15.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 407

Tejashwi Yadav meet family members : कहा-हमलोग समय आने पर हिसाब लेंगे…’, परिजनों से किया तेजस्वी यादव ने वादा

Tejashwi Yadav meet family members : चुनावी रंजिश में गोलीबारी के दौरान मृतक चंदन कुमार राय के परिजनों से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और कहा कि इस कांड का हमलोग हिसाब लेंगे. समय आने दीजिए. हत्या हुई है तो ये साफ है हमलोग भी हिसाब लेंगे.

बीते दिनों छपरा में चुनावी हिंसा की घटना के बाद BIHAR के RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav ने मृतक चंदन के परिजनों से (22 जून, 2024) को उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथावलिया गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थिति आपसी विवाद के दौरान घायल युवती से भी मिलने पहुंचे. मुलाकात में ढेर सारी बातें हुई. पीड़ितों की बातें सुनी और भरोसा भी दिलाया.

पूरा मामला क्या है, जानें

चुनावी रंजिश में गोलीबारी के दौरान मृतक चंदन कुमार राय, 12 जून को जमीनी विवाद में कचहरी जा रहे पिता पुत्र वकील राम अयोध्या राय और सुनील राय तथा 21 मई की रात दो गुटों के विवाद के दौरान घायल युवती के घर तेजस्वी यादव 21 मई को पहुंचे हुए थे. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के तेलपा भी पहुंचकर मृतक चंदन और घायल गुड्डू के परिजनों से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई करने की दिशा में भरोसा दिलाया. इस दौरान भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता नजर आए. काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती दिखी.


क्या बोले बिहार के नेता प्रतिपक्ष ये बोले

तेजस्वी यादव ने परिजनों से मिलने के बाद कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हमलोगों को मिलने की अनुमति नही थी लेकिन फिर भी हमलोग मिलने आये. पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए. पीड़ित परिवार ने एक जवान बेटा को खोया है. इंसाफ मिलना चाहिए. हम प्रशासन और पुलिस महानिदेशक से मिलेंगे. पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. कही न कही इस मामले में ढिलाई हुई है.

Tejashwi Yadav ने प्रशासन से अपील किया है कि किसी के दबाव में नही आये. सच्ची घटना के हिसाब से लोगो को न्याय दिलाये. लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए. पूरे बिहार में अपराध बढ़ गया है. हर दिन हत्या लूट और मर्डर की घटना बढ़ रही है. सिर्फ हत्याएं नही हो रही है दो पुल गिर गये, पेपर लीक हो गया, भ्रष्टाचार बढ़ गया और तो और लगातार पेपर लीक हो रहा है. लगातार पुल गिर जा रहे है.ट्रेन की दुर्घटना हो रही है. लेकिन शासन के लोग चुप है. 21 मई को चुनावी रंजिश में हत्याकांड की बातों को इशारा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहां कि जो घटना उस दिन इस जगह पर हुई इसका भी हमलोग समय पर हिसाब लेंगे. ऐसा नही है कि हमलोग हिसाब नही लेंगे.

Cyber Fraud From Foreigners : विदेशियों को ठगने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश,  सात सदस्य Golmuri से गिरफ्तार

Cyber Fraud From Foreigners : जमशेदपुर पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो विदेशों में रहने वाले लोगों को ठग रहा था. गिरफ्तार सात साइबर अपराधियों में से छह कोलकाता के रहने वाले हैं, जबकि एक जमशेदपुर का है.

कुछ इस तरह विश्वास हासिल करता था

Cyber गिरोह विदेशियों को उनके बारे में सही जानकारी प्रदान करके उनके विश्वास को हासिल करता था. इसके बाद, वे उन्हें लालच देते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे.सूत्रों की मानें तो गिरोह ने विदेशियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य एक किराए के मकान में रहते थे और मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे. गिरोह में एक सदस्य था जो विदेशियों की जानकारी और फोन नंबर गिरोह को उपलब्ध कराता था.

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस साइबर अपराध गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है, और इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है.

ठगी से एक मात्र बचाव सतर्कता

यह घटना इस बात का सबूत है कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और साइबर अपराधी अधिक परिष्कृत और कुशल होते जा रहे हैं. व्यक्तियों को अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए और अनजान व्यक्तियों से अपने संवेदनशील जानकारी को साझा करने से बचना चाहिए.

