15.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 408

DELHI हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक, Arvind Kejriwal को लगा झटका

Arvind Kejriwal जमानत: DELHI CM अरविंद केजरीवाल को जबरदस्त झटका लगा है. मामला दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की है. Kejriwal की जमानत याचिका के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सुनवाई होने तक निचली अदालत के आदेश पर रोक लगी रहेगी. यानी, केजरीवाल अब तब तक तिहाड़ जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे जब तक कि हाईकोर्ट मामले की सुनवाई नहीं कर लेता.

DEHLI हाईकोर्ट से ArvindKejriwal को मिली जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति दी. हाईकोर्ट ने कहा, ”जब तक हम मामले की सुनवाई नहीं कर लेते तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा.” केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

आइए जानें क्या दलील दी ?

इडी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दलील दी कि निचली अदालत में हमको बात रखने का मौका ही नहीं मिला. जवाब में केजरीवाल के वकील ने कहा कि ये कहना सही नहीं है.

दरअसल, निचली अदालत ने गुरुवार (20 जून, 2024) को ही आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में जमानत दी थी. केजरीवाल शुक्रवार (21 जून, 2024) को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे, लेकिन हाईकोर्ट ने सुनवाई होने तक फिलहाल रोक लगा दी है.

ये रहे आरोप

इडी का दावा है कि दिल्ली शराब नीति में हुई गड़बड़ी के मुख्य साजिशकर्ता अरविंद केजरीवाल हैं. इस पूरे मामले में AAP के कई अन्य नेता भी शामिल रहे हैं. इसको AAP ने नकारते हुए कहा था कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत ये सब हो रहा है.

AAP क्या बोले?

AAP पाटी के नेता आतिशी सहित अन्य नेताओं ने ईडी के दावे पर कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार बदले की राजनीति के तहत किया गया है, लेकिन लोग हमारे साथ हैं. वक्त आने पर इसका जवाब देंगे.

Arvind Kejriwal जमानत: कपिल सिब्बल का रिएक्शन-चुनाव खत्म अब जेल में रखने की जरूरत नहीं’

Arvind Kejriwal जमानत: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कपिल सिब्बल ने उनको बधाई दी.

Arvind Kejriwal की जमानत पर बोले कपिल सिब्बल: DEHLI CM अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गयी है. राजनीति जगत की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुके हैं जेल में रखने की जरूरत नहीं है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, “बधाई हो. केजरीवाल को जमानत मिल गई. बहुत समय से लंबित था. अभियोजन पक्ष के अनुसार अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं, इसलिए उन्हें जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है! न्याय वितरण प्रणाली अनुचित रही है!”

CM Arvind Kejriwal को मिली जमानत, पूरी होगी अब ये प्रक्रिया, तब जेल से आएंगे बाहर

Delhi CM Arvind Kejriwal को राउज एवेन्यू कोर्ट से एक्साइज नीति मामले में जमानत मिल गयी है. उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गयी है. जमानत प्रदान करने की प्रक्रिया में आदेश का अपलोड होना, ड्यूटी जज के सामने बेल बांड भरना और तिहाड़ जेल में आदेश पहुंचना शामिल है. इस प्रक्रिया में कई घंटे लग सकते हैं.  शुक्रवार (21 जून) को जमानत की प्रक्रिया पूरी होगी और सीएम जेल से बाहर आएंगे.

जमानत देने से पहले की जानें शर्तें

जमानत देने से पहले, न्यायालय ने कई शर्तें भी लगाई हैं. केजरीवाल को जांच में बाधा या गवाहों को प्रभावित करने से बचना होगा. उन्हें अदालत में उपस्थित होना होगा और सहयोग प्रदान करना होगा.

जमानत से केजरीवाल को अपने कर्तव्यों को मुख्यमंत्री के रूप में जारी रखने की अनुमति मिलेगी। उन्हें सरकार के कामकाज और आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा.

आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के एडवोकेट ऋषिकेश कुमार के अनुसार “आज आबकारी नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. उन्हें एक लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी गई है. कल दोपहर तक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे. यह आम आदमी पार्टी नेताओं, देश और लोगों के लिए बड़ी जीत है.

