 23 जून को दोनों ने शादी कर ली. इस न्यूली वेड कपल की शादी और वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी है.
Samastipur JDU Leader: JDU के प्रधान महासचिव के घर से गाड़ी में शराब व हथियार सहित एक लाख रुपये बरामद हुए है. ये सारी चीजों की बरामदगी के बाद से वह घर से फरार हैं. पुलिस छापेमारी करने में जुटी गयी है.
Liquor recovered : SAMASTIPUR पुलिस ने शनिवार की रात दो गाड़ी में रखी शराब के साथ दो हथियार के साथ्ज्ञ 99 हजार 50 रुपये नकद बरामद किए. जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में छापेमारी पुलिस छापेमारी करने गयी थी. शराब रखी एक स्कार्पियो गाड़ी के आगे एक बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर जेडीयू प्रधान सचिव किसान प्रकोष्ठ लिखा था. वहीं दूसरी ऑल्टो कार, जिसमें भी शराब मिली है. उस कार पर पुलिस का लोगो लगा मिला है.
पुलिस को टोल फ्री नंबर पर मिली थी सूचना
जिस स्कार्पियो में शराब मिला हैद्व वह संजीव कुमार सिंह उपयोग करते थे. जो उगन त्रिवेणी कॉलेज चमथा के शिक्षक हैं. वहीं जदयू किसान प्रकोष्ठ के भी प्रधान सचिव बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि पुलिस को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात निवासी संजीव सिंह और अमित सिंह के घर शराब है. इस सूचना पर दारोगा रंजीत कुमार छापेमारी करने पहुंचे तो दोनों भाई ने विरोध किया.
घर में घुसकर जांच की, तो एक मास्केट हथियार, एक राइफल और तलवार बरामद हुआ
विद्यापति नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी अन्य पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर जांच किए तो स्कार्पियो गाड़ी से 8 लीटर शराब और अल्टो कार से भी 8 लीटर शराब बरामद हुआ. वहीं घर में घुसकर जांच की गई तो संजीव कुमार सिंह के घर से एक मास्केट हथियार, एक राइफल और तलवार बरामद हुआ है. साथ ही 99 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए. अमित कुमार सिंह पर पूर्व में भी शराब कारोबार को लेकर विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है.
दो गाड़ी से बरामद हुआ 8-8 लीटर विदेशी शराब
पुलनिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात संजीव कुमार सिंह और अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई है, जहां दो गाड़ी से 8-8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हथियार बरामद हुई है. दोनों गाड़ी के साथ हथियार को जब्त कर सत्यापन कराया जा रहा है. गाड़ी में में किसी पार्टी विशेष का साइन बोर्ड और पदनाम लिखा हुआ पाया गया है.
साथ ही पुलिस का साइनेज भी पाया गया है. जिसकी भी जांच कराई जा रही है. शराब कारोबारी इस तरह का साइनेज और बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. जिसकी जांच कराई जा रही है. दोनों कारोबारी फरार हो गए है. बिहार शराब अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
BIHAR में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं और उस पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है. अपराधियों ने थाना से महज 500 मीटर दुरी पर स्थित SBI के ATM से 23 लाख कैश लूटकर फरार हो गये. लूट की वादात बिहार के मड़वन की है. जहां बदमाशों ने हैरान कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया है.
BIHAR में ATM लूट : बदमाश सलवार सूट पहनकर आये थे. वहीं उन्होंने गैस कटर से ATM काटा फिर 23 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. जानकारी अनुसार बदमाश सुबह तकरीबन चार बजे घटना को अंजाम दिये. बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर कैश मशीन लेकर फरार हो गये. कितना रुपया चोरी हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग पायी है. हालांकि सूत्रों के हवाले से अनुमान लगाया गया है कि तकरीबन 23 लाख रुपये की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
एटीएम का हूटर भी बजने लगा था
एटीएम के सीसीटीवी की ऑनलाइन निगरानी कर रही एजेंसी ने मकान मालिक को इस वारदात के बारे में बताया. घटना के बाद एटीएम का हूटर भी बजने लगा था. हूटर की आवाज आते ही स्थानीय नेपाली चौकीदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया था. आनन फानन में लोग मौके पर पहुंच गये थे. गैस कटर की वजह से लगी आग को जल्दी से बुझाया और इस सूचना की पुलिस को दी.
बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, फिर वारदात को दिया अंजाम
ATM के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह से नीले रंग की कुर्ती और सलवार पहने बदमाश घुसते हैं. चेहरे पर सफेद गमछा बंधा होता है, इस कारण पहचान नहीं हो पाती है. दूसरा बदमाश पीली कुर्ती पहने हुए थे. बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया और फिर गैस कटर से मशीन काटकर ले गये.
Canara Bank: केनरा बैंक के एक्स(X) हैंडल 22 जून शनिवार को हैक हो गया है. इसकी जानकारी बैंक ने दी है. केनरा बैंक के एक्स हैंडल पर जो नाम दिखाई देता है वह ‘ethèr.fi’ है और इसके बायो में लिखा है कि यह केमैन आइलैंड से संचालित है.
Canara Bank: केनरा बैंक (Canara Bank) का एक्स(X) प्लेटफॉर्म शनिवार 22 जून 2024 को हैक कर लिया गया. हैक होने के बाद हैकर ने बैंक के अधिकारिक एक्स हैंडल का नाम बदलकर ‘ether.fi’ कर दिया था. इसके साथ ही लोकेशन को बदलकर केमैन आइलैंड कर दिया गया था.
