16.1 C
Delhi
17 February 2026, Tuesday
Home Blog Page 48

BSNL 3G Shutdown : 3G नेटवर्क को अलविदा कहने की तैयारी; 4G और 5G पर पूरा फोकस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

BSNL
3G नेटवर्क को अलविदा कहने की तैयारी.

BSNL 3G Shutdown : भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने पुराने 3G मोबाइल नेटवर्क को धीरे-धीरे बंद करने का निर्णय लिया है. लंबे समय तक 3G सेवा इस कंपनी के नेटवर्क ढांचे का मुख्य हिस्सा रही है, लेकिन अब कंपनी ने 4G कनेक्टिविटी को बहुत अधिक फैलाया है.इसी वजह से पुराने नेटवर्क पर निर्भरता कम होने लगी है और अब BSNL 3G को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है.

3G नेटवर्क की आवश्यकता धीरे-धीरे कम

बीएसएनएल ने देश में 4G कवरेज को काफी विस्तृत किया है, जिससे अधिक संख्या में ग्राहक तेज़ डेटा सेवा का उपयोग कर सकते हैं.इस प्रगति के कारण कंपनी को 3G नेटवर्क की आवश्यकता धीरे-धीरे कम महसूस हो रही है.

कैसे किया जाएगा 3G का चरणबद्ध बंद?

कंपनी अचानक 3G सेवाओं को बंद नहीं करेगी.शुरुआत उन इलाकों से होगी जहां पहले से 4G नेटवर्क सक्रिय और स्थिर है.धीरे-धीरे जिन क्षेत्रों में 4G उपलब्ध नहीं है या कमजोर है, वहां भी 3G की जगह 4G को बढ़ावा दिया जाएगा.इस तरह से नेटवर्क संक्रमण का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़ेगा.

पुराने उपकरण और नेटवर्क कॉन्ट्रैक्ट

बीएसएनएल पुरानी तकनीक से जुड़े नेटवर्क डिवाइसेज़ और उनसे संबंधित रख-रखाव समझौतों पर भी पुनर्विचार कर रहा है.यह कदम नेटवर्क संचालन में लागत को कम करने की दिशा में भी है, क्योंकि पुराने हार्डवेयर पर खर्च अब कंपनी के लिए व्यर्थ लग रहा है.

5G सेवाओं की भी तैयारी

BSNL सिर्फ 4G तक ही सीमित नहीं रहना चाहता.उसने संकेत दिए हैं कि भविष्य में वह 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना रखता है.4G नेटवर्क को मजबूत बनाने के बाद अगला कदम 5G तक पहुंचने की दिशा में होगा, जिससे ग्राहकों को और बेहतर इंटरनेट स्पीड मिल सके.

उपयोगकर्ताओं को क्या असर पड़ेगा?

3G सेवाओं को बंद करने के बाद वे ग्राहक जिनके फोन में केवल 3G नेटवर्क का समर्थन है, उन्हें अब 4G कनेक्टिविटी के लिए फोन या सिम कार्ड अपडेट करना पड़ सकता है.वहीं जिनके पास 4G-सक्षम डिवाइस हैं, उन्हें डेटा स्पीड और नेटवर्क अनुभव में सुधार नजर आ सकता है.

इसे भी पढ़ें-कम कीमत में लंबी वैधता, जियो का धमाका; कॉलिंग प्लान ने बदला रिचार्ज का गणित

इसे भी पढ़ें-Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart की बड़ी डील, कीमत में जबरदस्त गिरावट

इसे भी पढ़ें-एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

Maruti Suzuki Alto K10 vs Renault Kwid : पहली कार खरीद रहे हैं? Alto K10 और Kwid की खास तुलना पढ़ें

Alto K10 और Kwid की खास तुलना पढ़ें
Alto K10 और Kwid की खास तुलना पढ़ें.

Maruti Suzuki Alto K10 vs Renault Kwid : छोटी और बजट फ्रेंडली कार खरीदना नए खरीदारों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. ज्यादातर लोग चाहते हैं कि कार सस्ती, भरोसेमंद, शहर में चलाने में आसान हो और माइलेज अच्छा दे. इस सेगमेंट में अक्सर दो विकल्प चर्चा में रहते हैं: Maruti Suzuki Alto K10 और Renault Kwid. दोनों ही एंट्री-लेवल हैचबैक हैं, लेकिन अनुभव और फीचर्स में अंतर है.