BHAGALPUR : जमीन विवाद में चली गोली, भाइयों के बीच चली गोली में पुलिस ने की खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

Bhagalpur में जमीनी विवाद में भाइयों के बीच 4 राउंड गोली चलने का मामला सामने आया है. यह घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के श्यामनगर चौक लोदीपुर में घटी है. पुलिस ने खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lodipur shooting incident लोदीपुर में जमीनी विवाद को लेकर बताया जाता है कि रितेश मेहता ने अपने भाइयों को दशहत में लाने के ख्याल से 4 राउंड गोली चला दी. गोली चलते ही आस पास के सभी लोगों में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार नीरज मेहता, मिथिलेश मेहता और रितेश मेहता तीनों सहोदर भायी हैं. गोली चलने को लेकर नीरज मेहता की पत्नी मंजू देवी ने लोदीपुर थाना में लिखित आवेदन दी है.

मंजू देवी का आरोप

देवर रितेश मेहता जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. कराटे का शिक्षक भी हैं. दबंग प्रवृत्ति का भी है. हमसभी का हिस्सा भी हड़पना चाहता है. पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था. लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

GST Council Meeting : Railway प्लेटफॉर्म टिकट पर Tax में छूट, मीटिंग में हुए और कई बड़े ऐलान

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman)  ने शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक की और इसमें उन्होंने कई अहम फैसले लिए. सोलर कुकर और स्टील एवं एल्यूमिनियम से बने मिल्क कैन पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया गया है.

53वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग (GST Council Meeting) में उद्योगों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडियन रेलवे की कई सेवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है. अब प्लेटफॉर्म टिकट पर जीएसटी नहीं लगेगा.  यह कदम रेलवे उद्योग के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे यात्रा की लागत में कमी आयेगी. सोलर कुकर और स्टील एवं एल्यूमिनियम से बने मिल्क कैन पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया गया है. इसके अलावा पेपर और पेपर बोर्ड से बने कार्टन पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमने कारोबार को बढ़ाने और टैक्स देने वालों को राहत पहुंचाने के लिए कई फैसले लिए हैं.  GST Council Meeting में गोवा और मेघालय के सीएम, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के डिप्टी सीएम, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (विधानमंडल सहित) के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था. 

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर जीएसटी के संबंध में कोई चर्चा नहीं 

GST Council Meeting ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर जीएसटी के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई. दरअसल, यह मुद्दा बैठक के एजेंडे में नहीं था. ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो को कोई भी राहत मिलने की उम्मीद खत्म हो गयी है. वित्त मंत्री के अनुसार, जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सामने दिख रहे कई मसलों पर चर्चा की गई. गलत तरीके से कीमतें बढ़ाने का मुद्दा भी इस बैठक में उठाया गया.

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर लगाम 

बैठक में सभी प्रकार के स्प्रिंकलर्स पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगाने की चर्चा की गई है. पेपर कार्टन बॉक्स और स्प्रिंकलर पर जीएसटी घटाने से हिमाचल और जम्मू एवं कश्मीर के सेब उत्पादकों को खासा लाभ पहुंचेगा. पूरे देश में आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करने की व्यवस्था भी की जायेगी. नकली इनवॉइस के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) लेने पर लगाम लगेगी.

मुकदमों को कम करने का फैसला

जीएसटी काउंसिल मीटिंग में मुकदमों को कम करने का फैसला भी लिया गया. इसके तहत अब जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के लिए मोनेट्री लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गयी है. हाई कोर्ट के लिए यही रकम 1 करोड़ रुपये और सुप्रीम कोर्ट के लिए 2 करोड़ रुपये होगी. रेलवे के बैटरी चालित वाहनों और इंट्रा रेलवे सर्विसेज पर भी टैक्स छूट दी गई है.

न्यायाधिकरण के लिए 20 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा की सिफारिश

इस बार की बैठक में व्यापार सुविधा, करदाताओं को राहत से संबंधित निर्णय लिए गए. जीएसटी अपील न्यायाधिकरण के लिए 20 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा की सिफारिश की गई है. छोटे करदाताओं के लिए जीएसटीआर-4, वित्त वर्ष 24-25 के लिए समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है. बता दें कि यह बैठक आठ महीने के अंतराल के बाद हुई है. जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक सात अक्टूबर, 2023 को हुई थी.

NIOS-2024 : कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, जानें स्कोरबोर्ड चेक करने का तरीका

National Institute of Open Schooling (NIOS) : Class 12वीं का परीक्षा अप्रैल 2024 सत्र के लिए परिणाम जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते है. यहां मिलेगा स्कोरबोर्ड चेक करने का तरीका.

National Institute of Open Schooling ने Class 12वीं का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे. वो NIOS के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम जांच कर डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरबोर्ड जांचने का तरीका सरल है.