Delhi CM Arvind Kejriwal शुक्रवार को जेल से आ सकते हैं बाहर, मिली जमानत

DELHI CM अरविंद केजरीवाल को हाल ही में कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गयी है. यह जमानत उनकी पहले की जमानत के बाद थी, जो उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने 2 जून को आत्मसमर्पण कर दिया था.

ED ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे की रोक लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। माना जा रहा है कि वे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे.

कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, “सत्य की जीत” बताया
आम आदमी पार्टी (आप) ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है, इसे “सत्य की जीत” बताते हुए. पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं.
शराब नीति घोटाला कथित तौर पर दिल्ली की 2021-22 शराब नीति में अनियमितताओं से संबंधित है. ईडी का आरोप है कि इस नीति से कुछ शराब व्यापारियों को अनुचित लाभ हुआ.

गलत काम से इनकार किया
केजरीवाल ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बना रही है. इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों द्वारा की जा रही है.
केजरीवाल की जमानत एक प्रमुख घटनाक्रम है, जो आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की संभावना है. इससे आप को कुछ राहत मिलेगी, जिस पर भाजपा द्वारा शराब घोटाले का आरोप लगाकर हमला किया जा रहा है.
हालांकि, इस मामले में जांच जारी है, और यह देखा जाना बाकी है कि क्या केजरीवाल के खिलाफ आरोप साबित होंगे.

Jharkhand में मंत्री-विधायकों का वेतन बढ़ा, जानें बढ़ोत्तरी के बारे में

Jharkhand Government ने हाल ही में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन भत्ते में 20,000 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. यह प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री को अब 80,000 रुपये के बजाय 1,00,000 रुपये वेतन मिलेगा. वहीं, मंत्रियों का वेतन 85,000 रुपये होगा.

इस वेतन वृद्धि की सिफारिश विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर गठित विधानसभा समिति द्वारा की गई थी, जिसे सभा सचिवालय द्वारा अनुमोदन के लिए सरकार को भेजा गया था. कैबिनेट की मंजूरी के बाद, यह प्रस्ताव विधानसभा चुनाव से पहले लागू किया गया है.

कैबिनेट ने 36 अन्य प्रस्तावों को भी दी मंजूरी

वेतन वृद्धि के अलावा, कैबिनेट ने 36 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इस बढ़ोतरी का तर्क देते हुए सरकार का कहना है कि यह मंत्रियों और विधायकों की बढ़ती जिम्मेदारियों और जीवनयापन की बढ़ती लागत के अनुरूप है. इसके अलावा, उनका तर्क है कि यह वेतन वृद्धि राज्य में प्रतिभाशाली और योग्य व्यक्तियों को सरकार में आने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

DELHI लोकसभा Result 2024 : चुनाव में क्या नहीं खुला खाता?  फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब ढूंढेगी हार का कारण, स्थानीय नेताओं से लेगी राय

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मिली हार का कारण ढूढ़ना शुरू कर दिए हैं. इसके लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है और नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

Congress Committee लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को देश के कई राज्यों में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्य तो ऐसे हैं, जहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका. यही कारण है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मिली हार का कारण ढूंढना शुरू कर दिया है. इसके गठित कमेटियां पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी. दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शामिल हैं.

आधा दर्जन फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों के गठन को मंजूरी दी

कांग्रेस ने  हार के कारण ढूंढने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अलग-अलग फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कुल 6 फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों के गठन को मंजूरी दी है. स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी उनकी राय ली जाएगी. सभी से बात करने के उपरांत हार के कारणों की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी.

  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी यहां लोकसभा की सभी 29 सीटों पर चुनाव हार गई. यहां हार के कारण जानने के लिए तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान, सप्तगिरि उलका और जगदीश मेवानी शामिल हैं. 
  • छत्तीसगढ़ में मिली हार के कारणों का पता लगाने के लिए वीरप्पा मोइली और हरीश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
  • तीन और राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया. इनमें दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. इन तीनों राज्यों के लिए भी एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शामिल हैं. कांग्रेस के नेता इन राज्यों में हार के कारणों का पता लगाकर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे. 

99 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत

Loksabha 2024 में कांग्रेस को केवल 99 सीटें ही मिलीं हैं. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के इंडिया गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं. चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था. 

रोडमैप बनाने का काम शुरू

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाना चाहती है.