इंजन और ड्राइव अनुभव

Alto K10 में 998cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 66 bhp और 89 Nm टॉर्क देता है. यह शहर में हल्की और आरामदायक ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है. विकल्प के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मौजूद हैं. इसके अलावा CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो करीब 33.85 km/kg माइलेज प्रदान करता है.

Renault Kwid 999cc, 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें 67 bhp और 91 Nm टॉर्क मिलता है. इसका परफॉर्मेंस शहर और हाईवे दोनों जगह संतोषजनक है, और खुले रास्तों पर यह थोड़ी अधिक शक्ति महसूस कराती है. Kwid भी मैनुअल और AMT में उपलब्ध है, लेकिन माइलेज लगभग 22–24 km/l है.

डिजाइन और केबिन स्पेस

Alto K10 कॉम्पैक्ट और क्लासिक हैचबैक डिज़ाइन के साथ आती है, जो शहर की ट्रैफिक और पार्किंग के लिए अनुकूल है.

Kwid अपने SUV जैसे लुक, ऊँचे ग्राउंड क्लीयरेंस (184 mm) और बड़ा बूट (279 लीटर) के कारण अलग पहचान देती है. Alto का बूट 214 लीटर का है. केबिन की आधुनिकता और लुक में Kwid थोड़ा आगे है.

सुरक्षा और फीचर्स

दोनों कारों में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और ABS स्टैंडर्ड हैं. Alto K10 के टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग का विकल्प भी है.

Kwid के हाई वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, सर्विस नेटवर्क में Maruti का फायदा ज्यादा है.

कीमत और बजट

Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Kwid की कीमत 4.29 लाख रुपये से. 60 हजार रुपये का अंतर अक्सर खरीद के फैसले को प्रभावित करता है.

कौन सी कार आपके लिए बेहतर?

  • कम बजट, बेहतर माइलेज और आसान रखरखाव → Alto K10
  • SUV लुक, ज्यादा स्पेस और मॉडर्न केबिन → Kwid

इसे भी पढ़ें-पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित, टॉप दो पर अभी भी सस्पेंस

इसे भी पढ़ें-Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

इसे भी पढ़ें-Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

इसे भी पढ़ें-मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

India Bullet Train Opening Date : इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन; पटरी पर कब दौड़ेगी? यहां जानें फाइनल डेट

India Bullet Train Opening Date
पटरी पर कब दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन?

India Bullet Train Opening Date : भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी दी है. बुलेट ट्रेन की प्रगति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह परियोजना 15 अगस्त 2027 तक तैयार कर ली जाएगी. मंत्री के अनुसार, सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा के बीच ट्रायल सेक्शन शुरू किया जाएगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वापी–सूरत, फिर वापी–अहमदाबाद, उसके बाद ठाणे–अहमदाबाद और अंत में मुंबई से अहमदाबाद तक पूरा रूट चालू किया जाएगा.

कितने समय में कितनी दूरी तय होगी?

मुंबई से अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन देश की पहली हाई-स्पीड रेल सेवा होगी. इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर होगी. परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को यह सफर करीब 2 घंटे 17 मिनट में पूरा करने की सुविधा मिलेगी. बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

2029 तक पूर्ण होने की जताई गई उम्मीद

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, हवा हुई सांस लेने लायक नहीं; AQI 400 के पार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 2029 तक पूरी तरह से तैयार होने की संभावना जताई जा रही है. रेल मंत्री ने भरोसा जताया है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयरेखा के अनुसार पूरा कर लिया जाएगा. गुजरात में इस परियोजना का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जबकि महाराष्ट्र में निर्माण प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है.

बीकेसी में निर्माण कार्य पर बीएमसी की रोक

मुंबई में इस परियोजना को लेकर एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने पर्यावरण नियमों के उल्लंघन को लेकर बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण और वायु प्रदूषण से संबंधित मानकों का पालन नहीं किया गया था. इसके बाद बुधवार को बीएमसी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित साइट पर काम कर रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर तत्काल कार्य बंद करने को कहा.

इसे भी पढ़ें-नए साल के पहले दिन रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन; 25,000 घूस लेते UDC गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड; हल्की बारिश का भी अनुमान, 2 दिनों का जानें हाल

दिल्ली में लालू और यूरोप ट्रिप पर तेजस्वी; तेज प्रताप यादव पहुंचे राबड़ी आवास, क्या रही वजह?

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव पहुंचे राबड़ी आवास.