  1. सबसे पहले NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर NIOS 12TH 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपने सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करें.
  4. NIOS 12TH 2024 का परिणाम प्रदर्शित होने लगेगा.
  5. NIOS के परिणाम को डाउनलोड कर प्रिंट आउट रख लें.

Gurugram Factory Fire : फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 की मौत, 24 दमकल गाड़ियों के पहुंचने से बुझी आग

Gurugram Factory Fire : गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग ने दो श्रमिकों की जान जान जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. वहीं, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है.

Gurugram Factory Fire आग एक धमाके से शुरू हुई, जिसके कारण पूरे परिसर में विस्फोट हो गए. आग बुझाने में 24 दमकल गाड़ियों और कई घंटों का समय लगा.

दमकल विभाग के एक अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि हमने पास के फायर स्टेशनों से फायर टेंडर मंगवाए. इस वक्त तक धमाके हो रहे थे. आग बुझाने के काम कमें करीब 24 फायर टेंडर लगाए गए थे. जहां आग लगी वह एक फैक्ट्री है. इसमें फायरबॉल बनाया जाता है. धमाके से आस-पास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि हमारे यहां पहुंचने से पहले 2 लोगों की जान जा चुकी थी. 3-4 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

NEET Paper Leak: परीक्षा से पहले लीक NEET पेपर को ‘रटने’ के लिए यही पर बना था ‘अड्डा’, इकट्ठा हुए थे अभ्यर्थी

लर्न प्ले स्कूल की तस्वीर जहां रात में ठहरे थे अभ्यर्थी ( Image Source :ABP Live Graphics )

NEET Paper Leak Case : NEET परीक्षा के एक दिन पूर्व 04 मई को एक जगह अभ्यर्थियों को लीक नीट पेपर रटवाने के लिए ठहराया गया था. वह जगह खेमनीचक स्थित है और अड्डे के रूप में सामने आया है. यहीं रात में प्रश्न और उत्तर रटवाए गये थे.

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है. झारखंड के देवघर से पांच और लोगों को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पकड़ा है. लगातार इस मामले की जांच हो रही. साथ में कार्रवाई भी. राजधानी पटना में वह जगह है, जहां नीट पेपर को रटने के लिए रात में ठहराया गया था.

NEET Paper Leak: परीक्षा से पहले लीक NEET पेपर को 'रटने' के लिए यही पर बना था 'अड्डा', इकट्ठा हुए थे अभ्यर्थी 1 4

मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने 20 से 25 अभ्यर्थियों को पटना के खेमनीचक के एक ब्वॉयज हॉस्टल में ठहराया था. लर्न प्ले स्कूल का यह ब्वॉयज हॉस्टल है. पांच मई को नीट की परीक्षा थी और चार तारीख को अभ्यर्थियों को यहां ठहराया गया था. अभ्यर्थियों को नीट का प्रश्नपत्र और उसका जवाब रटने के लिए दिया गया था.

बड़ा सवाल…? आखिर यह है किसकी प्रॉपर्टी?
संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है. वह फरार चल रहा है. बताया जाता है कि उसने पहले भी इस तरह के काम किए हैं. लर्न प्ले स्कूल का जो अड्डा है वह प्रभात रंजन का है. इसे उसने किराए पर लिया है. प्रभात रंजन संजीव मुखिया का करीबी बताया जा रहा है. प्रभात रंजन दनियावां का प्रखंड प्रमुख रह चुका है. उनकी भी संलिप्तता की जांच की जायेगी.
सोर्स-एबीपी न्यूज

NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा नकल के मामले में JHARKHAND के देवघर से 5 शातिर गिरफ्तार, आरोपी ने किया बढ़ा खुलासा

NEET Paper Leak : झारखंड में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. देवघर से 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं. सूत्रों की मानें तो हजारीबाग एक सेंटर से भी पेपर लीक हुआ था और इसकी जांच तेजी से चल रही है.

NEET Paper Leak Case: INDIA में NEET पेपर लीक केस को लेकर बाजार गर्म है. इस बीच एक बड़ा अपडेट झारखंड से सामने आया है. झारखंड के देवघर से पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अब पूछताछ की जायेगी. यह मामना जा रहा है कि पांचों का नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा हाथ हो सकता है. जांच में खुलासा हो सकेगा कि क्या सही है और क्या गलत.

यहां इस सेंटर से लीक हुआ था पेपर
सूत्रों की माने तो हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था. पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है. उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था. अब यह जांच में क्लियर हो सकेगा कि इसकी सच्चाई क्या है.