इस मामले बैंक ने रविवार 23 जून 2024 को अपने फेसबुक पेज पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने कहा कि केनरा बैंक सभी संबंधित पक्षों को इस बारे में सूचित करना चाहता है कि बैंक का आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल के साथ छेड़छाड़ की गई है. सभी टीमें इस मामले में जांच कर रही हैं और बैंक अपने हैंडल का एक्सेस पाने के लिए काम कर रहा है.
सावधान रहने की ग्राहकों को दी हिदायत
वह अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वह हैक किए गए केनरा बैंक के एक्स हैंडल पर जाकर किसी तरह का पोस्ट न करें. एक्स हैंडल प्राप्त करने के बाद हम अपने ग्राहकों को इस बारे में जरूर सूचना देंगे. बैंक ने कहा कि हम एक्स के साथ मिलकर इस परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश कर रहे है. ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद हैं.
ऐसी घटनाएक्सिस बैंक के साथ भी हुई थी
यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी बैंक के एक्स हैंडल को इस तरह के हैक कर लिया गया है. इससे पहले एक्सिस बैंक के सपोर्ट हैंडल को भी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था. हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी के लिए कई तरह के पोस्ट किए गए थे. जानकारी मिलते ही बैंक ने जांच शुरू कर दी थी.
BJPLeader Murder: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय के करीबियों में मोनू कल्याणे की गिनती होती थी. बीजेपी नेता पर हमला करने वालों का अभी तक पता नहीं लग सका है. पुलिस जांच में जुट गयी है.
BJPLeaderMurder: मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे(MonuKalyane) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. यह मामला Indore के एमजी रोड थाना क्षेत्र की है. वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (KailashVijayvargiya) का बेहद करीबी था. विधानसभा इंदौर-3 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय (AkashVijayvargiya) के खास लोगों में होती थी.
23 जून,2024 रविवार सुबह मोनू कल्याणे को गोली मारी और उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां उसकी मौत हो गयी. एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग क्षेत्र में यह घटना घटी है. आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने उनके घरों पर भी दबिश दी है.
बाइक से आए थे और बात करने लगे. फिर चला दी गोलियां
यह घटना उस वक्त हुई जब मोनू किसी रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहा था. बताया जाता है कि दोनों हमलावर बाइक से आए थे. वह मोनू से बात की. बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर गोलियां चला दी. यह जानकारी भी सामने आयी है कि मोनू के अलावा उसके दोस्तों पर भी गोली चलायी थी लेकिन वे बच निकले. घायल मोनू को लेकर वे अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मंत्री ने की परिवार से मुलाकात
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय मोनू के घर पहुंचकर परिवार से बातचीत की. इलाके में तनाव की स्थिति है और इससे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है.
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक खबर आ रही है कि मामी ने भांजे का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दी है. बताया जा रहा है कि मामी भांजे से चिढ़ती थी. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे लगता था कि ससुराल वाले यानी उसके सास ससुर भांजे को उससे ज्यादा प्यार करते हैं. महिला ने बच्चे को मारकर पानी से भरे बाथटब में डाल दी ताकि लगे कि यह एक्सीडेंटल मौत है.
Crime News: कटिहार में कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मासूम की लाश को पानी से भरे बाथटब में डाल दिया. ताकि लोगों को लगे की बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है.
लेकिन, एक कहावत है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी कर ले, कानून के हत्थे वो चढ़ ही जाता है. पुलिस ने 4 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.
छुट्टियों में ननिहाल रहने आया था
घटना कोलासी थानाक्षेत्र के नक्कीपुर का है. 4 साल का प्रिंस अपनी मां के साथ छुट्टियों में ननिहाल रहने आया था, लेकिन उसको कहां पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है. 13 जून को प्रिंस की मामी पूजा देवी ने उसका गला घोंट दिया जिससे प्रिंस की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के दौरान बाकी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे. किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी.
पूजा अपनी बचाव के लिए नल को खुला छोड़ दिया था. जब प्रिंस की मां बाथरूम गई तो बेटे को पानी में डूबा देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी. बच्चे को बाथटब से निकाल कर चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थी. सभी को लगा कि शायद प्रिंस की मौत पानी में डूबने से हीं हुई है, लेकिन सच कुछ और था.
कुछ इस तरह से हुआ शक
बच्चे के पिता सुबोध ठाकुर को कुछ इस तरह से शक हुआ. वह जम्मू में नौकरी करते हैं. वो एक दिन पहले ही छुट्टियों में अपने घर लौटे थे. इस बात की सूचना जब सुबोध को मिली तो वो प्राणपुर थाना क्षेत्र के महादेवनगर स्थित अपने घर से सीधे ससुराल पहुंचे. उन्हें शक हुआ कि प्रिंस की मौत साधारण नहीं लग रहा है. उन्होंने पूछा कि बच्चे को बाथरूम कौन लेकर गया था? इस पर बौखलाई पूजा ने बताया कि वही उसे नहलाने के लिए बाथरूम लाई. लेकिन फिर वो किसी जरूरी काम से बाहर आई तबतक प्रिंस की पानी में डूबने से मौत हो गई. बच्चे के पिता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी.
मामी ने स्वीकार कियाजुर्म
पुलिस ने मामी पूजा से पूछताछ की तो वो माफी मांगने लगी. खुद के गुनाह को स्वीकार करने लगी. पुलिस के डर से वो जल्द ही टूट गई और बताया कि कैसे उसने प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, अभी पूरी तरह से हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. पूजा से पूछताछ जारी है. लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक पूजा अपने भांजे प्रिंस से बहुत चिढ़ती थी.