Tej Pratap Yadav on Rabri Residence : राजद नेता तेज प्रताप यादव करीब सात महीने बाद राबड़ी आवास पहुंचे. उनकी यह मौजूदगी खास रही क्योंकि, वह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी मां राबड़ी देवी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. राबड़ी देवी का जन्मदिन 1 जनवरी को मनाया गया. इस मौके पर परिवार के कई सदस्य मौजूद नहीं थे. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस समय दिल्ली में हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप यात्रा पर गए हुए हैं.

मां के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर पोस्ट की

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप यादव ने इस मौके की झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई. उन्होंने अपनी मां के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर पोस्ट की. इसके अलावा उन्होंने एक पुरानी पारिवारिक फोटो भी साझा की, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और उनकी सभी बहनें एक साथ नजर आ रही हैं. यह तस्वीर परिवार की पुरानी एकजुटता की याद दिलाती है.

विवाद के बाद परिवार और पार्टी से हुई थी दूरी

गौरतलब है कि 24 मई 2025 को तेज प्रताप यादव को एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों का सामना करना पड़ा था. अनुष्का यादव के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर की गई पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने सख्त कदम उठाया था. इसके चलते तेज प्रताप यादव को न सिर्फ परिवार से बल्कि पार्टी से भी अलग कर दिया गया था. इसके बाद से वह अपने सरकारी आवास में रह रहे थे और लंबे समय तक राबड़ी आवास से दूरी बनाए हुए थे.

इसे भी पढ़ें-हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट में 1 किलो सोना लूट: जांच में फंसी रेल पुलिस, 4 GRP निलंबित

इसे भी पढ़ें-दुष्कर्म केस में IAS संजीव हंस बरी, मिली नयी जिम्मेदारी, 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें-14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित

ACB Action : नए साल के पहले दिन रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन; 25,000 घूस लेते UDC गिरफ्तार

ACB Action
आरोपी यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा.

ACB Action in Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में नए साल 2026 की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े संदेश के साथ हुई. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जिला मुख्यालय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एसीबी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता को लेकर सख्त रुख साफ नजर आया.

सब्सिडी रोककर मांगे गए थे पैसे

मामला जिला उद्योग केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां पदस्थापित यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा पर गंभीर आरोप लगे थे. जानकारी के अनुसार, अंबेडकर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के लिए आरोपी कर्मचारी ने 25 हजार रुपये की अवैध मांग की थी. सब्सिडी की राशि खाते में डलवाने के बदले रिश्वत मांगे जाने से परेशान लाभार्थी ने एसीबी से संपर्क किया.

इसे भी पढ़ें-नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड; हल्की बारिश का भी अनुमान, 2 दिनों का जानें हाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले गुप्त सत्यापन कराया. जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि कर्मचारी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई.

रिश्वत लेते ही दबोचा गया आरोपी

1 जनवरी को तय रणनीति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत की रकम सौंपी. जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, पहले से तैनात एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर यूडीसी को नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 25 हजार रुपये बरामद किए गए.

अन्य मामलों की भी होगी जांच

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में मौजूद फाइलों और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है. अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की अवैध वसूली की है या नहीं.

एसीबी अधिकारियों के अनुसार भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-ठंड और सताएगी, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी, तेज हवाओं और हल्की बारिश से ठिठुरन

इसे भी पढ़ें-जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, हवा हुई सांस लेने लायक नहीं; AQI 400 के पार

इसे भी पढ़ें-यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 31 शहरों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar News : परिवहन व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार का बड़ा एक्शन प्लान; 190 से ज्यादा नई बसें उतारने की तैयारी

बस
पटना के गांधी मैदान से चलेंगी BSRTC बसें.

Bihar News : बिहार सरकार राज्य की परिवहन प्रणाली को ज्यादा सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. आम लोगों को रोजमर्रा की सेवाओं में सहूलियत देने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की मौजूदा तैयारियों और योजनाओं की जानकारी साझा की गई.

महिलाओं के सफर को सुरक्षित बनाने की तैयारी

राज्य में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. बिहारशरीफ मार्ग पर जल्द ही नई पिंक बसों की शुरुआत की जाएगी, जिससे महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में अधिक भरोसेमंद विकल्प मिल सके. इसके साथ ही पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए राजगीर और ककोलत जैसे रूट्स पर आरामदायक डीलक्स बसें चलाने की योजना बनाई गई है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में अब नहीं मिलेगी यह पेनकिलर; 100 MG से ऊपर की पेनकिलर निमेसुलाइड टैबलेट्स बैन

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार छह प्रमंडलों में नए बस डिपो विकसित कर रही है. इन डिपो से बसों के संचालन, रखरखाव और समय पालन में सुधार होने की उम्मीद है.