जानिए पेपर खरीद-बिक्री के मामले में किया बड़ा खुलासा
NEET पेपर लीक के आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है. उसने 30-32 लाख रुपए में अमित आनंद और नीतीश कुमार से पेपर खरीदा था. जिसके बाद उसने समस्तीपुर के अनुराग यादव, दानापुर पटना के आयुष कुमार, गया के शिवनंदन कुमार और रांची के अभिषेक कुमार को पेपर 40-40 लाख रुपए में बेचा था. पटना के रामकृष्णा नगर में नीट परीक्षा से एक रात पहले 4 मई को पेपर इन चारों अभियर्थियों को रातभर रटवाया गया था.

अब इनकी हो रही तलाश

NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश में पुलिस जुटी है. संजीव मुखिया का बेटा शिव कुमार पहले से ही बीपीएससी पेपर लीक मामले में बंद में है. नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस को शक है कि संजीव मुखिया के तार नीट परीक्षा लीक मामले से भी जुड़े हुए हैं. क्योंकि वो नीट परीक्षा के बाद से फरार है.

Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary

Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary download 1 4
Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary images 2 1
Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary download 3 1
Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary download 4 1
Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary download 1 3
Government Job: इन सरकारी नौकरियों के लिए 42 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं अप्लाई, 47 हजार से ज्यादा होगी Salary download 5

क्या जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ के डायरेक्टर नाग अश्विन को? पहली मूवी रही थी फ्लॉप! कंधों पर अब 600 करोड़ी फिल्म की Responsibility

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin: कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर ने अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में बनाई हैं. वह भी प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म. उन पर अब 600 करोड़ की कल्कि 2898 एडी की Responsibility है. फिल्म से हर किसी को काफी उम्मीदें है.

Director Nag Ashwin: ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हसन की मच अवेटेड फिल्म है.

प्रभास एक बड़ी हिट की तलाश में है. फिल्म से सभी सितारें भी काफी आस लगाए बैठे हैं. बाहुबली के बाद उनके खाते में कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं आई है और इसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली हैं नाग अश्विन ने. आइए जानते है कि नाग अश्विन कौन हैं. फिल्मी दुनिया में उन्होंने क्या खास किया है.

नाग अश्विन कौन हैं ?

INDIA में चुनिंदा ही फिल्मे हैं जो इतने भारी भरकम बजट में बनी हैं. प्रभास और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म Kalki 2898 AD के डायरेक्टर हैं नाग अश्विन. वे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं. कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है फिल्म ‘कल्कि’ को हिट कराने की. इसका बजट 600 करोड़ रुपये है.

माता-पिता दोनों डॉक्टर, बेटा बन गया डायरेक्टर

नाग अश्विन. के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं. जबकि, बेटा बन गया डायरेक्टर. नाग अश्विन का जन्म हैदराबाद में जयराम और जयंती रेड्डी के घर हुआ था. नाग के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं. डायरेक्टर की एक बहन भी हैं जिनका नाम निखिला रेड्डी हैं. नाग की स्कूली पढ़ाई  हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई थी. वहीं उन्होंने एमआईसी, मणिपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया था.

निर्देशन की पढ़ाई अमेरिका में की है

मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद नाग अश्विन ने अमेरिका का रुख किया था. न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्म निर्देशन का कोर्स करके निर्देशन की बारीकियां सीखी. इसके बाद भारत आकर उन्होंने पहली फिल्म येवडे सुब्रमण्यम को डायरेक्ट किया. हालांकि साल 2015 में आई यह फिल्म कुछ खास चली नहीं. इससे पहले नाग फिल्म ‘नेनू मीकू तेलुसा’, ‘लीडर’ और ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में बतौर सहायक निर्देशन काम कर चुके थे. 

पहली फिल्म को नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स, दूसरी ने कर दिया धमाल

पहली फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन, नाग की दूसरी फिल्म ने कमाल कर दिया था. उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म थी महानती. साल 2018 में आई इस फिल्म में कृति सुरेश, समांथा और दुलकर सलमान ने काम किया था. 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हिट रही थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

तीसरी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है

बतौर डायरेक्टर 9 साल पहले अपना करियर शुरू करने वाले नाग अश्विन अब तक दो ही फिल्में बना पाए हैं. अब नाग अश्विन अपनी तीसरी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर चर्चा में है. उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. देखना होगा कि 600 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी उनकी यह साइंस फिक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बनाती है और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.

Patna
mist
14 ° C
14 °
14 °
82 %
0kmh
20 %
Fri
14 °
Sat
26 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °

जरूर पढ़ें