Hrithik Roshan का ब्लॉकबस्टर फिल्म Lakshya दोबारा थियेटर्स में होगी रिलीज, जानें कब देख पाएंगे आप

Hrithik Roshan और Preeti Zinta ब्लॉकबस्टर फिल्म Lakshya 20 साल बाद फिर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. Movie को दर्शक 21 जून से थियेटर्स में इंज्वाय कर सकेंगे. फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है.

Lakshya: साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन की ओर से खूबसूरती से निभाया गया किरदार करण शेरगिल ऐसे ही युवाओं में से एक थे. हालांकि उसे अपनी दिशा को सुधारी और भारतीय सेना में शामिल हो गए. अगर आपको फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी पसंद है, तो अब इसे फिर से थियेटर्स में देखा जा सकता है.

थियेटर्स में रिलीज होगी लक्ष्य फिर से

Lakshya के 20 साल पूरे हो गए हैं. मेकर्स अब मूवी को फिर से थियेटर्स में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. मूवी में ऋतिक के अलावा प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. आपको बता दें कि रिलीज के बाद लक्ष्य भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह एक कल्ट फिल्म बनकर उभरी. दरअसल, कई फैंस का मानना ​​है कि कैप्टन करण शेरगिल के रूप में ऋतिक रोशन ने अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. वह भरोसेमंद, मजेदार और अंततः एक ऐसे नेता थे, जो हम बनना चाहते थे.

आज भी सुनते हैं दर्शक Lakshya के गाने को

Lakshya के म्यूजिक की तुलना ‘दिल चाहता है’ से की गई, जिसने फैंस को कई हिट चार्टबस्टर गाने दिए. उदित नारायण और अलका याग्निक की ओर से गाया गया, ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ और ‘अगर मैं कहूं’ अभी भी लोग सुनना पसंद करते हैं. प्रीति और ऋतिक की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे. फरहान और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, “लक्ष्य” में अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा भी थे. शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित और जावेद अख्तर द्वारा लिखित फिल्म आज भी पॉपुलर है.

Union Cabinet: MODI सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, धान का MSP रेट किया 2300 रुपये प्रति क्विंटल

Union Cabinet: तीसरी बार PM बने नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट ने 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है. लोक सभा जीतने के बाद यह पहली सौगात है.

Central Cabinet ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है. मंत्रीमंडल के फैसलों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह किसानों के लिए सौगात है. मंत्रिमंडल ने खरीफ फसल सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 117 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल किया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई फैसलों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है.

फसलएमएसपी 2024-25 रुपये प्रति क्विंटलएमएसपी वृद्धि रुपये
धान सामान्य2300117
धान ग्रेड ए2320117
ज्वार हाइब्रिड3371191
ज्वार मालदंडी3421196
बाजरे2625125
रागी4290444
मक्का2225135
अरहर7550550
मूंग8682124
मूंगफली6783406
सूरजमुखी के बीज7280520
सोयाबीन (पीला)4892292
तिल9267632
नाइजरसीड8717983
कपास मध्यम स्टेपल7121501
कपास लॉन्ग स्टेपलर7521501

किसानों को मिलेंगे SSP के रूप में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये

खरीफ सीजन की फसलों के लिए एमएसपी पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज के फैसले से किसानों को एमएसपी के रूप में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे. यह पिछले सीजन की तुलना में 35,000 करोड़ रुपये अधिक है.

Maharashtra : वधावन बंदरगाह के लिए 76,200 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Maharashtra के वधावन में हर मौसम में काम करने वाला ग्रीनफील्ड डीप-ड्राफ्ट प्रमुख बंदरगाह विकसित अब विकसित होगा. Union Cabinet के फैसले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वधावन बंदरगाह के लिए 76,200 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है. बंदरगाह की क्षमता 23 मिलियन टीयू होगी. इसकी क्षमता 298 मिलियन टन होगी. इस बंदरगाह से 12 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है. यह IMEC (भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर) का एक अभिन्न अंग होगा. इसका निर्माण जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड के संयुक्त उद्यम द्वारा किया जाएगा. यह दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में से एक होगा.

जहरीली शराब पीने से Tamil Nadu में 10 लोगों की मौत, एक्शन में सीएम, कलेक्टर का तबादला, एसपी Suspended

Tamil Nadu में 10 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी. वहीं, 20 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं. इस घटना के बाद CM MK Stalin ने सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जातावथ का तबादला कर दिया है. वहीं, एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है. कल्लाकुरिची के एसपी समय सिंह मीणा को Suspended कर दिया गया है और रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा और भी कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है.