स्कूल बसों पर सख्ती, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है. जनवरी के पहले पंद्रह दिनों में निजी स्कूलों की बसों की व्यापक जांच की जाएगी. इस दौरान बसों की फिटनेस, जरूरी सुरक्षा उपकरणों और चालकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी.

इसके अलावा जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए समर्पित किया गया है. इस दौरान छात्रों और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी. नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं.

डिजिटल सेवाओं से आसान हुआ परिवहन का काम

बिहार में परिवहन से जुड़ी सेवाएं अब तेजी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो रही हैं. हर दिन बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि प्रक्रिया भी पहले से अधिक पारदर्शी बन रही है.

अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र सीधे डाक के जरिए लोगों के घर पहुंचाए जा रहे हैं. विभाग इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है, ताकि दस्तावेज समय पर और बिना किसी परेशानी के आवेदकों तक पहुंच सकें.

इसे भी पढ़ें-साल के आखिरी दिन नीतीश कुमार ने सार्वजनिक की संपत्ति, आंकड़ों ने खींचा सबका ध्यान

इसे भी पढ़ें-रांची की जगह नामकुम तक चलेगी गोड्डा–रांची इंटरसिटी, जानें कब तक?

New Year 2026 Bank Holidays in January : जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? पूरा लिस्ट देखें

New Year 2026 Bank Holidays
जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? पूरा लिस्ट देखें.

New Year 2026 Bank Holidays in January : नया साल 2026 शुरू हो चुका है और कई लोग जनवरी में बैंक जाने की योजना बना सकते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि महीने के किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे. बैंक की छुट्टियों की जानकारी पहले से रखने से जरूरी काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.

जनवरी में बैंकों के बंद रहने के दिन मुख्य रूप से सप्ताहांत और शहर/राज्य विशेष छुट्टियों के कारण तय होते हैं. आइए जानें, पूरे महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे.

शनिवार और रविवार के अवकाश

  • 4 जनवरी 2026 (रविवार) – पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 10 जनवरी 2026 (शनिवार) – महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में बंदी.
New Year 2026 Bank Holidays in January : जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? पूरा लिस्ट देखें New Year 2026 Bank Holidays in January 1
New Year 2026 Bank Holidays in January.
  • 11 जनवरी 2026 (रविवार) – पूरे देश के बैंकों में अवकाश.
  • 18 जनवरी 2026 (रविवार) – सप्ताहांत की छुट्टी के कारण बैंक बंद.

इसे भी पढ़ें-1 जनवरी से ऐसे बड़े बदलाव होंगे कि लोग चौंक जाएंगे, नियमों का पड़ेगा सीधा असर

  • 24 जनवरी 2026 (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंक बंद.
  • 25 जनवरी 2026 (रविवार) – पूरे देश के बैंकों में अवकाश.

शहर और राज्य विशेष छुट्टियां

  • 1 जनवरी 2026 – नववर्ष दिवस/गां-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग के बैंकों में बंदी.
  • 2 जनवरी 2026 – नए साल का जश्न/मन्नम जयंती, आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद.
  • 3 जनवरी 2026 – हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ के बैंक बंद.
  • 12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता के बैंकों में अवकाश.
  • 14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति/माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद.
New Year 2026 Bank Holidays in January : जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? पूरा लिस्ट देखें New Year 2026 Bank Holidays in January 2
New Year 2026 Bank Holidays in January.
  • 15 जनवरी 2026 – उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद.
  • 16 जनवरी 2026 – तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई के बैंक बंद.
  • 17 जनवरी 2026 – उझावर थिरुनाल, चेन्नई के बैंक बंद.
  • 23 जनवरी 2026 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता के बैंक बंद.
  • 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस के कारण देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार ने जारी किया 723 करोड़ का पंचायत फंड, राजस्थान और झारखंड की ग्राम पंचायतों को सीधी राहत

इसे भी पढ़ें-नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड; हल्की बारिश का भी अनुमान, 2 दिनों का जानें हाल

इसे भी पढ़ें-अगर मंदिर जाना संभव नहीं, तो घर पर ऐसे करें नए साल की पूजा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

New Year 2026 Puja Vidhi at Home : अगर मंदिर जाना संभव नहीं, तो घर पर ऐसे करें नए साल की पूजा

घर पर ऐसे करें नए साल की पूजा
घर पर ऐसे करें नए साल की पूजा.

New Year 2026 Puja Vidhi at Home : नववर्ष या किसी विशेष धार्मिक अवसर पर अक्सर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. खासकर 1 जनवरी को लोग घंटों कतार में खड़े होकर दर्शन करते हैं. कभी-कभी समय की कमी, स्वास्थ्य या भीड़ की वजह से लोग मंदिर नहीं जा पाते. लेकिन धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि घर पर श्रद्धापूर्वक और विधिपूर्वक की गई पूजा भी उतनी ही फलदायी होती है.

नए साल के पहले दिन आप अपने घर में ही पूजा करके सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाओं के साथ साल की शुरुआत कर सकते हैं. घर पर की गई पूजा न केवल भीड़ से बचाती है, बल्कि मन को एकाग्र और शांत रखती है. यह परिवार के सभी सदस्यों को ईश्वर की ओर जोड़ने का सरल और प्रभावशाली तरीका है.

इसे भी पढ़ें-ग्रहों के इशारे और नववर्ष की शुरुआत; जानें 12 राशियों का हाल

घर पर नववर्ष पूजा के लिए आवश्यक तैयारी

  1. स्नान और साफ कपड़े: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  2. पूजा स्थल की सफाई: घर के पूजा स्थल या ईशान कोण को अच्छी तरह साफ करें.
  3. दीपक और सामग्री: भगवान की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं. जल, फूल, अक्षत, धूप, भोग और नैवेद्य अर्पित करें.
  4. ध्यान और भक्ति: मन को शांत रखें और पूरे विश्वास के साथ ईश्वर का ध्यान करें.

मंत्र जाप की विधि

नए साल के दिन मंत्र जाप का विशेष महत्व है. आप “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या अपने इष्ट देव का नाम श्रद्धापूर्वक जप सकते हैं. मंत्र जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और मन में नए साल की शुरुआत के लिए उत्साह आता है.

शुभता और वातावरण बनाएं

घर को पवित्र और सकारात्मक बनाने के लिए शंखनाद करें. मुख्य द्वार पर रंगोली और तोरण सजाएं. तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अन्य मदद देकर पुण्य का कार्य करें.

इस तरह विधिपूर्वक घर पर पूजा-पाठ और सेवा भाव से आप नववर्ष 2026 की शुरुआत सुख, शांति और मंगलकामनाओं के साथ कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-नये साल के पहले दिन इस शुभ स्तोत्र का पाठ करें, धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी

इसे भी पढ़ें-नये साल के पहले माह में पड़ेंगे 3 बार प्रदोष व्रत, जानें तिथि, गुरु प्रदोष से मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. HelloCities24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. HelloCities24 अंधविश्वास के खिलाफ है.

Delhi Weather : नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड; हल्की बारिश का भी अनुमान, 2 दिनों का जानें हाल

Delhi Weather
नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड.(सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घना कोहरा आम जीवन पर असर डाल रहा है. लोग सुबह-शाम घर से निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं और ठंडी हवाओं ने गलन वाली ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को राजधानी में मौसम में हल्की राहत देखने को मिल सकती है और कुछ हिस्सों में इस मौसम की पहली वर्षा होने की संभावना है.

राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण दिल्ली का तापमान नीचे जा सकता है. नए साल के पहले दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के संकेत हैं. अगर बारिश होती है, तो यह इस सर्दी की पहली दर्ज की गई वर्षा होगी. विभाग ने चेताया है कि 3 जनवरी से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है और हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है.

एनसीआर और आसपास के इलाके भी बूंदाबांदी का अनुमान

दिल्ली के अलावा, हरियाणा के कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, पानीपत, सोनीपत और खरखौदा में भी हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और बारिश या ठंडी हवाओं से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

कैसा रहेगा 1 जनवरी का मौसम?

Delhi Weather : नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड; हल्की बारिश का भी अनुमान, 2 दिनों का जानें हाल Delhi Weather
Delhi Weather

मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जनवरी को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है. सुबह और शाम के समय घना कोहरा सड़कों पर विजिबिलिटी कम कर सकता है. अगर बारिश होती है, तो यह इस सर्दी की पहली रिकॉर्डेड वर्षा होगी और लोगों को मौसम की शुरुआत का एहसास दिलाएगी.

2 जनवरी का मौसम का जानें हाल

2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय हल्के बादल रह सकते हैं और धूप का आनंद लिया जा सकेगा. सुबह के वक्त कोहरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को सावधानी बरतनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-ठंड और सताएगी, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी, तेज हवाओं और हल्की बारिश से ठिठुरन

3 जनवरी काे कैसा रहेगा मौसम?