घातक ‘मेथनॉल’ था… अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

इस घटना में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से जब्त 200 लीटर अवैध शराब के विश्लेषण में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था.

2023 में भी जहरीली शराब से गई थी कई लोगों की जान

साल 2023 में भी तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी हुई थी. जिसमें कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी. विल्लुपुरम में कुल 13 और चेंगलपट्टू में 8 लोगों की जान गई थी.

GuruGram में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

GuruGram पुलिस ने 11 जून को ड्रोन का इस्तेमाल कर एक अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से 1,600 लीटर कच्ची शराब बनाने की सामग्री बरामद की. छापेमारी सोहना क्षेत्र के रिठौज गांव के पास पहाड़ी इलाके में की गई और एक नाबालिग समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया.

Giridih में NIA का रेड, नक्सलियों के चार ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

NIA ने बुधवार को गिरिडीह के मधुबन में छापेमारी की. नक्सलियों के चार ठिकानों पर टीम पहुंची और उन्हें छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं. वहीं, दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

National Investigation Agency (NIA) की टीम गिरीडीह के मधुबन थाना क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश में पहुंची और उनसे जुड़े लोगों के चार ठिकानों पर छापेमारी की. केंद्रीय एजेंसी दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. छापेमारी में कई लोगों के घरों से मोबाइल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. जिसको जब्त कर आधा दर्जन लोगों को नोटिस थमाया है और 27 जून को रांची स्थित अपने कार्यालय में बुलाया है.

हाथ लगे हैं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
एनआइए की टीम बुधवार की सुबह पांच बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सली संगठन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. छापेमारी सुरेश तुरी, द्वारिका राय, अजीत राय और मनोज महतो के घर में की गयी. कई लोगों के घरों से नक्सली संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज एनआइए के हाथ लगे हैं. अधिकारियों ने घंटों कई मामलों में पूछताछ की. हालांकि, अब तक किसी के गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. सूत्रों की मानें तो छापेमारी की इस कार्रवाई के लिए अलग-अलग राज्यों के एनआइए से जुड़े अधिकारियों को शामिल किये गये हैं. बताया जाता है कि गुरुवार को भी जांच जारी रहेगी.

NIA ने कृष्णा उर्फ सौरभ का फोटो दिखाकरकिया सत्यापन
एनआइए की टीम मधुबन, ढोलकट्टा, दलान चलकरी, बिरनगड्डा, खरपोका और बंदखारो में कई लोगों के घरों में पहुंची. हिरासत में लिए गए लोगों से काफी देर तक लेवी के साथ नक्सलियों से जुड़े कई सवाल किये गये. टीम ने प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति के कई लोगों से भी पूछताछ की है. साथ ही, कृष्णा उर्फ सौरभ का फोटो दिखाकर एनआइए के अधिकारी सत्यापन भी कर रहे थे.

लेवी देनेवाले के साथ समर्थन देनेवाले भी रडार पर
संदिग्धों से पूछताछ में लेवी और कई सफेदपोश से जुड़े संबंधित सवाल भी किये गये हैं. एनआइए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पारसनाथ के इलाके में नक्सली संगठन को कहां-कहां से आर्थिक सहायता मिल रही है. सूत्रों की मानें तो लेवी देनेवालों के साथ नक्सलियों को समर्थन करनेवाले सफेदपोश भी एनआइए के रडार पर हैं.

पारसनाथ इलाके में कई हार्डकोर नक्सली और इनामी नक्सलियों की गतिविधियां रही हैं. वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए एनआइए की टीम फिलहाल पीरटांड़ इलाके में कैंप किये हुए है. पूछताछ की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है. गुरुवार को भी कई लोगों से पूछताछ होगी. मजदूर संगठन समिति से जुड़े लोगों की वर्तमान में किस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और वे लोग वर्तमान में किस संगठन से जुड़े हैं, इसे भी खंगाला जा रहा है. हाल में गठित असंगठित मजदूर मोर्चा के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

Source Prabhat Khabar

Patna
mist
14 ° C
14 °
14 °
82 %
0kmh
20 %
Fri
14 °
Sat
26 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °

जरूर पढ़ें