3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7–9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है. केवल सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें.

लोगों के लिए सलाह

विभाग ने नागरिकों से कहा है कि कोहरे और ठंड के दौरान यात्रा करते समय सतर्क रहें. सुबह और शाम को सड़क पर विजिबिलिटी कम हो सकती है. ठंड और हल्की बारिश के प्रभाव से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना, शीतलहर से सुरक्षा करना और सावधानी से गाड़ी चलाना जरूरी है.

फिसलन भरी हो सकती है सड़कें

दिल्ली-एनसीआर में यह ठंड और कोहरा नए साल की शुरुआत में लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हल्की बारिश से कुछ क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि सुबह और शाम के समय आवश्यक सावधानी अपनाएं और ठंडी हवाओं से बचाव करें.

इसे भी पढ़ें-जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, हवा हुई सांस लेने लायक नहीं; AQI 400 के पार

इसे भी पढ़ें-यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 31 शहरों में ऑरेंज अलर्ट

New Year 2026 : नये साल के रंग में रंगे सितारे, किसी ने पार्टी से तो किसी ने पूजा से की शुरुआत, देखें तस्वीरें

नये साल के रंग में रंगे सितारे
नये साल के रंग में रंगे सितारे.

New Year 2026 : 1 जनवरी के साथ ही साल 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो गई है और देश-दुनिया में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और मनोरंजन जगत के सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया. किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी करके साल की पहली सुबह देखी, तो किसी ने परिवार और ईश्वर की शरण में जाकर नए साल की शुरुआत की. सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज की तस्वीरों और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई, जहां सभी ने अपने फैंस के साथ खुशियां साझा कीं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग सितारों ने किस तरह 2026 का स्वागत किया.

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दोस्तों के साथ जश्न मनाकर नए साल की शुरुआत की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए आने वाले साल को लेकर उत्साह जताया. सुष्मिता ने लिखा कि 2026 उनके लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. उनका आत्मविश्वास और पॉजिटिव अप्रोच फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने नए साल के मौके पर पति सैफ अली खान के साथ एक खास पल शेयर किया. दोनों की मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. करीना ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए प्यार, सुकून और खुशियों को सबसे बड़ी दौलत बताया. फैंस इस कपल की सादगी और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों के जरिए 2026 का स्वागत किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो का एक कलेक्शन शेयर किया, जिसमें पारिवारिक खुशी साफ झलक रही थी. रवीना ने अपने फैंस के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशहाल साल की कामना की.

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक अंदाज में की. उन्होंने मंदिर में पूजा करते हुए अपनी तस्वीर साझा की और लिखा कि हर नई शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ होनी चाहिए. कार्तिक का यह शांत और सादा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया.

सोहेल खान

सोहेल खान ने नए साल का जश्न अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया. उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि अपनों के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अनुभव हमेशा यादगार होता है. उनका यह ग्राउंडेड अंदाज सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है.

रोनित रॉय

रोनित रॉय ने भी नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि 2026 को पूरे जोश, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ शुरू किया है. रोनित का यह मोटिवेशनल मैसेज उनके फैंस को प्रेरित करता नजर आया.

थलापति विजय

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने नए साल के मौके को अपने फैंस के लिए खास बना दिया. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ का पोस्टर रिलीज किया. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली और फैंस ने इसे नए साल का तोहफा बताया.

सनी लियोनी

सनी लियोनी ने नए साल का जश्न एक लाइव कॉन्सर्ट के माहौल में मनाया. उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर के साथ भीड़ के बीच ली गई तस्वीरें साझा कीं. सनी ने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए प्यार और पॉजिटिविटी बनाए रखने का संदेश दिया.

प्रभु देवा

डांस आइकन प्रभु देवा ने नए साल के मौके पर एक हल्का-फुल्का और मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह चश्मा लगाए सीटी बजाते नजर आए. उनका यह स्टाइलिश और मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आईं.

इसे भी पढ़ें-New Year 1 January 2026 Rashifal : ग्रहों के इशारे और नववर्ष की शुरुआत; जानें 12 राशियों का हाल

इसे भी पढ़ें- नये साल के पहले दिन इस शुभ स्तोत्र का पाठ करें, धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी

इसे भी पढ़ें-प्रभास की ‘द राजा साब’ से मालविका मोहनन का फर्स्ट लुक जारी, कहानी में छिपा बड़ा राज